बांध क्या होता है भारत और विश्व के बड़े बांधों के बारे में जानें

बांध क्या होता है भारत और विश्व के बड़े बांधों के बारे में जानें

बांध क्या होता है भारत और विश्व के बड़े बांधों के बारे में जानें, दुनियाँ का सबसे ऊंचा बांध,
दुनियाँ के बांध

नदी अथवा नीचले जल ग्रहण क्षेत्र में अवरोधक लगाकर जल का संग्रहण करना बांध (Dam) कहलाता है। भारत में 4000 से अधिक और विश्व में एक लाख से अधिक छोटे-बड़े बांध बने हुए हैं।

भारत में बांध
•••••••••••••••••

• ईसा पूर्व चंद्रगुप्त मौर्य के समय बांध, झील और सिंचाई तंत्रों के निर्माण की जानकारी मिलती है।

• दक्षिण भारत में तमिलनाडु में कावेरी नदी पर पहली शताब्दी में चोल राजवंश के राजा करिकलन द्वारा बनाई गई “कल्लाई बांध” अब भी विद्यमान है। यह बांध 329 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा था।

• आधुनिक भारत में बड़े पैमाने पर बांध बनाने की शुरुआत 1948 ई• से शुरू हुई! जब दामोदर घाटी निगम (DVC) की स्थापना की गयी।
• वर्तमान समय में भारत में 4000 से अधिक छोटे और बड़े बांध हैं।
• भारत का सबसे ऊंचा बांध उत्तराखंड में स्थित टिहरी बांध है। भागीरथी नदी पर बनी इस बांध की ऊंचाई 261 मीटर है। यह विश्व का आठवां ऊंचा बांध है।

• जबकि नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध कंक्रीट से बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। भाखड़ा और टिहरी के बाद यह भारत का तीसरा ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 138 मीटर है।
• नागार्जुन सागर, हीराकुंड, रिहन्द, मेथान, पंचेत, तिलैया, गांधी सागर, मैटूर, शिवसमुद्रम इत्यादि भारत के प्रमुख बांधों में से एक हैं।

• जवाहरलाल नेहरू ने भारत के बांधों को मंदिर की संज्ञा दी थी।


? दुनियाँ के सात नए आश्चर्य का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें


विश्व के 10 ऊंचे बांध
••••••••••••••••••••••••••••

1• Nurek Dam (न्यूरेक बांध) :-

ताजिकिस्तान में वख्श नदी पर स्थित यह विश्व का सबसे ऊंचा बांध है। यह 304 मीटर ऊंचा 700 मीटर लंबा है।

2• Xiaowan Dam, चीन:-

यह बांध विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है। लंकांग नदी पर स्थित इस बांध की ऊंचाई 292 मीटर है।

3• Grande Dixence Dam, स्वीटजरलैंड:-

यह विश्व का तीसरा ऊंचा बांध है। डीसेन्से नदी पर स्थित इस बांध की ऊंचाई 285 मीटर है।

4• Enguri Dam, जार्जिया:-

यह विश्व का चौथा ऊंचा बांध है।  इंगुरी नदी पर बनी इस बांध की ऊंचाई 271.5 मीटर है।

5• Vajont Dam, इटली:-

इटली में स्थित विश्व का चौथा ऊंचा बांध है। वंजोत नदी पर स्थित यह बांध 261.6 मीटर ऊंचा है।

6• Manuel Mereno Torres Dam, मैक्सिको:-

मेक्सिको में ग्रीजलवा नदी पर स्थित यह बांध विश्व का छठा ऊंचा बांध है।

7• Nuozhada Dam, चीन:-

यह विश्व का सातवां ऊंचा बांध है। चीन के लकांग नदी पर स्थित इस बांध की ऊंचाई 261 मीटर है।

8• Tehri Dam (टिहरी), भारत:-

भारत में स्थित टिहरी डैम दुनिया का आठवां बांध है। भारत के उत्तराखंड राज्य में भागीरथ नदी पर स्थित इस बांध की ऊंचाई 260.5 मीटर है।

9• Mon Voisin Dam, स्वीटजरलैंड:-

स्वीटजरलैंड में स्थित यह बांध विश्व का नौवा सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 250 मीटर है।

10• Laxiwa Dam, चीन:-

चीन में येलो नदी पर स्थित यह विश्व का दसवां ऊंचा बांध है। इस बांध की ऊंचाई 250 मीटर है।

बांध के लाभ
••••••••••••••••••

• बांध सिंचाई, जलविद्युत, बाढ़ नियंत्रण, पेयजल, मत्स्य पालन, नौकाविहार इत्यादि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया जाता है।

बांध के नुकसान
•••••••••••••••••••

• परन्तु बांध से विस्थापन, बड़ा भू-भाग का जल मग्न, जलीय जीवों की प्रजनन क्षमता में कमी जैसी समस्याएं भी सामने आती है।

———
? frist moon mission 
? chatra ke top durga pandal
? chundru dham, chatra  

? भारत के पुराने नोट
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं

? भारत में पहला स्कूल खोलने वाला व्यक्ति ज्योतिबा फुले

? class 10 th  संसाधन नियोजन
? भारत की महान नारियां

——

प्रस्तुति
www.gyantarang.com

संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Leave a Comment