Class 9 Geography chapter 2 question answer in hindi

Class 9 Geography chapter 2 question answer in hindi

Class:- 9th
Subject:- Geography
Chapter:- 02
Physical features of India
भारत का भौतिक स्वरूप
Topic:- Class 9 Geography chapter 2 question answer in hindi अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर

अभ्यास

1• निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(i) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट
(ख) प्रायद्वीप
(ग) द्वीप
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (ख) प्रायद्वीप

(ii) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमाचल
(ख) पूर्वांचल
(ग) उत्तरांचल
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (ख) पूर्वांचल

(iii) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-

(क) कोरोमंडल
(ख) कन्नड
(ग) कोंकण
(घ) उत्तरी सरकार

उत्तर :- (ख) कन्नड

(iv) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-

(क) अनाईमुडी
(ख) महेंद्र गिरी (1501m)
(ग) कंचनजंगा
(घ) खांसी

उत्तर :- (ख) महेंद्र गिरी (1501m)

Class 9 Geography

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए:-

(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या है?

उत्तर :- पृथ्वी की आंतरिक हलचलों के कारण तरंगे उत्पन्न होती है। यह विभिन्न प्रकार की तरंगे पृथ्वी की ऊपरी पर्पट्टी को विभाजित करती है। यही विभाजित खंड भूगर्भीय प्लेटें कहे जाते हैं। भूगर्भ शास्त्रियों के अनुसार बड़ी प्लेटो की संख्या 7 है। इसके अतिरिक्त कुल छोटी प्लेट भी हैं।

(ii) आज की कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?

उत्तर :- एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीप के भाग गोंडवाना लैंड के भाग थे।

(iii) ‘भाबर’ क्या है?

उत्तर :- भाबर मैदान का एक भाग है, जहां नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवाली की तलहटी में अपने साथ लाए कंकड, बजरी तथा रेत का निक्षेपण करती है। भाबर की चौड़ाई 8 से 16 किलोमीटर तक है। यहां सरिताएँ विलुप्त हो जाती हैं।

(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए? 

उत्तर :- उत्तर से दक्षिण के क्रम में हिमालय की तीन प्रमुख विभाग है:
(क) महान हिमालया आन्तरिक हिमालया या हिमाद्री
(ख) मध्य हिमालय या हिमाचल या लघु हिमालय
(ग) बाह्य हिमालया या शिवालिक

(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन- सा पठार स्थित है?

उत्तर:- मालवा का पठार

(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताएं जो प्रवाल भित्ति के हैं? 

उत्तर :- लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव प्रवाल भित्ति के हैं। 1973 में इनका संयुक्त नाम लक्षद्वीप समूह रखा गया।

Class 9 Geography

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें

उत्तर :-

अपसारी भूगर्भीय प्लेटें :-
(क) यह एक दूसरे के विपरीत दिशा में चलती है।
(ख) इनसे क्षैतिजम खिंचाव होता है जिसके परिणामस्वरुप भ्रंश घाटी और खंड पर्वतों की उत्पत्ति होती है।
(ग) इनसे अपसारी किनारे बनते हैं जो मध्य महासागरीय कटक के साथ होता है।
(घ) भूकंप की क्रिया नहीं होती है।

अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें:-
(क) यह एक दूसरे के पास आती है
(ख) प्लेटों के एक-दूसरे के नजदीक आने से शैलों में दबाव होता है जिससे वलित पर्वत बनते हैं।
(ग) इनसे अभिसारी परिसीमा का निर्माण होता है जिससे ज्वालामुखी विस्फोटक जैसी क्रियाएं होती है।
(घ) भूकंप की क्रिया होती है।

(ii) बांगर और खादर

उत्तर :-

बांगर:-
(क) यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी वाली मैदानी पट्टी है।
(ख) इसमें कंकड़ होते हैं।
(ग) यहां प्रायः बाढ़ का जल नहीं पहुंच पाता।
(घ) यह कम उपजाऊ है।
(ङ) खादर की अपेक्षा अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(च) बांगर का निर्माण प्लीस्टोसीन काल के पूर्व माना जाता है।
(छ) बांगर में चूने का निक्षेप पाया जाता है।

खादर:-
(क) यह नवीन जलोढ़ मिट्टी वाली मैदानी पट्टी है।
(ख) इसमें कंकड़ नहीं पाये जाते हैं।
(ग) यहां प्रायः बाढ़ का पानी प्रति वर्ष पहुंचा है।
(घ) यह बांगर की अपेक्षा अधिक उपजाऊ है।
(ङ) बांगर की अपेक्षा कम सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(च) खादर का निर्माण प्लीस्टोसीन काल के बाद माना जाता है।
(छ) खादर में चूने का निक्षेप नहीं पाया जाता है।

(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

उत्तर :-

पूर्वी घाट :-
(क) पूर्वी घाट दक्षिण के पठार के पूर्वी सिरे पर है।
(ख) इनका विस्तार महानदी घाटी के दक्षिण में नीलगिरी तक है।
(ग) इनका विस्तार सतत नहीं है, बल्कि यह टूटी हुई पहाड़ियों की श्रृंखला है।
(घ) इनकी ऊँचाई पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम है।
(ङ) औसत ऊँचाई 600 मीटर है।
(च) पूर्वी घाट का सबसे ऊंचा शिखर महेंद्रगिरी (1500 मी॰) है।

पश्चिमी घाट :-
(क) पश्चिमी घाट दक्षिण के पठार के पश्चिमी सिरे पर हैं।
(ख) इनका विस्तार ताप्ती नदी के मुहाने से कन्याकुमारी तक है।
(ग) इनका विस्तार सतत है। थालघाट, भोरघाट तथा पालघाट दर्रों से इसे पार किया जाता है।
(घ) इनकी ऊंचाई पूर्वी घाट की अपेक्षा अधिक है।
(ङ) औसत ऊंचाई 900 से 1600 मीटर है।
(च) पश्चिमी घाट का सबसे ऊंचा शिखर अनाईमुडी (2695 मी॰) है।

4• बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था?

उत्तर:- हिमालय एक जटिल पर्वत प्रणाली है। लगभग 65 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी की आंतरिक भागों में हलचल के कारण प्रायद्वीपीय पठार उत्तर की ओर अपसरित (खिसकने होने) लगा। इससे टेथिस सागर में लगातार जमा होते रहे मलवों में दबाव पड़ने लगा। जिससे महान हिमालय की उत्पत्ति हुई।

कुछ शांत समय के बाद एक बार फिर प्रायद्वीपीय पठार उत्तर की ओर खिसका जिससे महान हिमालय की ऊंचाई में वृद्धि हुई। साथ ही महान हिमालय के समानांतर एक और श्रृंखला का निर्माण हुआ, जिसे लघु हिमालय या मध्य हिमालय के नाम से जाना जाता है। कुछ शांत समय के पश्चात फिर से प्रायद्वीप पठार उत्तर की ओर खिसकने लगा। फलस्वरुप महान हिमालय तथा लघु हिमालय की ऊंचाई में और वृद्धि हुई। साथ ही लघु हिमालय के समानांतर एक और पर्वत श्रृंखला का उद्भव हुआ, जिसे शिवालिक के नाम से जाना जाता है।

इस प्रकार 3 भौगोलिक काल क्रम में हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण हुआ।

5• भारत के प्रमुख भू-आकृति विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

उत्तर:- भारत को मुख्यतः भू-आकृति विभाग में बांटा गया है।
(i) हिमालय पर्वत श्रृंखला
(ii) उत्तरी मैदान
(iii) प्रायद्वीपीय पठार
(iv) भारतीय मरुस्थल
(v) तटीय मैदान और
(vi) द्वीप समूह

हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में निम्नलिखित अंतर हैं:-

हिमालय क्षेत्र:-

(i) यह नवीन वलित पर्वतीय क्षेत्र है।
(ii) हिमालय का विस्तार चाप के आकार में उत्तर-पश्चिम में जम्मू और कश्मीर से लेकर दक्षिण पूर्व में अरुणाचल प्रदेश तक 2400 कि• मी• विस्तृत है।
(iii) हिमालय पर्वत श्रृंखला के रूप में है जिस पर 6000 मीटर ऊंचे शिखर एवं गहरी घाटियां हैं।
(iv) हिमालय पर्वत का कायान्तरित शैलों तथा कमजोर अवसादी चट्टानों से बना है।
(v) हिमालय पर्वत के मुख्य तीन भाग हैं 1. हिमाद्री अथवा महान हिमालय
2. मध्य हिमालय अथवा लघु हिमालय और
3. शिवालिक की श्रेणी
(vi) हिमालय से निकलने वाली नदियां युवावस्था में बहती है और अनेक गार्ज, जलप्रपात और गहरी घाटियों का निर्माण करती है।

प्रायद्वीप पठार:-

(i) प्रायद्वीपीय पठार प्राचीन छोटी पहाड़ियों वाला उत्खंड है।
(ii) यह त्रिभुजाकार है जिसके उत्तर में उत्तर का मैदान और दक्षिण भाग में कन्याकुमारी है।
(iii) प्रायद्वीपीय पठार का आकार मेज के समान है। जहाँ चौड़ी तथा छीछली घाटियां और गोलाकार पहाड़ियां अवस्थित है।
(iv) प्रायद्वीपीय पठार का निर्माण आग्नेय एवं कायांतरित शैलों से हुआ है।
(v) प्रायद्वीपीय पठार को मुख्यतः दो भागों में बांटा जाता है।
1. मध्य उच्च भूमि और
2. दक्कन का पठार
(vi) प्रायद्वीप क्षेत्र में बहने वाली नदियां अपनी प्रौढ़ावस्था में बहती है। जहां अनेक भ्रंश घाटिओं का निर्माण करती है।

6• भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए?

उत्तर:- भारत के उत्तर मैदान का विस्तार उत्तर में हिमालय पर्वत और दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार के बीच है। उत्तरी मैदानों का निर्माण तीन प्रमुख नदी तंत्र सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों से हुआ है। जलोढ़ के निक्षेप के कारण उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है।

7 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में यह मैदान विस्तृत है। इस मैदान का विस्तार 2400 किलोमीटर लंबाई और 240 किलोमीटर से 320 किलोमीटर चौड़ाई के क्षेत्र में है। यह मैदान सघन जनसंख्या वाला भाग है। यहां पानी की उपलब्धता एवं अनुकूल जलवायु के कारण यह कृषि के दृष्टिकोण से भारत का महत्वपूर्ण उत्पादक क्षेत्र भी है।

7• निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिएलिखिए-
(i) मध्य हिमालय (ii) मध्य उच्च भूमि (iii) भारत के द्वीप समूह

उत्तर:-
(i) मध्य हिमालय:-
महान हिमालय के दक्षिण में अवस्थित हिमालय को मध्य हिमालय अथवा लघु हिमालय के नाम से जाना जाता है। इसे निम्न हिमालया हिमाचल के नाम से भी जाना जाता है। इस हिमालय का निर्माण अत्यधिक सम्पीड़ित तथा रूपांतरित शैलों से हुआ है। इस हिमालय की औसत ऊंचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच है। तथा चौड़ाई 50 किलोमीटर है। पीर पंजाल, धौलाधार एवं महाभारत की श्रृंखला इस पर स्थित है। लघु हिमालय में कश्मीर की घाटी, कुल्लू के घाटी, कांडला की घाटियां अवस्थित है।

(ii) मध्य उच्च भूमि:-
या भाग नर्मदा नदी के उत्तर में मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है। इसका विस्तार दक्षिण में विंध्याचल से लेकर उत्तर में अरावली तक है। मालवा के पठार का अधिकतर भाग इसी क्षेत्र में अवस्थित है। यह भाग पश्चिमी चौड़ा और पूर्व की ओर संकरा है। इस क्षेत्र की प्रमुख नदियां चंबल, बेतवा तथा केन दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर बहती है। बुंदेलखंड तथा बघेलखंड इस पठार के पूर्वी विस्तार है। इसके और पूर्व के विस्तार को छोटानागपुर के पठार के नाम से जाना जाता है।

(iii) भारत के द्वीप समूह:-
भारत में मुख्यता दो द्वीप समूह है:-
(क) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और
(ख) लक्षद्वीप समूह
(क) अंडमान निकोबार द्वीप समूह:- यह बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह है। जो उत्तर से दक्षिण की ओर बिखरे हुए हैं। यहां की जलवायु विषुवतीय है तथा घने वनों से ढका हुआ है। यहां पाए जाने वाले पादप तथा जंतुओं में बहुत विविधता है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
(ख) लक्षद्वीप समूह:-
लक्षदीप मालाबार तट पर अरब सागर में स्थित है। पहले इसे लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। 1973 में इन तीनों द्वीपों का नाम लक्षद्वीप रखा गया। इसका क्षेत्रफल मात्र 32 वर्ग किलोमीटर है। यह द्वीप समूह प्रवाल से बना है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी राजधानी कवारत्ती है। यहां पर पिटली द्वीप में एक पक्षी अभ्यारण है। इस द्वीप पर मनुष्य का वास नहीं है।

Class 9 Geography

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए
(i) पर्वत शिखर- K-2, कंचनजंगा, नंगा पर्वत, अनाईमुडी
(ii) पठार- शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुंदेलखंड
(iii) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-जमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट

भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर, भारत का भौतिक स्वरूप क्लास 9,भारत का भौतिक स्वरूप मानचित्र, भारत का भौतिक स्वरूप कक्षा 9, भारत का भौतिक स्वरूप notes, class 9th physical feature of India question answer, class 9th physical education in Hindi, class 9th physical feature of India solution notes, class 9th physical feature of India notes, class 9 physical features of India, class 9 physical features of India extra questions, Class 9 Geography chapter 2, Class 9 Geography chapter 2 question answer, Class 9 Geography chapter 2 question answer in Hindi, Class 9 Geography chapter 2 questions and answers in Hindi, 9th class Geography chapter 2 question answer in Hindi, class 9 SST Geography chapter 2 question answer, 9 class Geography chapter 2, Class 9 Geography,
भारत का मानचित्र अध्ययन

? इस चैपटर का PDF file download यहां पर क्लिक कर करें

————————
Class 9 Geography
इसे भी जानें

? geography chapter 1 question answer
? geography chapter 1 mcq
? geography chapter 1 notes
? geography chapter 2 mcq

? geography chapter 1 25 question answer with description
? economics chapter 1 mcq
? economics chapter 1 नोट्स important question
? economics chapter 1 पालमपुर की कहानी से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? Social Science jac board question 2019
? Social Science jac board question 2020
? Hindi jac board question 2019
? Science jac board question 2019

? class 10 geography भारत में मिट्टी के प्रकार
? अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस इतिहास और वर्तमान
? देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट
? भारत में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री एम ओ एच फारूक
? भारत के प्राचीन सिक्के
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
———————————
Class 9 Geography

Class 9 Geography

Leave a Comment