सामाजिक विज्ञान || Model Question Paper 2021 Set 3 || SST

सामाजिक विज्ञान || Model Question Paper 2021 Set 3 || SST

Model Question Paper 2021 set 3 में आप सभी का स्वागत है। jac board ने matric exam. 2021 के लिए प्रश्नों का सेट-3 जारी किया है। जो आपके exam. के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। अक्सर देखा गया है कि board exam. में मॉडल सेट से ही अधिकतर प्रश्न आते रहे हैं। इस सत्र में सामाजिक विज्ञान का Model Question Paper set 3 देखने जा रहे हैं। social science का मॉडल सेट-1 भी इसी वेबसाइट पर आप देख सकते हैं।

Set-3

                    इकाई- I इतिहास

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक ) सही उत्तर चयन करें ।

1. वंदे मातरम गीत के रचयिता कौन थे?
(A) गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर
(B) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
(C) महात्मा गांधी
(D) सुभाष चंद्र बोस

उत्तर :- (B) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

2. आर्थिक महामंदी की शुरुआत किस देश से हुई?
(A) ब्रिटेन
(B) फ्रांस
(C) अमेरिका
(D) जर्मनी

उत्तर :- (C) अमेरिका

3. द्वितीय विश्व युद्ध कब हुआ?
(A) 1914 से 1918
(B) 1916 से 1920
(C) 1936 से 1944
(D) 1939 से 1945

उत्तर :- (D) 1939 से 1945

4. किस संधि के द्वारा यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली?
(A) कुस्तुनतुनिया की
(B) वर्साय की
(C) एक्ट ऑफ यूनियन
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (A) कुस्तुनतुनिया की

5. डॉ. अंबेडकर ने दमित वर्ग एसोसिएशन का गठन कब किया?
(A) 1920
(B) 1930
(C) 1919
(D) 1929

उत्तर:- (B) 1930

6. गांधीजी ने कब नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन किया?
(A) 6 अप्रैल 1930
(B) 13 अप्रैल 1919
(C) 12 मार्च 1930
(D) 11 मार्च 1919

उत्तर:- (A) 6 अप्रैल 1930

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

7. फ्रांस में राष्ट्र के प्रतीक के रूप में ईसाई नाम …………….. दिया गया। ( जर्मनिया, मारीआन)

उत्तर:- मारीआन

8. गांधी जी ने ……………. नामक स्थान पर नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन किया? (साबरमती, डांडी)

उत्तर:- डांडी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( 02 अंक : 40 शब्दों में उतर दें )

9. होसे किसे कहते हैं?

उत्तर:- त्रिनिदाद में मोहर्रम के सालाना जुलूस को एक विशाल उत्सवी मेले का रूप दिया गया। इस मेले को होसे इमाम हुसैन के नाम पर दिया गया था। जिसमें सभी धर्मों और नस्लों के मजदूर हिस्सा लेते थे।

10. आदि औद्योगीकरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर:- इंग्लैंड और यूरोप में फैक्ट्रियों की स्थापना से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन होने लगा था। यह उत्पादन फैक्ट्रियों से हटकर अलग होता था। बहुत सारे इतिहासकार औद्योगीकरण के इस चरण को आदि औद्योगीकरण का नाम देते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

11. असहयोग आंदोलन में भारतीयों द्वारा अपनाए गए तरीकों की समीक्षा कीजिए?

उत्तर:- असहयोग आंदोलन की शुरुआत मुख्य तौर पर जनवरी 1921 में प्रारंभ हुई। इस आंदोलन के दौरान भारतीय राजनेताओं द्वारा कई ऐसे तरीके अपनाए गए। जिसके दूरगामी प्रभाव भी देखेंगे। ये तरीके निम्न है:-

• उपाधि लौटाना:- आंदोलन की शुरुआत में सबसे पहले गांधी जी ने केसर ए हिंद की उपाधि, टैगोर ने सर की उपाधि, जमनालाल बजाज ने राय बहादुर की उपाधि लौटा दी।

• सामानों का बहिष्कार:- शहरों में यह आंदोलन तीव्र गति से फैला, लोगों ने विदेशी कपड़ों का बहिष्कार किया और उसकी होली जलाई गई शराब की दुकानों की पिकेटिंग की गई। फलस्वरूप स्वदेशी कपड़ों का बाजार तेजी से बढ़ने लगा।

• शिक्षण संस्थानों का बहिष्कार:- आंदोलन के प्रभाव से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय छोड़ दी वकीलों ने वकालत छोड़ दी। फलस्वरुप छात्र-छात्राओं हेतु पूरे भारत में स्वदेशी स्कूल और कॉलेज जैसे- बनारस विद्यापीठ, काशी विद्यापीठ, गुजरात विद्यापीठ, बिहार विद्यापीठ और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय खोले गए।

• किसानों द्वारा विरोध:- किसानों ने भी आंदोलन में भाग लिया। इनका नेतृत्व अवध में सन्यासी बाबा रामचंद्र कर रहे थे। जवाहरलाल नेहरू के संग अवध किसान सभा का गठन किया गया। जिसके आसपास के क्षेत्रों में 300 से ज्यादा शाखाएं स्थापित की गयी। आंध्र प्रदेश के गुड्डन पहाड़ियों में अल्लूरी सीताराम राजू ने आदिवासियों का नेतृत्व किया।

OR

भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी के प्रभाव की व्याख्या कीजिए?

उत्तर:- आर्थिक महामंदी की शुरुआत 1929 से शुरू हुई। और यह संकट तीस के दशक के मध्य तक बना रहा। भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ा है जो निम्नलिखित है-
1. औपनिवेशिक भारत कृषि वस्तुओं का निर्यात और तैयार मार्लों का आयातक बन चुका था। महामंदी ने भारतीय व्यापार को प्रभावित कर 1928-34 के बीच देश का आयात-निर्यात घटकर आधा रह गया।
2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कम होने से भारत में गेहूं के भाव भी 50% तक कम हो गए।
3. कृषि उत्पादों की कीमत तेजी से गिरने के बावजूद किसानों और काश्तकारों को सरकार ने लगान वसूली में छूट देने से इनकार किया। इसका सबसे अधिक प्रभाव उन काश्तकारों पर पड़ा जो विश्व बाजार के लिए उत्पादन करते थे।
4. बंगाल के जूट उत्पादक कच्चे पटसन की कीमतों में 60% तक गिरावट होने के कारण खराब हालात में थे।
5. जिनका काश्तकारों ने दिन फिरने की उम्मीद में या बेहतर आमदनी के लिए उपज बढ़ाने के लिए कर्ज लिया था उन्हें सही मूल्य न मिलने के कारण वे और भी कर्ज में डूब गये। उनकी बचत खत्म हो चुकी थी, जमीन सूदखोर के पास गिरवी पड़ी थी, घर के सारे गहने-जेवर बिक चुके थे।
6. मंदी के इस दौर में भारत कीमती धातुओं विशेष का सोने का निर्यात करने लगा था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

12. 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों की बजाए हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता क्यों देते थे?

उत्तर :- उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथों से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देते थे। इसके निम्नलिखित कारण थे :-
(क) नई तकनीक महंगी थी।
(ख) मशीनें अक्सर खराब हो जाती थी और उनकी मरम्मत पर काफी खर्च आता था।
(ग) मशीनें उतनी अच्छी नहीं थी, जितना उनके अविष्कारों और निर्माताओं का दावा था।
(घ) विक्टोरियाई ब्रिटेन में मानव श्रम की कोई कमी नहीं थी।
(ङ) उद्योगपतियों को श्रमिक की कमी या वेतन के मद में भारी लागत जैसी परेशानी नहीं थी।
(च) बहुत सारे उद्योग में श्रमिकों की मांग मौसम के आधार पर घटती बढ़ती रहती थी।
(छ) बहुत सारे उत्पाद केवल हाथ से तैयार किए जा सकते थे।
(ज) बाजार में अक्सर छोटे डिजाइन और खास आकारों वाली चीजों की काफी मांग रहती थी, जो मशीनों से नहीं बनाए जा सकते थे।
(झ) ब्रिटेन में उच्च वर्ग के लोग कुलीन और पूंजीपति वर्ग हाथों से बनी चीजों को महत्व देते थे। हाथ से बनी चीजों को परिष्कार और सुरुचि का प्रतीक माना जाता था। उनकी फिनिश अच्छी होती थी। उनका डिजाइन अच्छा होता था।

OR

अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए?

उत्तर:- नेपोलियन बोनापार्ट के अधिकार में जो विशाल क्षेत्र आया, वहां उसने अनेक सुधार आरंभ किऐ जो निम्नलिखित है-
1. प्रशासनिक क्षेत्र में उसने क्रांतिकारी सिद्धांतों का समावेश किया था ताकि सारी व्यवस्था अधिक तर्कसंगत और कुशल बन सके।
2. 1804 ई. की नागरिक संहिता ने जन्म पर आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त किया।
3. कानून के सामने समांतर और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।
4. सामंती व्यवस्था को समाप्त किया।
5. किसानों को भू दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्त कराया।
6. शहरों में कारीगरों के श्रेणी संघों के नियंत्रणों का हटा दिया गया।
7. यातायात और संचार व्यवस्था में सुधार किया।
8. एक समान मानक भार एवं एक राष्ट्रीय मुद्रा का प्रचलन प्रारंभ किया।

13. दिए गए विश्व के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाए-
(क) मुम्बई (ख) अफ्रिका

उत्तर:-

Class 10 model paper 2021 set 3, Class 10 model paper 2021 sst, map of world, map of Africa, map of Mumbai,
Map of world

                   इकाई- II भूगोल

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें ।

14. नवीकरण योग्य संसाधन नहीं है।
(A) जीवाश्म ईंधन (B) सौर ऊर्जा (C) पवन ऊर्जा (D) जल

उत्तर :- (A) जीवाश्म ईंधन

15. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब हुई?
(A) 1970 (B) 1971 (C) 1972 (D) 1973

उत्तर:- (D) 1973

16. झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?
(A) बाॅक्साइट (B) अभ्रक (C) लौह अयस्क (D) तांबा

उत्तर:- (B) अभ्रक

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

17. भारत का पहला सूती वस्त्र ……………. में मुंबई में लगाया गया? (1854, 1856)

उत्तर:- 1854

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

18. लौह खनिज क्या है? उदाहरण देकर बताएं।

उत्तर:- वैसे खनिज जिसमें लोहा पाया जाता है उसे लौह खनिज के रूप में जाना जाता है। जैसे:- लोहा, मैगनीज, निकेल, क्रोमियम आदि।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक: 150 शब्दों में उत्तर दें)

19. वन और वन्य जीवन का संरक्षण करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर:- वन एवं वन्य जीवन मानव के लिए आवश्यक है। क्योंकि मानव तथा दूसरे जीवधारी एक जटिल पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं। जिसका मनुष्य मात्र एक हिस्सा है। मानव अपनी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इन्हीं जीवधारियों पर निर्भर रहता है। मानव अपनी जरूरत के लिए भोजन, पानी, हवा, लकड़ी इत्यादि इन्हीं वन एवं वन्य जीवन से प्राप्त करता है। वन पर्यावरण का एक अहम हिस्सा है। यह हमें आक्सीजन के अलाव कई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लाभ देता है। परन्तु कल-कारखानें, सड़क, रेल मार्ग, नदी घाटी परियोजना इत्यादि जैसे विकासात्मक कार्यों से वन एवं वन्य जीवन खतरे में पड़ा है।
यदि हमें मानव जीवन को बचाना है तो वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण आवश्यक है, क्योंकि वन और वन्य जीवन है तो मानव जीवन है।

20. प्राचीन भारत में जल संग्रहण के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों का वर्णन कीजिए?

उत्तर:- भारत प्राचीन सभ्यताओं का देश है। यहां प्राचीन समय में जल संग्रहण के कई तरीके अपनाए गए। ये तरीके निम्न है-
1. चंद्रगुप्त मौर्य के समय वृहद स्तर पर बांध, झील और सिंचाई तंत्र का निर्माण करवाया गया था।
2. ईसा पूर्व पहली शताब्दी में इलाहाबाद के निकट श्रृंगवेरा में गंगा नदी की बाढ़ के जल को संरक्षित करने के तरीके प्रचलन में थी।
3 अपने समय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक भोपाल झील 11वीं शताब्दी में बनाई गई थी।
4. 14 वीं शताब्दी में इल्तुतमिश ने दिल्ली में सिरी फोर्ट क्षेत्र में जल की आपूर्ति के लिए हौज खास बनवाया था। जो एक प्रकार का विशिष्ट तालाब था।
5. कलिंग (उड़ीसा), नागार्जुनकोंडा (आंध्रप्रदेश), बेन्नूर (कर्नाटक) और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में प्राचीन समय में निर्मित उत्कृष्ट सिंचाई तंत्र होने का सबूत मिले हैं।

OR

सीमांत सड़कों का महत्व बताएं?

उत्तर:- सीमांत संड़कें अर्थात दूसरे देशों की सीमा से सटी हुई सड़कों का निर्माण एवं देखरेख सीमा सड़क संगठन करता है। इन सड़कों का विशिष्ट महत्व है जो निम्नलिखित है।
1. सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये संड़कें बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में सीमांत सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
2. सीमांत सड़कों के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पहुंच देश के अन्य भागों में हो पाती है।
3. सीमांत सड़कों के निर्माण से सीमा पर स्थित क्षेत्रों का आर्थिक विकास संभव हुआ है।
4. भारत का अधिकांश सीमा सड़क मार्ग उन क्षेत्रों में है, जहां जलवायु दशाएं अत्यंत ही कठिन होती है तथा धरातल अत्यंत उबड़-खाबड़ पहाड़ी अथवा मरुस्थलीय होती है।
इस तरह से हम देखते हैं कि सीमांत संड़कों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच अंक: 200 से 250 शब्द में उत्तर दें

21. खादर और बांगर मिट्टी में अंतर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर:- खादर और बांगर मिट्टी मुख्य रूप से उत्तर के मैदान में पाए जाते हैं। कृषि के लिए यह मिट्टी महत्वपूर्ण है। इन मिट्टियों के बीच महत्वपूर्ण अंतरों को यहां स्पष्ट किया जा रहा है।

खादर:-
(i) यह नवीन जलोढ़ मिट्टी है।
(ii) यह बांगर की अपेक्षा अधिक उपजाऊ मिट्टी है।
(iii) यहां प्रायः बाढ़ का पानी प्रति वर्ष पहुंचता है।
(iv) इसमें कंकड़ नहीं पाये जाते हैं। तथा मिट्टी के कण महीन होते हैं।
(v) बांगर की अपेक्षा कम सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(vi) खादर का निर्माण प्लीस्टोसीन काल के बाद माना जाता है।
(vi) खादर में चूने का निक्षेप नहीं पाया जाता है।

बांगर:-
(i) यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी है।
(ii) यह खादर की अपेक्षा कम उपजाऊ मिट्टी है।
(iii) यहां बाढ़ का पानी प्रतिवर्ष नहीं पहुंच पाता।
(iv) इसमें कंकड़ होते हैं। मिट्टी के कण मोटे होते हैं।
(v) खादर की अपेक्षा अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(vi) बांगर का निर्माण प्लीस्टोसीन काल के पूर्व माना जाता है।
(vi) बांगर में चूने का निक्षेप पाया जाता है।

OR

बाघ परियोजना के बारे में संक्षेप में वर्णन कीजिए?

उत्तर:- बाघ वन्य जीवों में एक महत्वपूर्ण वन्य प्राणी है। आहार श्रृंखला में सबसे ऊपर रहने वाला बाघ आज संकटग्रस्त जीव की श्रेणी में आ गया है। 1973 में देश के अधिकारियों ने पाया कि देश में 20वीं शताब्दी के आरंभ में बाघों की अनुमानित संख्या 55,000 से घटकर मात्र 1827 गई थी। बाघों को खाल और उनके हड्डियों के लिए मारकर व्यापार करना, आवासीय स्थलों का सिकुड़ना, भोजन के लिए आवश्यक जंगली उपजातियों की संख्या कम होना, जनसंख्या वृद्धि जैसे कारक बाघों की संख्या में कमी के लिए जिम्मेवार हैं। भारत दुनिया के आधे से अधिक बाघों का आवास स्थल हैं। इसलिए भारत में बाघों का शिकार होने की संभावना सबसे अधिक रहता है।
बाघों को बचाने के लिए भारतीय संसद ने 1972 में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया। जिसके आलोक में 1973 में देशभर में बाघ परियोजना की शुरुआत हुई। आज देश के 50 अभयारण्य और नेशनल पार्क में बाघ परियोजना संचालित है। जिससे बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में हुए बाघ गणना के अनुसार भारत में बाघों की संख्या 2226 से बढ़कर 2967 हो गई है। जिसे 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

22. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाए-
(i) लाल और पीली मिट्टी
(ii) कोयला खानें

उत्तर:-

Class 10 model paper 2021 set 3, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, map of India, map of red soil in india, लाल मिट्टी, लाल और पीली मिट्टी, कोयला खानें,
लाल एवं पीली मिट्टी तथा कोयला की खानें

23. दिए गए भारत के मानचित्र का ध्यान पूर्वक अध्ययन कीजिए और क, ख द्वारा प्रदर्शित जगहों की पहचान का नामांकित करें?

Class 10 model paper 2021 set 3, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, map of India, भारत का मानचित्र,
भारत का मानचित्र

उत्तर:-
(क) कोलकाता
(ख) गोआ

Class 10 model paper 2021 set 3, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, भारत के मानचित्र पर कोलकाता, गोआ, map of India,
भारत के मानचित्र पर गोआ और कोलकाता

               ईकाई-III नागरिकशास्त्र

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें ।

24. निम्नलिखित में से कौन सा विषय राज्य सूची के अंतर्गत आते हैं?
(A) बैंकिंग (B) कंप्यूटर (C) वाणिज्य (D) मुद्रा

उत्तर:- (C) वाणिज्य

25. भारत में किस राज्य का अपना संविधान है? (था)?
(A) केरल (B) पांडिचेरी (C) गोवा (D) जम्मू कश्मीर

उत्तर:- (D) जम्मू कश्मीर

नोट:- 31 अक्टूबर 2019 से जम्मू-कश्मीर में 370 धारा समाप्त होने के बाद से वहां भारत का संविधान लागू है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर का संविधान लागू होता था।
अत: प्रश्न:- भारत में किस राज्य में अपना संविधान था? होना चाहिए

26. न्यायपालिका की नियुक्ति कौन करती है?
(A) कार्यपालिका (B) व्यवस्थापिका (C) चुनाव आयोग (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) कार्यपालिका

27. राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट को कब लागू किया गया था?
(A) 1 नवंबर 1991 (B) 10 दिसंबर 1990 (C) 1 नवंबर 1956 (D) 10 दिसंबर 1965

उत्तर:- (C) 1 नवंबर 1956

28. 2006 में देश में कितने दल राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त थे?
(A) 12 (B) 10 (C) 8 (D) 6

उत्तर:- (D) 6

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

29. पुराने भारतीय जनसंघ को पुनर्जीवित करके………. बनी। (जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी)

उत्तर:- भारतीय जनता पार्टी

30. बर्लुस्कोनी ………. के प्रधानमंत्री थे। (जर्मनी, इटली)

उत्तर:- इटली

31. …………….. ने अपने यहां के विभिन्न जातीय समूहों के अधिक आकांक्षाओं के बीच सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित किया (बेल्जियम, श्रीलंका)

उत्तर:- बेल्जियम

32. ……….. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाता है। (सूचना का अधिकार, समानता का अधिकार)

उत्तर:- सूचना का अधिकार

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

33. सत्ता के क्षैतिज वितरण से क्या तात्पर्य है?

उत्तर:- शासन के तीन अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा ही सत्ता का क्षैतिज वितरण कहलाता है। इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी अपनी शक्तियों का उपयोग करते हैं।

34. संघ सूची से क्या तात्पर्य है?

उत्तर:- राष्ट्रहित की कुछ ऐसे मसले जिसमें पुरे देश में एक तरह की नीतियों की आवश्यकता पड़ती है उसे संघ सूची कहते है। जैसे प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग संचार, मुद्रा इत्यादि।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक: 150 शब्दों में उत्तर दें)

35. लोकतंत्र में विपक्षी दलों की भूमिका पर प्रकाश डालिए

उत्तर:- लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताओं में एक मजबूत विपक्षी दल का होना है। चुनाव में जीत कर आने वाले कम सदस्य दल वाले सरकार के विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं। उसे विपक्षी दल कहा जाता है। ये विपक्षी दल सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करता है। तथा सरकार की असफलताओं को भी जनता तक पहुंचाती है। साथ ही विपक्षी दल सरकार को समय-समय पर अपना बहुमूल्य विचार भी देती है। कभी-कभी विपक्षी दल सरकार के विरोध में जनता को भड़काती भी हैं। उन्हें सरकार के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार भी करती हैं।
उपरोक्त तरीके से विपक्षी दल सरकार पर दबाव डालते हैं, जिसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव देखे जाते हैं। जहां सकारात्मक प्रभाव के रूप में विपक्षी दल सरकार को निरंकुश होने से रोकती है। वहीं नकारात्मक प्रभाव के रूप में विपक्षी दल जनता को भड़काती है। जिससे लोकतंत्र प्रभावित होता है।
इस प्रकार हम देखते हैं कि लोकतंत्र में विपक्षी दल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

OR

सत्ता की साझेदारी के 4 रूपों का वर्णन कीजिए

उत्तर:- आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अनेक रूप हो सकते हैं। यहां हम सत्ता के साए दारी के 4 रूपों को देखेंगे-
1. सरकार के तीन अंगों द्वारा सत्ता की साझेदारी:- लोकतंत्र की सफलता के लिए सरकार के तीनों अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा रहता है।
2. सरकार के बीच विभिन्न स्तरों पर सत्ता की साझेदारी:- सरकार के विभिन्न स्तरों पर भी सत्ता की साझेदारी हो सकता है। जैसे- केंद्र स्तर पर केंद्रीय सरकार, प्रांत स्तर पर प्रांतीय सरकार और जिला स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था।
3. जातीय या भाषाई समूहों में सत्ता की साझेदारी:- सत्ता की साझेदारी का एक रूप सामाजिक समूह जैसे- भाषाई और धार्मिक समूहों के बीच भी हो सकता है। बेल्जियम में सामुदायिक सरकार की व्यवस्था इसका एक अच्छा उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।
4. राजनीतिक दलों, दबाव समूहों तथा आंदोलनों के बीच सत्ता की साझेदारी:- कई बार सत्ता का बंटवारा विभिन्न प्रकार के राजनीतिक दलों, दबाव समूहों और आंदोलन द्वारा शासन को प्रभावित और नियंत्रित करने के रूप में भी हो सकते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक: 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

36. लोग लोकतंत्र को क्यों अधिक पसंद करते हैं?

उत्तर:- लोकतंत्र का अर्थ जनता का, जनता के द्वारा जनता के लिए शासन से होता है। लोगों द्वारा लोकतंत्र को अधिक पसंद करने के पीछे निम्न कारण है।
1. नागरिक में समानता को बढ़ावा देना:- लोकतंत्र में सभी नागरिक समान होते हैं। यहां गरीब और अनपढ़ को वही अधिकार प्राप्त है, जो एक अमीर या पढ़े लिखे को। यहां का हर नागरिक राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन सकता है।
2. अधिक जवाबदेह वाला शासन:- लोकतंत्र में जनता के द्वारा ही शासन होता है। इसलिए जनता के प्रति यह शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह होती है।
3. टकराव को टालने और संभालने का तरीका देता है:- भारत जैसे विशाल देश में जहां समाज धर्म और जाति समूह की विविधताओं में बटा है। वहां टकराव स्वभाविक है। लोकतंत्र आपसी मतभेद और टकराव को संभालने का तरीका बताता है।
4. इससे फसलों में बेहतरी आती है:- लोकतंत्र में उग्र और गैर जिम्मेदार फैसले लेने की संभावना घटती है इससे फैसले में बेहतरी आती है।
5. लोकतंत्र में गलतियों को सुधारने का अवसर मिलता है:- लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरे शासन व्यवस्था से बेहतर है। क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।

OR

गठबंधन सरकार से क्या तात्पर्य है? 1992 में संविधान संशोधन द्वारा किस प्रकार स्थानीय सरकारों को शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया है? बताएं।

उत्तर :- केंद्र या राज्य में जब किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तब प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियां और क्षेत्रीय दल साथ मिलकर सरकार बनाते हैं। तो ऐसी सरकार को गठबंधन सरकार करते हैं। जैसे झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार है।
1992 में 73वें व 74 वें संविधान संशोधन द्वारा स्थानीय स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का प्रावधान लाकर स्थानीय सरकारों को निम्न प्रकार से शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया।

1. 1992 के पूर्व स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित नहीं होते थे। लेकिन इस संविधान संशोधन से स्थानीय निकायों के चुनाव नियमित कराने का संवैधानिक रूप से आवश्यक बना दिया गया।
2. 1992 से पूर्व स्थानीय सरकारों को स्वयं के आय के स्रोत एवं शक्तियां नहीं थी। जिसे इस संविधान संशोधन के जरिए कुछ आय के स्रोतों और शक्तियों को पंचायतीराज से साझा करने का प्रावधान किया गया।
3. 1992 से पूर्व स्थानीय निकाय में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के लिए सीटें आरक्षित नहीं था इस संविधान संशोधन में उन्हें कुछ सीटों पर आरक्षण दिया गया।

          इकाई – IV अर्थशास्त्र

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें ।

37. इनमें से कौन द्वितीयक क्षेत्र में शामिल है?
(A) कुम्हार (B) बुनकर (C) दियासलाई कारखाना के श्रमिक (D) उपयुक्त सभी

उत्तर:- (D) उपयुक्त सभी

38. एक वस्तु का अधिकांशतः प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन किस क्षेत्रक की गतिविधि है?
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) सूचना प्रौद्योगिकी

उत्तर:- (A) प्राथमिक

39. ऋण के अनौपचारिक स्रोत में शामिल है?
(A) व्यापारी (B) सहकारी समितियां (C) बैंक (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) व्यापारी

40. भारत में करेंसी नोट कौन जारी करता है?
(A) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (B) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (C) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (D) पंजाब नेशनल बैंक

उत्तर:- (C) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

41. विश्व की किस संस्थान ने व्यापार और निवेश के उदारीकरण के लिए विकाससिल देशों पर दबाव डाला है?
(A) विश्व व्यापार संगठन (B) विश्व बैंक (C) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) विश्व व्यापार संगठन

42. विश्व की सबसे बड़ी मोटर निर्माता कंपनी कौन है?
(A) टाटा मोटर्स (B) सुजुकी कंपनी (C) फोर्ड मोटर्स (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (C) फोर्ड मोटर्स

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

43. आयात पर कर …………. अवरोधक का एक उदाहरण है। (वाणिज्य, व्यापार)

उत्तर:- व्यापार

44. भारत में ………….. अनुपात में श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। (बड़े, छोटे)

उत्तर:- बड़े

45. बैंक ………….. पर देने वाले ब्याज से ऋण पर अधिक ब्याज लेते हैं। (जमानत, जमा राशि)

उत्तर:- जमा राशि

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

46. कृषि क्षेत्र में अल्प बेरोजगारी क्यों है?

उत्तर:- अल्प बेरोजगारी भारत के कृषि क्षेत्रक में देखा जाता है। यहां आवश्यकता से अधिक लोग कार्य कर रहे होते हैं। यदि कुछ लोगों को उत्पादन कार्य से हटा दिया जाए तो उत्पादन में कोई प्रभाव नहीं पड़ता। ऐसी स्थिति को अल्प बेरोजगारी कहते हैं।

47. वस्तु विनिमय किसे कहते हैं?

उत्तर:- वस्तु से वस्तु का लेनदेन या खरीद बिक्री करना वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाता है। जब मुद्रा को प्रयोग में नहीं लाया गया था, तब वस्तु विनिमय प्रणाली प्रचलन में था। इसमें वस्तुओं का दोहरा संजोग होना एक आवश्यक शर्त रहता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक: 150 शब्दों में उत्तर दें)

48. “असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण किया जाता है” क्या आप इस विचार से सहमत है? कारण दीजिए।

उत्तर:- असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का शोषण किया जाता है, मैं इस विचार से पूर्णतः सहमत हूँ। इसके निम्न कारण है –

(i) श्रमिकों के संरक्षण के लिए बनाये गए नियम एवं विनियम यहां पालन नहीं होता है।

(ii) असंगठित क्षेत्रक में काम के घंटे निश्चित नहीं होते हैं। इस कारण श्रमिकों को अधिक काम करना पड़ता है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त कार्य के लिए कोई अलग से भुगतान भी नहीं किया जाता।

(iii) असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों की रोजगार की सुरक्षा नहीं होती। यहां मालिक की मर्जी पर कार्य मिलता। मालिक जब चाहे जिसे रखता और किसी को भी निकाल सकता है।

(iv) यहां श्रमिकों को कम मजदूरी मिलती है। इस क्षेत्रक में कार्य करने वाले लोग सामान्यतः अशिक्षित, अज्ञानी और असंगठित होते हैं। इस कारण वे नियोक्ता से समझौता कर अच्छे मजदूरी, कार्य के घंटे सुनिश्चित नहीं कर पाते, साथ ही वह संगठित नहीं हो पाते हैं।

अतः असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों का शोषण होता है।

OR

देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों की क्या भूमिका रहती है?

उत्तर:- देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
1. बचतों का संग्रहण:- बैंक में लोग अपने छोटे-छोटे बचतों का संग्रहण करते हैं। जिसका उपयोग वे भविष्य के कार्यों के लिए करते हैं। इससे उनका तथा उनके परिवार का विकास होता है।
2. पूंजी निर्माण:- जमाकर्ताओं से बैंक राशि जमा स्वीकार कर पूंजी निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य करती है। जो लोगों को ऋण देने तथा सरकार के विकास कार्यों में लगाती है।
3. कर्जदार के लिए लाभकारी:- बैंक अपने जमा पूंजी को उद्योगपतियों, व्यापारियों, किसानों तथा आम लोगों को ऋण के रूप में देती है। इससे ये लोग अपनी जरूरत के कार्य पूरा करते हैं।
4. सरकार के विकास योजनाओं में मदद:- बैंक सरकार को कई तरह से विकास योजनाओं में मदद करती है। जैसे- किसानों को किसान ऋण, युवाओं को शिक्षा ऋण, गरीबों को आवास ऋण, डीबीटी के माध्यम से गैस, अनाज, मिट्टी तेल में सब्सिडी इत्यादि रूपों में मदद करती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक: 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

49. दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां किस प्रकार उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है?

उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों में निम्न प्रकार से उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है।
(i) बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन वहां प्रारंभ करती हैं, जहां बाजार नजदीक होता है। सस्ते एवं कुशल श्रमिक उपलब्ध होते हैं। उद्योगों के लिए कच्चे माल उपलब्ध होते हैं। साथ ही सरकार की नीतियां उदारीकरण के पक्ष में होती है।

(ii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों के कुछ स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से अर्थात् मिलकर के उत्पादन प्रारंभ करती है। इससे उन्हें वहां के देसी बाजार में पहचान मिलती है।

(iii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थानीय कंपनियों को खरीद कर अपने उत्पादन का विस्तार करती है। इससे उन्हें आधारभूत ढांचा भी प्राप्त हो जाता है।

(iv) वे अपने उत्पादित सामानों की आपूर्ति के लिए स्थानीय कंपनियों का उपयोग करती हैं। साथ ही वे वस्तुएं अपने ब्रांड के नाम से उपभोक्ताओं को बेच देती है। वे अपने नाम के साथ स्थानीय कंपनियों का भी नाम रखती है। ताकि उन्हें बाजार में पहचान मिल सके।

( v) वे स्थानीय कंपनियों के साथ निकट प्रतिस्पर्धा भी करती है।

इस प्रकार दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण साबित करती है।

OR

सरकारें अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने का प्रयास क्यों करती है?

उत्तर:- सरकारी निम्न कारणों से अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने का प्रयास करती हैं-
(i) विदेशी निवेश रोजगार के साधनों की स्थापना करती है।
(ii) इससे उत्पादन में वित्त, प्रबंधकीय एवं तकनीकी विशेषज्ञ तथा नई प्रौद्योगिकी भी प्राप्त होती है।
(iii) विदेशी निवेश से प्राप्त लाभों का एक भाग को सामान्यतः संबंधित उद्योगों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण में निवेश किया जाता है। इसे सेवा क्षेत्र का विस्तार होता है।
(iv) यह स्थानीय कंपनियों को परिवहन एवं प्रशिक्षण एजेंटों जैसे सहायक सेवाओं में अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करती है।
(v) विदेशी निवेश से प्राप्त सामाजिक प्रतिफल उनसे प्राप्त निजी प्रतिफलों की अपेक्षा अधिक होता है।
(vi) सरकार विदेशी फर्मों के लाभ पर कर लगाकर एवं रियायत समझौतों से रॉयल्टी द्वारा राजस्व प्राप्त करती है अर्थात कुल राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है।
——————————————————-

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? jac Social Science Model Set :-1
? jac Social Science Model Set :-2
? Bhadrakali Temple

इसे भी देखें

? class 10th geography
? class 10th Economics
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? भारत के पुराने सिक्के
__________________________________

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी, शिक्षक

3 thoughts on “सामाजिक विज्ञान || Model Question Paper 2021 Set 3 || SST”

Leave a Comment