Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर
भारत की संस्कृति और सभ्यता में हिंदी रचा और बसा हुआ है। कक्षा नवम् की हिंदी उच्च कक्षाओं के लिए एक आधार प्रदान करता है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हिंदी प्रमुखता से बोली जाती है। झारखंड में भी हिंदी एक प्रमुख भाषा है। वर्ष 2019 से वर्ग नवम् के लिए बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की गई है। हिंदी तीन पत्रों में पहले पत्र के अंतर्गत भाषा-1 के तहत आता है। इस विषय से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। आप इस पोस्ट में Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर देखने जा रहे हैं।
Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर
☆ विषय पैटर्न
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
☆ Paper :- 1
• भाषा:- 1 (हिन्दी, 50 अंक) + भाषा:-2 (अंग्रेजी, 50 अंक) = 100
या
• भाषा:- 1 (उर्दू/अन्य, 50 ) + भाषा:- 2 (अंग्रेजी, 50 अंक) = 100
•••••••••••••••••••••••••••
☆ Paper :- 2
• गणित, 50 अंक + विज्ञान, 50 अंक = 100 अंक
•••••••••••••••••••••••••••
☆ Paper :- 3
• सामाजिक विज्ञान 50 अंक + अतिरिक्त भाषा 50 अंक (संस्कृति/हिन्दी-बी/अन्य) = 100 अंक
———————————–
Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर
? जैक मैट्रिक Question Bank for Social Science
☆ Paper:- 1
• भाषा:- 1 (हिन्दी, 50 अंक)
? निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उससे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनें:-
“वायु प्रदूषण आज की प्रमुख समस्या है। जंगलों के कटने तथा खनिज ईंधनों के जलने से वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा दिनोंदिन बढ़ रही है। विश्व पर्यावरण विकास आयोग के अनुसार औद्योगिकरण के पूर्व वायु के प्रति 10 लाख में 280 कार्बन डाइऑक्साइड थी। यह घनत्व 80 के दशक में 340 पहुंच गया तथा 21वीं शताब्दी के मध्य से अंत तक यह 560 तक पहुंच जाएगा।
वातावरण में छोड़ा जाने वाला धुआं अब सामान्य लकड़ी का धुंआ न होकर उसमें कार्बन डाइऑक्साइड के साथ ही नाइट्रस ऑक्साइड, धूल जैसा पदार्थों का आधिक्य हो रहा है। धातु काणों में सीसा, पारा, निकल, क्रोमियम, तांबा आदि होते हैं। सीसे के जहर से मानव मस्तिष्क के तंतु नष्ट हो जाते हैं। निकल, क्रोमियम से श्वास लेने में कष्ट होता है। फोम, रबर, रेफ्रिजरेशन, एरोसोल, कारखानों से वातावरण में घुलती गैस से प्राण वायु के स्रोत ओजोन परत के टूटने का खतरा 1986 में विदित हुआ है। अंतरिक्ष में विभिन्न उपग्रहों को स्थापित करते समय वायुमंडल की ओजोन प्रभावित होती है। विष भरी गैसें भवनों को भी प्रभावित करती हैं। वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं। एक औसत श्रेणी का वृक्ष 50 वर्षों में 50 हजार किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। इन्हें काटकर मनुष्य वातावरण के संतुलन को बिगाड़ रहे और वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रश्न :-
1• आज की प्रमुख समस्या क्या है?
(1) बिजली
(2) वायु प्रदूषण
(3) यातायात
(4) चरित्रहीनता
उत्तर:- (2) वायु प्रदूषण
2• जंगलों के कटने से क्या हो रहा है?
(1) वायु में सल्फर बढ़ रहा है
(2) कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ रही है
(3) तेजाब बढ़ रहा है
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (2) कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ रही है
3• सीसे का जहर किस अंकित तत्वों को नष्ट कर देता है?
(1) ह्रदय
(2) फेफड़े
(3) मस्तिष्क
(4) किसी को नहीं
उत्तर:- (3) मस्तिष्क
4• एक वृक्ष 50 वर्षों में लगभग कितनी ऑक्सीजन देता है?
(1) 500 किलोग्राम
(2) 5000 किलोग्राम
(3) 50000 किलोग्राम
(4) 150 किलोग्राम
उत्तर:- (3) 50000 किलोग्राम
5• प्रदूषण में कौन सा उपसर्ग है?
(1) षण
(2) प्रदू
(3) प्र
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (3) प्र
? 9th.class Question Bank and Answer for सामाजिक विज्ञान-2019 देखने के लिए क्लिक करें
? निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उससे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनें :
गजाधर बाबू खुश थे, बहुत खुश। 35 साल की नौकरी के बाद रिटायर होकर जा रहे हैं थे। इन वर्षों में अधिकांश समय उन्होंने छोटे स्टेशनों पर अकेले रहकर काटा था। उन अकेले क्षण में उन्होंने इसी समय की कल्पना की थी, जब वह अपने अभाव का बोझ ढ़ो रहे थे। संसार की दृष्टि में उनका जीवन सफल कहा जा सकता था। उन्होंने शहर में एक मकान बनवा लिया था। बड़े लड़के अमर और लड़की कांति की शादियां कर दी थी, 2 बच्चे ऊंची कक्षाओं में पढ़ रहे और उनके बच्चे और पत्नी शहर में जिससे पढ़ाई में बाधा ना हो। गजाधर बाबू स्वभाव से बहुत स्नेही व्यक्ति थे और स्नेह के आकांक्षी भी।
6• गजाधर बाबू क्यों बहुत खुश थे?
(1) नौकरी में होने के कारण
(2) नौकरी में प्रोन्नति के कारण
(3) रिटायर होने के कारण
(4) नौकरी में मन नहीं लगने के कारण
उत्तर:- (3) रिटायर होने के कारण
7• गजाधर बाबू ने कितने वर्षों की नौकरी की?
(1) चौंतीस
(2) पैंतीस
(3) पुत्र के साथ
(4) परिवार के साथ
उत्तर:- (2) पैंतीस
8• नौकरी के दरम्यान उनका जीवन कैसा था?
(1) एकाकी
(2) पत्नी के साथ
(3) पुत्र के साथ
(4) परिवार के साथ
उत्तर:- (1) एकांकी
9• गजाधर बाबू ने कहां एक मकान बनवा लिया था?
(1) गांव में
(2) शहर में
(3) रेलवे स्टेशन के निकट
(4) बागीचे में
उत्तर:- (2) शहर में
10• गजाधर बाबू नौकरी के कारण प्रायः कैसे स्टेशनों पर रहे?
(1) छोटे
(2) बड़े
(3) बहुत बड़े
(4) बहुत छोटे
उत्तर:- (1) छोटे
? नीचे दिए गए पत्र लेखन के रिक्त स्थानों को सही विकल्प द्वारा भरें :
सेवा में,
……..11…….
राजकीयकृत उच्च विद्यालय, बेड़ो
………12……….- निर्धन छात्र कोष से सहायता हेतु।
महोदय,
मैं …….13……कक्षा का छात्र हूँ। मेरी …….14…….स्थिति दयनीय है। मैं पढ़ना चाहता हूं लेकिन धना-भाव के कारण ठीक से पढ़ नहीं पा रहा हूं।
अतः ………15……..से प्रार्थना है कि मुझे निर्धन छात्र कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने की कृपा की जाए। इस हेतु मैं आपका आभारी रहूंगा।
आपका आज्ञाकारी छात्र
अनुराग कुमार
वर्ग-नवम ‘अ’
क्रमांक-16
11•
(1) अध्यापक
(2) अध्यापिका
(3) प्रधानाध्यापक
(4) शिक्षक
उत्तर:- (3) प्रधानाध्यापक
12•
(1) विषय
(2) प्रसंग
(3) संदर्भ
(4) प्रेषित
उत्तर:- (1) विषय
13•
(1) सातवीं
(2) आठवीं
(3) नवीं
(4) दशवीं
उत्तर:- (3) नवीं
14•
(1) आर्थिक
(2) अनार्थिक
(3) गैर-आर्थिक
(4) सामाजिक
उत्तर:- (1) आर्थिक
15•
(1) भवदीय
(2) श्रीमान्
(3) महाशय
(4) महोदय
उत्तर:- (2) श्रीमान्
? निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प को चुनें :-
16• विद्वान का स्त्रीलिंग रूप होगा
(1) विद्वानी
(2) विद्वानि
(3) विदुषी
(4) विदुषि
उत्तर:- (3) विदुषी
17• ‘एक’ का बहुवचन होगा
(1) अनेक
(2) अनेकों
(3) अनेका
(4) एको
उत्तर:- (1) अनेक
18• निम्न में से संख्यावाचक विशेषण कौन है?
(1) सफेद घोड़ा
(2) लाल फूल
(3) चार आदमी
(4) अच्छी चाय
उत्तर:- (3) चार आदमी
19• ‘ने’ चिन्ह का प्रयोग किस कारक में होता है?
(1) कर्त्ता
(2) कर्म
(3) करण
(4) सम्प्रदान
उत्तर:- (1) कर्त्ता
20• ‘ कमर कसना’ मुहावरे का अर्थ है
(1) कमर को कस देना
(2) कमर को ढीला करना
(3) तैयार होना
(4) कमर सीधा करना
उत्तर:- (3) तैयार होना
21• ‘आदर’ का सही विलोम क्या होगा?
(1) सादर
(2) निरादर
(3) समादर
(4) कादर
उत्तर:- (2) निरादर
22• निम्न में से परिमाणवाचक विशेषण कौन है?
(1) एक तोला सोना
(2) दयालु
(3) चौथा
(4) यह
उत्तर:- (1) एक तोला सोना
23• निम्न में से सरल वाक्य का उदाहरण कौन है?
(1) पानी बरस रहा है
(2) वर्षा हो रही है और बादल गरज रहे हैं
(3) शिक्षक ने कहा कि कल वर्षा होगी
(4) काश! आज वर्षा होती!
उत्तर:- (1) पानी बरस रहा है
24• निम्न में से आग का पर्यायवाची शब्द कौन नहीं होगा?
(1) अग्नि
(2) अनिल
(3) पावक
(4) ज्वाला
उत्तर:- (2) अनिल
25• अनल – अनिल का सही अर्थ वेद कौन सा है?
(1) आग-हवा
(2) आग-पानी
(3) आग-धूल
(4) आगा-पीछा
उत्तर:- (1) आग-हवा
26• निम्न में से गुणवाचक विशेषण कौन है?
(1) चार लड़के
(2) एक तोला हींग
(3) अच्छी कलम
(4) कौन आदमी
उत्तर:- (3) अच्छी कलम
27• ‘घी के………… जलाना’ मुहावरे में सही शब्द से रिक्त स्थान को भरें।
(1) बाती
(2) कटोरा
(3) दिए
(4) दीये
उत्तर:- (4) दीये
28• मेरी इच्छा है कि मैं शिक्षक बनूं यह किस प्रकार का वाक्य है?
(1) सरल वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य
(4) उपवाक्य
उत्तर:- (2) मिश्र वाक्य
29• चाय में थोड़ी चीनी डाल दीजिए इस वाक्य में कौन विशेषण है?
(1) गुणवाचक
(2) संख्यावाचक
(3) परिमाणवाचक
(4) सार्वजनिक
उत्तर:- (3) परिमाणवाचक
30• निम्न में से पृथ्वी का पर्यायवाची कौन है?
(1) वसुंधरा
(2) दामिनी
(3) रजनी
(4) सरिता
उत्तर:- (1) वसुंधरा
? 9th. class के विज्ञान का Question Bank jac board-2019 क्लिक कीजिए
31• ‘अपना…………….. सीधा करना’ मुहावरे के रिक्त स्थान को सही शब्द से भरे।
(1) कमर
(2) पैर
(3) उल्लू
(4) ऊंट
उत्तर:- (3) उल्लू
32• ‘एड़ी चोटी का जोर लगाना’ मुहावरे का सही अर्थ होगा
(1) बहुत प्रयत्न करना
(2) कम प्रयत्न करना
(3) थोड़ा प्रयत्न करना
(4) प्रयत्न नहीं करना
उत्तर:- (1) बहुत प्रयत्न करना
33• ‘मानव’ का सही विश्लेषण रूप क्या होगा?
(1) मानवी
(2) मानवीय
(3) मानविय
(4) मानवीक
उत्तर:- (2) मानवीय
34• जलेबी………. है रिक्त स्थान में सही शब्द भरें।
(1) रसीला
(2) रसीले
(3) रसीली
(4) रसिला
उत्तर:- (3) रसीली
35• भूतकाल के किस भेद में कर्ता के ने चिन्ह का प्रयोग नहीं होता है?
(1) सामान्य भूत
(2) आसन्न भूत
(3) पूर्ण भूत
(4) अपूर्ण भूत
उत्तर:- (4) अपूर्ण भूत
36• ‘आस्तिक’ का सही विलोम होगा
(1) कास्तिक
(2) पास्तिक
(3) मास्तिक
(4) नास्तिक
उत्तर:- (4) नास्तिक
? नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनें :
37• ‘दो बैलों की कथा’ में दोनों बैलों का नाम है
(1) सोना-चांदी
(2) हीरा-मोती
(3) जय-विजय
(4) नीलम-पुखराज
उत्तर:- (2) हीरा-मोती
38• कवि रसखान किन की भक्ति में लीन रहते थे?
(1) राम
(2) कृष्ण
(3) शिव
(4) ब्रह्रा
उत्तर:- (2) कृष्ण
39• ‘रीड की हड्डी’ पाठ के लेखक का नाम है
(1) फणीश्वरनाथ रेणु
(2) जगदीश चंद्र माथुर
(3) विद्यासागर नौटियाल
(4) शमशेर बहादुर सिंह
उत्तर:- (2) जगदीश चंद्र माथुर
40• लेखक राहुल सांकृत्यायन का सहयात्री कौन था?
(1) सुमित
(2) सुमति
(3) सुशील
(4) विमल
उत्तर:- (2) सुमति
41• मनुष्य ईश्वर को कहा नहीं ढूंढता है?
(1) मंदिर में
(2) मस्जिद में
(3) क्रिया कर्म में
(4) खेल के मैदान में
उत्तर:- (4) खेल के मैदान में
42• ‘कैदी और कोकिला’ के कवि कौन हैं?
(1) सुमित्रानंदन पंत
(2) माखनलाल चतुर्वेदी
(3) चंद्रकांत देवताले
(4) महादेवी वर्मा
उत्तर:- (2) माखनलाल चतुर्वेदी
43• ‘रीड की हड्डी’ किस प्रकार का पाठ है?
(1) एकांकी
(2) कहानी
(3) संस्मरण
(4) निबंध
उत्तर:- (1) एकांकी
44• ‘हरिशंकर परसाई’ लिखित पाठ का नाम है
(1) प्रेमचंद के फटे जूते हैं
(2) दो बैलों की कथा
(3) मेरे बचपन के दिन
(4) सांवले सपनों की याद
उत्तर:- (1) प्रेमचंद के फटे जूते
45• राहुल सांकृत्यायन का मूल नाम क्या था?
(1) रविंद्र पाण्डेय
(2) देवेन्द्र पाण्डेय
(3) धर्मेन्द्र पाण्डेय
(4) केदार पाण्डेय
उत्तर:- (4) केदार पाण्डेय
46• ‘ग्राम श्री’ का निम्न में से सही अर्थ है
(1) गांव के महाशय
(2) गांव की जमीन
(3) गांव का सौंदर्य
(4) गांव के कोई भद्र पुरुष
उत्तर:- (4) गांव के कोई भद्र पुरुष
47• किस दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है?
(1) पूरब
(2) पश्चिचम
(3) उत्तर
(4) दक्षिण
उत्तर:- (4) दक्षिण
48• ‘माटी वाली’ पाठ किस समस्या पर आधारित है?
(1) गरीबी
(2) बीमारी
(3) विस्थापन
(4) भुखमरी
उत्तर:- (3) विस्थापन
49• नाना साहब की पुत्री का क्या नाम था?
(1) देवी मैना
(2) देवी उमा
(3) देवी रमा
(4) देवी इड़ा
उत्तर:- (1) देवी मैना
50• ‘इस जल प्रलय में’ पाठ में लेखक का जन्म गांव के किस प्रकार के इलाके में हुआ था?
(1) बाढ़ पीड़ित
(2) परती क्षेत्र
(3) नदी के बगल
(4) जंगल
उत्तर:- (2) परती क्षेत्र
—————————————
Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर के बाद हमारे कुछ और प्रस्तुति आप दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
? PDF file Download यहाँ से करें
● यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी देख सकते हैं। देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।
• हमारा ब्रह्मांड कैसे बना देखने के लिए क्लिक कीजिए
• खोरठा भाषा का एक बेहतरीन नाटक
• भारत ही नहीं एशिया का सबसे गर्म पानी का कुंड क्लिक कीजिए
● इसी वेबसाइट www.gyantarang.com पर हमारी और भी प्रस्तुति देख सकते हैं। जैसे:-
• नवम् एवं दशम् वर्ग का महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
धन्यवाद!
जय हिंद।
Jac 9th. Board Hindi 2019 Question Answer हिन्दी प्रश्न-उत्तर