नील्स बोर का जीवन परिचय niels Bohr Biography in hindi
नील्स बोर ने अणु की प्रकृति संबंधी बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी विश्व को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉन सामान्यतः तो अपने भी विनिश्चित वृतों में ही चक्कर काटते हैं। किंतु जब अणु में से विद्युत को प्रवेश कराया जाता है, तब ये अपनी लीक से हटकर कुछ बड़ी परिधि में पहुंच जाती हैं। और पुनः वापस लौट आते हैं। जिससे उनमें चमक पैदा होती है। नील्स की इस अणु कल्पना ने पूरी दुनिया को बदल डाली। वे परमाणु उर्जा का प्रयोग विश्व शांति के लिए करने का समर्थन करते थे। उन्हें 37 वर्ष की छोटी आयु में अणु की अंतःकरण संबंधी खोज के कारण भौतिक का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
नील्स बोर का संक्षिप्त परिचय
• भौतिक विज्ञानी नील्स बोर का जन्म आज ही के दिन 7 अक्टूबर 1885 को डेनमार्क में हुआ था।
• इनका पूरा नाम नील्स हेनरी डेविड बोर था।
• उनके पिता क्रिश्चियन बोर कोपनहेगन विश्वविद्यालय में शरीर तंत्र (फिजियोलॉजी) के प्रोफ़ेसर थे।
• इस कारण उनकी शिक्षा कोपनहेगन विश्वविद्यालय से हुए।
• 22 वर्ष की उम्र में डेनिस विज्ञान सोसाइटी ने उन्हें “सर्फेस टेंशन” संबंधी मौलिक अध्ययन पर उन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।
• 1911 में बोर ने भौतिकी में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे इंग्लैंड की कैवेंडिश लेबोरेटरीज में इलेक्ट्रॉन के जनक जे जे थॉमसन की छत्रछाया में अनुसंधान कार्य करने लगे।
• उन्होंने क्वांटम विचारों के आधार पर हाइड्रोजन परमाणु के स्पेक्ट्रम की व्याख्या की।
• नाभिक के द्रव-बूंद मॉडल के आधार पर उन्होंने नाभिकीय विखंडन का एक सिद्धांत प्रस्तुत किया।
• 1922 में उन्हें बहुत ही “भौतिकी का नोबेल पुरस्कार” प्रदान किया गया।
• द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम निर्माण योजना में उन्होंने एक सलाहकार की भूमिका निभाई।
• द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उनका अधिकतर समय परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के कार्यों के लिए लगा रहा।
• 1952 में आयोजित जिनेवा के शांति सम्मेलन में शामिल होने गए जहां उन्हें उस अधिवेशन का अध्यक्ष चुना गया।
• 1957 में नील्स बोर को “फोर्ड एटम्स फॉर पीस” पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
• 18 नवंबर 1962 को उनका देहांत हो गया और एक महान वैज्ञानिक को इस दुनिया ने खो दिया।
•••••••••••••••••
Also Read
- विनय तिवारी समेत सम्मानित होंगे खोरठा लोक संगीत के 55 कलाकार
- 10th JAC Board Social Sciences Model Question Answer set 1
- आराध्या की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
इसे भी जानें
? प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक मेघनाथ साहा
? आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
? डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
? कारगिल विजय दिवस
? कुंभ क्या है यह 12 वर्ष पर क्यों लगता है
? भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जीवन परिचय
? Class 10 Type of Soil in India
? कंप्यूटर से 50 important प्रश्न
विडियो भी देंखें
? विश्व के सात आश्चर्य
? बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची
? चतरा पशु मेला का इतिहास
? तीन धर्मों का संगम स्थल मां भद्रकाली इटखोरी
? 9 अंको का जादू
? क्लास 10 भूगोल
——————–
यदि इस पोस्ट में किसी प्रकार की त्रुटि लगे या आप सुझाव देना चाहें तो इस ईमेल
dangimp10@gmail.com
पर हमें जानकारी दे सकते हैं.
आपके सुझाव का हमें रहेगा इंतजार.
धन्यवाद!















