Class 10 civics chapter 2 mcq test भारत में संघवाद
Class:- 10th.
Subject:- Civics
Chapter:- 02. संघवाद
Topic:- MCQ Quiz 25 questions
Class 10 civics chapter 2 mcq test
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
भारत में संघवाद
शासन के विभिन्न स्तरों के बीच सत्ता का ऊर्ध्वाधर बंटवारा आमतौर पर संघवाद कहा जाता है। संघीय शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केंद्रीय प्राधिकार और उसके विभिन्न अनुषंगिक इकाइयों के बीच बैठ जाती है। आमतौर पर संघीय व्यवस्था में दो स्तर पर सरकार होती है इसमें एक सरकार पूरे देश के लिए होती है। जिसके जिम्मे में राष्ट्रीय महत्व के विषय होते हैं। वहीं दूसरी सरकारें राज्य या प्रांतों के स्तर की होती हैं जो राज्यों में शासन के कामकाज को देखती है।
भारत में संघीय व्यवस्था
आजादी के बाद भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का संघ घोषित किया। शुरुआत में भारत में केन्द्र और राज्य स्तर पर दो प्रकार के संघीय शासन प्रणाली की स्थापना की गयी। 1993 में पंचायती राज संविधान संशोधन कानून लागू होने के बाद संघीय शासन में तीसरा स्तर पंचायती राज को जोड़ दिया गया।
Class 10 civics chapter 2 mcq test आगे ?
भारतीय संविधान में स्पष्ट रूप से केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी अधिकारों को तीन हिस्से में बांटा गया है। इसे सूचियों के रूप में व्यक्त किया गया है।
संघ सूची:- संघ सूची में वर्णित विषय के बारे में कानून बनाने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार को। संघ सूची में प्रति रक्षा विदेश मामले बैंकिंग संचार मुद्रा जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय को शामिल किया गया है।
राज्य सूची:- राज्य सूची में वर्णित विषय के बारे में कानून सिर्फ राज्य सरकार ही बना सकते हैं। इस सूची के अंतर्गत पुलिस, व्यापार, वाणिज्य, कृषि और सिंचाई जैसे स्थानीय एवं प्रांतीय महत्व के विषय शामिल किए गए।
समवर्ती सूची:- समवर्ती सूची के अंतर्गत कानून बनाने का अधिकार केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी है। लेकिन जब दोनों के कानूनों में टकराव हो तो केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होता है। इस सूची के अंतर्गत शिक्षा, वन, मजदूर संघ, विवाह, गोद लेना, उत्तराधिकार जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
Class 10 civics chapter 2 mcq test आगे ?
भारत की भाषाई विविधता
भारत में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार लगभग 1300 से ज्यादा भाषाएं मात्री भाषा के रूप में दर्ज की गई है। जनगणना में 121 प्रमुख भाषाएं पाई गई हैं। इनमें से 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में रखा गया है। इसी कारण इन्हें अनुसूचित भाषाएं कहा जाता है बाकी को गैर अनुसूचित भाषा करते हैं। भाषा के हिसाब से भारत दुनिया का संभवत सबसे ज्यादा विविधता वाला देश है।
भारत में विकेंद्रीकरण
जब केंद्र और राज्य सरकारों से शक्तियां लेकर स्थानीय सरकारों को दी जाती है, तो उसे सत्ता का विकेंद्रीकरण करते हैं। 1992 में संविधान में संशोधन करके लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के तीसरा स्तर पंचायती राज कानून को पारित किया गया। जिससे 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू है। भारत में पंचायती राज व्यवस्था त्रिस्तरीय है।
—————————
? class 10 geography chapter 1 संसाधन एवं विकास से question answer
?class 10 geography chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से question answer
? class 10 economics chapter 1 विकास से क्वेश्चन आंसर
?भारत में मिट्टी
? 9th jac board sst question bank
—————————
Class 10 civics chapter 2 mcq test आगे ?
गांव के स्तर पर मौजूद स्थानीय शासन व्यवस्था को पंचायती राज के नाम से जाना जाता है। गांव के स्तर पर ग्राम पंचायत, प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन किया जाता है।
इसी प्रकार स्थानीय शासन वाली संस्थाएं शहरों में नगरपालिका के रूप में काम करती है। शहरों में नगरपालिका होती है जबकि बड़े शहरों में नगर निगम का गठन होता है।
स्थानीय सरकारों की यह नई व्यवस्था दुनिया में लोकतंत्र का अब तक का सबसे बड़ा प्रयोग है। भारत में नगरपालिका और ग्राम पंचायतों के लिए लगभग 36 लाख लोगों का चुनाव होता है। यह संख्या अपने आप में विश्व के कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। स्थानीय सरकारों को संवैधानिक दर्जा दिए जाने से हमारे यहां लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई है। हमारे यहाँ पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं का एक तिहाई सीटें आरक्षित होने से लोकतंत्र और मजबूत हुआ है।
————————
? इसी तरह के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि पोस्ट होते ही इसकी सूचना आपके मोबाइल पर मिल जाएगी
——————————————
Class 10 civics chapter 2 भारत में संघवाद mcq test ?
⭐ इस क्विज में अधिकतम 15 मिनट का समय दिया गया है इस 15 मिनट में आपको 25 क्वेश्चन बना लेने हैं.
Results
#1. एक ऐसे देश का नाम लिखें जिसमें संघवाद स्थापित नहीं है?
- उत्तर:- (घ) चीन
• चीन में संघवाद के जगह साम्यवाद व्यवस्था
#2. भाषा की विविधता से भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है?
उत्तर:- (ख) लगभग 1300
#3. इनमें से किस देश में साम्यवादी शासन प्रणाली है?
उत्तर:- चीन
#4. इनमें से किस देश में एकात्मक सरकारें पाई जाती है?
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
#5. भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं?
उत्तर:- 1500 के लगभग
#6. पंचायती राज के स्तर कौन-कौन से है?
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
#7. भारत में स्थानीय संस्थाओं (पंचायतों और नगर पालिकाओं) 2में लगभग कितने सदस्य देश भर से चुने जाते हैं?
उत्तर:- (ख) लगभग 36 लाख
#8. भारत में कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है?
उत्तर:- 22
#9. भारत में हिंदी भाषा कितने फीसदी लोग की मातृभाषा है?
उत्तर:- (क) 40 फ़ीसदी
#10. विश्व के कौन से देश “साथ आकार संघ बनाने” की पद्धति पर गठित है?
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
#11. प्रांतीय प्रशासन का संचालन कौन करता है?
उत्तर:- मुख्यमंत्री
#12. निम्न में से कौन सा विषय संघ सूची के नहीं है?
उत्तर:- पुलिस
#13. भारत में कितने प्रतिशत लोग ने अंग्रेजी को अपनी मातृभाषा घोषित किया है?
उत्तर:- (ख) 0.02%
#14. स्वतंत्रता पूर्व भारत में लगभग कितने देसी रियासत थे?
उत्तर:- 565
#15. भारत में किस भाषा को राज्य भाषा घोषित किया गया है?
उत्तर:- (क) हिंदी
#16. भारत में किस राज्य का अपना अलग संविधान था जो अब ये प्रावधान समाप्त हो चुका है?
उत्तर:- (क) जम्मू कश्मीर
व्याख्या
• गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम पेश किया.
• इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य के स्थान पर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा.
• इस अधिनियम के प्रावधान 31 अक्टूबर 2019 से लागू हो गय.
#17. राज्य सूची में कितने विषय हैं?
उत्तर:- (क) 66
#18. भारतीय संविधान में उल्लेख सूचियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
#19. संविधान के अनुसार सरकारी कामकाज की भाषा के तौर पर अंग्रेजी का प्रयोग कब बंद हो जाना चाहिए था?
उत्तर:- (ख) 1965
#20. संविधान ने मौलिक रूप से कितने स्तरीय शासन व्यवस्था का प्रावधान है?
उत्तर:- (ग) दो
व्याख्या
• भारतीय संविधान में दो स्तरीय शासन व्यवस्था की चर्चा की गई है.
• पूरे देश में केंद्र सरकार के रूप में और राज्यों में राज्य सरकारों के रूप में.
#21. हिंदी के साथ-साथ कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है?
उत्तर:-(ख) 22
#22. भारत में पंचायती राज्य को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा मान्यता प्रदान की गई है?
उत्तर:- (क) 73वां संशोधन
#23. भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है?
उत्तर:- (ग) 22
#24. विकेंद्रीकरण क्या है?
उत्तर:- केंद्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की सरकार
#25. ग्रामीण स्तर पर संचालित प्रशासन को क्या कहते हैं?
उत्तर:- स्थानीय प्रशासन
#26. भाषा की विविधता के विचार से किस देश का नाम सबसे ऊपर आता है?
उत्तर:- (ख) भारत
#27. भारत की राष्ट्रभाषा है?
उत्तर:- हिंदी
#28. भारतीय संविधान कब लागू हुआ?
उत्तर:- (ग) 26 जनवरी 1950
#29. विश्व के कितने देशों में संघवाद है?
उत्तर:- (ग) 25
व्याख्या
• दुनिया के 193 देशों में से केवल 25 में ही संघीय शासन व्यवस्था है.
• लेकिन इन देशों में दुनिया की 40% जनसंख्या निवास करती है.
• दुनिया के अधिकतर बड़े देश संघीय हैं.
#30. पंचायती राज में महिलाओं के लिए कितने पद आरक्षित किए गए हैं?
उत्तर:- (ग) एक तिहाई
#31. संघ सूची में कितने विषय शामिल किए गए हैं?
उत्तर:- (ग) 97
#32. केंद्र शासित प्रदेशों पर कौन शासन करता है?
उत्तर:- (ग) संघ सरकार
#33. समवर्ती सूची में कितने विषयों का उल्लेख है?
उत्तर:- (ख) 52
#34. नगर निगम के पदाधिकारी को क्या कहते हैं?
उत्तर:- मेयर
#35. संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची का उल्लेख संविधान के किस अनुसूची में किया गया है?
उत्तर:- 7वीं
#36. विभिन्न स्तर की सरकार के बीच अधिकारों से संबंधित विवाद को कौन सुलझाता है?
उत्तर:- उच्चतम न्यायालय
#37. राज्य की विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कितना है।
उत्तर:- 5 फ़ीसदी से कम
#38. झारखंड कब एक नया राज्य बना?
उत्तर:- 2000
#39. संघीय सरकार के हर स्तर के अस्तित्व और प्राधिकार की गारंटी और सुरक्षा का देता है?
उत्तर:- संविधान
#40. विश्व के कौन से संघ-राज्यों सबको साथ लेकर की पद्धति के स्वरूप पर संगठित है?
उत्तर:- (घ) उपर्युक्त सभी
Class 10th से संबंधित और mcq quiz के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए
? Economics चैप्टर – 1. विकास
? Geography चैप्टर – 1. संसाधन एवं विकास
?Geography चैप्टर – 2. वन एवं वन्य जीवन संसाधन
? History चैप्टर – 1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
? Civics चैप्टर – 1 सत्ता की साझेदारी
यूट्यूब पर
? Class 10 Geography chapter 1 संसाधन नियोजन क्या है
?Class 10 Geography chapter 1 सतत पोषणीय विकास से क्या समझते हैं
?Class 10 Geography chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन
?Class 10 Geography chapter 2 जैव विविधता क्या है
?Class 10 Geography chapter 1
?Class 10 Economics chapter 1 विकास से क्या समझते हैं
?Class 10 Economics chapter 1 मानव विकास सूचकांक क्या है
?Class 10 Economics chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से आप क्या समझते हैं
?Class 10 Economics chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रकों के बीच में तुलना मैप के जरिए
? विश्व के सात आश्चर्य जानने के लिए क्लिक कीजिए
बेबसाइट www.gyantarang.com पर
? Class 10 Geography chapter 1 संसाधन क्या है तथा संसाधनों के प्रकार जानने के लिए क्लिक कीजिए
?Class 10 Geography chapter 1 संसाधन नियोजन क्या है जानने के लिए ऊपर क्लिक करें
?Class 10 Economics chapter 1 विकास से आप क्या समझते हैं
? ग्रहण क्या होता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कैसे लगता है जानने के लिए क्लिक कीजिए
? हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है
? 9th. Geography chapter 1 भारत की आकार एवं की स्थिति
धन्यवाद!
जय हिंद
शासन के विभिन्न स्तरों के बीच सत्ता का ऊर्ध्वाधर बंटवारा आमतौर पर संघवाद कहा जाता है। भारत में केन्द्र और राज्य स्तर पर दो प्रकार के संघीय शासन प्रणाली की स्थापना की गयी।



















Very good?… Nice work…
Tese mcqs are very helpful for us…
Very good