भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और कैसे हुई
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 90 के दशक से ही भारत की राजनीति में एक प्रमुख पार्टी रही है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 543 में 303 सीटें जीत इतिहास रच दिया। वर्तमान समय में भारतीय संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं प्राथमिक सदस्यता के अनुसार BJP दुनिया का सबसे बड़ा दल है।
☆ भारतीय जनता पार्टी का इतिहास
आजादी की लड़ाई के दौरान भारत में कई राजनीतिक पार्टियों की स्थापना हुई। उनमें से कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी 1952 में हुए प्रथम आम चुनाव में शामिल हुई। और चुनाव के बाद संसद में कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी। पर समय के साथ भारत में कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की स्थापना हुई। उनमें से भारतीय जनता पार्टी भी एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय राजनीति में स्थापित हुई।
☆ जनसंघ की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से पहले हमें यह समझना होगा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कब और कैसे हुई। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भारतीय जनसंघ से ही हुई थी।
Also Read
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
? रविवार की छुट्टी कब से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

आजादी के बाद कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रत्युत्तर में राष्ट्रवाद के समर्थन हेतु डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। भारतीय जनसंघ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में भी जाना जाता था। भारत में 1952 में हुए पहले आम चुनाव में भारतीय जनसंघ ने 3 सीटें जीत अपनी उपस्थिति दर्ज की। भारतीय जनसंघ का चुनाव चिन्ह दीपक था।

भारतीय जनसंघ ने प्रारंभ से ही राष्ट्रवाद, कश्मीर, गौ रक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जोर दिया। कांग्रेस का विरोध करते हुए भारतीय जनसंघ ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए प्रचार प्रसार किया। परंतु आम चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में आशा अनुरूप सफलता नहीं मिली।
25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के आपातकाल की घोषणा के बाद भारतीय जनसंघ भी जेपी आंदोलन में कूद पड़ा। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के पश्चात जनता पार्टी के निर्माण के लिए भारतीय जनसंघ का अन्य दलों के साथ विलय हो गया। 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस को पराजित कर जनता पार्टी ने केंद्र में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में सरकार बनाई। परंतु 3 वर्षों पश्चात ही 1980 में जनता पार्टी का विघटन हो गया और सरकार गिर गई।
☆ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष
• डाॅ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी:- 1951- 52
• मौलि चन्द्र शर्मा:- 1954
• प्रेम नाथ डोगरा:- 1955
• आचार्य देव प्रसाद घोष:- 1956-59
• पीताम्बर दास:- 1960
• अवसरला राम राव:- 1961
• आचार्य देव प्रसाद घोष:- 1962
• रघुवीर:- 1963
• आचार्य देव प्रसाद घोष:- 1964
• बच्छराज व्यास:- 1965
• बलराज मधोक:- 1966
• प• दीनदयाल उपाध्याय:- 1967-68
• अटल बिहारी वाजपेयी:- 1969-72
• लालकृष्ण आडवाणी:- 1973-77
☆ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना
? गिद्धौर का छठ पूजा का इतिहास और वर्तमान जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
विभाजित हो चुकी जनता पार्टी को जनवरी 1980 के आम चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनसंघ जनता पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी BJP के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 1980 में भाजपा के पहले अधिवेशन में अटल बिहारी बाजपेई बीजेपी के पहले अध्यक्ष चुने गए।

☆ आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन
• 1980 में BJP के अस्तित्व में आने के बाद पार्टी ने 1984 में पहला आम चुनाव लड़ा और भाजपा को केवल 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

• बोफोर्स, पंजाब में बढ़ता आतंकवाद, LTTE और श्रीलंका सरकार के बीच गृह युद्ध जैसे कारणों से 1989 के आम चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जनता दल 143 सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनी, वहीं बीजेपी ने भी 2 सीटों से लंबा छलांग लगाते हुए 85 सीटें जीत नई ऊंचाई पर पहुंची। केंद्र में बी पी सिंह के नेतृत्व में जनता दल और बीजेपी सहित कई दलों की सरकार बनी।
• 7 अगस्त 1990 को प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने ओबीसी आरक्षण हेतु मंडल कमीशन लागू करने की घोषणा की। इसे पूरे देश में समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हुए। इसी बीच मंडल कमीशन का काट निकालने तथा जनमत जुटाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा शुरू की। हालांकि 23 अक्टूबर 1990 को बिहार के समस्तीपुर में मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आडवाणी को गिरफ्तार कर रथ यात्रा रोक दी। हिंदू धर्म से संबंधित इस कार्य के कारण हिंदू मतदाताओं में बीजेपी का जनाधार बढ़ गया।
• 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या बाबरी मस्जिद को कार सेवकों द्वारा गिरा दिया गया। बाबरी मस्जिद तोड़ने में शामिल होने का आरोप बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर लगा। संभवत इस कारण हिंदू मतदाताओं का झुकाव बीजेपी की ओर बढ़ा।
? नाटक वन ही जीवन है click here
• 1996 के आम चुनाव में बीजेपी 161 सीटें जीत सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। बड़े दल होने के कारण राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अटल बिहारी बाजपेई ने बीजेपी की ओर से सरकार बनाई। पर समर्थन के अभाव में वाजपेयी को 13 दिन के बाद ही इस्तीफा देना पड़ा।

• 1998 में समय पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 सीटें जीती। बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर फिर से अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनाई। मई 1998 में बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार ने पोखरण में परमाणु का सफल परीक्षण कर विश्व को हिला दिया। हालांकि 1999 में अन्नाद्रमुक के नेता जयललिता के समर्थन वापस के कारण वाजपेयी सरकार ने लोकसभा को भंग कर दिया और पुनः आम चुनाव हुए।
• 1999 में हुए संसदीय चुनाव में बीजेपी गठबंधन एनडीए ने 294 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी अकेले 182 सीटों पर जीत हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी और निर्धारित समय तक चली।
? ATM मशीन की शुरुआत कब हुई क्लिक करें
• वर्ष 2004 में इंडिया शाइनिंग के नारे के साथ बीजेपी गठबंधन ने समय से पूर्व आम चुनाव करवाएं। परंतु इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा। एनडीए गठबंधन की सीटों की संख्या सिमट कर 186 पर आ गई। जबकि बीजेपी की भी सीट संख्या 182 से घटकर 138 पर आ गया।
• 2009 के आम चुनाव में भी बीजेपी गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या 138 से घट के 116 पर आ गई।
• 2014 के आम चुनाव में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया। इस आम चुनाव में बीजेपी के प्रति ऐसा ध्रुवीकरण हुआ कि बीजेपी ने चुनाव में अकेले दम पर बहुमत से दस अधिक 282 सीट हासिल कर इतिहास रच दिया। साथ ही एनडीए गठबंधन को 336 सीटें मिली। 1984 के बाद भारतीय संसद में किसी भी दल को पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल हुआ।

• वर्ष 2019 के आम चुनाव के पहले सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय मुद्दों ने संभवत बीजेपी गठबंधन को अधिक समर्थन दिया। जिस कारण इस चुनाव में बीजेपी ने तीन सो का आंकड़ा पार करते हुए 303 सीटें जीत इतिहास रचा। बीजेपी गठबंधन ने 543 में 352 जीती। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
• एक साल से कम अवधि में बीजेपी गठबंधन की सरकार ने कश्मीर से 370 धारा समाप्त करने, तीन तलाक हटाने, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया और संसद से अधिनियम पास करवाया।
☆ बीजेपी के लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या
• आठवीं :- 1984 ई• में – 02 सीट
• नौवीं :- 1989 ई• में – 85 सीट
• दशवीं :- 1991 ई• में – 120 सीट
• ग्यारहवीं :- 1996 ई• में – 161 सीट
• बारहवीं :- 1998 ई• में – 182 सीट
• तेरहवीं :- 1999 ई• में – 182 सीट
• चौदहवीं :- 2004 ई• में – 138 सीट
• पंद्रहवीं :- 2009 ई• में – 116 सीट
• सोलहवीं :- 2014 ई• में – 282 सीट
• सतरहवीं :- 2019 ई• में – 303 सीट

☆ देश को नेतृत्व
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में BJP के सदस्य रहे अब तक दो प्रधानमंत्रियों ने देश का नेतृत्व किया है। अटल बिहारी वाजपेयी पहले और नरेन्द्र मोदी दुसरे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जो प्रधानमंत्री बने। अटल बिहारी वाजपेयी 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। हालांकि 1996 में वाजपेयी 13 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे परन्तु बहुमत नहीं जुटाने के कारण इस्तीफा दे दिया था। नरेन्द्र मोदी 26 मई 2014 से अबतक प्रधानमंत्री पद पर आसीन हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 लोक सभा चुनाव में BJP ने अकेल दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया और 282 सीटें जीती। वहीं 2019 के लोक सभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में BJP ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 543 में 303 सीटें जीत इतिहास रच दिया।
☆ भारत के अधिकांश राज्यों में सत्ता में आयी BJP
BJP के 42 सालों के इतिहास में यदि भारत के कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्वंय या अपने सहयोगी दल के साथ सत्ता में रही है।
• यहां अकेले दम पर है सरकार में
वर्तमान समय में 10 राज्यों में बीजेपी अकेले दम पर सरकार में है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, मणिपुर और असम।
• यहां सहयोगी दल के साथ सरकार में
वर्तमान समय में 7 ऐसे राज्य हैं जहां भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दल के साथ सरकार में है। ये राज्य हैं- बिहार, नागालैंड, मेघालय, पुदुचेरी, गोवा, हरियाणा और सिक्किम।
• यहां भी कभी अकेले या सहयोगी दल साथ सरकार में
उपरोक्त के अलावा भारत में 10 और ऐसे राज्य हैं जहां पर भारतीय जनता पार्टी कभी न कभी अकेले या अपने सहयोगी दल के साथ सरकार में रही है। ये राज्य हैं – राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, ओड़िसा, आंध्रप्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर।
• यहां अबतक सत्ता से दूर रही है
केरल, तेलंगाना, पं. बंगाल और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां भारतीय जनता पार्टी अब तक सत्ता से दूर रही है।
☆ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लेकर अब तक 11 व्यक्ति अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। BJP के संविधान के अनुसार एक अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और अधिकतम लगातार दो कार्यकाल के लिए कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष रह सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी पहले व्यक्ति थे जो BJP के अध्यक्ष बने थे। लालकृष्ण आडवाणी ऐसे व्यक्ति हैं जिसने भारतीय जनता पार्टी के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
1. अटल बिहारी वाजपेयी (मध्यप्रदेश) – 1980 से 1986
2. लालकृष्ण आडवाणी (गुजरात) – 1986 से 1991
3. मुरली मनोहर जोशी (उत्तर प्रदेश) – 1991 से 1993
4. लालकृष्ण आडवाणी (गुजरात) – 1993 से 1998
5. कुशाभाऊ ठाकरे (मध्यप्रदेश) – 1998 से 2000
6. बंगारू लक्ष्मण (तेलंगाना) – 2000 से 2001
7. जन कृष्णमूर्ति (तमिलनाडू) – 2001 से 2002
8. वैंकैया नायडू (आंध्रप्रदेश) – 2002 से 2004
9. राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश) – 2005 से 2009
10. नितिन गड़करी (महाराष्ट्र) – 2009 से 2013
11. राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश) – 2013 से 2014
12. अमित शाह (गुजरात) – 2014 से 2020
13. जगत प्रकाश नड्डा (हिमालय प्रदेश) – 2020 से अबतक
_____________________________________
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और कैसे हुई के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप आगे देख सकते हैं।
● हमारे यूट्यूब चैनल वन ही जीवन पर दिये गये लिंक से पर क्लिक कर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी ले सकते हैं।
• भारत के पुराने पुराने सिक्के देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• झारखंड के बच्चों का जिमनास्टिक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक करें
• गिद्धौर के दुर्गा पूजा के विडियो लिए यहां क्लिक कीजिए
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और कैसे हुई
● हमारे वेबसाइट www.gyantarang.com पर भी आप रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी ले सकते
• क्विज़ के लिए यहाँ क्लिक करें
• आठवीं/नौवीं/दशवीं जैक बोर्ड Question Bank के लिए क्लिक करें
• भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के लिए क्लिक करें
• संविधान से महत्वपूर्ण 50 प्रश्न के लिए यहां पर क्लिक करें
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब और कैसे हुई















