अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं | what is latitude and longitude in hindiअक्षांश रेखा किसे कहते हैं | what is latitude and longitude in hindi

अक्षांश रेखा ग्लोब या मानचित्र पर खींची गई एक महत्वपूर्ण रेखा है। यह ग्लोब या मानचित्र पर पश्चिम से पूर्व खींची जाती है। इस रेखा से पृथ्वी पर किसी भी स्थान के “उत्तर-दक्षिण” स्थिति ज्ञात की जाती है। यह रेखा किसी भी दो स्थान के बीच दिन और रात की अवधि में अंतर पता लगाने में मदद करता है। इस रेखा से जलवायु को समझने में आसानी होती है। इस पोस्ट में what is latitude देखने जा रहे हैं।

इस पोस्ट में देखेंगे
☆ अक्षांश रेखा की परिभाषा
☆ अक्षांश रेखा की विशेषता
☆ अक्षांश रेखाओं की संख्या
☆ विशेष अक्षांश रेखाएं
☆ अक्षांश रेखा से संबंधित 5 MCQs

what is latitude

☆ अक्षांश रेखा की परिभाषा

“भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण धरातल पर दिए गए किसी बिंदु से तथा पृथ्वी के केंद्र के बीच कोणिय कोण के माप दूरी को अक्षांश कहते हैं।” समान्यतः अक्षांशों को मिलाने वाली रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं। आसान भाषा में कहे तो ग्लोब या मानचित्र पर पश्चिम से पूर्व विषुवत रेखा के समानान्तर (Parallels) खींची गयी रेखा या वृत को अक्षांश रेखा कहते हैं।

☆ अक्षांश रेखा की विशेषताएं

• ये सभी रेखाएं वृतों के रूप में खींची जाती है।

• ये वृत पृथ्वी के अक्ष पर लंबवत् दिशा में होते हैं और इसका केंद्र पृथ्वी के अक्ष पर स्थित होता है।

• भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बांटती है। यह 0° की अक्षांश रेखा है। इसलिए अन्य अक्षांश रेखाओं की गणना भूमध्य रेखा के संदर्भ में ही की जाती है। भूमध्यरेखा के उत्तर तथा दक्षिण में क्रमश 90° उत्तर तक तथा 90° दक्षिण तक अक्षांश रेखाएं खींची जा सकती है। जो अक्षांश रेखाएं भूमध्य रेखा के उत्तर में है उन्हें ‘उत्तरी अक्षांश रेखाएं’ जो अक्षांश रेखाएं भूमध्य रेखा के दक्षिण में हैं उन्हें ‘दक्षिणी अक्षांश रेखा’ कहते हैं।

• अन्य सभी अक्षांश रेखाओं की लंबाई भूमध्य रेखा की लंबाई से कम होती है। इसलिए इन्हें लघु वृत्त भी कहते हैं। वास्तव में भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं की लंबाई निरंतर कम होते जाती है। भूमध्य रेखा की लंबाई लगभग 40 हजार किलोमीटर है। जबकि ध्रुव एक बिंदु मात्र है और उसकी लंबाई शुन्य है।

• चुंकि भूमध्य रेखा सभी अक्षांशों से लंबी है इसलिए से वृहत वृत अथवा महान वृत (Great Circle) कहते हैं।
चूंकी

• विषुवत वृत के उत्तरी भाग को ‘उत्तरी गोलार्ध‘ तथा दक्षिण भाग को ‘दक्षिणी गोलार्ध‘ कहा जाता है।

• प्रत्येक 1 डिग्री के अंतराल पर खींचे जाने पर किसी दो क्रमागत अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है।

☆ अक्षांश रेखाओं की संख्या

अक्षांश रेखाएं काल्पनिक होती हैं। इनकी संख्या अनंत है एक अंश पर खींचे जाने पर अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 181 (
{90 (उतरी अक्षांश रेखा) +90 (उतरी अक्षांश रेखा) +1 विषुवत रेखा} है।
• यदि दोनों ध्रुव को रेखा न माना जाए क्योंकि ये बिंदु है तो कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या 179 {89 (उतरी अक्षांश रेखा) +89 (उतरी अक्षांश रेखा) +1 विषुवत रेखा} होगी। यदि विषुवत रेखा को भी इसमें शामिल नहीं किया जाय तो पूर्ण अक्षांश रेखाओं की संख्या 180 या 178 कहा जा सकता है।

☆ विशेष अक्षांश रेखाएं

• विषुवत रेखा (Equator)
• कर्क रेखा (Cancer)
• मकर रेखा (Capricon)
• आर्कटिक वृत (Arctic circle)
• अंटार्कटिक वृत (Antarctic Circle)
• अश्व अक्षांश (Horse Latitude)

● विषुवत रेखा (Equator)

ग्लोब के बीचों-बीच पश्चिम से पूर्व खींची गयी वह काल्पनिक रेखा या वृत जो ग्लोब को दो बराबर भागों में बांटती है विषुवत रेखा कहते है। इसे भूमध्य रेखा या 0° की रेखा भी कहते है।

• विषुवत रेखा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और पूर्वी एशिया के देशों से होकर गुजरती है।

• इक्वेडोर, कोलंबिया, ब्राजील, गैबोन, कांगो, कांगो प्रजातांत्रिक गणराज्य (जायर), युगांडा, केन्या, सोमालिया, इण्डोनेशिया इत्यादि प्रमुख देशों से होकर विषुवत रेखा गुजरती है।

• भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें वर्षभर लगभग लंबवत पड़ती है। जिस कारण विषुवत रेखा पर अत्यधिक सूर्यताप की प्राप्ति होती है। परिणाम स्वरूप तापमान सदैव उच्च बना रहता है। इसी कारण यहां वार्षिक एवं दैनिक तापांतर बहुत कम होता है।

• भूमध्य रेखा पर वर्ष में दो बार 21 मार्च और 23 सितंबर को सूर्य सीधी चमकती है।

• अफ्रीका में स्थित कांगो नदी (जायरे) नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है।

• भूमध्य रेखा विश्व प्रसिद्ध विक्टोरिया झील से होकर भी गुजरती है।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, Equator, map of Equator, विषुवत रेखा, भुमध्य रेखा, 0° की रेखा,
भुमध्य रेखा

● कर्क रेखा (Tropic of Cancer)

उत्तरी गोलार्ध में विषुवत रेखा के समानान्तर 23°30′ (साढ़े ताइस ड्रिग्री) की रेखा या वृत को कर्क रेखा कहते हैं। कर्क रेखा पृथ्वी के सबसे उत्तरी अक्षांश रेखा है जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत रूप से चमकता है। प्रत्येक वर्ष 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है तब उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे लंबे एवं राते सबसे छोटी होती है। वहीं दक्षिणी गोलार्ध में दिन सबसे छोटे और रात सबसे लंबी होती है।

• कर्क रेखा एशिया, अफ्रीका तथा मध्य अमेरिका से होकर गुजरती है।
• मेक्सिको, प• सहारा, माॅरिटानिया, माली, अल्जीरिया, लीबिया, मिश्र, सउदी अरब, अरब अमीरात, ओमान, भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन जैसे मुख्य देश से कर्क रेखा से गुजरते है।


• मैक्सिको की खाड़ी, लाल सागर से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
• कर्क रेखा भारत के लगभग बीचो-बीच भाग से गुजरती है।
• झारखंड की राजधानी रांची के समीप ओरमांझी से कर्क रेखा गुजरी है।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, Tropic of Cancer, cancer line, map of cancer line, कर्क रेखा, कर्क रेखा का मानचित्र,
कर्क रेखा

• कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं:- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, कर्क रेखा, भारत में कर्क रेखा, कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है, कर्क रेखा का मानचित्र,
भारत में कर्क रेखा

● मकर रेखा (Tropic of Capricon)

मकर रेखा दक्षिणी गोलार्ध में विषुवत रेखा के समानान्तर 23°30′ (साढ़े ताइस ड्रिग्री) की रेखा या वृत को कहते हैं। मकर रेखा पृथ्वी के सबसे दक्षिणी अक्षांश रेखा है जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत रूप से चमकता है। प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है तब दक्षिणी गोलार्ध में दिन सबसे लंबे एवं राते सबसे छोटी होती है। वहीं उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे छोटे और रात सबसे लंबी होती है।

• मकर रेखा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महादेश से होकर गुजरती है।
• इस रेखा से चिली, अर्जेंटीना, पराग्वे, ब्राजील, नामीबिया, बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, मोजांबिक, मेडागास्कर और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख राष्ट्र से होकर गुजरता है।
• मकर रेखा अटाकामा, नामिब, कालाहारी, पश्चिम आस्ट्रेलियाई मरूस्थल से गुजरता है।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, Tropic of Capricon, Capricon line, मकर रेखा, मकर रेखा मानचित्र, map of Capricon,
मकर रेखा

● आर्कटिक वृत (Arctic circle)

उत्तरी गोलार्ध में 66°30′ की रेखा को मुख्यतः आर्कटिक वृत कहते हैं। आर्कटिक वृत्त उत्तरी गोलार्ध में स्थित वह उत्तरत्तम अक्षांश है, जिस पर सूर्य लगातार 24 घंटे का दिन या 24 घंटे की रात हो सकती है। इस वृत के अंदर किसी भी स्थान पर हर वर्ष कम से कम एक बार सूर्य आधी रात को भी दिखाई देता है और कम से कम एक बार दोपहर में भी दिखाई नहीं देता है।

• आर्कटिक वृत संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का, कनाडा, ग्रीनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, रूस से होकर गुजरता है। जबकि आइसलैंड इसके दक्षिण में स्थित है।
• यह वृत्त कनाडा के ग्रेट बियर झील से होकर गुजरता है।
• आर्कटिक वृत्त के क्षेत्र में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती है जिससे यहां अत्यधिक ठंड रहती है। इस कारण इस क्षेत्र में शीत मरुस्थल भी पाया जाता है।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, Arctic circle, map of Arctic circle,आर्कटिक वृत,
आर्कटिक वृत

● अंटार्कटिक वृत (Antarctic Circle)

दक्षिणी गोलार्ध में 66°30′ की रेखा को मुख्यतः अंटार्कटिक वृत कहते हैं। अंटार्कटिक वृत्त उत्तरी गोलार्ध में स्थित वह उत्तरत्तम अक्षांश है, जिस पर सूर्य लगातार 24 घंटे का दिन या 24 घंटे की रात हो सकती है।

• अंटार्कटिका वृत्त का अधिकांश भाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है। इसलिए इसे सफेद महाद्वीप भी कहते हैं।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, Antarctic Circle, map of Antarctic Circle, अंटार्कटिक वृत,
अंटार्कटिक वृत

● अश्व अक्षांश (Horse Latitude)

• पृथ्वी पर 30° से 35° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के बीच स्थित पेट्टियों को “अश्व अक्षांश” के नाम से जाना जाता है।
• इन अक्षांशों में उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी पायी जाती है। यहां वायुमंडल में स्थिरता एवं पवन संचार अत्यंत बंद होता है।
• प्राचीन समय में जब घोड़ों से लदे हुए जलयान इस पेटी में प्रवेश करते थे, तो उच्च दाब से युक्त शांत एवं अनिश्चित दिशा वाली पवनों के कारण पानी वाले जहाजों/नावों के संचालन में कठिनाइयां आती थी। जिस कारण जलयान को हल्का करने के लिए कुछ घोड़ों (अश्व) को सागर में फेंकना पड़ता था। इसी कारण इस पेट्टी को “अश्व अक्षांश” के नाम से जाना गया।

अक्षांश रेखा किसे कहते हैं, what is latitude and longitude in hindi, horse latitude, what is hores latitude, map of horse latitude, अश्व अक्षांश का मानचित्र, अश्व अक्षांश,
अश्व अक्षांश

☆ अक्षांश रेखा से संबंधित 5 MCQs
?????

QUIZ START

_____________________________________

what is latitude

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

what is latitude

इसे भी जानें

? देशांतर रेखा क्या है जानें महत्वपूर्ण तथ्य

? खोरठा भाषा के प्रमुख रचना एवं उनके रचनाकार
? jharkhand से 50 महत्वपूर्ण objective questions
? सरहुल पर्व कब और क्यों मनाया जाता है
? रविवार की छुट्टी कब से होती है
? current affairs questions answer
? jharkhand ke नेशनल पार्क और अभ्यारण्य
? संविधान से महत्वपूर्ण 50 objective questions
? चित्रकला से महत्वपूर्ण प्रश्न
? गिरिडीह जिला कब और कैसे बना जानें इस पोस्ट में
? झारखण्ड के सबसे ऊंचा पहाड़ पारसनाथ के बारे में जानें

इसे भी देखें

? हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है देखें विडियो
? 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 के एक नोट छापने में कितना रूपया लगता है
? तमासिन वाटरफॉल कैसे पहुँचे
? hundru water fall ormanjhi, Ranchi
? class 10 geography


what is latitude

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Leave a Comment