Jac Board Model Question Paper 2021 Class 10

Jac Board Model Question Paper 2021 Class 10 with Answer in Hindi

Model Question Paper 2021 jac द्वारा जारी किया गया है. Covid-19 के मद्देनजर इस वर्ष प्रश्न पत्र प्रारूप में बदलाव किया गया है. यहां हम jac द्वारा जारी सोशल साइंस सेट- 1 का प्रश्न सहित उत्तर प्रस्तुत करने जा रहे हैं. जो आपके matric exam के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. क्योंकि matric board exam में इस सेट से प्रश्न पुछे जा सकते हैं. आगे सेट-2 और सेट- 3 भी पोस्ट करेंगे. इस पोस्ट में model question paper 2021 देखने जा रहे हैं.

प्रारूप प्रश्न पत्र Model Question Paper
सत्र- 2020-2021

Set:-1

विषय:- सामाजिक विज्ञान Social Science
कक्षा: 10th.
पूर्णांक: 90
समय:- 3 घंटे

सामान्य निर्देश

1. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
2. इस प्रश्न पत्र में चार इकाई है एवं सभी इकाई के सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
i –    इकाई  -I     इतिहास           :  23 अंक
ii  –   इकाई  -II    भूगोल             :  23 अंक
iii  –  इकाई  -III   नागरिक शास्त्र  :  22 अंक
iv  –  इकाई  -IV   अर्थशास्त्र        :  22 अंक

3. प्रश्न के स्वरूप निम्न होंगे :-
(क) बहुविकल्प/रिक्त स्थान की पूर्ति करें
(ख) अति लघु प्रश्न
(ग) लघु प्रश्न
(घ) दीर्घ प्रश्न

4. 02 अंक वाले प्रश्नों के उत्तर 40 शब्दों में दीजिए।
04 अंक वाले प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए।
05 अंक वाले प्रश्नों के उत्तर 200 – 250 शब्दों में दीजिए।

Model Question Paper 2021

इकाई – I  इतिहास

बहुविकल्प प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें

1. “सामाजिक उपबंध” नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?

(A) रूसो
(B) माॅन्तेस्क्यू
(C) दिदरो
(D) ज्या लाॅक

उत्तर :- (A) रूसो

2. जालियाँवाला बाग की घटना कब हुई?

(A) 8 अप्रैल 1919 ई०
(B) 11 अप्रैल 1919 ई०
(C) 13 अप्रैल 1919 ई०
(D) 25 अप्रैल 1919 ई०

उत्तर :- (C) 13 अप्रैल 1919 ई०

3. ज्युसेपे मेत्सिनी का जन्म कब हुआ?

(A) 1802 ई०
(B) 1810 ई०
(C) 1812 ई०
(D) 1807 ई०

उत्तर :- (D) 1807 ई०

4. साइमन कमीशन भारत कब पहुँचा?

(A) 1925 ई०
(B) 1930 ई०
(C) 1928 ई०
(D) 1927 ई०

उत्तर :- (C) 1928 ई०

5. रिंडरपेस्ट क्या था?

(A) मच्छली रोग
(B) पुष्प रोग
(C) पशु रोग
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C) पशु रोग

6. प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ?

(A) 1916 से 1920
(B) 1914 से 1918
(C) 1939 से 1945
(D) 1912 से 1918

उत्तर :- (B) 1914 से 1918

कोष्ठक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरीए :

7. स्पिनिंग जेनी मशीन का अविष्कार _____ ने किया । (रिचर्ड आर्कराइट, जेम्स हरग्रीब्ज)

उत्तर :- जेम्स हरग्रीब्ज

8. गाँधी-इरविन समझौते _____ को हुआ । (5 मार्च 1931, 5 मार्च 1930)

उत्तर :- 5 मार्च 1931

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

9. कल्पनादर्श (यूटोपिया) क्या है?

उत्तर:- एक ऐसे समाज की कल्पना करना जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है। उसे कल्पनादर्श या यूटोपिया के रूप में जाना गया।

10. पिकेटिंग से क्या समझते हैं?

उत्तर:- प्रदर्शन या विरोध का ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, कारखाना या ऑफिस के भीतर जाने का रास्ता रोक लेते हैं। उस विरोध प्रदर्शन को पिकेटिंग के नाम से जाना गया।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक: 150 शब्दों में उत्तर दें)

11. 17 वीं सदी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गांवों में किसानों और कारीगरों से काम करवाने लगे। व्याख्या करें?

उत्तर:- 17 वीं शताब्दी में विश्व व्यापार के विस्तार और दुनिया के विभिन्न भागों में उपनिवेश की स्थापना के कारण वस्तुओं की मांग बढ़ने लगी थी। इस मांग को पूरा करने के लिए शहरों में उत्पादन नहीं बढ़ाया जा सकता था। क्योंकि शहरों में शहरी दस्तकारी और व्यापार गिल्डस काफी प्रभावशाली थे।

• गांव के गरीब काश्तकार, दस्तकार और छोटे किसान आमदमी के लिए नए स्रोत ढूंढ रहे थे।

• शहर के सौदागर जब गांव में आए तो उन्होंने वस्तुओं के उत्पादन के लिए काश्तकार और दस्तकार को पेशगी रकम दी। जिससे वे काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गया।

• इस व्यवस्था से शहरों और गांवों के बीच एक घनिष्ठ संबंध विकसित हुआ। सौदागर शहर में तो रहते थे, लेकिन उनका ज्यादातर काम गांव में चलता था। वस्तुओं का उत्पादन कारखानों के बजाय घरों में होता था और उन पर सौदागरों का पूर्ण नियंत्रण रहता था।

OR

खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से दो उदाहरण दें?

उत्तर:- खाद उपलब्धता पर तकनीक के दो प्रभाव का उल्लेख निम्न प्रकार से है-

(I) तेज चलने वाली रेलगाड़ियां बनी, बोगियों का भार कम किया गया एवं जलपोतों का आकार बढ़ाया गया। जिससे किसी भी उत्पादन को खेतों से दूर के बाजारों में कम लागत पर पहुंचाया जा सकता था।

(II) पानी के जहाजों में रेफ्रिजरेशन की तकनीक स्थापित होने से खाने-पीने के सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में आसानी हो गई। जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थ को रेफ्रिजरेटर और कंटेनर द्वारा लंबी दूरियों तक ले जाया जाने लगा।

इस प्रकार से खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को देखा जा सकता है।

दीर्घ उत्तरीय (प्रश्न 5 अंक:  200 से 250 शब्दों में उत्तर दें)

12. मारीआन और जर्मेनिया कौन थे जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका क्या महत्व था?

उत्तर:- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकारों ने स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपक का प्रयोग किया। फ्रांस में उसे लोकप्रिय ईसाई नाम मारीआन दिया गया था। जिसने जन राष्ट्र के विचारों को रेखांकित किया। उनके चिन्ह भी स्वतंत्रता और गणतंत्र के थे- लाल टोपी, तिरंगा और कलगी

मारीआन की प्रतिमाएं सार्वजनिक चौक-चौराहों पर लगाई गई। ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे। और लोगों का विश्वास बना रहे। मारीआन की छवि सिक्कों और डाक टिकटों पर अंकित की गई।

वहीं जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। चाक्षुष अभिव्यक्तियों में जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है। क्योंकि जर्मन में बलूत वीरता का प्रतीक है।

OR

19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता क्यों देते थे?

उत्तर:- 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता निम्न कारणों से देते थे-

(I) बहुत सारे उद्योगों में श्रमिक की मांग मौसम के आधार पर घटती-बढ़ती रहती थी। गैस घरों और शराब खानों में जाड़े के मौसम में मजदूर की आवश्यकता होती थी।

(II) क्रिसमस के समय बुक बाइडरों तथा प्रिंट कारखानों में भी ज्यादा मजदूर की आवश्यकता पड़ती थी।

(III) बंदरगाह पर जहाज की मरम्मत एवं साफ-सफाई का काम भी जाड़ो में ही किया जाता था। वहां भी मजदूर की आवश्यकता थी, मशीनों की नहीं।

(IV) विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में मानव श्रम की कोई कमी नहीं थी।

(V) मशीनों में एक जैसा उत्पाद बनता था जबकि बाजार में बारीक डिजाइन और खास आकार वाली वस्तुओं की मांग बहुत ज्यादा रहती थी।

(VI) उच्च वर्ग एवं पूंजीपति वर्ग के लोग हाथ से बनी चीजों को ज्यादा महत्व देते थे। हाथ से बनी वस्तुओं को परिष्कार और सुरुचि का प्रतीक मानते थे।

(VI) मशीनों के बारे में जितना अच्छा बताया गया था वास्तव में वह उतने अच्छे नहीं थे। मशीन खराब होने पर ज्यादा खर्च होता था।

इसलिए 19वीं सदी के युरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथ से काम करवाना पसंद करते थे।

13. दिए गए विश्व के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाएं-
(क) अफ्रीका
(ख) सूरत

model question paper 2021 , map of world, world ka map, world ke map men Africa,
World ka map

उत्तर:-

model question paper 2021 , map of world, world ka map, world ke map men Africa,
Africa our Surat ka map

Model Question Paper 2021

इकाई – II भूगोल

बहुविकल्प प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें

14. निम्न में से कौन सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है?

(A) हेल (HAIL)
(B) सेल (SAIL)
(C) टाटा स्टील
(D) एम• एन• सी• सी•

उत्तर :- (B) सेल (SAIL)

15. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग इनमें से कौन है?

(A) 8
(B) 7
(C) 33
(D) 15

उत्तर :- (B) 7

16. इनमें से कौन सी रबी फसल है?

(A) चावल
(B) मोटे अनाज
(C) चना
(D) कपास

उत्तर :- (C) चना

17. नवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण है।

(A) सौर ऊर्जा
(B) बॉक्साइट
(C) कोयला
(D) पेट्रोलियम

उत्तर :- (A) सौर ऊर्जा

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक 40 शब्दों में उत्तर दें)

18. लाल मिट्टी की रचना कैसे होती है?

उत्तर:- लाल मिट्टी की रचना ग्रेनाइट जैसे रवेदार आग्नेय शैलों तथा नीस जैसे कायांतरित शैलो के अपक्षय से हुई है। इस मिट्टी में लाल रंग रवेदार आग्नेय और रूपांतरित चट्टानों में पाए जाने वाले लोह धातु के कारण है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

19. जलोढ़ मृदा के मुख्य विशेषताओं को लिखें?

उत्तर:- जलोढ़ मृदा भारत के प्रमुख मिट्टी है इसकी प्रमुख विशेषता निम्न है।

• जलोढ़ मिट्टी भारत की सबसे उपजाऊ मिट्टी में से एक है।
• जलोढ़ मिट्टी में धान, गेहूं, गन्ना और मक्के की फसल प्रमुखता से उगाई जाती है।
• उत्तर भारत के मैदान का निर्माण जलोढ़ मिट्टी से हुआ है।
• भारत में जलोढ़ मिट्टी वाले क्षेत्र में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।
• इस मिट्टी में पोटाश, फास्फोरस और चुन्ने की मात्रा पाई जाती है। जबकि नाइट्रोजन की कमी रहती है।

20. परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा साधन में क्या अंतर है?

उत्तर:-
परंपरागत ऊर्जा साधन:-
(I) वैसे ऊर्जा साधन जिसका उपयोग बहुत पहले से होता आ रहा है। अर्थात पीढ़ी दर पीढ़ी। जैसे- लकड़ी, उपले, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, जल विद्युत तथा ताप विद्युत इत्यादि।
(II) जल विद्युत को छोड़कर परंपरागत ऊर्जा के साधन कभी भी समाप्त हो सकते हैं।
(III) जल विद्युत को छोड़कर ये ऊर्जा साधन प्रदूषण फैलाते हैं, क्योंकि इसके प्रयोग से धुआं और राख निकलता है।
(IV) इनको बड़े पैमाने पर स्थापित किया जाता है।

गैरपरंपरागत ऊर्जा साधन:-
(I) वैसे उर्जा साधन जिसका उपयोग हाल के वर्षों में शुरू हुआ है। जैसे- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, बायोगैस इत्यादि।
(II) ये उर्जा साधन कभी ना समाप्त होने वाले स्रोत हैं।
(III) ये प्राय: ऊर्जा साधन प्रदूषण मुक्त होते हैं।
(IV) गैर परंपरागत ऊर्जा के साधन छोटे-छोटे स्तरों पर भी स्थापित किए जा सकते हैं या छोटे इंस्टूमेंट में उपलब्ध हो सकते हैं। जैसे- सोलर लैंप, मोबाइल चार्जर इत्यादि।

OR

वर्षा जल संग्रहण के क्या उद्देश्य है?

उत्तर:- बारिश के पानी को छत पर, घर के बगल में कुंड या भूमिगत टैंक में, खाली पड़े भूभाग पर ट्रेंच बनाकर, डोभा, तलाब, डैम आदि रूपों में संग्रहित किया जाता है। वर्षा जल संग्रहण के निम्न उदेश्य है।

(I) घरेलू कार्यों में उपयोग के उद्देश्य से:- वर्षा जल को छत पर, घर के नीचे कुंड या भूमिगत टैंक के रूप में संग्रहण का उद्देश्य घरेलू कार्यों में पानी की जरूरतों को पूरा करना है।

(II) भूमिगत जल में वृद्धि के उद्देश्य से:- घर के बगल में खराब चापानल, बेकार कुएं, खाली पड़े भूमि  पर ट्रेेेंच आदि में वर्षा जल को एकत्रित किये जाने का प्रमुख उद्देश्य भूमिगत जल में वृद्धि करना है।

(III) सिंचाई के उद्देश्य से:- वर्षा के पानी को डोभा, पोखर, तालाब, डैम आदि रूपों में जमा किया जाता है। जिसका प्रमुख प्रदेश सिंचाई करना है।

(IV) पेयजल एवं जल विद्युत के उद्देश्य से:- नदियों के माध्यम से बहते वर्षा जल को रोककर बांध बनाकर पानी को संग्रहित किया जाता है। जिसका प्रमुख उद्देश्य सिंचाई, पेयजल, मत्स्यन और जल विद्युत उत्पन्न करना रहा है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक: 200 से 250 शब्दों में उत्तर दें)

21. जल दुर्लभता क्या है और उसके मुख्य कारण क्या है?

उत्तर:- किसी क्षेत्र में जल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त जल स्रोत का ना होना जल दुर्लभता कहलाता है। जल दुर्लभता के प्रमुख कारण निम्नलिखित है।

(I) वर्षा की कमी:- भारत में कई ऐसे स्थान है जहां वर्षा कम होती है। जैसे- राजस्थान का थार मरुस्थल, दक्षिण भारत का वृष्टि छाया का क्षेत्र इत्यादि। इस प्रकार के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में जल की कमी के कारण जल दुर्लभता का सामना करना पड़ता है।

(II) पानी की बर्बादी:- कई ऐसे मानवीय क्रियाकलाप हैं जिनसे पानी की व्यर्थ बर्बादी होती है। जैसे घरेलू क्रियाकलापों में पानी की अधिक खपत करना, नल खुला छोड़ देना, सप्लाई पाइप लाइन से लिकेज होना, बरसात वाले फल-सब्जियों को अन्य मौसम में भी उपजाना इत्यादि।

(III) अधिक सिंचाई:- बढ़ती जनसंख्या के कारण फसलों की मांग बढ़ गई है। जिससे अधिक फसल उत्पादन हेतु सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। इससे भौम जल स्तर कम हुआ है।

(IV) जल प्रदूषण:– उद्योगों और शहरों से निकलने वाले कचरे सीधे नालों के माध्यम से नदियों में छोड़ दिया जाता है। साथ ही कई मृतक जीवों को भी नदी में बहा दिया जाता है। जिससे जल प्रदूषण की समस्या देखी जाती है।

(V) लोगों का उच्च जीवन स्तर:- उच्च सोसाइटी या परिवार के लोगों के द्वारा जल का दुरुपयोग किया जाता है। स्विमिंग पूल, गाड़ियों एवं घरों को बार-बार धोना इत्यादि कुछ ऐसे उदाहरण है जिनसे जल की व्यर्थ बर्बादी होती है।

उपयुक्त कारणों से जल दुर्लभता की स्थिति उत्पन्न हुई है।

OR

चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?

उत्तर:- चावल भारत की प्रमुख खाद्य फसल है। यह खरीफ फसल के रूप में भी जाना जाता है। चावल उष्ण एवं आद्र जलवायु में आसानी से उगाया जाता है। चावल के उत्पादन के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियां निम्नलिखित है।

• तापमान:- चावल के उत्पादन के लिए 20°C से 25°C तापमान सबसे उपयुक्त होता है।
• वर्षा:- चावल के उत्पादन के लिए 100 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि धान के पौधे के जड़ों में पानी जमा रहना चाहिए.
• मृदा:- चावल के उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त जलोढ़ मिट्टी है।
• श्रम:- चावल एक श्रम प्रधान फसल है इसके कृषि के लिए जुदाई, रोपाई, कटाई और मड़ाई हेतु कुशल श्रमिक की आवश्यकता पड़ती है।

22. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्न को दर्शाएं- (2 अंक)
(I) लाल मिट्टी
(II) चाय

उत्तर:-

model question paper 2021 class 10 JAC, map of soil in India, map of tea production in India,
Map of soil & tea production in India

23. दिए गए भारत के मानचित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और क, ख द्वारा प्रदर्शित जगहों को पहचान कर नामांकित करें – (2 अंक)

model question paper 2021, map of vishakhapatnam in India, map of coal production in India,
Map of coal & sea port

उत्तर:-

(क) गोंडवाना कोयला क्षेत्र
या झारखंड स्थित कोयला क्षेत्र
या छोटा नागपुर स्थित कोयला क्षेत्र

(नोट:- उपर लिखे गये इसमें से कोई एक उत्तर लिख सकते हैं)

(ख) विशाखापट्टनम

model question paper 2021, map of vishakhapatnam in India, map of coal production in India,
Map of coal & vishakhapatnam

Model Question Paper 2021

इकाई-III नागरिकशास्त्र
•••••••••••••••••••••••••••

बहुविकल्प प्रश्न (01 अंक) सही उत्तर चयन करें।

24. झारखंड राज्य का गठन कब हुआ?

(A) 2000 ई०
(B) 2001 ई०
(C) 2002 ई०
(D) 2003 ई०

उत्तर :- (A) 2000 ई०

25. 1970 और 1993 के मध्य बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किया गया?

(A) एक
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

उत्तर :- (C) चार

26. इनमें से कौन गैर लोकतांत्रिक देश हैं?

(A) पाकिस्तान
(B) भारत
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) कोई नहीं

उत्तर :- (A) पाकिस्तान

27. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?

(A) बहुजन समाज
(B) क्रांतिकारी लोकतंत्र
(C) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
(D) आधुनिकता

उत्तर :- (C) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

28. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कब की गई?

(A) 1925 ई०
(B) 1927 ई०
(C) 1929 ई०
(D) 1930 ई०

उत्तर :- (A) 1925 ई०

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

29.  श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र______________ में बना। (सन् 1958 ई०, सन् 1948 ई०)

उत्तर :- सन् 1948 ई०

30. बहुजन समाज पार्टी का गठन_______  में हुआ। (सन् 1919 ई०, सन् 1984 ई०)

उत्तर :- सन् 1984 ई०

31. 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की _____ अनुसूची में रखा गया है। (आठवीं, ग्यारहवीं)

उत्तर  :- आठवीं

32. केंद्र के साथ राज्य सरकारों की साझी दिलचस्पी वाले विषय ________ के अंतर्गत आते हैं। (संघ सूची, समवर्ती सूची)

उत्तर:- समवर्ती सूची

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

33. सत्ता की साझेदारी से क्या लाभ है?

उत्तर :- सत्ता की साझेदारी इसलिए आवश्यक है। क्योंकि इससे विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है। क्योंकि इससे समाज के सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़े रहते हैं। जिससे शासन की कार्य कुशलता बनी रहती है।

34. सूचना के अधिकार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :- सूचना का अधिकार अर्थात् राइट टू इनफार्मेशन का तात्पर्य है “सूचना पाने का अधिकार” जन सूचना अधिकार कानून लागू करने वाला राष्ट्र अपने नागरिकों को प्रदान करता है। भारत में 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक  :150 शब्दों में उत्तर दें)

35. एक अच्छे लोकतंत्र की मुख्य विशेषताओं को लिखें ?

उत्तर:- एक अच्छे लोकतंत्र की मुख्य विशेषताएं निम्न है-

(I) समानता:- एक अच्छे लोकतंत्र में समानता होती है। इसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होता है। चाहे वे अमीर हो या गरीब हो तथा ऊंच-नीच, जात-पात, धर्म, रंग एवं लिंग का भेद नहीं होता।

(II) स्वतंत्रता:- एक अच्छे लोकतंत्र की प्रमुख विशेषता है कि इसमें सभी नागरिकों को सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त होती है।

(III) बंधुत्व:- ऐसा लोकतंत्र जिसमें सभी नागरिक मिलजुल कर कार्य करें। और लोगों में अपनी जाति, नस्ल की प्रभुसत्ता की भावना नहीं होनी चाहिए।

(IV) जन कल्याण:- एक अच्छा लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति या वर्ग विशेष का भला नहीं करता। बल्कि सभी जनता का कल्याण करना उद्देश होता है।

(V) कानून का शासन:- लोकतंत्र में किसी एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का शासन नहीं होता। बल्कि कानून का शासन होता है।

(VI) मौलिक अधिकार:- लोकतंत्र में सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्राप्त होती है।

(VII) स्वतंत्र न्यायपालिका:- एक अच्छा लोकतंत्र की प्रमुख विशेषता है कि सभी नागरिकों के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका होना! जो पूर्णत: स्वतंत्र निष्पक्ष भाव से कार्य करती है।

OR,

भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएं ?

उत्तर :- भारत और बेल्जियम में संघीय व्यवस्था के मिलते जुलते और असमानता वाले बातें देखने को मिलता है।

समानता:-
भारत तथा बेल्जियम की संघीय व्यवस्था की एक मिलती-जुलती बात यह है कि राज्यों में राज्य सरकार तथा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक शक्तियों का बंटवारा है। साथ ही केंद्र के पास राज्यों की तुलना में अधिक शक्तियां निहित है।

असमानता:-
बेल्जियम की संविधान के अनुसार डच-फ्रेंच बोलने वाले केंद्र सरकार में मंत्री पद बराबर होंगे। ये विशेषता भारत के संविधान से अलग है। जबकि भारत में भाषा या राज्य के आधार पर मंत्रीपद निर्भर नहीं करता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

36. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के विभिन्न कार्यों की चर्चा करें ?

उत्तर:- एक लोकतांत्रिक राज्य में राजनीतिक दल के मुख्य कार्य निम्न है-

(I) जनमत का निर्माण करना:- राजनीतिक दल देश और राज्य की समस्या को स्पष्ट करके जनता के सामने रखते हैं। जिससे जनमत निर्माण में सहायता मिलती है।

(II) जनता को राजनीतिक शिक्षा देना:- प्रत्येक राजनीतिक दल देश की समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में अपनी नीति तैयार करता है जिसका जनता में प्रचार किया जाता है।

(III)  चुनाव लड़ना:- प्रत्येक राजनीतिक दल चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करता है। और उसको सफल बनाने हेतु जनता से अपील करता है।

(IV) सरकार का निर्माण:- चुनाव में जिस राजनीतिक दल को बहुमत मिलता है। वह देश अथवा राज्यों में सरकार का गठन करता है।

(V) विरोधी दल की स्थापना:- जो राजनीतिक दल चुनाव हारते हैं। वे विपक्ष में रहकर सत्ता पद के कार्यों की निगरानी करते हैं।

(VI) जनता व सरकार के बीच कड़ी:- राजनीतिक दल जनता व सरकार के बीच कड़ी का काम करते हैं। और जनता की आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष रखते हैं।

OR

विकेंद्रीकरण किसे कहते हैं। इसकी आवश्यकता क्यों पड़ती है। कारण लिखें ?

उत्तर :- जब केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियां लेकर स्थानीय सरकारों को दे दी जाती है। तो इसे ‘सत्ता का विकेंद्रीकरण’ कहते हैं। भारत में पंचायती राज व्यवस्था सत्ता के विकेंद्रीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

सत्ता के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता निम्न कारणों से है

(I) जनता की भागीदारी के लिए:- शासन एवं सत्ता में आम जनों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए विकेंद्रीकरण की व्यवस्था एक कारगर तरीका है। इससे आम जनों को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्व समझ में आता है। खुद चुनाव लड़ते हैं जिसमें जीते हैं और हारते भी हैं।

(II) स्थानीयता को बढ़ावा:- चुंकि सत्ता के विकेंद्रीकरण आम जन तक होती है। इससे स्थानीय समस्याओं को समझ कर उसका समाधान आसानी से किया जा सकता है। इससे गांव स्तर पर जागरूकता बढ़ेगी।

(III) हर घर तक सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास:- हर घर तक विकास पहुंचाने के लिए सत्ता का विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है। इससे आमजन तक विकास पहुंचाया जा सकता है। क्योंकि कर्ता-धर्ता सभी स्थानीय लोग ही होते हैं। जैसे मुखिया, पंचायत सदस्य, वार्ड  सदस्य आदि।

(IV) स्वयं के लिए नीति और योजना का निर्माण:- सत्ता के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता इसलिए भी है कि इससे आमजन विकास हेतु स्वयं के लिए नीति और योजना का निर्माण कर सकते हैं। लोग अपने जरूरत के अनुसार से योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करते हैं।

(V) अधिकार एवं शक्तियों का प्रयोग:- हरेक वर्ग के लोगों को अपने अधिकार और शक्तियों के प्रयोग के बारे में जागरूक करने के लिए सत्ता का विकेंद्रीकरण आवश्यक है।

Model Question Paper 2021

इकाई-IV अर्थशास्त्र
•••••••••••••••••••••

बहुविकल्प प्रश्न (01 अंक) सही उत्तर चयन करें।

37. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?

(A) 1991 ई•
(B) 1993 ई•
(C) 1992 ई•
(D) 1995 ई•

उत्तर :- (D) 1995 ई•

38. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कितने जिलों में लागू किया गया?

(A) 100 जिला
(B) 150 जिला
(C) 200 जिला
(D) 250 जिला

उत्तर :- (C) 200 जिला

39. रोजगार की परिस्थितियों के आधार पर आर्थिक गतिविधियां कितने क्षेत्रों में बांटा गया है?

(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) कोई नहीं

उत्तर :- (C) तीन

40. नई आर्थिक नीति कब बनी?

(A) 1918 ई•
(B) 1920 ई•
(C) 1919 ई•
(D) 1991 ई•

उत्तर :- (D) 1991 ई•

41. जीडीपी के पदों में वर्ष 2003 में तृतीयक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितनी है?

(A) 70%
(B) 20-30%
(C) 30-40%
(D) 50-60%

उत्तर :- (D) 50-60%

42. वैश्वीकरण ने जीवन स्तर के सुधार में सहायता पहुंचाई है?

(A) सभी लोगों के
(B) विकसित देशों के श्रमिकों के
(C) विकासशील देशों के श्रमिकों के
(D) ऊपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर :- (B) विकसित देशों के श्रमिकों के

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

43. •••••••••••••••• क्षेत्र के अधिकांश श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा प्राप्त होती है?
(संगठित/असंगठित)
उत्तर:- संगठित

44. विश्व व्यापार संगठन••••••••••••• देशों की पहल पर शुरू हुआ था?
(विकासशील/विकसित)
उत्तर:- विकसित

45. तृतीय क्षेत्रक को••••••••••••••भी कहा जाता है?
(औद्योगिक क्षेत्रक/सेवा क्षेत्रक)
उत्तर:- सेवा क्षेत्रक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

46. बैंकों में जमा की गई राशि को मांग मुद्रा क्यों कहते हैं?

उत्तर:- क्योंकि बैंकों में जमा राशि, मांग जमा के रूप में व्यापक स्तर पर भुगतान का एक माध्यम के रूप स्वीकार किए जाते हैं।  इसलिए आधुनिक अर्थव्यवस्था में करेंसी के साथ-साथ इसे भी मुद्रा समझा जाता है। इसे चेक, ड्राफ्ट आदि रूपों में आज की बड़ी कंपनियां अपना भुगतान करती है।

47. सेवा क्षेत्रक किसे कहा जाता है?

उत्तर:- वैसे गतिविधियां जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में मदद करती है। उसे तृतीय क्षेत्रक या सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है। जैसे:- परिवहन, बैंकिंग, भंडारण, संचार आदि क्रियाकलाप सेवा क्षेत्रक के अंतर्गत शामिल है। ये गतिविधियां स्वतः वस्तुओं का उत्पादन नहीं करती है। बल्कि उत्पादन प्रक्रिया में मदद करती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न चार अंक 150 शब्दों में उत्तर दें

48. प्रच्छन्न बेरोजगारी और मौसमी बेरोजगारी में क्या अंतर है?

उत्तर:-

प्रच्छन्न बेरोजगारी:-
I. प्रच्छन्न बेरोजगारी में व्यक्ति कार्य करता हुआ दिखाई देता है। लेकिन वास्तव में वह बेरोजगार होता है।
II.  प्रच्छन्न बेरोजगारी ऐसी स्थिति है जिसमें बेरोजगारी के आंकड़े द्वारा दर्शाए लोगों से कहीं अधिक संख्या में लोग बेरोजगार होते हैं।

III. प्रच्छन्न बेरोजगारी मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि ही दिखाई पड़ता है।

मौसमी बेरोजगारी:-
I. मौसमी बेरोजगारी में किसान या व्यक्ति निश्चित अवधि में काम करने के बाद बेरोजगार हो जाता है। अर्थात् वर्ष के कुछ महीने काम नहीं मिलता।
II. मौसमी बेरोजगारी ऐसी स्थिति है जिसमें बेरोजगारी के आंकड़े दर्शाये जा सकते हैं। मौसमी बेरोजगारी ऋतु के बदलाव पर निर्भर करता है।

III. मौसमी बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्रों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों या शहरी क्षेत्रों में भी कृषि ही दिखाई पड़ता है।

OR

क्या कारण है कि बैंक कुछ कर्जदारों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होते?

उत्तर:- बैंक निम्न कारणों से कुछ कर्जदारों को कर्ज देने में आना-कानी करते हैं:-

(i) समर्थक ऋणाधार का अभाव:- बैंक उन गरीब व्यक्तियों को ऋण देना नहीं चाहते जिसके पास समर्थक ऋणधार नहीं होता है। इसका कारण यह है कि बैंक कर्जदारों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता है। यदि कर्जदार ऋण नहीं चुका पाता तो बैंक को समर्थक ऋणाधार बेचने का अधिकार होता है।

(ii) कर्ज भुगतान का अभाव:- वैसे कर्जदार जिसने अपने पुराने कर्ज का भुगतान नहीं किया है। बैंक उसे पुनः कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होता।

(iii) व्यवसाय का स्वरूप:- बैंक उन कर्जदारों को ऋण देने के लिए तैयार नहीं होते जिनका व्यवसाय जोखिम वाला होता है।

(iv) लाभ मुख्य उद्देश्य:- बैंक का भी मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना है। इस कारण उन्हें ऋण सोच समझकर देना पड़ता है।

उपरोक्त कारणों से बैंक कर्जदारों को ऋण देने के लिए तैयार नहीं होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक: 200 से 250 शब्दों में उत्तर दें)

49. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 का क्या उद्देश्य है?

उत्तर :- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम – 2005 (मनरेगा) संसद द्वारा पारित एक कानून है। इसे काम का अधिकार सुनिश्चित करने का अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। इस अधिनियम के निम्न उद्देश्य हैं –

(i) 100 दिनों की अनिवार्य रोजगार :- इस अधिनियम के अंतर्गत व सभी लोग जो काम करने में सक्षम हैं, तथा जिन्हें काम की आवश्यकता है। उन्हें सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 100 दिनों की रोजगार की गारंटी दी गई है।

(ii) महिलाओं की प्राथमिकता :- प्रस्तावित रोजगार में कम से कम एक तिहाई रोजगार महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

(iii) बेरोजगारी भत्ता :- यदि सरकार किसी प्रार्थी को 15 दिनों के अंदर रोजगार उपलब्ध नहीं करवाती है। तो उस व्यक्ति को रोजगार के स्थान पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

(iv) भूमि संबंधी कार्य :- इस अधिनियम में भूमि सुधार से संबंधित कार्य को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए भूमि संरक्षण, जल, संरक्षण, वृक्षारोपण आदि कार्य सम्मिलित किए गए हैं।

(v) कार्य क्षेत्र :- इस अधिनियम के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति को 5 KM• के अंदर काम उपलब्ध करवाया जाता है।

उपर्युक्त उद्देश्यों को लेकर मनरेगा– 2005 संसद में पारित किया गया था।

Or

8. विदेशी व्यापार विभिन्न देशों के बाजारों के एकीकरण में किस प्रकार मदद करता है। व्याख्या कीजिए?

उत्तर:- विदेश व्यापार विभिन्न देशों के बाजारों के एकीकरण में निम्न प्रकार से मदद करता है-

• व्यापार का अवसर:- यह उत्पादकों को अपने देश से बाहर के बाजारों में अपनी वस्तुएं एवं सेवाएं देने का अवसर प्रदान करता है।
• चुनाव का अवसर:- इस प्रक्रिया के कारण देश के अंदर और देश के बाहर हुए वस्तुओं एवं सेवाओं में चुनाव का अवसर मिलता है
• अंतरर्राष्ट्रीय कीमत:- दो दूरस्थ देशों के बाजारों में समान वस्तुओं की कीमतें समान होती हैं।
• प्रतियोगी भावना:- वैश्विक बाजार में दो दशों के उत्पादक एक दूसरे से निकट प्रतिस्पर्धा करते हैं
• गुणवत्ता को वरीयता:- एकल बाजार होने के कारण विभिन्न प्रकार के सामानों के बीच गुणवत्ता को वरीयता दिया जाता है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि विदेशी व्यापार विभिन्न देशों के बाजारों के एकीकरण में किस प्रकार मदद करता है।
••••••••••••••••••••••••••

अगली पोस्ट का notifications के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••

model question paper 2021

इसे भी जानें

? 10th Geography Chapter 1 Question with answer

• और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang

Model Question Paper 2021

इसे भी देखें

? Learnytic app की संपूर्ण जानकारी
? Geography जैव विविधता महत्व
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होता है
? हुंडरू जलप्रपात, रांची
? भारत के पुराने-पुराने सिक्के की कहानी
——

• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com


model question paper 2021

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com
•••••••••••••••••••••••••
प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगीी

Model Question Paper 2021

model question paper 2021

4 thoughts on “Jac Board Model Question Paper 2021 Class 10”

Leave a Comment