9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
जैक द्वारा नवम् बोर्ड की परीक्षा 21 और 22 जनवरी को ली गयी। पुर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जैक द्वारा कुछ बदलाव किये गये। वर्ष 2019 में हिन्दी अ, हिन्दी बी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा हुई थी। प्रत्येक विषय से 50-50 प्रश्न पुछे गये थे। जिसके लिए 50-50 अंक निर्धारित थे। इन सभी विषयों में इस वर्ष संस्कृत विषय की परीक्षा नहीं हुई। और प्रत्येक विषय से 50-50 प्रश्नों के स्थान पर 40-40 प्रश्न पुछे गये। जिसके लिए निर्धारित अंक प्रत्येक विषय से 50-50 अंकों के जगह पर 40-40 अंक था। जैक के विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष प्रत्येक विषय में 10-10 अंक विद्यालय द्वारा दिये जायेंगे। जिसमें पांच अंक उपस्थिति तथा पांच अंक विद्यालय द्वारा ली गयी परीक्षाओं के आधार पर होगा। इस पोस्ट में वर्ष 2020 में जैक द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय से पुछे गये प्रश्न और उत्तर देखेंगे। एक सप्ताह के अंदर सभी विषय के प्रश्न और उत्तर इसी बेबसाइट www.gyantarang.com पर पोस्ट किया जाएगा। 9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
☆ विषय पैटर्न वर्ष-2020
☆ Paper :- 1
• भाषा:- 1 (हिन्दी अ, 40 अंक या हिन्दी-बी 40 अंक) + भाषा:-2 (अंग्रेजी, 40 अंक) = 80 अंक
समय:- तीन घंटा
••••••••••••
☆ Paper :- 2
• गणित, 40 अंक + विज्ञान, 40 अंक = 80 अंक
समय:- तीन घंटा
•••••••••••••
☆ Paper :- 3
• सामाजिक विज्ञान 40 अंक + अतिरिक्त भाषा 40 अंक (उर्दू ) = 80 अंक
समय:- तीन घंटा
————————————-
☆ Paper :- 3
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
सामाजिक विज्ञान:
••••••••••••••
कुल प्रश्न = 40
कुल अंक= 40
समय= डेढ़ घंटा
—————————————
9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
खण्ड:-01. इतिहास
••••••••••••••••
कुल प्रश्न = 12
कुल अंक= 12
1• लूई सोलहवें के कर बढ़ाने के क्या कारण थे?
(1) फ्रांस की जनसंख्या में वृद्धि
(2) सरकार पर कर्ज का बोझ
(3) बार-बार युद्ध की मार
(4) इनमें से सभी
उत्तर:- (2) सरकार पर कर्ज का बोझ
2• साम्यवादी विचार के संस्थापक कौन थे?
(1) लेनिन
(2) नेपोलियन
(3) कार्ल मार्क्स
(4) हिटलर
उत्तर:- (3) कार्ल मार्क्स
3• मई 1945 में किस देश ने मित्र राष्ट्र के सामने समर्पण कर दिया?
(1) जर्मनी
(2) रूस
(3) फ्रांस
(4) अमेरिका
उत्तर:- (1) जर्मनी
4• हिटलर अपने राज्य के नागरिकों में से किसे सबसे महत्वपूर्ण नागरिक मानता था?
(1) पिता
(2) मां
(3) भाई
(4) बहन
उत्तर:- (2) मां
5• ड्यूमा किस देश की संसद का नाम है?
(1) जापान
(2) ब्रिटेन
(3) जर्मनी
(4) रूस
उत्तर:- (4) रूस
6• दक्षिण पूर्व एशिया में झूम या घुमंतू खेती को किस नाम से जाना जाता है?
(1) लादिंग
(2) मिलपा
(3) तावी
(4) चेना
उत्तर:- (1) लादिंग
7• हिमाचल प्रदेश के चरवाहे समुदाय को किस नाम से जाना जाता है?
(1) धंगर
(2) गोल्ला
(3) मासाई
(4) गद्दी
उत्तर:- (4) गद्दी
8• साम्बूरू नेशनल पार्क किस देश में स्थित है
(1) केन्या
(2) तंजानिया
(3) नेपाल
(4) भारत
उत्तर:- (1) केन्या
9• कृषि क्रांति सबसे पहले किस देश में हुई?
(1) भारत
(2) जापान
(3) इंग्लैंड
(4) अमेरिका
उत्तर:- (3) इंग्लैंड
10• आई सी सी (इम्पीरियल क्रिकेट काॅन्फ्रेंस) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(1) दुबई
(2) पाकिस्तान
(3) भारत
(4) बांग्लादेश
उत्तर:- (1) दुबई
11• अंग्रेज जब पहले-पहल व्यापार करने भारत आए तो हिंदुस्तानी वस्त्र के रूप में किस प्रकार के वस्त्र की जबरदस्त मांग पूरी दुनिया में थी?
(1) रेशमी वस्त्र
(2) सूती वस्त्र
(3) खादी वस्त्र
(4) इनमें से सभी
उत्तर:- (1) रेशमी वस्त्र
12• परिधान से संबंधित “सम्प्चुअरी कानून” किस देश में लागू किया गया था?
(1) अमेरिका
(2) रूस
(3) फ्रांस
(4) ब्रिटेन
उत्तर:- (3) फ्रांस
————————————-
9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
खण्ड:- 02. भूगोल
•••••••••••••••
कुल प्रश्न = 10
कुल अंक= 10
13• भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के किस भाग में स्थित है?
(1) पूर्व तथा पश्चिम के मध्य में
(2) पूर्व तथा दक्षिण के मध्य में
(3) पूर्व तथा उत्तर के मध्य में
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (1) पूर्व तथा पश्चिम के मध्य में
14• झेलम, चिनाव, रावी, व्यास और सतलुज निम्न में से किन के नाम है?
(1) शैल
(2) नदी
(3) मृदा
(4) पठार
उत्तर:- (2) नदी
15• लूनी किस क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है?
(1) पश्चिम राजस्थान
(2) पश्चिम गुजरात
(3) पश्चिम बंगाल
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (1) पश्चिम राजस्थान
16• सुंदरवन का डेल्टा कौन सी नदी बनाती है?
(1) कृष्णा-गोदावरी
(2) गंडक-कोसी
(3) गंगा-ब्रह्मपुत्र
(4) सतलुज-सिंधु
उत्तर:- (3) गंगा-ब्रह्मपुत्र
17• मार्च से मई तक भारत में कौन सी ऋतु होती है?
(1) वर्षा ऋतु
(2) ग्रीष्म ऋतु
(3) बसंत ऋतु
(4) शरद ऋतु
उत्तर:- (2) ग्रीष्म ऋतु
18• ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में कम वर्षा वाले क्षेत्रों की तुलना में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
(1) सघन वन
(2) सदाबहार वन
(3) पर्णपाती वन
(4) कांटेदार वन
उत्तर:- (2) सदाबहार वन
19• एशियाई शेरों का प्राकृतिक वास स्थल गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?
(1) मध्य प्रदेश
(2) पश्चिम बंगाल
(3) गुजरात
(4) झारखंड
उत्तर:- (3) गुजरात
20• विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का स्थान क्या है?
(1) दूसरा
(2) तीसरा
(3) चौथा
(4) सातवाँ
उत्तर:- (1) दूसरा
21• भारत सरकार ने किस वर्ष में परिवार नियोजन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया था?
(1) 1950
(2) 1952
(3) 1960
(4) 1962
उत्तर:- (2) 1952
22• भारत का कौन सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है?
(1) असम
(2) सिक्किम
(3) मिजोरम
(4) त्रिपुरा
उत्तर:- (4) त्रिपुरा
————————————-
9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
• ? यदि आप चाहते हैं कि इस बेबसाइट पर पोस्ट के साथ आपको सूचना मिल जाय तो इसे सब्सक्राइब करें तथा घंटी को दबायें।
——————-
खण्ड:- 03. राजनीति विज्ञान
••••••••••••••••••••••
कुल प्रश्न = 10
कुल अंक= 10
23• संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?
(1) 192
(2) 250
(3) 299
(4) 545
उत्तर:- (1) 192
24• अक्टूबर 1990 में पोलैंड में किस पद के लिए पहली बार चुनाव हुए थे?
(1) प्रधानमंत्री
(2) रक्षा मंत्री
(3) राष्ट्रपति
(4) विधायक
उत्तर:- (3) राष्ट्रपति
25• लोकतंत्र जनता का जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन है यह परिभाषा किसके द्वारा कही गई है?
(1) जॉर्ज वाशिंगटन
(2) अब्राहम लिंकन
(3) अरस्तु
(4) लार्ड ब्राइस
उत्तर:- (2) अब्राहम लिंकन
26• 1990 में पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किसने दिया?
(1) नवाज शरीफ
(2) परवेज मुशर्रफ
(3) शौकत अजीज
(4) बेनजीर भुट्टो
उत्तर:- (2) परवेज मुशर्रफ
27• भारत के संविधान के निर्माता कौन थे?
(1) डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
(2) डॉ राजेंद्र प्रसाद
(3) मोतीलाल नेहरू
(4) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर:- (1) डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
28• भारत में व्यस्क मताधिकार की उम्र सीमा क्या है?
(1) 18 वर्ष
(2) 21 वर्ष
(3) 20 वर्ष
(4) 25 वर्ष
उत्तर:- (1) 18 वर्ष
29• प्रत्येक नागरिक को अपना प्रतिनिधि चुनने और जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने का अधिकार कौन देता है?
(1) संसद
(2) निर्वाचन आयोग
(3) राष्ट्रपति
(4) संविधान
उत्तर:- (4) संविधान
30• भारत में न्यायिक प्रशासन को कौन नियंत्रित करता है?
(1) राष्ट्रपति
(2) सर्वोच्च न्यायालय
(3) संसद
(4) प्रधानमंत्री
उत्तर:- (2) सर्वोच्च न्यायालय
31• भारत के राष्ट्रपति को कौन साला एवं मंत्र देता है?
(1) प्रधानमंत्री
(2) उपराष्ट्रपति
(3) संघीय मंत्रिपरिषद
(4) इनमें से सभी
उत्तर:- (1) प्रधानमंत्री
32• संविधान के द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को कितने प्रकार के मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं?
(1) 6
(2) 7
(3) 5
(4) 8
उत्तर:- (1) 6
————————————-
9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
खण्ड:- 04. अर्थशास्त्र
•••••••••••••••••
कुल प्रश्न = 08
कुल अंक= 08
33• भारत की संपूर्ण जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है?
(1) 25 प्रतिशत
(2) 75 प्रतिशत
(3) 50 प्रतिशत
(4) 90 प्रतिशत
उत्तर:- (2) 75 प्रतिशत
34• एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करने को क्या कहा जाता है?
(1) फसल चक्र प्रणाली
(2) उत्पादन की उन्नत प्रणाली
(3) नवीन कृषि प्रणाली
(4) बहुविध फसल प्रणाली
उत्तर:- (4) बहुविध फसल प्रणाली
35• भारत में स्त्रियों की साक्षरता दर पुरुषों की साक्षरता दर से-
(1) कम है
(2) अधिक है
(3) बराबर है
(4) शून्य
उत्तर:- (1) कम है
36• आर्थिक विकास की दृष्टि से निम्न में से कौन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(1) उत्पादन
(2) भूमि
(3) मानवीय पूंजी
(4) श्रम
उत्तर:- (3) मानवीय पूंजी
37• सिंचाई और हरित क्रांति के प्रसार से किस क्षेत्र में रोजगार के आने का अवसर सृजित हुए हैं?
(1) कृषि
(2) उद्योग
(3) शिक्षा
(4) स्वास्थ्य
उत्तर:- (1) कृषि
38• भारत के किस प्रधानमंत्री के द्वारा 1968 में गेहूं क्रांति शीर्षक से एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया था?
(1) मोरारजी देसाई
(2) राजीव गांधी
(3) इंदिरा गांधी
(4) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर:- (3) इंदिरा गांधी
39• खाद्य सुरक्षा का क्या अभिप्राय है?
(1) खाद्यान्न तक लोगों की पहुंच
(2) खाद्यान्न की उपलब्धता
(3) खाद्यान्न क्रय करने की क्षमता
(4) इनमें से सभी
उत्तर:- (4) इनमें से सभी
40• अकाल के दौरान बड़े पैमाने पर क्या होता है?
(1) बच्चों का जन्म होता है
(2) लोगों का विवाह होता है
(3) अधिक वर्षा होती है
(4) अधिक लोगों की मृत्यु होती है
उत्तर:- (4) अधिक लोगों की मृत्यु होती है
————————————-
? एक सप्ताह के अंदर नवम् बोर्ड से संबंधित सभी विषय का प्रश्नोत्तरी इसी बेबसाइट पर आपको मिलेगा
————————————-
☆ 9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020 के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर देख सकते हैं। जहां रोचक और ज्ञानवर्धक विडियो देख सकते हैं।
• ? दशवीं बोर्ड का क्वेश्चन बैंक वर्ष-2009 से 2019 तक क्लिक करें Question Bank
•? भारत के पुराने सिक्के जिसे आपने कभी नहीं देखा आपके पुर्वज देखे होंगे का विडियो के लिए क्लिक करें
• चांद पर मनुष्य ने कैसे कदम रखा। नील आर्मस्ट्रांग ने कैसे कदम रखा।
• हजारीबाग स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क का विडियो
• चतरा के पिकनिक स्पॉट बेहतरीन पर्यटक स्थल
• पुराने भारतीय नोट जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा।
• भगवान बुद्ध की तपोभूमि बौद्ध गया का विडियो
• उसरी वाटरफाॅल गिरिडीह का विडियो
☆ हमारे बेबसाइट www.gyantarang.com पर भी आप आठवीं, नवमी दशवीं जैक बोर्ड प्रश्न एवं अपडेट, Gk, प्रत्येक माह का करेंट अफेयर, रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
• रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों होते हैं
• ATM मशीन का आविष्कार किसने और कब किया क्लिक करें
• विश्व में रविवार को ही छुट्टी क्यों होती है। अन्य दिन क्यों नहीं तथा कब से छुट्टी हो रही है। जानने के लिए करें
• जिले में DC बड़ा होता है या SP जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
• दशम् भूगोल के लिए यहाँ क्लिक करें
• भारत के राष्ट्रीय प्रतीक को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
• वर्ष 2019 में क्या-क्या घटी महत्वपूर्ण घटना आइए जानते हैं month by month
9th. Jac Board Social Science Question Answer- 2020
शोध एवं संकलन
••••••••••••••
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
प्रस्तुतकर्ता
•••••••••
www.gyantarang.com
Science ka question aisa hai sir bhejiye