12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

12th. Geography Practical Question for Jac Biard जैक बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड कला संकाय में भूगोल एक महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय में 100 अंकों में 30 अंक के प्रायोगिक परीक्षा होती है। यह प्रायोगिक परीक्षा जैक द्वारा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर ली जाती है। नियमानुसार इस प्रायोगिक परीक्षा हेतु बाह्य परीक्षक भी सम्मिलित होते हैं। जो किसी दुसरे विद्यालय या महाविद्यालय के शिक्षक होते हैं। भूगोल प्रायोगिक परीक्षा में पिछले कुछ विगत वर्षों के प्रश्नों (2015, 2018, 2019 और 2020) को यहां प्रस्तुत किया जा रहा है। इस पोस्ट से भूगोल प्रायोगिक परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। इस पोस्ट में 12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

? भूगोल प्रायोगिक परीक्षा पैटर्न

☆ समय:- 3घंटा
☆ कुल अंक:- 30

• दो प्रश्न 6-6 अंक (2×6 =12)
• एक प्रश्न दश अंक (1×10)
• प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका के लिए
Record Book:- 5 अंक
• मौखिकी Viva-voce:- 3 अंक

? 10th. Science Practical Model Question Answer अगले पोस्ट में देखेंगे।

 वर्ष-2015 में जैक द्वारा पुछे गये भूगोल प्रायोगिक प्रश्न

Q. 1• The following table shows the monthly rainfall of Ranchi. Find the mean rainfall of Ranchi.
निम्नलिखित तालिका में रांची का मासिक वर्षा दिया गया है। इससे रांची का औसत वर्षा ज्ञात करें?


Month Average monthly
rainfall in mm
माह औसत वार्षिक वर्षा मिली मीटर में
जनवरी – 26.7
फरवरी – 43.9
मार्च – 29.0
अप्रैल – 21.8
मई – 54.6
जून – 216.7
जुलाई – 396.7
अगस्त – 373.1
सितम्बर – 232.4
अक्टूबर – 90.4
नवम्बर – 20.3
दिसम्बर – 7.1

उत्तर:-

माह औसत वार्षिक वर्षा मिली मीटर में

1• जनवरी – 26.7
2• फरवरी – 43.9
3• मार्च – 29.0
4• अप्रैल – 21.8
5• मई – 54.6
6• जून – 216.7
7• जुलाई – 396.7
8• अगस्त – 373.1
9• सितम्बर – 232.4
10• अक्टूबर – 90.4
11• नवम्बर – 20.3
12• दिसम्बर – 7.1
—————————
कुल 1512.7

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
उत्तर

Q. 2• Represent the following data through Bar Diagram.
निम्नलिखित आंकड़ों को दंड आरेख द्वारा प्रदर्शित करें?

6 अंक

District Total Tribal Population
जिला संपूर्ण आदिवासी जनसंख्या

रांची 27,85,064
लोहरदगा 3,64,521
गुमला 8,32,447
सिमडेगा 5,14,320
हजारीबाग 22,77,445

उत्तर :-

जिला संपूर्ण आदिवासी जनसंख्या

रांची 27,85,064
लोहरदगा 3,64,521
गुमला 8,32,447
सिमडेगा 5,14,320
हजारीबाग 22,77,445
———————————–
कुल 6773797

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
आदिवासी जनसंख्या

Q. 3• What do you mean by information technology? Explain the relation of computer cartography with the information technology.
सूचना प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं? कंप्यूटर कार्टोग्राफी से इसका संबंध स्पष्ट करें?

10 अंक

उत्तर:-

कंप्यूटर, रोबोटिक्स, दूरसंचार, पेजर, उपग्रह संचार, ऑप्टिकल फाइबर, डाक सेवा, केबल दूरदर्शन इत्यादि के माध्यम से आंकड़ों की प्राप्ति, अध्ययन, डिजाइन इत्यादि कार्यों तथा इन कार्यों के कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक कंप्यूटर, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर से संबंधित अनुप्रयोग को सूचना प्रौद्योगिकी कहा जाता है।

कंप्यूटर कार्टोग्राफी:-


दूरसंचार, उपग्रह संचार, केबल दूरदर्शन इत्यादि के माध्यम से सूचनाओं का विश्लेषण तथा उसका मानचित्र तैयार करने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। इन सभी के सहायता से कंप्यूटर पर मानचित्र का डिजाइन तैयार किया जाता है जिसे कंप्यूटर कार्टोग्राफी कहा जाता है।

कंप्यूटर कार्टोग्राफी का संबंध सूचना प्रौद्योगिकी से:-


मानचित्र कला प्राचीन कला की एक विधा है। धरातल पर स्थित नदी, पर्वत, पठार, मैदान, झील, समुद्र, वन, सड़क, रेल मार्ग इत्यादि की जानकारी हम मानचित्रों से भी प्राप्त करते हैं। कार्टोग्राफी में मुख्यतः भूगोल, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी को सम्मिलित किया जाता है। प्राचीन काल में राजा-महाराजा अपनी सीमाओं का निर्धारण मानचित्रों के आधार पर करते थे।अनेग्जीमेंडर, हिकेटियस, हेरोडोटस, इरेटोस्थनीज, हिप्पाकर्स, टाॅलेमी जैसे प्राचीन विद्वानों ने पृथ्वी से संबंधित विभिन्न प्रकार के मानचित्रों का निर्माण किया था। ग्रीक, चीनी, रोमण और भारतीय विद्वानों ने मानचित्र कला में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

समय के साथ हमारी तकनीकें बदली है। प्राचीन समय की तुलना में अब नई-नई तकनीकों ने कार्टोग्राफी को आसान बनाया है। पारंपरिक तकनीक में मानचित्रों का निर्माण कलम, स्याही और कागज की सहायता से होता था। परंतु कंप्यूटर ने मानचित्र विज्ञान में क्रांति ला दिया है। अब दूरसंवेदी तकनीकों से वायुयानों, उपग्रह के माध्यम से पृथ्वी के धरातल पर स्थित वन, पठार, मैदान, नदी, झील इत्यादि का मानचित्रण किया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से इनका विश्लेषण किया जाता है जिससे सतह का अध्ययन आसान हो गया है। इस तरह स्पष्ट है कि सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से कंप्यूटर कार्टोग्राफी आसान हुई है। अतः कहा जा सकता है कि कंप्यूटर कार्टोग्राफी का संबंध सूचना प्रौद्योगिकी से है।

or
अथवा

Student have to submit the “Survey Report” prepared by him/her on one of the topics mentioned in the syllabus to the External Examiner.
पाठ्यक्रम में उद्धृत विषयों में से किसी एक पर तैयार किया गया सर्वेक्षण रिपोर्ट वाह्य परीक्षक को प्रस्तुत करें?
10 अंक

उत्तर:-

नोट:- विद्यालय में अध्ययन के दौरान पाठ्य पुस्तिका से छात्र छात्राओं को दिए गए सर्वेक्षण रिकॉर्ड को वाही परीक्षक के सामने प्रस्तुत किया जाता है।

Q. 4• Practical Record Book
प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका

5 अंक

उत्तर:-

नोट:- विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों को अभ्यास पुस्तिका के रूप में संग्रह किया जाता है।
जिसे वाह्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

Q. 5• Viva-voce
मौखिक

3 अंक


नोट:- विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा के दौरान वाह्य परीक्षक द्वारा छात्र/छात्रा से विषय से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

———————————————-

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

वर्ष-2018 में जैक द्वारा पुछे गये भूगोल प्रायोगिक प्रश्न


Q. 1• Following table shows the size of land and Nos. of land. Find the Mean value of the size of land.
निम्नलिखित सारणी में खेतों का आकार एवं खेतों की संख्या दर्शाया गया है। इससे खेतों के आकार का माध्य प्राप्त करें?
6 अंक

Size of land Nos. of land
(in hec.)
खेतों का आकार खेतों की संख्या
(हेक्टेयर में)
0-10 12
10-20 10
20-30 05
30-40 06
40-50 04

उत्तर:-

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
Mean

Q. 2• Construct a “Pie Diagram” with the help of following data.
दिए गए आंकड़ों की सहायता से एक वृत्त आरेख की रचना करें?
6 अंक

Production of coal- 2001-02(in%)
कोयले का उत्पादन 2001-02 (%)

State Production in (lac tonnes)
राज्य उत्पादन (लाख टनों में)

झारखण्ड 23.44
उड़ीसा 14.59
छत्तीसगढ़ 16.37
प• बंगाल 6.37
मध्य प्रदेश 13.48
आंध्र प्रदेश 9.40
महाराष्ट्र 9.41
अन्य 6.78

उत्तर:-

State Production in (lac tonnes)
राज्य उत्पादन (लाख टनों में)

1• झारखण्ड 23.44
2• उड़ीसा 14.59
3• छत्तीसगढ़ 16.37
4• प• बंगाल 6.37
5• मध्य प्रदेश 13.48
6• आंध्र प्रदेश 9.40
7• महाराष्ट्र 9.41
8• अन्य 6.78
————————-
कुल 99.84

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
वृत्त आरेख

वृत्त आरेख (Pie Diagram)

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
वृत्त आरेख-

Q. 3• What do you mean by field survey? Discuss the importance of field survey in Geography.
क्षेत्र सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? भूगोल में क्षेत्र सर्वेक्षण के महत्व स्पष्ट करें।
10 अंक

उत्तर:-

क्षेत्र सर्वेक्षण मानचित्र कला की वह विधि है, जिसमें सर्वेक्षण उपकरणों की सहायता से किसी क्षेत्र में निश्चित किए गए बिंदुओं के बीच की क्षितिज दूरियों, कोणों, दिशाओं तथा ऊंचाइयों आदि मापकर क्षेत्र पुस्तिका (Fild Book) में लिखा जाता है। जो पर्यवेक्षण, रेखा चित्रण, मापन और साक्षात्कार इत्यादि के रूप में संपन्न होता है।

भूगोल में क्षेत्र सर्वेक्षण का महत्व:-


विभिन्न प्रकार के विज्ञान के जैसा ही भूगोल भी क्षेत्र अध्ययन का एक विज्ञान है। एक सुनियोजित क्षेत्रीय सर्वेक्षण भौगोलिक अनुसंधानों को दृढ़ता प्रदान करता है। यह क्षेत्रीय सर्वेक्षण स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय वितरण के प्रारूपों उनके साहचर्य और संबंधों के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा क्षेत्रीय सर्वेक्षण द्वितीयक स्रोत द्वारा अनुपलब्ध स्थानीय स्तर की सूचनाओं के संग्रहण में भी मददगार होते हैं।

क्षेत्रीय सर्वेक्षण में सर्वेक्षण करता स्वयं उस स्थल पर पहुंच कर वहां की स्थिति से अवगत होता है। वहां के निवासियों से सीधा संपर्क बनाता है तथा उनका साक्षात्कार लेता है और क्षेत्र स्थल का रेखा चित्र बनाता है। इन सबसे आंकड़ों के संग्रह तथा विश्लेषण में गलतियों की संभावना कम रहती है। ऐसे अध्ययनों से क्षेत्र की स्थितियों और प्रक्रियाओं से उनके संपूर्णता और उनके घटनास्थल के परिप्रेक्ष्य में समझने में अन्वेषण को इस योग्य बनाती है। क्षेत्रीय सर्वेक्षण सूचनाओं का अध्ययन और उनसे उन सूचनाओं का निष्कर्ष प्राप्त करने की एक महत्वपूर्ण उपयोगी विधि है।

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि भूगोल में क्षेत्रीय सर्वेक्षण का महत्व बहुत ही अधिक है। क्षेत्रीय सर्वेक्षण से ही किसी भी क्षेत्र की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का पता चलता है।

Or
अथवा


Students have to submit the “Survey Report” prepared by them on the topic given by the department to the External Examiner.
विभाग द्वारा प्रदत शीर्षक पर तैयार किया गया सर्वेक्षण रिपोर्ट वाक्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करें।

10 अंक

नोट:- विद्यालय में अध्ययन के दौरान पाठ्य पुस्तिका से छात्र/छात्राओं को दिए गए सर्वेक्षण रिकॉर्ड को वाह्य परीक्षक के सामने प्रस्तुत किया जाता है।

Q. 4• Practical Record Book
प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका

5 अंक

नोट:- विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों को अभ्यास पुस्तिका के रूप में संग्रह किया जाता है।
जिसे वाह्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।


Q. 5• Viva-voce
मौखिकी

3 अंक


नोट:- विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा के दौरान वाह्य परीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं से विषय से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे जाते हैं।


—————————————————-

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

वर्ष-2019 में जैक द्वारा पुछे गये भूगोल प्रायोगिक प्रश्न


Q. 1• Calculate mean value with the help of given data.
निम्न आंकड़ों के माध्य ज्ञात करें?
6 अंक

वर्ग अंतराल छात्र

20-30 8
30-40 15
40-50 25
50-60 30
60-70 14
70-80 8

उत्तर:-

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
माध्य

Q. 2• Draw a Bar diagram with the help of following data:
निम्न आंकड़ों की सहायता से दंड आरेख बनाएं?
6 अंक


नगर मृत्यु दर

नागपुर 323
मुम्बई 274
चेन्नई 251
कोलकाता 249
पेरिस 93
बर्लिन 92
लंदन 66
ओसलो 23

उत्तर:-


दंड आरेख

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
Bar Diagram

Q. 3• What do you mean by Global Positioning System (GPS) ? What are its advantages?
भूमंडलीय स्थितिय तंत्र से आप क्या समझते हैं? इसके कौन-कौन से लाभ हैं?
10 अंक

उत्तर:-


भूमंडलीय स्थिति तंत्र (GPS) एक उपग्रह आधारित नेविगेशन प्रणाली है। जिसका प्रयोग किसी भी चीज की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। यह प्रणाली कम से कम 24 उपग्रहों से बना है। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) किसी भी मौसम में 24 घंटे काम करता है। GPS का विकास संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ने 1960 के दशक में किया था। वर्तमान समय में जीपीएस का प्रयोग ऑटोमोबाइल, स्मार्टफोन, व्यायाम घड़ियां, GIS उपकरणों, मानचित्रण, परिवहन साधनों इत्यादि में किया जाता है।

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
GPS

भूमंडलीय स्थिति तंत्र (GPS) के लाभ


ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) के लाभ निम्नलिखित है।

स्थान (Location) की स्थिति (Position) का निर्धारण

GPS से किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण किया जा सकता है। पृथ्वी पर कौन सा स्थान कहां है उसकी स्थिति GPS से आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। साथ ही भूगर्भीय प्लेटों में गति के कारण भूकंप आदि से स्थान में आए परिवर्तन को भी सटीकता से GPS के माध्यम से ज्ञात किया जा सकता है।

नेविगेशन अर्थात नौवहन से पृथ्वी के एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी आसानी से क्या कर सकते हैं।
Location



नेविगेशन (Navigation) के जरिए दूरी ज्ञात करना

नेविगेशन अर्थात नौवहन से पृथ्वी के एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी आसानी से क्या कर सकते हैं। इसका प्रयोग यात्री परिवहन मार्ग जैसे रास्ते ज्ञात करने के लिए आसानी से करते हैं। इस तकनीक से हम ज्ञात कर सकते हैं कि एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी क्या है और वहां पहुंचने के कौन-कौन से रास्ते हैं।

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
Navigation



ट्रेकिंग (Tracking):-

विश्व में ट्रेकिंग की तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ता रहा है। इसका इस्तेमाल मोबाइल, ऑटोमोबाइल, हवाई जहाज, रेल, बस, गाड़ियों इत्यादि की स्थिति जानने के लिए किया जा रहा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि हुई है।

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board
Tracking



मानचित्रण (Mapping):-

GPS से किसी भी विश्व, देश, राज्य, क्षेत्र का मानचित्र बनाना आसान हुआ है। यहाँ तक पर्वत, पठार, नदी, झील इत्यादि का सटीक मानचित्रण होना संभव हुआ है।

जैक बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड कला संकाय में भूगोल एक महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय में 100 अंकों में 30 अंक के प्रायोगिक परीक्षा होती है।
GPS द्वारा बना विश्व का मानचित्र
GPS से किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण किया जा सकता है। पृथ्वी पर कौन सा स्थान कहां है उसकी स्थिति GPS से आसानी से ज्ञात किया जा सकता है।
GPS माध्यम से विश्व का मानचित्र बनाना



उपरोक्त तथ्यों के आधार पर स्पष्ट होता है कि भूमंडलीय स्थिति तंत्र (GPS) से कई लाभ प्राप्त हुए।


अथवा

Student has to submit the “Survey Report” prepared by him or her on the topic from the topics mentioned in the syllabus.
पाठ्यक्रम में शामिल विषय पर विद्यार्थी द्वारा तैयार सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा किया जाए।
10 अंक


नोट:- विद्यालय में अध्ययन के दौरान पाठ्य पुस्तिका से छात्र/छात्राओं को दिए गए सर्वेक्षण रिकॉर्ड को वाह्य परीक्षक के सामने प्रस्तुत किया जाता है।


Q. 4• Practical Record Book
प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका
5 अंक

नोट:- विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों को अभ्यास पुस्तिका के रूप में संग्रह किया जाता है।
जिसे वाह्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।


Q. 5• Viva-voce
मौखिकी
3 अंक

नोट:- विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा के दौरान वाह्य परीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं से विषय से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

————————————————–

12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board

वर्ष 2020 में पुछे गये प्रश्न

1. Construct the bar diagram using the following data:
निम्न आंकड़ों द्वारा दण्ड आरेख की रचना कीजिए।

Literacy ratein india,
Q. N. 01 year 2020

उत्तर:-

Bar diagram,
Bar diagram in india

2. Construct a pie diagram with the help of following data:
दिए गए आंकड़ों की सहायता से वृत आरेख की रचना करें।

12th Geography,
Q. N. 2.

उत्तर:-

12th Geography
Q.n. 2 Answer
12th Geography
12th geography. Q.n.2. Answer

3. What is data? what are the types of data? what are the sources for obtaining them?
आंकड़े क्या है? ये कितने प्रकार के होते हैं? इन्हें प्राप्त करने के स्रोत क्या-क्या है?

उत्तर:- आंकड़ों को ऐसी संख्याओं के रूप में परिभाषित किया जाता है जो वास्तविक विश्व के मापन को प्रदर्शित करती है। जैसे गर्मियों में मरुस्थल का तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड वहीं उत्तर भारत का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तो श्रीनगर का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड जैसे आंकड़े संख्यात्मक सूचनाएं आंकड़े कही जाती है।

आंकड़ो के प्रकार

आंकड़ों के दो प्रकार हैं प्राथमिक आंकड़े और द्वितीयक आंकड़े।
प्राथमिक आंकड़े:- प्राथमिक आंकड़े पहली बार अनुसंधान करता अथवा गणनाकारों द्वारा इकट्ठा किया जाता है। जैसे जनसंख्या, उत्पादन की मात्रा आदि प्राथमिक आंकड़े के उदाहरण।

द्वितीयक आंकड़े:– द्वितीयक आंकड़े दूसरे लोगों द्वारा संग्रहित किए जाते हैं। जो सामान्य रूप से पत्र-पत्रिकाओं, वेबसाइटों, सोशल मिडिया आदि के माध्यम से उपलब्ध होता है।

आंकड़ों के मुख्यता दोस्त स्रोत हैं। पहला प्राथमिक आंकड़ों के रूप में और दूसरा द्वितीयक आंकड़ों के रूप में।

☆ प्राथमिक आंकड़ों के स्रोत:-

1. व्यक्तिगत प्रेक्षण
2. साक्षात्कार
3. प्रश्नावली अनुसूची आदि।

☆ द्वितीयक आंकड़ों के स्रोत:-

1. सरकारी
2. अर्द्ध सरकारी
3. अंतरराष्ट्रीय
4. निजी प्रकाशन
5. समाचार पत्र
6. व्यक्तिगत और गैर सरकारी प्रलेख
7. अन्य प्रलेख इत्यादि


OR.

Submit the survey report prepared on a particular area to the external examiner.
किसी क्षेत्र विशेष पर तैयार किया गया सर्वेक्षण रिपोर्ट बाह्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करें।

उत्तर:-

नोट:- विद्यालय में अध्ययन के दौरान पाठ्य पुस्तिका से छात्र/छात्राओं को दिए गए सर्वेक्षण रिकॉर्ड को वाह्य परीक्षक के सामने प्रस्तुत किया जाता है।

4. Practical Record Book
प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका।

उत्तर:-

नोट:- विद्यालय स्तर पर किए गए कार्यों को अभ्यास पुस्तिका के रूप में संग्रह किया जाता है।
जिसे वाह्य परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

5. Viva-voce
मौखिक।

उत्तर:-

नोट:- विद्यालय स्तर पर ली जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा के दौरान वाह्य परीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं से विषय से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

_____________________________________

12th. Geography Practical Question
प्रस्तुतकर्ता

www.gyantarang.com

? इस बेबसाइट पर


• 8th. jac board Question Bank


• 9th. jac board Question Bank


• 10th. jac board Question Bank


interesting fact


Gk


• Geography


History


polity

Interesting fact etc

YouTube चैनल वन ही जीवन है पर

• उसरी वाटर फाॅल गिरिडीह

• विश्व के सात आश्चर्य

 

1 thought on “12th. Geography Practical Question Bank for Jac Board”

Leave a Comment