सी के नायडू भारत के पहले टेस्ट कप्तान की 125 वी जयंती आज
सी के नायडू भारत के कैसे क्रिकेटर जिन्होंने बदलती भारत की क्रिकेट के स्टाइल. यह भारत के पहले टेस्ट कप्तान बने. अपने जमाने में सबसे लंबे-लंबे छक्के मारने का रिकॉर्ड एक नाम था. इस पोस्ट में जानते हैं सी के नायडू का संक्षिप्त जीवन परिचय.
महत्वपूर्ण तथ्य
• भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट के कप्तान सी के नायडू का जन्म आज ही के दिन 13 अक्टूबर 1895 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
• उनका पूरा नाम कोटेरी कनहैया नायडू था।
• नागपुर के होलकर राजपरिवार में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त थे। इस कारण उन्हें कर्नल के नाम से जाना जाता था।
• कर्नल सीके नायडू भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे।
• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की स्थापना 1928 में हुई थी। इसके बाद 1932 में भारत को टेस्ट क्रिकेट का दर्जा दिया गया।
• 25 जून 1932 को इंग्लैंड के लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
• इस मैच में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी कर्नल सीके नायडू को दिया गया। इस प्रकार कर्नल सीके नायडू भारत के पहले टेस्ट कप्तान बने।
• इस मैच से पहले सी के नायडू प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके थे।
• 1926 में भारत के हिंदू टीम और यूरोपियन मेहमानों के बीच खेला गया एक मैच में, उन्होंने 13 चौके और 11 छक्कों की मदद से 153 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
• 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड के ही एक मैदान में 115 मीटर लंबा लंबा छक्का मारा था। यह छक्का इतना लंबा था कि स्टेडियम को पार करता हुआ कि रिया नदी के पार जाकर गिरी थी।
• दाएं हाथ के बल्लेबाज सी के नायडू ने कुल 7 टेस्ट मैचों में 350 रन तथा 9 विकेट लिए थे। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में उन्होंने 207 मैच खेली। जिसमें उन्होंने 11,825 रन बनाए तथा 411 विकेट लिए थे।
• आज के समय के जैसा उस समय टेस्ट मैच नहीं खेला जाता था। उस समय एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच भी नहीं होते थे।
• वे 68 साल की उम्र में 1963-64 सत्र के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे।
• वे भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1941 में “बाथगेट लिवर टॉनिक” का विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट) किया था।
• 14 नंबर 1967 को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
••••••••••••••••••
इसे भी जानें
? विश्व अर्थराइटिस दिवस
? भारतीय वायुसेना दिवस
? विश्व पर्यटन दिवस
? हिंदी दिवस
? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेघनाथ साहा जीवन परिचय
? विश्व नारियल दिवस
? भारत में सबसे युवा मुख्यमंत्री
? चतरा का पर्यटक स्थल
? चांद पर मानव का पहला कदम
?Class 10 Geography biodiversity
——————
Also Read
- विनय तिवारी समेत सम्मानित होंगे खोरठा लोक संगीत के 55 कलाकार
- 10th JAC Board Social Sciences Model Question Answer set 1
- आराध्या की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
















very nice