History of Indian Currency
भारतीय कागजी नोट का इतिहास
हैलो दोस्तों,
मुद्रा वस्तुओं के खरीद और बिक्री को आसान बनाती है। यही वजह है कि भारत में भी प्राचीन समय से ही मुद्रा आम प्रचलन में रहा है। ईसा पूर्व पहली शताब्दी में समुद्रगुप्त ने सोने की मुद्राएं चलाई थी। समय के साथ-साथ मुद्राएं सोने, चांदी, तांबे, पीतल और कागज के रुप में बदलते गये। वर्तमान समय में सिक्कों के अलावा कागज के मुद्राएं ज्यादा प्रचलन में है। तथा कागज की मुद्रा व्यवहार में भी आसान होती हैं। इन मुद्राओं को वर्तमान में रुपए के नाम से जानते हैं। आइए History of Indian Currency के बारे में विस्तार से जानते हैं।
⭐ रूपये शब्द का प्रथम प्रयोग
रुपए शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल 1540 से 1545 के दौरान किया था। शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल में जो रूपया चलाया था, वह था चांदी का सिक्का। शेरशाह सूरी ने तांबे का सिक्का तथा सोने के सिक्के भी चलाए थे। जिसे क्रमश: दाम और मोहर के नाम से जाना जाता था।
Also Read
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
⭐ भारत में कागजी नोटों की शुरुआत
भारत में कागजी नोटों का चलन 1770 ई• से माना जाता है। जब पहली बार बैंक ऑफ हिंदुस्तान ने कागज के नोट जारी किए थे। हालांकि ब्रिटिश शासन काल के दौरान भारत में पहली बार 1917 में एक रूपये के कागज के नोट जारी किये गये थे। आजादी से पूर्व 1926 में महाराष्ट्र के नासिक में बैंक नोट छापने की मिल की स्थापना की गई थी। 1935 में RBI के स्थापना के बाद 1938 में आरबीआई द्वारा पहली बार कागज के नोट जारी किए थे।

⭐ भारतीय कागजी नोटों पर चित्र

आजादी के पूर्व नोटों पर ब्रिटिश सम्राट के चित्र छपे होते थे। परंतु आजादी के दो वर्ष बाद 1949 से नोटों पर ब्रिटिश सम्राट के स्थान पर अशोक स्तंभ छापा जाने लगा। भारतीय कागजी नोटों पर महात्मा गांधी के चित्र को छापने का उदाहरण 1970 के दशक में मिलता है। जब ₹100 के नोट पर सेवाग्राम में बैठे महात्मा गांधी के चित्र को दिखाया गया था। वर्तमान में भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी के जो चित्र दिखाई पड़ते हैं। उसकी शुरुआत 1996 से मानी जाती है। जब नोट के पीछे दाहिनी ओर अशोक स्तंभ के स्थान पर गांधीजी के चित्र छापा गया। हालांकी अशोक स्तंभ को हटाया नहीं गया, बल्कि इसे नोट के बाईं ओर छापा गया। वर्तमान में नोटों पर जो गांधीजी के चित्र दिखाई पड़ते हैं। वह चित्र कंप्यूटर द्वारा नहीं बनाई गई है। बल्कि 1946 के कैबिनेट मिशन आने के समय तत्कालीन वर्मा अर्थात म्यांमार और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी फैडरिक पैथिक लोरेंस के साथ मुलाकात की तस्वीर है।
⭐ भारतीय रूपये का चिन्ह (Symbol)

वर्ष 2010 में भारतीय रुपए को एक चिन्ह दिया गया। इस सिंबल को बनाने का श्रेय चेन्नई में जन्मे आईआईटी गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर उदय कुमार धर्मलिंगम को जाता है।
⭐ अधिक मूल्य के नोटों की छपाई
क्या आप जानते हैं कि भारत में 1000 नहीं, 2000 नहीं, बल्कि 5000 और 10,000 के नोट छापे गए हैं। आरबीआई ने पहली बार 1938 में 10,000 के नोट छापे थे। हालांकि 1946 में इसे बंद कर दिया गया। 1954 में 1000, 5000 और 10,000 के नोट छापे गए थे। जो 1978 तक जारी रहे 1978 में जनता पार्टी की सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर 1000, 5000 और 10000 के नोट वापस ले लिए।

⭐ भारतीय रूपये का मुल्य में बदलाव
• वर्ष 1917 में एक रुपया 13 डॉलर के बराबर था।
• 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब एक रुपया एक डॉलर के बराबर कर दिया गया।
• अगर अंग्रेजों का बस चलता तो आज भारत की करेंसी पाउंड होती है। लेकिन रुपए की मजबूती के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।
• वर्तमान में लगभग 74 रूपये एक डालर के बराबर है।
⭐ भारत में रुपए का अवमूल्यन
Devaluation of Rupees in India
History of Indian Currency
वैसी स्थिति जब किसी देश द्वारा मुद्रा की विनिमय दर अन्य देशों की मुद्राओं की अपेक्षा कम कर दिया जाता है। तो उसे मुद्रा का अवमूल्यन कहा जाता है। इस कारण देश के अंदर मुद्रा के आंतरिक मूल्य अर्थात क्रय शक्ति शक्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। परंतु विदेशी मुद्रा की तुलना में देशी मुद्रा का वैल्यू कम हो जाता है। भारत में आजादी के बाद तीन बार रुपए का अवमूल्यन किया गया है। पहली बार 1949 में दूसरी बार 1966 में और तीसरी बार 1991 में।
?भारत में पहली बार भारतीय मुद्रा रूपये का अवमूल्यन, 1949:–
आजादी के बाद भारत की आर्थिक स्थिति खराब रहने, रूस की पंचवर्षीय योजनाओं का मॉडल को अपनाने तथा विदेशी ऋण के कारण भारतीय मुद्रा रूपये का अवमूल्यन किया गया। जिस कारण भारतीय मुद्रा रूपये का विनिमय दर 4.75 रुपए प्रति अमेरिकी डॉलर हो गई।
? दुसरी बार भारतीय मुद्रा रूपये का अवमुल्यन, 1966:-
भारत का 1962 में चीन के साथ युद्ध, 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध तथा 1966 में देश में भयंकर सूखे के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था चरमरा गई। जिस कारण भारत की मुद्रास्फीति बढ़ गई। परिणाम स्वरूप विदेशी देशों से ऋण मिलना मुश्किल हो गया। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतीय मुद्रा का अवमूल्यन किया। परीणाम स्वरूप रूपये का विनिमय दर 7 रूपये प्रति डॉलर तक पहुँच गई।
? तीसरी बार भारतीय मुद्रा रूपये का अवमूल्यन, 1991:–
भारत में बीसवीं सदी के उतरार्ध 70 और 80 के दशक में तेल के उत्पादन में भारी कमी हुई। इस कारण अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में बड़ी उछाल आया। इस लिए भारत का विदेश ऋण बढ़ता गया। इसके अलावा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या ने राजनीति अस्थिरता को बढ़ाया। फलस्वरूप भारतीय मुद्रा रूपये का अवमूल्यन करना पड़ा। परीणाम स्वरूप रूपये का विनिमय दर 17•50 रूपये प्रति डॉलर के स्तर तक आ गया।
⭐ विश्व में वे देश जहां रुपए का मूल्य अधिक है:-
भारतीय रुपए के अवमूल्यन के पश्चात अब तक रुपए के वैल्यू में लगातार कमी आती गई है। वर्तमान में इसका मूल्य घटते-घटते एक डालर 68 रूपये के करीब पहुंच गया है। परंतु विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां रुपए का वैल्यू अधिक है।
? वियतनाम
एक रूपये = 354 वियतनामी करंसी (डोंग)
? इण्डोनेशिया
एक रूपये = 208 इण्डोनेशियाई करंसी (रूपइया)
? पराग्वे
एक रूपये = 87 पराग्वे करंसी (ग्वरानी)
? कम्बोडिया
एक रूपये = 64 कम्बोडियाई करंसी (रियाल)
? मंगोलिया
एक रूपये = 38 मंगोलियाई करंसी (तुगरिक)
? कोस्टारिका
एक रूपये = 9 कोस्टारिकन करंसी (कोलोन)
? हंगरी
एक रूपये = 4 हंगरी करंसी (फोरिंट)
? आइसलैंड
एक रूपये = 2 आइसलैंड करंसी (क्रोना)
? श्रीलंका
एक रूपये = 2 श्रीलंकाई करंसी (रूपया)
? पाकिस्तान
एक रूपये = 2 पाकिस्तानी करंसी (रूपया)
इसके अलावा बेलारूस, जिम्बाबवे, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल इत्यादि कई ऐसे देश हैं। जहां की मुद्रा से भारतीय मुद्रा रुपए की value अधिक है।
⭐ भारतीय नोटों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
Other important facts related to Indian notes
History of Indian Currency
? एक रूपये का भारतीय कागजी नोट

• यह सबसे छोटा भारतीय बैंक नोट है।
• इसे भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
• इस नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है।
•एक रूपये का नोट भारत में पहली बार 1861 ई• में जारी किया गया था।
• ब्रिटिश शासन काल के दौरान 30 नवंबर 1917 को एक रूपये का नोट जारी किया गया था। जिस पर जॉर्ज पंचम के चित्र छपे थे।
? केवल ₹1 के नोट को ही भारत सरकार जारी करता है। जिस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। अन्य सभी प्रकार के नोट आरबीआई द्वारा जारी होते हैं। जिस पर आरबीआई गवर्नर का हस्ताक्षर होता है।
? दो रूपये का भारतीय कागजी नोट
• भारत में दो रूपये के नोट पहली बार 3 मार्च 1943 में जारी किया गया था।
• 1995 से इसे प्रचलन से हटा दिया गया।
• यह आरबीआई द्वारा जारी किया गया सबसे कम मूल्य का नोट है।

? पांच रूपये का भारतीय कागजी नोट
• भारत में पांच रूपये के नोट पहली बार RBI ने 1938 में जारी किया था।
• गांधीजी सीरीज के पांच रूपए के नोट 1996 से जारी किए गए। जिसे समय-समय पर संशोधित भी किया गया।
• ₹5 के गांधी सीरीज के नोट का आकार का आकार 63×117 मि•मी• है।
History of Indian Currency

? 10 रूपये का भारतीय कागजी नोट
• भारत में पहली बार 10 रूपये के नोट 1923 में जारी किए गए थे।
• महात्मा गांधी सीरीज के सीरीज के ₹10 के नोट की छपाई 2005 से की जा रही है।
• 10 रूपये के नोट में 2011 से रुपया का सिंबल (₹) शामिल किया गया।
• महात्मा गांधी सीरीज के ₹10 के पुराने नोट के पीछे तरफ भारतीय गैंडा, भारतीय हाथी और भारतीय बाघ के चित्र छपे हैं।
• 30 जून 2016 से 2005 के पूर्व के सभी ₹10 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए।


▪ 10 रूपये के नये नोट
• ₹10 के नए नोट जनवरी 2018 से आम चलन में है।
• इस ₹10 नोट का आकार 63 × 123 मिलीमीटर है।
• ₹10 के इस नए नोट के पीछे तरफ कोणार्क का सूर्य मंदिर का चित्र छपा है।
• स्थानीय लोग सूर्य को बिरंचि नारायण कहते हैं।
• कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से 35 किलोमीटर उत्तर पूर्व में कोणार्क नामक स्थल पर अवस्थित है।
• इस मंदिर का निर्माण 1236 से 1264 के बीच गंग वंश के तत्कालीन शासक नृसिंह देव द्वारा कराया गया था।
• इस मंदिर के निर्माण में लाल बलुआ पत्थर तथा काले ग्रेनाइट पत्थर का उपयोग किया गया है।
• वर्ष 1984 में इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

?20 रुपए के भारतीय कागजी नोट
• भारत में ₹20 के नोट पहली बार 1972 में जारी किया गया था।
• वर्ष 2001 में महात्मा गांधी श्रृंखला के ₹20 के नोट जारी किये गये।
• महात्मा गांधी श्रृंखला के नोटों के पीछे में अण्डमान निकोबार स्थित माउंट हैरियट का चित्र छपा था।

▪ ₹20 के नए नोट
• ₹20 के नए नोट अप्रैल 2019 में जारी किए गये.
• ₹20 के नए नोट का आकार 63×129 मि•मी• है।
• विश्व के ₹20 के नोट के पीछे के साइड में महाराष्ट्र के एलोरा गुफा को दिखाया गया है।
• यह एक पुरातात्विक महत्व का स्थल है।
• इस गुफा का निर्माण पांचवी से दसवीं शताब्दी में राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था।
• यहां इस तरह के 34 गुफाएं हैं, ये गुफाएं हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित है।
• यूनेस्को ने 1983 में इसे विश्व धरोहर में शामिल किया।
• एलोरा का कैलाश मंदिर अपने स्थापत्य कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

? 50 रूपये के भारतीय कागजी नोट

• ₹50 के नए नोट का आकार 66 ×135 मिलीमीटर है।
• ₹50 के नए नोट अगस्त 2017 से जारी किए गए हैं।
• ₹50 के नोट के पीछे कर्नाटक का हंपी के रथ की तस्वीर छपी है।
• हंपी सम्राट अशोक के शासनकाल से संबंधित है।
• यह स्थान कर्नाटक के बेल्लारी जिले में तुगंभद्रा नदी के तट पर अवस्थित है।
• हंपी मध्यकाल में विजयनगर सम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
• यूनेस्को ने 1986 में इसे विश्व धरोहर में शामिल किया।
• हंपी में स्थित विठला मंदिर में लगे 56 स्तंभों को थपथपा ने पर उनमें से संगीत की धुनें निकलती है। जो पर्यटकों को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित करती है।

? 100 रूपये के भारतीय कागजी नोट
• 1938 में पहली बार ₹100 के नोट जारी किए गए थे.
• 100 रूपये के नोट पर 1947 के पहले जार्ज सिक्स का चित्र छपा होता था।
• 1949 से इस ₹100 के नोट पर जार्ज सिक्स के स्थान पर अशोक स्तंभ छापा जाने लगा।
• 1970 के दशक में पहली बार गांधीजी के चित्र छापे गए।
• 1996 के बाद महात्मा गांधी के चित्र को रेगुलर रूप से छापा गया।
• उस नोट का आकार 73×157 mm था।

▪ 100 रूपये के नये नोट
• ₹100 के नए नोट जुलाई 2018 से आम प्रचलन में है।
• ₹100 के नोट के पीछे साइड में रानी की वाव का चित्र छपा है।
• गुजरात के पाटन जिले में स्थित एक प्रसिद्ध बावड़ी (सीडी नुमा) है।
• इसे युनेस्को ने 2014 में विश्व विरासत में शामिल किया था।
• रानी की वाव भूमिगत जल संसाधन और जल संग्रहण प्रणाली का एक बेहतरीन उदाहरण है।
• सात मंजिला यह बाव मारू गुर्जर स्थापत्य शैली का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है।

? 200 रूपये के भारतीय कागजी नोट
• भारत में ₹200 के नोट पहली बार अगस्त 2017 में जारी हुआ
• इसका आकार 66×146 mm है।
• ₹200 के नोट के पीछे तरफ मध्य प्रदेश के सांची का स्तूप छपा है।
• सांची का स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बेतवा नदी के तट पर अवस्थित है।
• जो राजधानी भोपाल से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
• सांची के इस स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व में करवाया था।
• इस स्तूप में भगवान बुद्ध के कुछ अवशेष रखे गए हैं।
• यह स्तूप 16.46 (54 फीट) ऊंचा है ।
• 1989 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया।

? 500 रुपए के भारतीय कागजी नोट
• ₹500 के नोट भारत में 1987 में पहली बार जारी किया गया था।
• 2005 में सुरक्षा संबंधी इसमें बदलाव किए गए।
• इसका आकार 73×167 मि• मी• है।
• 8 नवंबर 2016 को ₹500 के पुराने नोट का चलन वापस ले लिए गये।
• ₹500 के पुराने नोट के पीछे साइड महात्मा गांधी का दांडी मार्च से संबंधित चित्र छपे थे।

▪ ₹500 के नए नोट
• ₹500 के नए नोट 10 नवंबर 2016 से प्रचलन में आया।
• इसका आकार 66×150 मि•मी• है।
• ₹500 के नए नोट के पीछे तरफ दिल्ली स्थित लाल किला का चित्र छपा है।
• लाल किला का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां बादशाह शाहजहां ने करवाया था।
• वर्ष 2007 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया है।

• ₹1000 के पुराने कागज के नोट
• भारत में 1000 के नोट पहली बार 1954 में जारी किए गए थे।
• जनवरी 1978 में 1000 के नोट बंद कर दिया गया।
• पुन: वर्ष:- 2000 में दूसरी बार 1000 के नोट महात्मा गांधी के सीरीज के साथ जारी हुए।
• 8 नवंबर 2016 को फिर से 1000 के नोट पूर्णत: बंद कर दिया गया।

? 2000 के भारतीय कागजी नोट
• भारत में 2000 के नोट पहली बार 10 नवंबर 2016 को जारी किए गए।
• इस नोट का आकार 66×166 मिलीमीटर है।
• वर्तमान समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी सबसे उच्चतम मूल्य का नोट है।
• 2000 के नोट के पीछे तरफ मंगलयान का तस्वीर छपा है।
• मंगलयान अभियान भारत की एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम है।
• 24 सितंबर 2014 को भारत प्रथम प्रयास में ही मंगल पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना।
• वहीं सोवियत रूस, अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी- नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद मंगल पर पहुंचने वाला भारत विश्व का चौथा देश है।

⭐ भारत में कागजी नोटों की छपाई पर होने वाले खर्च
History of Indian Currency
• 10 रूपये के नोट
? 1 रूपया 01 पैसा
• 10 रूपये के नये नोट
? 70 पैसा
• 20 रूपये का नोट
? 1 रूपये
• 50 रूपये के नोट
? 1 रूपये 10 पैसा
• 50 रूपये के नये नोट
? 83 पैसा
• 100 रूपये के नोट
? 1 रूपये 51 पैसे
• 200 रूपये के नोट
? 2 रूपये 15 पैसे
• 500 रूपये के नये नोट
? 2 रूपये 13 पैसे
• 2000 रूपये के नोट
? 3 रूपये 53 पैसे
⭐ History of Indian Currency के बाद प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
1• भारत में ब्रिटिश सरकार ने पहली बार एक रूपये के नोट कब जारी किया?
2• 500 रूपये के नोट पहली बार कब जारी हुए?
3• महात्मा गांधी श्रृंखला के नोट कब जारी हुए?
4• 2000 रूपये के नोट पहली बार कब जारी हुए?
5• 500 रूपये नये नोट की छपाई पर कितना खर्च आता है?
6• 200 रूपये के नये नोट की छपाई का पर कितना खर्च आता है?
7• 100 रूपये के नये नोट कब जारी किये गये?
8• 50 रूपये के नोट के पीछे किसका चित्र छपा होता है?
9• 200 रूपये के नये नोट के पीछे किसका चित्र छपा होता है?
10• 10 रूपये के नये नोट के पिछे किसका चित्र छपा है?
11• भारतीय नोटों पर पहली बार कब अशोक स्तंभ छापे गये?
12• 2000 रूपये के नये नोट का आकार कितना मिलीमीटर है?
13• भारत में रूपये शब्द का प्रथम प्रयोग किस शासक ने किया था?
14• रूपये का अवमूल्यन कब-कब हुआ?
15• विश्व में पांच ऐसे देश का नाम बताईए जहाँ भारतीय रूपये का मूल्य अधिक है?
⭐ History of Indian Currency के बाद प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर
1• 1970 ई• इस ₹1 के नोट पर जॉर्ज पंचम का चित्र छपा था।
2• 1987 ई•
3• 1996 से नोटों के पीछे तरफ महात्मा गांधी के चित्र पर जाने लगे।
4• 10 नवंबर 2016
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 10 नवंबर 2016 से 2000 के नए नोट जारी किए।
5• 2 रूपये 13 पैसे
6• 2 रूपये 15 पैसे
7• 1938 में, आरबीआई ने इसी वर्ष पहली बार कागज के नोट छापे थे और वह ₹5 का नोट था।
8• कर्नाटक स्थित हंपी की रथ
9• मध्य प्रदेश स्थित सांची का स्तूप
10• कोणार्क का सूर्य मंदिर, उड़ीसा
11• 1949 ई• से,
इससे पहले भारतीय नोटों पर जॉर्ज सिक्स के चित्र छपे होते थे।
12• 66 ×166 मिलीमीटर
13• शेरशाह सूरी ने 1540 से 1545 ईसवी के बीच।
14• 1949,1966 और 1991
15• वियतनाम, इंडोनेशिया, पराग्वे, कंबोडिया, मंगोलिया, कोस्टारिका, हंगरी, आईसलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिंबाब्वे, जापान इत्यादि देश
⭐ History of Indian Currency के बाद हमारी कुछ और महत्वपूर्ण प्रस्तुति
? You Tube van hi jeevan hai पर
• कैसे-कैसे भारतीय नोट अब यूट्यूब पर भी क्लिक करें
• ऐसे भारतीय सिक्के जिसे आपने देखा नहीं होगा क्लिक करें
• बौद्ध गया भगवान बुद्ध की तपोभूमि क्लिक करें
• माँ चंचालिनी धाम, कोडरमा क्लिक करें
• पारसनाथ की पहाड़ी, झारखंड की सबसे ऊंची चोटी क्लिक करें
? बेबसाइट www.gyantarang.com पर
• भारतीय संविधान में महिलाओं की स्थिति वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें
• प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत जानने के लिए वेबसाइट पर सर्च करने हेतु यहां क्लिक करें
History of Indian Currency आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स बाक्स में जरूर बताइएगा।
जय हिंद.
Very Nice