खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

August Current Affairs MCQ अगस्त माह से एमसीक्यू

On: September 18, 2022 8:55 AM
Follow Us:
August Current Affairs MCQ, अगस्त माह से एमसीक्यू, August current affairs, August current affairs 2022, August 2022, August month current affairs, August month current affairs quiz, August mcqs, august 2022 MCQs, अगस्त 2022, अगस्त माह करेंट अफेयर्स, अगस्त माह के क्विज, अगस्त 2022 एमसीक्यूज, अगस्त 2022 MCQs, August month se objective question, August mah se objective question, mcq August month,
---Advertisement---

August Current Affairs MCQ | अगस्त माह से एमसीक्यू

August Current Affairs MCQ के तहत अगस्त माह के महत्वपूर्ण घटनाक्रम को प्रश्न के रूप में देखने जा रहे हैं. ये प्रश्न आपके प्रतियोगिता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. वर्ष 2022 का अगस्त माह विभिन्न तरह के घटनाओं के लिए याद किया जाता रहेगा. इस माह में जगदीप धनकड़ उपराष्ट्रपति चुने गये, देश ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, झारखंड में राजनीति भूचाल के बीच मुख्यमंत्री की पुरी टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर सिफ्ट, देश में पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की शुरुआत, दुमका की अंकिता को जलाकर मारने की खबर और चतरा की काजल के साथ एसिड एटैक की दिल दहलाने वाली खबर ने सब को चौका दिया, झारखंड के मिहिर और सालगे को साहित्य अकादमी, नोयडा स्थित ट्विन टावरों को ध्वस्त करना,  44 ओलंपिक शतरंज खेल का आयोजन चेन्नई में और राष्ट्रमंडल खेल सम्पन्न हुआ जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से हम प्रश्न लेकर आये हैं.

August Current Affairs MCQ | अगस्त माह से एमसीक्यू

1. हाल ही में ‘अल नजाह’ सैन्य अभ्यास भारत ने किस देश के साथ किया?
A. सउदी अरब
B. ओमान
C. कत्तर
D. संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर:- B. ओमान

व्याख्या:- भारत और ओमान के बीच चौथा सैन्‍य अभ्‍यास “अल- नजाह” राजस्‍थान के महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज के विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ. यह अभ्‍यास एक अगस्त से 13 अगस्‍त तक चला.

2. हाल ही में ‘विनबैक्स’ नामक सैन्य अभ्यास भारत ने किस देश के साथ किया?
A. वियतनाम
B. ओमान
C. थाइलैंड
D. जापान

उत्तर:- A. वियतनाम

व्याख्या:- भारत और वियतनाम के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास “विनबैक्स” चंडीमंदिर सैन्य छावनी में हुआ. जो एक अगस्त से 20 अगस्त तक चला.

3. राजस्थान, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों में हाल ही में किस पशु संक्रामक रोग से हजारों की संख्या में गायों की मौत हो गयी है.
A. खुरपका
B. रिंडरपेस्ट
C. लंगड़ा बुखार
D. लम्पी

उत्तर:- D. लम्पी

व्याख्या:- लम्पी पशुओं विशेषकर दुधारू गायों में फैलने वाला एक संक्रामक बिमारी है. जिससे पशुओं विशेषकर दुधारू गायों के शरीर में गांठ के साथ बुखार आता है. हाल में विशेषकर इस रोग से राजस्थान, गुजरात और पंजाब में हजारों गायों की मौत हो चुकी है.

4. हाल ही में भारत ने किस देश के 726 नागरिकों को वितरित सूची में डाला है?
A. श्रीलंका
B. पाकिस्तान
C. चीन
D. अफगानिस्तान

उत्तर:- C. चीन

व्याख्या:- वीज़ा शर्तों के उल्लंघन और अन्य अवैध गतिविधियों के कारण इन भारत ने 726 चीनी नागरिकों विपरीत सूची में डाला.

5. हाल ही में ताइवान में किस अमेरिकी सांसद के दौरे से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया था?
A. इल्हान उमर
B. नैंसी पेलोसी
C. प्रमीला जयपाल
D. राजा कृष्णामूर्ति

उत्तर:- B. नैंसी पेलोसी

व्याख्या:- अमरीकी संसद की अध्‍यक्ष नैंसी पेलोसी चीन की चेतावनी के बावजूद ताइवान पहुंची. पेलोसी पिछले 25 वर्ष में पहली ताइवान जाने वाली चुनी हुई उच्‍चस्‍तरीय अमरीकी अधिकारी हैं.

6. हाल ही में किस भारतीय राजनेता ने सबसे लंबे समय तक राज्य विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया है?
A. ममता बनर्जी
B. ओमान चांडी
C. शिवराज सिंह चौहान
D. ओम बिरला

उत्तर:- B. ओमान चांडी

व्याख्या:- कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने सबसे लंबे समय तक राज्य विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया. वे 18,728 दिन से गृह निर्वाचन क्षेत्र पुठुपल्ली से विधायक हैं.
• चांडी विधायक के तौर पर 51 वर्ष और 3 महीने पूरे करने के साथ ही केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व प्रमुख निगम दिवंगत के एम मणि का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एम मणि 5 दशक तक पाला से विधायक रहे.

7. सरकार ने मानसून सत्र के दौरान इनमें से किस विधेयक को वापस लिया?
A. अंटार्कटिक का विधेयक -2022
B. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक- 2021
C. डेटा संरक्षण विधेयक- 2021
D. केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2022

उत्तर:- C. डेटा संरक्षण विधेयक- 2021

व्याख्या:- सरकार ने “डेटा संरक्षण विधेयक-2021” को वापस ले लिया है. जानकारी के मुताबिक इस विधेयक में संयुक्त समिति ने 81 बदलावों का सुझाव दिया था. इस कारण सरकार ने इसे वापस लेने का फैसला किया. जैसा कि ज्ञात हो इस विधेयक को 11 दिसम्बर 2019 को सदन में पेश किया गया था.

8. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपातकालीन आपूर्ति के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
A. बांग्लादेश
B. भूटान
C. नेपाल
D. श्रीलंका

उत्तर:- A. बांग्लादेश

व्याख्या:- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटे़ड ने बंगलादेश के रास्ते भारत में पैट्रोलियम उत्पादों की आपातकालीन आपूर्ति के लिए बंगलादेश सड़क और राजमार्ग विभाग के साथ समझौता किया है. पैट्रोलियम टैंकर मेघालय से बंगलादेश होते हुए त्रिपुरा जाएंगे.

9. हाल ही में प्रधानमंत्री ने किस राज्य में श्रीमद् राजचंद्र उत्कृष्ट केंद्रकी आधारशिला रखी जिसके तहत जनजातीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. बिहार
D. राजस्थान

उत्तर:- B. गुजरात

व्याख्या:- प्रधानमंत्री ने गुजरात के धरमपुर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की श्रीमद् राजचंद्र मिशन की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए श्रीमद् राजचंद्र उत्‍कृष्‍ट केन्‍द्र कीआधारशिला रखी.

10. विभाजन त्रासदी दिवस कब मनाया गया?
A. 5 अगस्त
B. 14 अगस्त
C. 19 अगस्त
D. 21 अगस्त

उत्तर:- B. 14 अगस्त

व्याख्या:- विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 14 अगस्‍त को विभाजन त्रासदी दिवस के रूप में याद करने को कहा है. 1947 के विभाजन के दौरान लाखों लोगों की यातनाओं और बलिदान के लिए यह दिवस मनाया गया.

11. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया गया?
A. 7 अगस्त
B. 11 अगस्त
C. 17 अगस्त
D. 22 अगस्त

उत्तर:- A. 7 अगस्त

व्याख्या:- आज ही के दिन 1905 में स्‍वदेशी आंदोलन की शुरूआत हुई थी. जिसने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. 2015 में राष्‍ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा था कि देश में सभी परिवार खादी और हथकरघा से जुड़ा कम से कम एक उत्‍पाद आवश्‍य खरीदें.

12. जगदीप धनकड़ ने भारत के कौन से क्रम में उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की?
A. 11 वें
B. 13 वें
C. 14 वें
D. 15 वें

उत्तर:- C. 14 वें

व्याख्या:- शाम को हुए मतगणना के बाद एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनकड़ ने भारी जीत दर्ज की. धनकड़ को 528 मत मिले जबकि मार्गरेट अल्‍वा को 182 वोट मिले जबकि 15 वोट अवैध पाए गए हैं. इनका जन्म राजस्‍थान के झुंझुनु जिले के केठाना गांव में किसान परिवार में 18 मई 1951 को हुआ था.

13. नौसेना का पोत चार्ल्स डू मरम्मत और रख रखाव के लिए पहलीबार भारतीय तट चेन्नई स्थित शिपयार्ड में पहुंचा यह पोत किस देश का है?
A. द. अफ्रीका
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. आस्ट्रेलिया

उत्तर:- C. संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या:- नौसेना का पोत चार्ल्‍स ड्रू मरम्‍मत और रखरखाव के लिए भारतीय सागर तट पर चेन्‍नई के निकट एन्‍नोर स्थित काटूपल्‍ली शिपयार्ड पहुंचा है. यह पहलीबार है जब कोई अमरीकी नौसेना का पोत भारतीय शिपयार्ड में मरम्‍मत के लिए लाया गया है.

14. हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच इनमें से कौन सा संयुक्त सैन्य अभ्यास हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ?
A. वज्र प्रहार
B. विन बैक्स
C. अल नजाह
D. मालाबार नौसैनिक

उत्तर:- A. वज्र प्रहार

व्याख्या:- भारत-अमरीका संयुक्त विशेष बल अभ्यास – वज्र प्रहार आज हिमाचल प्रदेश के बकलोह में सम्पन्न हो गया. वार्षिक रूप से होने वाला यह अभ्यास प्रति वर्ष बारी-बारी से भारत और अमरीका में होता है.

15. 12 अगस्त को इनमें से कौन सा दिवस मनाया गया?
A. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
B. विश्व फोटो ग्राफी दिवस
C. हिरोशिमा दिवस
D. विश्व हाथी दिवस

उत्तर:- D. विश्व हाथी दिवस

व्याख्या:- विश्व हाथी दिवस हर साल 12 अगस्त को हाथियों के संरक्षण हेतु मनाया जाता है. वहीं राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त, विश्व फोटो ग्राफी दिवस 19 अगस्त और हिरोशिमा दिवस 6 अगस्त को मनाया जाता है.

16. भारत के 49 वें प्रधान न्यायधीश (सुप्रीम कोर्ट) के रूप में किसने कार्यभार संभाला?
A. एन वी रमण
B. धनंजय वाई चंद्रचूड़ो
C. संजय किशन कौली
D. उदय उमेश ललित

उत्तर:- D. उदय उमेश ललित

व्याख्या:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को देश का 49वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है.

17. हाल ही में केन्द्र सरकार ने किस परियोजना को शुरू करने का फैसला किया है?
A. शेर परियोजना
B. बाघ परियोजना
C. चीता परियोजना
D. शार्क परियोजना

उत्तर:- C. चीता परियोजना

व्याख्या:- सरकार ने चीता परियोजना शुरू करने का फैसला किया है. जैसा कि ज्ञात हो 50 के दशक से ही चीता पुरे एशिया से विलुप्त हो चुका है. चीता धरती पर दौड़ने वाला सबसे तेज प्राणी है. वर्तमान में इसका मुख्य निवास अफ्रीका के जंगलों में है.

18. हाल ही में घटिया प्रेसर कुकर बेचने पर किस कंपनी पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने एक लाख का जुर्माना लगाया.
A. आमेजन
B. फ्लिपकार्ट
C. स्नैपडील
D. मयतरा

उत्तर:- B. फ्लिपकार्ट

व्याख्या:- घटिया प्रेशर कुकर बेचने पर फ्लिपकार्ट पर लगा जुर्माना. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट पर एक लाख का जुर्माना लगाया है.

19. किस देस में महामारी उत्पाद कानून “पीरियड प्रोडक्ट एक्ट” कानून लागू किया है?
A. इंग्लैंड
B. अमेरिका
C. स्काॅटलैंड
D. आस्ट्रेलिया

उत्तर:- C. स्काॅटलैंड

व्याख्या:- इससे महिलाओं को फ्री में मिलेगा पीरियड से जुड़ा सामान. स्कॉटलैंड सरकार ने बताया कि वह “पीरियड प्रोडक्ट एक्ट” (महामारी उत्पाद कानून) लागू होते ही दुनिया की पहली ऐसी सरकार बन गई है, जो मासिक धर्म संबंधी उत्पादों को जरूरतमंद महिलाओं तक नि:शुल्क पहुंचाने के कानूनी रूप दी है.

20. ‘हर घर जल’ योजना से आच्छादित होने वाला देश का पहला राज्य कौन बना?
A. मणिपुर
B. तमिलनाडु
C. गोवा
D. मध्यप्रदेश

उत्तर:- C. गोवा

व्याख्या:-हर घर जल” योजना से आच्छादित होने वाला गोवा देश का पहला राज्‍य और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव पहला केन्‍द्रशासित प्रदेश बन गया है.

21. देश का पहला इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा कहाँ शुरू हुई?
A. दिल्ली में
B. कोलकाता में
C. मुम्बई में
D. लखनऊ में

उत्तर:- C. मुम्बई में

व्याख्या:- पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बस लॉन्च किया. हिंदुजा समूह के चेयरमैन एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर वातानुकूलित बस का अनावरण किया.

22. ग्लोबल फायर पावर की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास दुनियां की कौन सी ताकतवर सेना है?
A. पहली
B. दुसरी
C. तीसरी
D. चौथी

उत्तर:- D. चौथी

व्याख्या:- ग्लोबल फायर पावर की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास है दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना. 142 देशों की इस सूची में भारत को 0.0979 स्कोर के साथ चौथा स्थान दिया गया है. 0.0453 स्कोर के साथ अमेरिका पहले, 0.501 के साथ रूस दूसरे, 0.511 के साथ चीन तीसरे और 0.1195 स्कोर के साथ जापान पांचवें स्थान पर है.

23. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है.
A. 10 अगस्त
B. 17 अगस्त
C. 19 अगस्त
D. 26 अगस्त

उत्तर:- C. 19 अगस्त

व्याख्या:- हर वर्ष 19 अगस्त को विश्‍व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी में एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

24.  17 वां प्रवासी भारतीय दिवस 2023 में कहाँ होगा?
A. जयपुर, राजस्थान
B. इंदौर, मध्यप्रदेश
C. पुणे, महाराष्ट्र
D. बेंगलुरु, कर्नाटक

उत्तर:- B. इंदौर, मध्यप्रदेश

व्याख्या:- 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 2023 अगले वर्ष जनवरी में इंदौर में आयोजित किया जाएगा. जैसा कि ज्ञात हो यह दिवस 1915 में 9 जनवरी को महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में मनाया जाता है.

25. पिच ब्लैक-2022 नामक युद्धाभ्यास भारतीय वायु सेना ने किसके साथ हो रहा है?
A. इंग्लैंड
B. अमेरिका
C. आस्ट्रेलिया
D. जापान

उत्तर:- C. आस्ट्रेलिया

व्याख्या:- भारतीय वायुसेना की एक टुकडी युद्धाभ्‍यास “पिचब्‍लैक 2022” में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच गई है. यह अभ्‍यास अगले महीने की आठ सितम्बर तक डार्विन में आयोजित किया जा रहा है.

26. इनमें से हाल में केंद्र सरकार ने किसे जी आई टैग प्रदान किया है.
A. मिथिला मखाना
B. मिथिला सिंघाडा
C. दरभंगा दुग्ध
D. हाजीपुर केला

उत्तर:- A. मिथिला मखाना

व्याख्या:- केन्‍द्र सरकार ने मिथिला मखाना को जीआई टैग प्रदान किया है. इससे उत्‍पादकों को मखाना उत्‍पाद का अधिकतम मूल्‍य मिलेगा. इस फैसले से बिहार के मिथिला क्षेत्र के पांच लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा.

27. इनमें से झारखंड के किस लेखक को टेल्स ऑफ हजारीबाग नामक उपन्यास के लिए वर्ष 2021 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया?
A. मिहिर वत्स
B. साल्गे हांसदा
C. डॉ. महुआ मांजी
D. यशोधरा राठौर

उत्तर:- A. मिहिर वत्स

व्याख्या:- झारखंड के मिहिर और सालगे को साहित्य अकादमी. झारखंड के दो युवा लेखकों को इस बार साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा. इनमें लेखक मिहिर वत्स को अंग्रेजी में लिखित उपन्यास “टेल्स ऑफ हजारीबाग” (एन इंटिमेंट एक्सप्लोरेशन ऑफ छोटानागपुर प्लेटो)  के लिए दिया जाएगा.

28. हाइड्रोजन से ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना?
A. जापान
B. चीन
C. अमेरिका
D. जर्मनी

उत्तर:- D. जर्मनी

व्याख्या:- जर्मनी के अधिकारियों ने हाइड्रोजन से चलने वाली 14 ट्रेनों का पहला बेड़ा लांच किया है.

29. भारत के व्यक्ति विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने?
A. मुकेश अंबानी
B. अनिल अंबानी
C. गौतम अडानी
D. रतन टाटा

उत्तर:- C. गौतम अडानी

व्याख्या:- अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं. उनकी कुल संपत्ति 137.4 अरब डॉलर है. मुकेश अंबानी 11 वे स्थान पर है.

30. हाल ही में मिखायल गोर्बाचॉफ नामक राजनेता का निधन 91 साल की उम्र में हो गया वे कहां के राष्ट्रपति रह चुके थे?
A. ब्रिटेन
B. सोवियत रूस
C. अमेरिका
D. फ्रांस

उत्तर:- B. सोवियत रूस

व्याख्या:- 91 वर्षीय पूर्व सोवियत नेता मिखायल गोर्बाचॉफ का मॉस्‍को के एक अस्‍पताल में निधन हो गया.

31. हाल ही में सम्पन्न महिला युरो कप का खिताब किसने जीता?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. इंग्लैंड
D. इटली

उत्तर:- C. इंग्लैंड

व्याख्या:- इंग्लैंड की महिला टीम ने पहली बार यूरो कप का खिताब 8 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर जीता. इंग्लैंड की टीम इससे पहले 1984 और 2009 में यूरो कप के फाइनल में पहुंची थी, पर वह जीत नहीं सकी थी.

32. अंडर – 20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब भारत ने किसे हराकर जीता?
A. बांग्लादेश
B. नेपाल
C. श्रीलंका
D. पाकिस्तान

उत्तर:- A. बांग्लादेश

व्याख्या:- भारत ने अंडर-20 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब लगातार दुसरी बार जीता. भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्टेडियम में आज खेले गये फाइनल में भारत ने बंगलादेश को 5-2 से हराया. इस मैच में गुरकीरत सिंह ने चार और हिमांशु झांगरा ने एक गोल किया.

33. हाल ही में भारत ने इनमें से किसी देश के साथ क्रिकेट मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीता?
A. इंग्लैंड
B. वेस्टइंडीज
C. आस्ट्रेलिया
D. जिम्बाब्वे

उत्तर:- B. वेस्टइंडीज

34. किस खिलाड़ी को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंध ने 2021-22 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है?
A. अमरिंदर सिंह
B. प्रितम कोटल
C. सुनील छेत्री
D. सुमीत रथी

उत्तर:- C. सुनील छेत्री

व्याख्या:- भारत के कप्तान सुनील छेत्री को वर्ष 2021-22 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है. जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला.

35. राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर- 17 बालिका का खिताब किसने जीता?
A. गुमला
B. चाईबासा
C. गिरिडीह
D. रांची

उत्तर:- A. गुमला

व्याख्या:- अंडर -17 बालिका में गुमला चैंपियन बना. वहीं अंडर-14 बालक में दक्षिण छोटानागपुर की टीम जबकि अंडर -17 बालक में चाईबासा की टीम चैंपियन बनी.

36. भारत में हाल ही में सम्पन्न 44 वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की महिला ए टीम को कौन सा स्थान मिला?
A. पहला
B. दुसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर:- C. तीसरा

व्याख्या:- 44 शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत में हुआ. भारत बी टीम को ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता. वहीं महिला वर्ग में भारत -ए टीम को भी कांस्य पदक. जबकि उज्बेकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए पुरुष वर्ग का गोल्ड जीता. युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन की टीम ने महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जीता.

37. पैरा एशियाई खेल अगले साल कहां होंगे?
A. झांगझू, चीन
B. जकार्ता, इंडोनेशिया
C. टोक्यो, जापान
D. काठमांडू, नेपाल

उत्तर:- A. झांगझू, चीन

व्याख्या:- पैरा एशियाई खेल अगले साल चीन के झांगझू में  22 से 28 अक्टूबर तक.

38. इनमें से किस भारतीय महिला क्रिकेट ने हाल ही में एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है ?
A. मिताली राज
B. झुलन गोस्वामी
C. हनमप्रीत कौर
D. स्मृति मंधाना

उत्तर:- B. झुलन गोस्वामी

व्याख्या:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एकदिवसीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है. झूलन टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुकी हैं.

39. राष्ट्रीय खेल दिवस किसके जन्म दिवस पर मनाया जाता है?
A. मेजर ध्यानचंद
B. सचिन तेंदुलकर
C. पी टी उषा
D. नीरज चोपड़ा

उत्तर:- A. मेजर ध्यानचंद

व्याख्या:- हॉकी के जागूदर के नाम से लोकप्रिय मेजर ध्यानचंद की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है.
• उनका जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को प्रयाग राज में हुआ था.

40. हाल ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलिम्पिक खेल किस राज्य में शुरू हुआ?
A. मध्यप्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. ओडिशा
D. राजस्थान

उत्तर:- D. राजस्थान

व्याख्या:- राजस्थान में आज सवेरे 11 हजार से अधिक पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई. इन खेलों में लगभग दो लाख 25 हजार टीमें भाग ले रही हैं.
————————————–

August Current Affairs MCQ | अगस्त माह से एमसीक्यू

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com

August Current Affairs MCQ | अगस्त माह से एमसीक्यू

इसे भी जानें

अगस्त month डेट बाइ डेट न्यूज
जुलाई मंथ- 2022 mcq
जुलाई माह का डे बाई डेट न्यूज़
करेंट अफेयर 2021 and 20 mcq
Tokiyo Olympic objective question
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 से( MCQs) objective question
Coputer से MCQs (objective question)

पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
विश्व के प्रमुख मैदान
देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
पलाल फूल के प्रकार और औषधीय प्रयोग
विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
 रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
 झारखंड आंदोलन के प्रेणता शहीद निर्मल महतो
कंप्यूटर 50 objective questions
डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
तमासिन जलप्रपात कैसे पहुंचे
स्वास्थ्य से 25 प्रश्नोत्तरी
झारखण्ड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
चिपको आंदोलन क्या है, what is chipko movement
ग्रहण क्या है सूर्य और चन्द्र ग्रहण कैसे लगता है
Class 9th civics
Class 10th Economics

तमासिन जलप्रपात,  चतरा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
झारखंड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
 झारखंड स्थापना आंदोलन का इतिहास
 उसरी वाटरफॉल, गिरिडीह झारखंड कैसे पहुंचे
 गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
 झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
 झारखंड टॉप 50 gk
 Nobel prize winner 2020
 भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
 भारत में कागजी नोट का इतिहास
 भारत के महान वैज्ञानिक
 कुंभ मेले का इतिहास
 DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा है

 सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
 सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
 खोरठा भासाक मानक रूप
 भासा और बोली में अंतर खोरठा में
 खोरठा भाषा की विशेषता
खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवन
 खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की जीवनी
 खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
खोरठा स्वर और व्यंजन
 खोरठा D.el.ed. सिलेबस
 खोरठा भाषा के लेखक परिचय
खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
खोरठा भाषा की लिपि
खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार 

इसे भी देखें

जैन तीर्थ स्थल पारसनाथ पहाड़ी
हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थली इटखोरी भद्रकाली
चतरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट
खंडोली, गिरिडीह बेस्ट पर्यटक स्थल
तमासिन जलप्रपात, चतरा
bhadrakali
उसरी वॉटरफॉल, गिरिडीह
विश्व के सात आश्चर्य
भारत के प्राचीन सिक्के
——————————————————

August Current Affairs MCQ | अगस्त माह से एमसीक्यू
——————————————————

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
शोध एवं संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment