पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप जानकर हैरान हो जाएंगे
जब से पृथ्वी का निर्माण हुआ है और धरती पर जीवन की उत्पत्ति हुई है। तब से मानव विकास की ओर निरंतर बढ़ता गया है। पर समय के साथ मानव शरीर में भी कई तरह के बीमारियों ने घर किया है। परंतु प्रकृति ने मानव की उत्पत्ति के साथ में पृथ्वी पर कई तरह के औषधियों को भी उत्पन्न किया है। उन्ही ओषधि में एक औषधि है पपीता। आज इस पोस्ट में आप पपीते के लाभकारी गुण जानेंगे।
पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप जानकर हैरान हो जाएंगे
पपीता एक ऐसा फल है जिसे कच्चा या पक्का दोनों रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस लिए पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
Also Read
- विनय तिवारी समेत सम्मानित होंगे खोरठा लोक संगीत के 55 कलाकार
- 10th JAC Board Social Sciences Model Question Answer set 1
- आराध्या की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
☆ पाचन तंत्र को सक्रिय कर गैस, एसिडिटी दूर करने में सहायक
पपीता शरीर के मेटाबॉलिज्म (उपापचय) को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पॅपेइन नामक तत्व पाया जाता है। जो भोजन को पचाने में सहायक होता है। इससे गैस, एसिडिटी दूर होती है। तथा भूख बढ़ाने में भी मदद करता है। पपीता पीलिया रोग में भी लाभकारी होता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से कब्ज, बवासीर भी दूर होती है।
? बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी, रांची का विडियो के लिए क्लिक करें
☆ रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है
पपीते का लगातार सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। क्योंकि पपीते में विटामिन सी और प्रचुर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाती है। इसलिए रोज कुछ मात्रा में पक्के पपीता खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे सर्दी-जुकाम या एलर्जी संबंधी बीमारियों में यह लाभकारी सिद्ध होता है।
☆ आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
आम के बाद सबसे अधिक और प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पपीते में ही पाया जाता है। और विटामिन A आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। पपीते के लगातार सेवन से आप आंखों की ज्योति को बढ़ा सकते हैं। साथ ही आंखों को अधिक उम्र तक स्वस्थ रखने में पपीते का सेवन कारगर होता है।
☆ कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक
पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होती है। पपीते में इन्हीं गुणों के कारण यह शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसलिए पपीता हृदय रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
☆ पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में राहत
वैसी महिलाएं जिन्हें मासिक धर्म अर्थात् पीरियड के दौरान दर्द या पीरियड अनियमित होता है। उन्हें पपीते का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम पीरियड साइकिल को नियमित तथा दर्द को कम करने में सहायक होता है।
? अगर पपीते के फायदे का वीडियो देखना चाहते हैं तो इस पर आप क्लिक कर सकते हैं
☆ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार
कच्चे पपीते को काटकर चेहरे पर रगड़ने से कील, मुंहासे, कालिमा, दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है। चेहरा चमकने लगता है कच्चे पपीते के दूध को खाज-खुजली वाले स्थान पर लगाने से खाज-खुजली से छुटकारा मिलता है।
इन सबके अतिरिक्त पपीते का प्रयोग अन्य रोगों एवं व्याधियों को दूर करने में भी सहायक है। जैसे:- पेट के कीड़े को खत्म करने, स्त्रियों के बांझपन दूर करने, पुरुषों के धातु एवं वीर्य संबंधी रोग, आंतों के कैंसर से छुटकारा पाने, दांत से खून आने को रोकने इत्यादि में भी पपीते का सेवन लाभकारी होता है।
● पपीते के पत्ते भी एक कारगर औषधि है
दोस्तों, पक्के या कच्चे पपीते के फायदे तो आप जान गए समझ गए। पर क्या आपको पता है कि पपीते के पत्ते भी कई रोगों के इलाज में बहुत ही उपयोगी है।
पपीते के पत्तों के जूस बनाकर पीने से कई तरह के गंभीर बीमारियों में लाभ होता है।
• शरीर में बनने वाले सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे कैंसर सेल्स को बनने से पपीते का जूस रोकता है।
• उसी तरह पपीते के पत्तों के रस शरीर में इम्यूनिटी बनाने मैं मदद करता है। यह खून में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।
• वहीं डेंगू जैसे खतरनाक बुखार में पपीते के पत्ते का जूस एक कारगर औषधि माना गया है।
• इसी प्रकार महिलाओं के पीरियड में होने वाले दर्द को पपीते के पत्ते का जूस आराम पहुंचाता है।
दोस्तों, आपने जाना पपीते के पत्ते के जूस के फायदे। मेरी सलाह है कि पर आप पपीते के पत्ते का जूस का प्रयोग! औषधि के डॉक्टर की सलाह से ही करेंगे।
पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप जानकर हैरान हो जाएंगे की प्रस्तुति के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप आगे देख सकते हैं.
• यूट्यूब चैनल van ji jeevan hai पर आप रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी देख सकते हैं.
? उसरी वाटर फॉल का विडियो के लिए क्लिक करें
? एक भारत के नोट छापने में कितना खर्च आता है जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
? पेंड़ पर पेड़ उगने की कहानी जाने
• हमारे बेबसाइट www.gyantarang.com पर और भी रोचक जानकारी देख सकते हैं.
? भारतीय संविधान में महिलाओं के लिए प्रावधान
? विश्व के सात नये आश्चर्य के लिए क्लिक करें
? नवमी जैक बोर्ड Question Bank के लिए क्लिक करें
पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप जानकर हैरान हो जाएंगे
जय हिंद















