Current affairs 2021| समसामयिक 2021

Current affairs 2021

Current affairs 2021में आप सभी का स्वागत है। इस पोस्ट में जुलाई 2021 तक से संबंधित 20 महत्वपूर्ण संभावित प्रश्नों को रखा जा रहा है। ये सभी प्रश्न आने वाले परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कोविड 19 का प्रभाव जारी रहा। देश दुसरी लहर से जुझता रहा। लाखों की संख्या में लोग कोरोना की भेट चढ़ गये। परन्तु देश में विकास की गाड़ी रूकी नहीं, बढ़ती गयी। देश ने कोविड वैक्सीन विकसित की और लोगों को लगाई गयी। जुलाई और अगस्त में ओलंपिक खेलों से दुनियां रोमांचित हुआ। इसमें 20 mcq test के प्रश्नोत्तरी व्याख्या दिया जा रहा है।

कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान रहा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जनबसाव वाला देश भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। करोना की पहली लहर के बाद भारत में दूसरी लहर ने कहर बरपाया और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए। हजारों की संख्या में लोगों ने जानें गवायी। इसी बीच विश्व भर से सुखद समाचार आए और कई देशों में कोरोना वैक्सीन बनने से राहत मिली। भारत में भी को-वैक्सीन कोविशील्ड वैक्सीन बनाया।

भारत की सरकार ने इन वैक्सीनों को विश्व के 80 से अधिक देशों में मदद के तौर पर भेजा। देशभर में शुरू में इन वैक्सीनों को लेकर लोगों में उहापोह और अफवाह भी देखे गये। हालांकि यह अफवाह जल्द ही दूर हो गया और इसके बाद 18 वर्ष से ऊपर के करोड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाया, यह प्रक्रिया लगातार चल रहा है। अब 1 दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा।

कोरोना महामारी के बीच कई विकासात्मक कार्य होते रहे, प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया। देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई योजनाओं की शुरुआत हुई जिसे कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को राहत कार्य में मदद मिली। इसी बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लोगों तक बैंक खातों में पैसे का ट्रांसफर भी किया गया।

जुलाई और अगस्त माह में जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। भारत ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 7 मेडल अपने नाम किये। ट्रैक एंड फील्ड में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। इस खेल महाकुंभ में विश्व के तकरीबन 11 हजार एथलिटों ने भाग लिया। उनमें से 340 ने गोल्ड, 338 सिल्वर और 402 ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। अमेरिका 39 स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।

टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के बाद हुए पैरालंपिक खेल में भी भारत ने अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो पैरालंपिक खेल में चीन ने 96 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर, ग्रेट ब्रिटेन 41 पदक के साथ स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और अमेरिका 37 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जबकि भारत ने पहली बार जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य (कुल 19 पदकों) के साथ 24 स्थान पर रहा।

Current affairs 2021 (समसामयिक 2021)

1. भारत के प्रस्तावित “बैड बैंक” के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में इनमें से किसे नामित किया गया है?
A. पद्म कुमार एम नायर  B. रजनीस कुमार C. शशिकांत शर्मा D. मनोहर गोयल

उत्तर :- A. पद्म कुमार एम नायर

व्याख्या:-
• बैड बैंक ‘राष्ट्रीय आस्थि पुनः संरचना कंपनी लिमिटेड’ के नाम से स्थापित होने वाला एक संस्था है।
• बैड बैंक मुख्य से सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों के खराब ऋणों, जो वसूल नहीं हो पा रहे हैं, का अधिग्रहण करके उनकी वसूली के लिए कार्य करेगा।

2. अप्रैल 2020 की तुलना में अप्रैल 2021 में भारत के आयातों में कितनी गिरावट या वृद्धि दर्ज की गई?
A. – 2.34% B. 18.27% C. + 167.05% D. + 33.05%

उत्तर :- C. + 167.05%

3. 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार विश्व के किस देश के पास सबसे अधिक अधिकृत स्वर्ण स्टार्ट है?
A. ब्रिटेन B. अमेरिका C. फ्रांस D. भारत

उत्तर :- B. अमेरिका

व्याख्या:-
31 मार्च 2021 तक अमेरिका के पास अधिकृत रूप से 8133.5 टन स्वर्ण था।

4. नीति आयोग द्वारा जारी “संपोषणीय विकास लक्ष्य” भारत सूचना 2020-21 में भारत का कौन सा राज्य किस स्थान पर रहा है?
A. तमिलनाडु B. उत्तर प्रदेश C. महाराष्ट्र D. केरल

उत्तर :- D. केरल
व्याख्या:-
• नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार 75 स्कोर के साथ केरल पहले स्थान पर रहा।
• तमिलनाडु दूसरे और हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बिहार, झारखंड और असम सबसे खराब प्रदर्शन के साथ निचले क्रम पर रहे।

5. विश्व का पहला ऐसा देश कौन सा है जिसने आभासी मुद्रा (Crypto Currency) बिटकॉइन को विधिग्राह्य मुद्रा (Legal Tender Money) के रूप में स्वीकार किया है?
A. एल सिल्वाडोर B. चीन C. जापान D. द• अफ्रीका

उत्तर:- A. एल सिल्वाडोर

व्याख्या:-
• अल सल्वाडोर मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है।
• यह देश अपनी मुद्रा कोलोन को 2001 में खत्म कर, अमेरिकी डॉलर को अपनाया था।
• देश की एक चौथाई आबादी प्रतिदिन $2 से भी कम में गुजर-बसर करती है।

6. भारत सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनों की कीमत निर्धारण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
A. कोविशील्ड : 780/- प्रति खुराक B. स्पूतिक  वी : 1145/- खुराक C. कोवैक्सीन : 1410/- प्रति खुराक D. उपरोक्त सभी

उत्तर :- D. उपरोक्त सभी

7. विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम निम्नलिखित में से कौन सी थी?
A. स्वच्छ पर्यावरण बेहतर विश्व B. पशु जगत को सुरक्षित अधिवास प्रदान करना C. स्वच्छ पर्यावरण हेतु बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण D. पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली

उत्तर:- D. पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली

व्याख्या:-
• विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 के पहले दिन को विचार-विमर्श के बाद प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में 5 June को मनाने का निर्णय लिया था।

8. भारत के किस राज्य की राजधानी को जीवन यापन सुगमता सूचकांक 2020 में प्रथम रैंकिंग प्राप्त हुई है?
A. पटना B. बेंगलुरु C. चेन्नई D. शिमला

उत्तर:- B. बेंगलुरु

व्याख्या:-
• विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा जारी जीवन यापन सुगमता सूचकांक 2020 में 66.7 अंक के साथ बेंगलुरु पहले स्थान पर है, जबकि चेन्नई 62.6 स्कोर के साथ दूसरे और शिमला 60.9 अंक के साथ तीसरे तथा भुनेश्वर चौथे स्थान पर है।

9. फोर्ब्स की “विश्व के सर्वोत्तम बैंक 2021” सूची में भारत के बैंकों में निम्न में से कौन सा बैंक पहले स्थान पर है?
A. डीबीएस बैंक B. भारतीय स्टेट बैंक C. एचडीएफसी बैंक D. आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर:- A. डीबीएस बैंक

व्याख्या:- फोर्ब्स ने वर्ष 2021 में विश्व के सर्वोत्तम बैंकों की सूची जारी की है, जिसमें भारत में कार्यरत बैंकों में डीबीएस देश का सर्वोत्तम बैंक के रूप में आया। डीबीएस बैंक ने यह उपलब्धि लगातार दूसरे वर्ष हासिल की है।
•  भारत में कार्यरत 30 बैंकों की सूची में निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक तीसरे स्थान पर, एचडीएफसी बैंक चौथे स्थान पर, कोटक महिंद्रा बैंक पांचवें और एक्सिस बैंक छठे स्थान पर है। जबकि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक सातवें स्थान पर रहा।


• DBS सिंगापुर का एक प्रमुख बैंक है जो 1966 में सिंगापुर सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। 1998 में इसने पीओएसबी बैंक का अधिकार अपनाया और आज दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख बैंकों में से एक है। इसकी कुल आय 150 अरब रुपये से भी ज्यादे है। इसकी 25 देशों में शाखाएं हैं – भारत में भी 12 शाखाएं काम करती हैं।
• DBS बैंक 26 वर्षों से भारत में कार्य कर रहा है और अपने छोटे और मध्यम आकार के उद्यम व्यवसाय और उपभोक्ता ऋण संचालन को मजबूत बनाने और एक पूर्ण-सेवा बैंक बनने के लिए लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है

Current affairs 2021

10. केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता टेस्ट (C Tet) की वैधता को वर्तमान में 7 वर्ष से बढ़ाकर कितनी अवधि के लिए कर दिया है?
A. 8 वर्ष B. 10 वर्ष C. 20 वर्ष  D. आजीवन

उत्तर:- D. आजीवन

व्याख्या:-
•  NCTE (national council for teacher education) के वर्ष 2011 में दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।
• राज्यों द्वारा इसे TET कहा जाता है, जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इसे CTET के नाम से जाना जाता है। केंद्र सरकार ने 3 जून 2021 को इसकी वैधता 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कर दिया है।

11. ओरुणोदोई निम्नलिखित में से किस राज्य की योजना है?
A. असम B. झारखण्ड C. अरूणाचल प्रदेश  D. उत्तराखण्ड

उत्तर :- A. असम

व्याख्या:-
• ओरूणोदोई असम में शुरू की गई एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की योजना है। इस योजना की घोषणा वर्ष 2020-21 के बजट में की गई है।
• इस योजना के तहत असम में 2 लाख से कम आय वाले परिवारों के महिला मुखिया को प्रति माह ₹830 सरकार द्वारा उनके खातों में जमा किया जाता है।

12. विलेज राइस नामक प्रजाति का धान निम्नलिखित में से किस राज्य में उगाया जाता है?
A. हरियाण B. केरल C. तमिलनाडु D. प• बंगाल

उत्तर:- C. तमिलनाडु

व्याख्या:-
• विलेज राइस नामक चावल तमिलनाडु के तंजावुर में मुख्य तौर पर उगाया जाता है जिसके लिए इन्हें पेटेंट भी प्राप्त है।

13. 1 जुलाई 2021 के आधार पर कारोबार के दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक इनमें से कौन सा है?
A. पंजाब नेशनल बैंक B. भारतीय स्टेट बैंक  C. केनरा बैंक D. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

उत्तर:- B. भारतीय स्टेट बैंक

14. निम्नलिखित में से कौन सा उद्योगपति एडीलगिव हुरून की शताब्दी की दानवीर परोपकारी सूची में प्रथम स्थान पर है?
A. वारेन बफे B. जमशेदजी नौशेरवान जी टाटा C. मुकेश अंबानी D. हेनरी वेल्कम

उत्तर:- B. जमशेदजी नौशेरवान जी टाटा

व्याख्या:-
• यह रैंकिंग परोपकार हेतु दिए गए कुल दान के मूल्य के आधार पर तैयार किया गया है। इस मूल्य को मुद्रा स्थिति से भी समायोजित किया जाता है।

15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष का 14 जुलाई 2021 को उद्घाटन किया था। रुद्राक्ष है एक………
A. अध्यात्म और ध्यान केंद्र B. आयुर्वेद का उच्च अध्ययन केंद्र C. सांस्कृतिक केंद्र D. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता एवं कन्वेंशन सेंटर

उत्तर :- D. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता एवं कन्वेंशन सेंटर

व्याख्या:-
• भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई 2021 को वाराणसी में 2.87 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत “रुद्राक्ष” नामक अंतरराष्ट्रीय सहकारिता एवं कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया है इसकी छत शिवलिंग के आकार की है।

16. निम्नलिखित में से किस रोग के कुछ मामले भारत के केरल राज्य में जुलाई 2021 में पाए गए हैं?
A. जीका वायरस B. जापानी एन्सेफेलाइटिस C. निपाह वाररस D. एबोला वायरस

उत्तर:- A. जीका वायरस

व्याख्या:-
• 19 जुलाई 2021 को केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिका वायरस से राज्य में 37 लोग संक्रमित है।

17. महिला क्रिकेट के सभी प्रारूपों (टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 मैचों) में 3 जुलाई 2021 की स्थिति के अनुसार सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन है?
A. स्टेफेनी टेलर, वेस्टइंडीज B. चारलोटे एडवार्ड, इंग्लैंड C. मिताली राज, भारत D. सूजी बेट्स, न्यूजीलैंड

उत्तर:- C. मिताली राज, भारत

व्याख्या:-
• भारत की महिला क्रिकेटर मिताली राज ने 3 जुलाई 2021 तक टेस्ट मैचों में 669 रन, एकदिवसीय मैचों में 7244 रन तथा T-20 मैचों में 2364 रन (कुल 10277 रन) बनाए हैं।

18. ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को दिल्ली स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है?
A. पी वी सिंधु B. कर्णम मल्लेश्वरी C. साइना नेहवाल D. नीरज चोपड़ा

उत्तर:- B. कर्णम मल्लेश्वरी

व्याख्या:-
• ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को दिली स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्होंने सिडनी ओलंपिक 2000 में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता था।
• उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

19. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कितना मेडल प्राप्त किया?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 10

उत्तर:- C. 7

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने कुल 7 मेडल प्राप्त किये। यह अब तक का भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।  इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल प्राप्त किए थे।
• टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात मेडल अपने नाम किये।

20.  टोक्यो ओलंपिक 2020 के किस स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल मिला?
A. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
B. डिस्कस थ्रो
C. हाॅकी
D. बैडमिंटन

उत्तर:- A. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)

व्याख्या:-
• नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता।
• ओलंपिक इतिहास में नीरज चोपड़ा भारत का पहला ऐसा खिलाड़ी है जिसने ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड जीता है।
• टोक्यो ओलंपिक में भारत को 13 सालों के बाद गोल्ड प्राप्त हुआ है। इससे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के शूटर अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Current affairs 2021| समसामयिक 2021

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? पारसनाथ जैन तीर्थ स्थल और झारखंड की सबसे ऊंची चोटी
? ब्राह्मण्ड कितना बड़ा है
? भीम राव आंबेडकर जीवन परिचय
? Quiz

Current affairs 2021

इसे भी देखें

? दुनिया के सात आश्चर्य का विडियो
? history of Indian coin
? बांस करील के फायदे
? frist moon mission in world
? class 10 economics
—————————————————

Current affairs 2021| समसामयिक 2021

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Current affairs 2021

Current affairs 2021

Leave a Comment