Class 10 geography chapter 7 Question Answer in hindi

Class 10 geography chapter 7 Question Answer in hindi

Class:- 10th
Subject:- geography
Chapter:- 07.
Life line of National Economy (राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं)
Tipic:- 10 geography chapter 7
question answer in hindi

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) निम्न में से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?

(क) मुंबई तथा नागपुर
(ख) सिलचर तथा पोरबंदर
(ग) मुंबई और कोलकाता
(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी

उत्तर :- (ख) सिलचर तथा पोरबंदर

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वाहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

(क) रेल परिवहन
(ख) सड़क परिवहन
(ग) पाइपलाइन
(घ) जल परिवहन

उत्तर :- (ग) पाइपलाइन

(iii) निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?

(क) मध्य प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) गुजरात
(घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर :- (ख) महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थानीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?

(क) चेन्नई
(ख) पारादीप
(ग) तूतीकोरिन
(घ) विशाखापट्टनम

उत्तर :- (घ) विशाखापट्टनम

(v) निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?

(क) पाइपलाइन
(ख) रेल परिवहन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) वायु परिवहन

उत्तर :- (ग) सड़क परिवहन

(vi) निम्न में से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है-

(क) आंतरिक व्यापार
(ख) अंतरराष्ट्रीय व्यापार
(ग) बाहरी व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार

उत्तर :- (ख) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए-

(I) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएं?
(Jac Board 2015, 2019)

उत्तर:-
(i) सड़कों को बनाने में अन्य परिवहन साधन की अपेक्षा कम लागत आती है।
(ii) अधिक ढाल प्रवणता पहाड़ी क्षेत्रों उबड़ खाबड़ एवं  ऊंच-नीच भूभागों पर भी सड़कें बनाई जा सकती है।
(iii) कम वस्तुओं की ढुलाई, कम व्यक्तियों तथा कम दूरी के लिए परिवहन में सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधन से कम खर्चीला होता है।

(II) रेल परिवहन कहां पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?

उत्तर:-
(i) रेलवे देश के दूर-दूर क्षेत्रों से यात्रियों को एक साथ ले आने तथा वस्तुओं के उत्पादन के केंद्रों से मांग के क्षेत्रों तक वितरण हेतु पहुंचाता है।
(ii) यह भ्रमण तथा तीर्थ यात्राएँ आदि में भी सुविधाजनक है। क्योंकि रेलवे से दूर तक यात्रा करने में आरामदायक तथा सस्ता रहता है।
(iii) यात्रियों और माल के आंतरिक परिवहन के लिए रेलवे सुविधाजनक है। क्योंकि यह परिवहन का सस्ता साधन है।

(III) सीमांत सड़कों का महत्व बताइए?
(Jac board  2017)

उत्तर:-
(i) सीमांत सड़कों के विकास के कारण दुर्गम और उबड़-खाबड़ क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ी है। जिससे इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायता मिली है।
(ii) भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे दूर-दराज भागों में सीमा सड़क मार्ग बनाए गए हैं। ये सड़क मार्ग सीमावर्ती क्षेत्रों को देश के आंतरिक भागों से जोड़ता हैं।
(iii)  भारत के अधिकांश सीमांत सड़क मार्ग उन क्षेत्रों में है। जहां जलवायु दशाएं अत्यंत खराब है तथा धरातल अत्यंत ही उबड़ खाबड़ और पहाड़ी अथवा मरुस्थलीय है।

(IV) व्यापार से आप क्या समझते हैं स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें?

उत्तर:- दो या दो से अधिक व्यक्तियों या समूहों के बीच वस्तुओं के लेनदेन को व्यापार करते हैं। व्यापार दो व्यक्तियों, दो राज्यों या दो देशों के बीच हो सकता है।

स्थानीय व्यापार:- उस प्रकार के व्यापार जिसके अंतर्गत वस्तुओं का क्रय-विक्रय देश के एक भाग से दूसरे भाग के गांवों, कस्बों, शहरों में होता है। उसे स्थानीय व्यापार कहते हैं। जैसे- मुजफ्फरपुर की लीची सारे देश में बिकती हैं। कश्मीर का सेव पूरे देश में गांवों की सब्जियां शहरों में बेचा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार:- दो या दो से अधिक देशों के बीच वस्तुओं के क्रय-विक्रय को अंतरराष्ट्रीय व्यापार कहते हैं। यह व्यापार समुद्री मार्ग, हवाई मार्ग या स्थलीय मार्गो द्वारा होता है। जैसे:- भारत में चाय का अधिक उत्पादन होता है तो इसे यूरोपियन या अन्य देशों में बेचा जाता है। उसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक सामानों को दूसरे देशों से भारत के व्यापारियों द्वारा खरीदा जाता है और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसे बिक्री हेतु उपलब्ध करवाया जाता है।
इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार को आयात और निर्यात के रूप में भी देखा जाता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए-

(I) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
(Jac board 2012, 2014, 2016, 2019)

उत्तर:- परिवहन तथा संचार के साधन किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कह जाते हैं इसके निम्नलिखित कारण हैं-

(i) परिवहन के उन्नत साधनों द्वारा कच्चे माल को कारखानों तक और कारखानों से तैयार माल को बाजारों तक पहुंचाना आसान हुआ है।

(ii) जलमार्गों द्वारा भारी समान आवश्यक स्थानों पर कम खर्च पर पहुंचाए जा सकते हैं।

(iii) रेलवे द्वारा दूर तक यात्रा करने में सुगम होता है।

(iv) संचार साधनों द्वारा किसानों को कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।

(v) संचार एवं परिवहन के उन्नत साधनों से व्यापार तथा वाणिज्य को बढ़ावा मिलता है।

(vi) युद्ध एवं आपत स्थिति में यातायात एवं संचार के विकसित साधन से प्रतिरक्षा में बड़े ही सहायक हुए हैं।

(vii) भूकंप, बाढ़, सूखे जैसे आपदाओं की स्थिति में भी इन साधनों द्वारा राहत कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकता है।

(viii) देश के विविधताओं को एकीकृत करने में परिवहन के साधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

अतः परिवहन तथा संचार के साधन किसी भी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहे जाते हैं। क्योंकि ये साधन आर्थिक विकास के प्रतीक है।

(II) पिछले 15 वर्षों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें?

उत्तर:- अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पिछले 15 वर्षों में भारी बदलाव आया है।

(i) पहले की तुलना में अब वस्तुओं के आदान-प्रदान की अपेक्षा सूचनाओं, ज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान बड़ा है।

(ii) भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है। इससे सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत विदेशी मुद्रा अर्जित भी कर रहा है।

(iii) भारत से हर वर्ष बड़ी संख्या में कंप्यूटर विशेषज्ञ इंजीनियर तथा डॉक्टर विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

(iv) अब सूती वस्त्रों के स्थान पर निर्यात में सिले-सिलाए वस्त्र और हस्तशिल्प को प्राथमिकता दी जा रही है।

(v) इंजीनियरिंग के समान, परिवहन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसायन एवं दवाइयां आदि का निर्यात में भारत का नग्न स्थान था। जो अब निर्यात की मुख्य वस्तुएं बन गयी हैं।

(vi) पहले की तुलना में अब कच्चे माल के स्थान पर उन से निर्मित वस्तुओं का निर्यात अधिक हो रहा है।

(vii) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

(viii) संचार क्रांति के कारण मोबाइल सेट, कंप्यूटर, लेपटाप इत्यादि के आयात में काफी वृद्धि हुई है।

(ix) यद्यपि भारत कच्चे पेट्रोलियम का आयात करता है। लेकिन यह पेट्रोलियम उत्पादों का भारी मात्रा में निर्यात भी करता है।

प्रश्न पहेली

1. उत्तर दक्षिण गलियारे (corridor) का उत्तरी छोर
2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 का नाम
3. दक्षिण रेलवे खंड का मुख्यालय
4. 1676 मीटर चौड़ाई वाले रेल मार्ग का नाम
5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -7 का दक्षिणतम किनारा
6. एक नदिया पत्तन
7. उत्तर भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शन

उत्तर:-
1. श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)
2. शेरशाह सूरी मार्ग जिसे ग्रैंड ट्रंक रोड के नाम से भी जाना जाता है
3. चेन्नई
4. बड़ी रेलवे लाइन जिसे ‘ब्रॉडगेज’ के नाम से जानते हैं
5. कन्याकुमारी
6. कोलकाता
7. मुगलसराय जिसे अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है।

क्रियाकलाप

क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर तथा विकर्ण रूप से शुरु करते हुए देश के विभिन्न गंतव्य को चिन्हित करें।
नोट:- पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं प्रश्न उत्तर, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्या है, लाइफलाइन ऑफ नेशनल इकोनामी क्लास 10 क्वेश्चन आंसर, ज्योग्राफी क्लास 10th चैप्टर 7 क्वेश्चन आंसर, क्लास 10 ज्योग्राफी, क्लास 10 ज्योग्राफी चैप्टर 7 क्वेश्चन आंसर, lifeline of national economy class 10 question answer, 10 Geography question and answer, geography class 10 chapter 7 question answer in Hindi, Class 10 geography chapter 7 Question Answer in hindi, 10 class SST question answer, 10th class Geography chapter 7, class 10th geography chapter 7 lifeline of national economy, class 10 geography, class 10 Geography chapter 7 important questions, 10 class Geography chapter 7 question answer in Hindi, प्रश्न पहेली क्रियाकलाप,

प्रश्न पहेली क्रियाकलाप

उत्तर:-
1. SRINAGAR
2. SHERSHAHSURIMARG
3. CHENNI
4. BROADGAUGE
5. KANYAKUMARI
6. KOLKATA
7. MUGHALSARAI

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं प्रश्न उत्तर, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं क्या है, लाइफलाइन ऑफ नेशनल इकोनामी क्लास 10 क्वेश्चन आंसर, ज्योग्राफी क्लास 10th चैप्टर 7 क्वेश्चन आंसर, क्लास 10 ज्योग्राफी, क्लास 10 ज्योग्राफी चैप्टर 7 क्वेश्चन आंसर, lifeline of national economy class 10 question answer, 10 Geography question and answer, geography class 10 chapter 7 question answer in Hindi, Class 10 geography chapter 7 Question Answer in hindi, 10 class SST question answer, 10th class Geography chapter 7, class 10th geography chapter 7 lifeline of national economy, class 10 geography, class 10 Geography chapter 7 important questions, 10 class Geography chapter 7 question answer in Hindi, प्रश्न पहेली का उत्तर,
प्रश्न पहेली का उत्तर

•••••••••••••••••••••••••••••••

? इसी तरह के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————

इसे भी जानें
class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं

Jac board class 10th

? सामाजिक विज्ञान का न्यू शाॅट सिलेबस 2021 jac board
? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer

Class 10th Economics

?
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से question answer

Class 10th Geography

? chapter 4 कृषि से question answer
? chapter 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन से क्वेश्चन आंसर
? chapter 6 विनिर्माण उद्योग क्वेश्चन आंसर

Class 10 History

? chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर

Class 10 Civics

? Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
? Chapter 2 संघवाद से quiz
? Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz

others

? राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
? कथा सम्राट प्रेमचंद
? अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

? Nobel Prize winner 2020

Video देखें

? Learnytic app कैसे डाउनलोड करें और कैसे insttald

भारत के विभिन्न समुदायों ने  वन और वन्य जीव संसाधन के रक्षण में किस प्रकार योगदान दिया है
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
? चतरा के बेस्ट टुरिज्म प्लेस
? खण्डोली डैम

? ततापानी जलप्रपात

? तोपचांची झील
——

Gk
Gk Quiz test
Current affairs
Intresting facts
Jharkhand gk etc
के लिए गूगल पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————

10 geography chapter 7

10 geography chapter 7

Leave a Comment