विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है उद्देश्य एवं आंकड़े

विश्व जनसंख्या दिवस | world population day in hindi
दुनिया में हर एक सेकंड में 4 बच्चे और 1 मिनट में 240 बच्चे जन्म लेते हैं। 1804 में विश्व की जनसंख्या 1अरब थी। वहीं 2011 तक जनसंख्या 7 अरब को पार कर गयी। 15 नवंबर 2022 को विश्व की जनसंख्या 8 अरब को पार कर गयी। एक अनुमान के तहत वर्ष 2037 तक विश्व की जनसंख्या 9 अरब को पार कर जाएगी। इसी को देखते हुए प्रतिवर्ष 11 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
? भारत के मशहूर पर्यटक स्थल देखिए
Also Read
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य
तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की चुनौती निरंतर बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर मानव समाज को उत्कृष्ट बनाये रखने तथा प्रत्येक मानव के अंदर मानवीय मूल्यों को बचाये रखने के लिए आवश्यक हो गया है कि लोग विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व को समझें। विश्व के सभी देशों के लिए इस दिन का खास महत्व है! क्योंकि आज विश्व के हर देश चाहे विकसित हो या विकासशील सभी के सामने जनसंख्या विस्फोट एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत
11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ(UNO) ने विश्व की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए। दुनिया भर में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया। 1989 से हर वर्ष 11 जुलाई को परिवार नियोजन का संकल्प लेने के रूप में यह दिवस मनाया जाता है।
विश्व जनसंख्या से जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्य
• प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
• 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार की थी।
• संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव के अनुसार वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
• विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व में तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट कराना है।
• जून 2020 तक World Population Report के अनुसार विश्व की जनसंख्या 7 अरब 79 करोड़ थी। • प्रति वर्ष विश्व की जनसंख्या 80 मिलियन अर्थात 8 करोड़ से ज्यादा बढ़ रही है।
• प्रति 12 से 15 वर्षों में विश्व की जनसंख्या में एक अरब इंसान जुड़ जाते हैं।
• दुनिया में हर एक सेकंड में 4 बच्चे और 1 मिनट में 240 बच्चे जन्म लेते हैं।
• एक अनुमान के अनुसार विश्व की जनसंख्या 2050 तक 10 अरब और 22 वीं शताब्दी आते-आते 11 अरब से अधिक दुनिया में इंसान होने का अनुमान है।
• विश्व की जनसंख्या – 1804 ई• में एक अरब, 1927 ई• में 2 अरब, 1952 ई• में तीन अरब, 1974 ई• में चार अरब, 1987 ई• में 5 अरब, 1996 ई• 6 अरब और 2011 में 7 अरब को पार की थी।
• एक अनुमान के अनुसार विश्व की जनसंख्या 2023 में 8 अरब को पार कर जाएगी।
? पपीते के लाभकारी गुण जानकर आप चौक जायेंग
■ विश्व की ऐसे बढ़ी जनसंख्या
15 नवंबर 2022 को विश्व की जनसंख्या 8 अरब के पार पहुँच गयी, 12 वर्षों में एक अरब लोगों का हुआ जन्म.
• अगले साल भारत की जनसंख्या चीन को पीछे छोड़ विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या होगी.
• ऐसे बढ़ी विश्व की जनसंख्या
• 1804 में 1 अरब
•1930 में 2 अरब
• 1960 में 3 अरब
• 1974 में 4 अरब
• 1987 में 5 अरब
• 1998 में 6 अरब
• 2010 में 7 अरब
• 2022 में 8 अरब (15 नवंबर 2022)
■ ऐसे बढ़ने की उम्मीद है विश्व की जनसंख्या
• 2030 में 8.5 अरब
• 2037 में 9 अरब
• 2050 में 9.7 अरब
• 2058 में 10 अरब
• 2080 में 10.40 अरब
भारत में जनगणना संबंधित आंकड़े
भारत में अंग्रेजों के समय 1972 ई• में पहली आधिकारिक जनगणना शुरू हुई पर पुरा न हो सकी। भारत में नियमित रूप से 1981 ई• से प्रत्येक 10 वर्षों के अंतराल पर जनगणना हो रही है।
• 1901 – 23 करोड़ 83 लाख
• 1911 – 25 करोड़ 20 लाख
• 1921 – 25 करोड़ 13 लाख
• 1931 – 27 करोड़ 89 लाख
• 1941 – 31 करोड़ 86 लाख
• 1951 – 36 करोड़ 10 लाख
• 1961 – 43 करोड़ 92 लाख
• 1971 – 54 करोड़ 82 लाख
• 1981 – 68 करोड़ 33 लाख
• 1991 – 84 करोड़ 64 लाख
• 2001 – 01 अरब 02 करोड़
• 2011 – 01 अरब 21 करोड़
विश्व के 10 सबसे बड़े जनसंख्या वाले देश
1. चीन – 1 अरब 43 करोड़
2. भारत – 1 अरब 38 करोड़
3. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका – 33 करोड़ 10 लाख
4. इंडोनेशिया – 27 करोड़ 35 लाख
5.पाकिस्तान – 22 करोड़ 8 लाख
6. ब्राजील – 21 करोड़ 25 लाख
7. नाइजीरिया – 20 करोड़ 61 लाख
8. बांग्लादेश – 16 करोड़ 46 लाख
9. रूस – 14 करोड़ 5 9 लाख
10. मेक्सिको – 12 करोड़ 89 लाख
जनसंख्या वृद्धि के कारण
• उच्च जन्म दर
• मृत्यु दर में निरंतर कमी होना
• उन्नत एवं विकसित स्वास्थ्य सेवाएं
• राजनीतिक स्थिरता एवं महायुद्ध का अभाव
• महामारी में कमी
• पोषण में वृद्धि
• भरण पोषण के लिए अनुकूल दशाऐं
• जनसंख्या का स्थानांतरण इत्यादि
11 जुलाई को ही विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है उद्देश्य एवं आंकड़े के बाद हमारे कुछ और प्रस्तुति आप नीचे देख सकते हैं.
?सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? history of indian coin प्राचीन सिक्के
? रेल की पटरियों के बीच पत्थर क्यों होते हैं जानिए
? बोधगया भगवान बुध की तपोभूमि का वीडियो क्लिप क्लिप
? तमासिन जलप्रपात की खुबसूरती देखने के लिए
11 जुलाई को ही विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है उद्देश्य एवं आंकड़े
? भारतीय क्रिकेट के पितामह सुनील गावस्कर के बारे में जानिए
? भारतीय संविधान से 50 बहुत ही महत्वपूर्ण क्वेश्चन
? हमारे शरीर के मुख्य पोषक तत्व कौन कौन से हैं
? 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस क्यों मनाया जाता है जानिए
? भारतीय जनता पार्टी के स्थापना कब हुई जानिए पूरा इतिहास
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक















