Jac Board Model Question Paper 2021 class 9, sst

Jac Board Model Question Paper 2021 class 9, sst

Model Question Paper 2021 प्रस्तुत करने जा रहे है. इसमें आप कक्षा नवम् के सामाजिक विज्ञान का मॉडल क्वेश्चन पेपर देखने जा रहे हैं जो 2021 एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह मॉडल क्वेश्चन जैक बोर्ड द्वारा जारी किया गया है इसलिए स्टूडेंट इसे पूरी तरह से याद कर लें. इससे भी बोर्ड में क्वेश्चन आ सकते हैं. इसलिए ये सभी 40 क्वेश्चन आपके लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट होने वाला है.

Class:- 9th
Subject:- Social Science
Topic:- Model Question Paper 2021

1. जर्मन संसद को क्या कहा जाता है?

(1) कांग्रेस
(2) राइख स्टाग
(3) संसद
(4) नेशनल असेंबली

उत्तर:- (2) राइख स्टाग

2. कई खेतों को मिलाकर की जाने वाली सामूहिक खेती को क्या कहते हैं?

(1) कम्यून
(2) बाड़ाबंदी
(3) बेटो
(4) यूटोपिया

उत्तर:- (1) कम्यून

3. फ्रांस की क्रांति कब हुई?

(1) 1675
(2) 4 अगस्त 1905
(3) 14 जुलाई 1789
(4) 15 जुलाई 1791

उत्तर:- (3) 14 जुलाई 1789

व्याख्या:- 14 जुलाई 1789 को फ्रांस में क्रांति हुई। उस समय फ्रांस में लुई 16 वां का शासन था।

4. लुई 16वां किस वंश का था?

(1) बूर्बो वंश
(2) लूई
(3) जार
(4) कोई नहीं

उत्तर:- (1) बूर्बो वंश

व्याख्या:- लुई 16वां 1774 में फ्रांस का राजा बना। उसका जन्म 1754 ई• को हुआ था। वह एक निरंकुश शासक था। इसी के कार्यकाल में 14 जुलाई 1789 ई• में फ्रांस की राज्यक्रांति हुई।

5. एडाॅल्फ हिटलर का जन्म कहां हुआ था?

(1) आस्ट्रिया
(2) जर्मनी
(3) रूस
(4) फ्रांस

उत्तर:- (1) आस्ट्रिया

व्याख्या:- एडोल्फ हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया के वान नामक स्थान में 20 अप्रैल 1889 को हुआ था।

6. “नाजी पार्टी” की स्थापना कब हुई ?

(1) 1918 ई०
(2) 1921 ई०
(3) 1922 ई०
(4) 1950 ई०

उत्तर:- (2) 1921 ई०

व्याख्या:-
• 24 फरवरी 1920 ई• को जर्मनी के म्यूनिख  में हुआ था।
• इस प्रश्न के ऑप्शन में 1920 नहीं है. ऐसी स्थित में  सबसे निकटतम आॅपसन 1921 है। अतः उत्तर (2) 1921 हो सकता है।

7. एक मील लंबी रेल की पटरी के लिए कितने स्लीपरों की आवश्यकता पड़ती थी ?

(1) 1000-1200
(2) 1200-1600
(3) 1760-2000
(4) 2000-2500

उत्तर:- (3) 1760-2000

व्याख्या:- एक मील रेल लाइन बिछाने में 1760-2000 स्लीपरों की आवश्यकता होती थी। यह स्लीपर लकड़ी से बने होते थे। जिसे भारत के विभिन्न क्षेत्रों से पेड़ों को काटकर बनाया जाता था। इस कारण रेल लाइन बिछाने में पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा।

8. मध्य अमेरिका में झूम खेती को क्या कहा जाता है ?

(1) लादिंग (Lading)
(2) चेना (Chena)
(3) मिलपा (Millpa)
(4) पेंदा (Penda)

उत्तर:- (3) मिलपा (Millpa)

व्याख्या:- झूम की खेती एक प्रकार की स्थानांतरण कृषि है। जिसे आमतौर पर जंगली क्षेत्रों में पेड़ों को काटकर साफ किया जाता है। और चार-पांच वर्षो तक खेती की जाती है। विश्व के विभिन्न भागों में स्थानांतरण कृषि को भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। मध्य अमेरिका में इसे ‘मिलपा’, ब्राजील में ‘रोका’, मध्य अफ्रिका में ‘मसोले’, इंडोनेशिया में ‘लदांग’, वियतनाम में ‘रे’ के नाम से पुकारते हैं, वहीं पूर्वोत्तर भारत में इसे “झूम” की खेती के नाम से जाना जाता है। जबकि झारखंड में झूम की खेती को ‘कुरुवा’ के नाम से जानते हैं।

9. वाइमर गणराज्य की स्थापना कब हुई ?

(1) 01 सितंबर, 1918
(2) 09 नवंबर, 1918
(3) 20 अगस्त, 1918
(4) 30 अक्टूबर, 1918

उत्तर:- (2) 09 नवंबर, 1918

10. सबसे अच्छा जंगल को क्या कहा गया ?

(1) आरक्षित
(2) सुरक्षित
(3) ग्रामीण
(4) अवर्गीकृत

उत्तर:- (1) आरक्षित

व्याख्या:-
• ब्रिटिश सरकार ने भारत के वनों को मुख्यतः तीन भागों में बांटा था। आरक्षित वन, रक्षित वन और ग्रामीण वन के रूप में।
•  भारत में आधे से अधिक वन क्षेत्र ‘आरक्षित वन’ के रूप में घोषित किए गए हैं। जहां तक वन एवं वन्य प्राणियों की संरक्षण की बात है। आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है।

11. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?

(1) सातवाँ (Seven)
(2) पांचवाँ (Five)
(3) तीसरा (Three)
(4) पन्द्रहवाँ (Fifteen)

उत्तर:- (1) सातवाँ (Seven)

व्याख्या:- क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। वहीं भारत से क्रमशः 6 बड़े देश हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, अमेरिका, कनाडा और रूस।

12. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से लगभग कब होता है ?

(1) मई के प्रारंभ में
(2) जून के प्रारंभ में
(3) अगस्त के प्रारंभ
(4) जुलाई के प्रारंभ में

उत्तर:- (2) जून के प्रारंभ में

व्याख्या:- भारत में मानसून का आगमन मुख्यतः जून के प्रारंभ में होता है। भारत में सबसे पहले मानसून द्वीप समुहों में पहुंचता है। तत्पश्चात केरल और त्रिपुरा, मिजोरम में मानसून दस्तक देती है। 15 जुलाई तक मानसून पूरे देश में पहुंच जाता है।

13. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?

(1) महानंदी
(2) कृष्णा
(3) तुंगभ्रद्रा
(4) ताप्ती

उत्तर:- (4) ताप्ती

व्याख्या:- नर्मदा और ताप्ती नदी भ्रंश घाटी में बहने वाली भारत की लंबी नदी है। झारखंड की सबसे लंबी नदी दामोदर भी भ्रंश घाटी में बहती है।

14. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-

(1) कोरोमंडल
(2) कन्नड़
(3) कोंकण
(4) उत्तरी सरकार

उत्तर:- (2) कन्नड़

व्याख्या:- भारत के प्रायद्वीपीय पठार के दोनों किनारों पर स्थित संकरी तटीय पट्टी के मैदान को विभिन्न नामों से जानते हैं। पश्चिम में मुंबई और गोवा के पास कोंकण तट, गोवा के दक्षिण में कर्नाटक के पास कन्नड तट और केरल के पास मालाबार तट तथा पूर्वी भाग में तमिलनाडु के पास कोरोमंडल तट और उड़ीसा के आसपास उत्तरी सरकार तट के नाम से जाना जाता है।

15. विश्व में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है ?

(1) चेरापूंजी
(2) कोहिमा
(3) मासिनराम
(4) सिलचर

उत्तर:- (3) मासिनराम

व्याख्या:- विश्व में सबसे अधिक वर्षा भारत स्थित मेघालय राज्य के मासिनराम नामक स्थान पर होती है। यहां औसत वार्षिक वर्षा 1187 सेंटीमीटर होता है। जबकि वर्ष 1985 में 2600 सेंटीमीटर वर्षा का रिकॉर्ड “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किया गया है।

16. जनगणना कितने वर्षों पर की जाती है?

(1) प्रत्येक 5 वर्षों पर
(2) प्रत्येक 7 वर्ष पर
(3) प्रत्येक 10 वर्ष पर
(4) प्रत्येक 20 वर्ष पर

उत्तर:- (3) प्रत्येक 10 वर्ष पर

व्याख्या:- प्रत्येक 10 वर्ष पर भारत में जनगणना का कार्य किया जा रहा है। पहली बार 1872 में जनगणना कराया गया था। जबकि 1881 ई• से नियमित रूप से हर दश वर्ष के अंतराल पर जनगणना किया जा रहा है।

17. दो नदियों के बीच के भाग को क्या कहा जाता है ?

(1) भावर
(2) ताल
(3) जल्ला
(4) दोबाब

उत्तर:- (4) दोबाब (दो आब)

व्याख्या:- दो नदियों के बीच के भूभाग को “दोआब” कहते हैं। दो आब दो शब्दों से मिलकर बना है, दो तथा आब। यहां आब का अर्थ पानी होता है। गंगा-यमुना दोआब गंगा और यमुना नदियों के बीच में स्थित है। यहां प्रश्न  के ऑप्शन में कुछ टाइपिंग मिस्टेक दिख रहा है।

18. भारत में सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य कौन है ?

(1) सिक्किम
(2) अरुणाचल प्रदेश
(3) राजस्थान
(4) कर्नाटक

उत्तर:- (2) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है।जो 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। वहीं भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

19. नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी कौन है ?

(1) महेंद्र गिरी
(2) दोदोबेटा
(3) गुरु शिखर
(4) अमरकंटक

उत्तर:- (2) दोदोबेटा (डोडा बेटा)

व्याख्या:- नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी का नाम डोडा बेटा है। जिसकी ऊंचाई 2633 मीटर है। यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

20. भारत में किस नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है ?

(1) गंगा
(2) गोदावरी
(3) ब्रह्मपुत्र
(4) कृष्णा

उत्तर:- (1) गंगा

व्याख्या:- भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी की है। एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं। वहीं दक्षिण भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गोदावरी नदी का है।

21. संसद के कितने सदन है ?

(1) पाँच
(2) तीन
(3) दो
(4) चार

उत्तर:- (3) दो

व्याख्या:- भारत में संसद के दो सदन है “उच्च सदन और निम्न सदन”। उच्च सदन जिसे आमतौर पर ‘राज्यसभा’ के नाम से जाना जाता है। जबकि निम्न सदन जिसे ‘लोकसभा’ के रूप में जानते हैं।

22. भारतीय संविधान को लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?

(1) 272
(2) 299
(3) 282
(4) 295

उत्तर:- (2) 299

व्याख्या:- भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे। संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था। जबकि प्रारूप समिति का अध्यक्ष भीमराव अंबेडकर थे। 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन के बाद “26 नवंबर 1949” को  संविधान बनकर तैयार हुआ।

23. भारत सरकार ने दूसरी पिछड़ी जाति आयोग कब गठित किया ?

(1) 1968
(2) 1969
(3) 1979
(4) 1978

उत्तर:- (3) 1979

व्याख्या:- 1979 में दूसरा पिछड़ी जाति आयोग का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीपी मंडल ने की थी। इस आयोग ने 1980 में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की। जिसमें सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों को 27% आरक्षण देने की सिफारिशें की।

24. भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं ?

(1) पाँच
(2) सात
(3) छः
(4) चार

उत्तर:- (3) छः

व्याख्या:- मूल अधिकार मुख्यतः छ: प्रकार के हैं
• समता का अधिकार (समानता का अधिकार):- अनुच्छेद 14 से 18 तक
• स्‍वतंत्रता का अधिकार:- अनुच्छेद 19 से 22 तक
• शोषण के विरुद्ध अधिकार:- अनुच्छेद 23 से 24 तक
• धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार:- अनुच्छेद 25 से 28 तक
• संस्कृति और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार:- अनुच्छेद 29 से 30 तक
• संवैधानिक उपचारों का अधिकार:- अनुच्छेद 32
Note:- मूल अधिकार के अंतर्गत शामिल अनुच्छेद 31 जो संपत्ति के अधिकार से संबंधित था। इसको 44 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 के द्वारा मूल अधिकार से हटाकर कानून का अधिकार बना दिया गया।

25. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित है ?

(1) 79
(2) 25
(3) 41
(4) 40

उत्तर:- (3) 41

व्याख्या:- • यह प्रश्न 9th class के पुराने किताब के अनुसार दिया गया है। पुराने किताब में लोकसभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए लोकसभा में 41 सीटें जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 79 सीटें आरक्षित थी।
• वर्तमान समय में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए लोकसभा में 47 सीटें जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 84 सीटें आरक्षित की गई।

26. भारतीय संसद के अंग नहीं हैं ?

(1) राष्ट्रपति
(2) राज्यसभा
(3) लोकसभा
(4) सुप्रीम कोर्ट

उत्तर:- (4) सुप्रीम कोर्ट

व्याख्या:- भारतीय संसद का निर्माण लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति से मिलकर होता है। कोई भी कानून दोनों सदनों से पास होना अनिवार्य है। और साथ ही राष्ट्रपति पर उसका हस्ताक्षर के साथ ही वह कानून बनता है। जब तक राष्ट्रपति संसद द्वारा पारित किए गए कानून पर हस्ताक्षर नहीं करते, तब तक वह कानून नहीं हो सकता। इसलिए संसद के अंग के रूप में लोकसभा राज्यसभा और राष्ट्रपति होते हैं।

27. राष्ट्रीय मानवधिकार का कार्य नहीं है ?

(1) सम्मन जारी करना
(2) घटना स्थल पर अपनी जांच टीम भेजना
(3) किसी सरकारी दस्तावेज की जांच करना
(4) आरोपी को सजा देना

उत्तर:- (4) आरोपी को सजा देना

व्याख्या:- आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायालय को है।

28. पालमपुर का मुख्य सिंचाई का स्रोत-

(1) कुआं
(2) तलाब
(3) नहर
(4) नलकूप

उत्तर:- (4) नलकूप

व्याख्या:- पालमपुर गांव में बिजली की समुचित व्यवस्था के कारण सिंचाई पद्धति में बदलाव आया। पहले किसान कुंओं से रहट द्वारा पानी को निकालकर छोटे-छोटे खेतों की सिंचाई किया करते थे। बिजली के कारण नलकूपों से सिंचाई शुरू हो गया। प्रारंभ में सरकार के द्वारा जगह-जगह पर नलकूप लगाये गये। बाद के वर्षों में किसान ने अपने खुद के नलकूप लगाने प्रारंभ कर दिए। इससे 1970 के दशक के मध्य तक 200 हेक्टेयर के पूरे जूते हुए क्षेत्र में सिंचाई होने लगी।

29. राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं ?

(1) 6
(2) 4
(3) 9
(4) 3

उत्तर:- (4) 3

व्याख्या:- भारत में मुख्यतः तीन प्रकार के राशन कार्ड है।
• APL:- गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए
• BPL:- गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए
• अंत्योदय:- गरीबों में सबसे अधिक गरीबों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड

30. मानव संसाधन किसे कहते हैं ?

(1) जनसंख्या
(2) व्यक्ति
(3) समूह
(4) परिवार

उत्तर:- (1) जनसंख्या

व्याख्या:- अधिक शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य द्वारा मानव से मानव संसाधन में बदल जाता है।

31. भारतीय संविधान इनमें से कौन-सा अधिकार देता है?

(1) काम का अधिकार
(2) पर्याप्त जीविका का अधिकार
(3) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(4) निजता का अधिकार

उत्तर:- (3) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार

व्याख्या:- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 से 30 तक संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार दिए गए हैं।

32. यदि आपको भारत का राष्ट्रपति चुना जाए तो आप निम्न में से कौन-सा फैसला खुद कर सकते हैं ?

(1) अपनी पसंद के व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुन सकते हैं
(2) लोकसभा में बहुमत वाले प्रधानमंत्री को उसके पद से हटा सकते हैं
(3) दोनों सदन द्वारा पारित विधेयक पर पूनर्विचार के लिए कह सकते हैं
(4) मंत्रिपरिषद् में अपनी पसंद के नेताओं का चयन कर सकते हैं

उत्तर:- (3) दोनों सदन द्वारा पारित विधेयक पर पूनर्विचार के लिए कह सकते हैं

व्याख्या:- भारत में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा है। परंतु वास्तविक रूप से प्रधानमंत्री का पद सबसे बड़ा होता है। अतः संसद द्वारा बनाए गए कानून पर राष्ट्रपति सिर्फ पुनर्विचार के लिए भेज सकते हैं।

33. भुखमरी और आश्रय का ना होना किसको दर्शाते हैं ?

(1) असुरक्षा
(2) निर्धनता
(3) अपवर्जन
(4) आतंकवाद

उत्तर:- (2) निर्धनता

व्याख्या:- निर्धनता एक ऐसी स्थिति है जब कोई माता-पिता अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज पाते हैं। कोई बीमार व्यक्ति इलाज नहीं करा पाता है। निर्धनता का अर्थ स्वच्छ जल और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं का अभाव भी है  इसका अर्थ नियमित रोजगार की कमी से भी है। तथा न्यूनतम शालीनता स्तर का अभाव भी है जिसका अर्थ है और असहायता की भावना के साथ जीना।

34. औजार, मशीन, भवन आदि को क्या कहते हैं ?

(1) उत्पादन
(2) उत्पादक
(3) स्थायी पूंजी
(4) अस्थायी पूंजी

उत्तर:- (3) स्थायी पूंजी

व्याख्या:- पूंजी मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- स्थाई पूंजी और कार्यशील पूंजी। वैसी पूंजी जिसका उत्पादन में कई वर्षों तक उपयोग में लाया जाता है। उसे स्थाई पूंजी कहते हैं। औजार, मशीन, भवन, जनरेटर, टरबाइन, कंप्यूटर के सभी स्थाई पूंजी है।

35. भूमि मापने की मानक इकाई क्या है ?

(1) गज
(2) पैमाना
(3) एकड़
(4) हेक्टेयर

उत्तर:- (4) हेक्टेयर

व्याख्या:- भूमि मापने की मानक इकाई हेक्टेयर है। गांव में भूमि का माप बिघा, गुंठा, कठा, डिसमिल आदि जैसे क्षेत्रीय इकाइयों में भी किया जाता है। एक हेक्टेयर, 100 मीटर की भुजा वाले वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर होता है।

36. भारत वर्ष में 2011-12 में निर्धनता रेखा नीचे के निर्धनों का अनुपात कितना था? 

(1) 20%
(2) 21.1%
(3) 22.2%
(4) 23%

उत्तर:- (3) 22.2%

व्याख्या:- समय के साथ भारत में निर्धनता अनुपात में गिरावट आया है। 1993-94 में भारत में निर्धनता 45% और वहीं 2004-05 में 37.2% थी।

37. भूमि के पश्चात उत्पादन का दूसरा आवश्यक कारक क्या है ?

(1) पूंजी
(2) श्रम
(3) परिवार
(4) वितरण

उत्तर:- (2) श्रम

व्याख्या:- उत्पादन के चार आवश्यक कारक हैं। भूमि, श्रम, पूंजी और मानव संसाधन। भूमि के बाद श्रम उत्पादन की दूसरी आवश्यक कारक है। श्रम दो प्रकार के होते हैं शारीरिक श्रम और मानसिक श्रम।

38. स्वतंत्रता के बाद किस क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना भारत का लक्ष्य रहा है? 

(1) हथियार
(2) पूंजी
(3) खाद्यान्न
(4) आवास

उत्तर:- (3) खाद्यान्न

व्याख्या:- स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारतीय नीति- निर्माताओं ने खाद्यानों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के कई उपाय किए। भारत में कृषि में एक नई तकनीक हरित क्रांति को अपनाई है। जिस कारण गेहूं और चावल के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई।

39. उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को जारी किया गया एक औपचारिक लिखित आदेश-

(1) ज्ञापन
(2) रिट
(3) किट
(4) एमनेस्टी

उत्तर:- (2) रिट

व्याख्या:- उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को जारी किया गया एक औपचारिक लिखित आदेश को रिट के नाम से जाना जाता है।

40. मोतीलाल नेहरू ने और कांग्रेस के आठ अन्य नेताओं ने पहली बार भारत का एक संविधान कब लिखा था ?

(1) 1928 में
(2) 1920 में
(3) 1925 में
(4) 1930 में

उत्तर:- (1) 1928 में

व्याख्या:- साइमन कमीशन के विरोध में मोतीलाल नेहरू के नेतृत्व में नेहरू रिपोर्ट के रूप में भारत का पहला संविधान लिखा गया था।

Model Question Paper 2021
•••••••••••••••••••••••••••••••••

• अगली पोस्ट का notifications अपने मोबाइल पर चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••

Model Question Paper 2021
इसे भी देखें

? jac board question paper 2020 with answer for social sciences
? geography chapter 4 climate question answer

• और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang

Model Question Paper 2021

इसे भी देखें

? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? हमारा ब्रह्माण्ड कितना बडा़ है चांद के आगे क्या होगा
——

• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com

——————————–

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com

—————————————-
Presented by
www.gyantarang.com
Editor
Mahendra Prasad Dangi

Model Question Paper 2021

Model Question Paper 2021

1 thought on “Jac Board Model Question Paper 2021 class 9, sst”

Leave a Comment