कक्षा:- 10th.
विषय:- अर्थशास्त्र
अध्याय:- 01. विकास
टाॅपिक:- विकास से आप क्या समझते हैं व्यक्तियों के लिए विकास का लक्ष्य भिन्न क्यों
परिवर्तन संसार का नियम है और ये परिवर्तन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में हो सकता है। परिवार, क्षेत्र, समाज, देश और दुनिया में होने वाले किसी भी प्रकार के सकारात्मक बदलाव जो मानव जीवन को बेहतरी की ओर ले जाता है वास्तव में वही विकास है।
Also Read
- विनय तिवारी समेत सम्मानित होंगे खोरठा लोक संगीत के 55 कलाकार
- 10th JAC Board Social Sciences Model Question Answer set 1
- आराध्या की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि विकास का अर्थ हमेशा सकारात्मक बदलाव से होता है और ये बदलाव:-
☆ शिक्षा के रूप में
☆ स्वास्थ्य के रूप में
☆ यातायात साधन के रूप में
☆ रहन-सहन, खान-पान आदि रूपों में हो सकता है
इसे निम्न उदाहरण से समझा जा सकता है।
जैसे:-
• कच्ची सड़कों से पक्की सड़कों में बदलना
• कच्ची मकानों से पक्की मकानों का बनना
• अभाव वाले गांव कस्बों में स्कूल या स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होना
• साइकिल के जगह मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल के जगह कार खरीदना आदि
☆ संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार विकास की परिभाषा:-
” विकास का तात्पर्य है सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक संरचना, संस्थाओं, सेवाओं की बढ़ती क्षमता जो संसाधनों का उपयोग इस प्रकार से कर सकें! ताकि जीवन स्तर में अनुकूल परिवर्तन आए।”
? class 10th. Economics विकास से आप क्या समझते हैं का वीडियो देखना चाहते हैं तो क्लिक कीजिए
● विभिन्न व्यक्तियों के लिए विकास का लक्ष्य भिन्न
प्रत्येक व्यक्तियों के लिए विकास का लक्ष्य भिन्न होता है जिसे यहां दो उदाहरणों से समझेंगे
पहला उदाहरण:– एक व्यक्ति जिसका नाम सोहन है। उसके पास यातायात साधन के रूप में साइकिल है वह मोटरसाइकिल लेना चाहेगा। इस उदाहरण में सोहन के लिए विकास का पहला लक्ष्य मोटरसाइकिल है।
दुसरा उदाहरण:- एक दूसरा व्यक्ति राकेश है। उसके पास यातायात साधन के रूप में साइकिल और मोटरसाइकिल है वह कार लेना चाहेगा। इस उदाहरण के अंतर्गत राकेश के लिए विकास का पहला लक्ष्य कार है।
इसी प्रकार कक्षा दशम्, विषय अर्थशास्त्र के अध्याय -1 में विकास चैप्टर के तालिका 1.1 में विभिन्न श्रेणी के लोगों के लिए विकास के लक्ष्य को देखेंगे
गृह कार्य
1• कुम्हार के लिए विकास का लक्ष्य क्या होगा?
2• विकास क्या है एक उदाहरण देकर स्पष्ट करें?
विकास से आप क्या समझते हैं व्यक्तियों के लिए विकास का लक्ष्य भिन्न क्यों सत्र के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप दिए जा रहे हैं लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।
● यूट्यूब van hi jeevan hai पर आप कक्षा 10 के महत्वपूर्ण टॉपिक तथा रोचक जानकारी देख सकते हैं।
• सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व विडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए
• वर्ग दशम एक परिचय, अंको का बंटवारा एवं कौन-कौन से विषय वीडियो के लिए क्लिक कीजिए
● हमारे इसी वेबसाइट पर आप कक्षा 10 और अन्य जानकारी रोचक तथ्य जान सकते है।
• class 10th. भू संसाधन तथा भारत में भू उपयोग प्रारूप क्लिक कीजिए
• मैट्रिक विज्ञान प्रैक्टिकल मॉडल क्वेश्चन आंसर के लिए क्लिक कीजिए
• संसाधन क्या है संसाधनों के प्रकारों का वर्णन करें जानने के लिए क्लिक कीजिए
















