खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

Monthly Current Affair June 2019 मासिक सम-सामयिकी जून

On: July 1, 2019 8:20 AM
Follow Us:
Monthly Current Affair June 2019
---Advertisement---

Monthly Current Affair June 2019
मासिक सम-सामयिकी जून

• प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत क्लिक करें

जून माह में देश-दुनिया में कई हलचलें देखने को मिली। भारत में नए केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन किया गया। नरेंद्र मोदी दुसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्री का प्रभार एक महिला को मिला। विश्व कप क्रिकेट में कई व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। फ्रांस में चल रहे महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी फाइनलिस्टों का नाम तय हो गया। फाइनल 7 जुलाई को होना है। उधर जी-20 शिखर सम्मेलन जापान में संपन्न हुआ। तो आइए चले Monthly Current Affair June 2019 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की ओर जो आपके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे।


Monthly Current Affair June 2019 part 1

1• हाल ही में जारी “ग्लोबल पीस इंडेक्स रिपोर्ट-2019” में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?

उत्तर:- आइसलैंड


(भारत 141 में स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 153 में स्थान पर)

2• हाल ही में किस देश की महिलाओं ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ बर्थ स्ट्राइक (Birth Strike) नामक अभियान की शुरुआत की है?

उत्तर:- ब्रिटेन

(इसकी शुरुआत ब्लाइर्थ पेपिनो ने 2018 में की थी, अब तक इस अभियान में 500 से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी है।)

3• पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना?

उत्तर:- आंध्र प्रदेश

4• हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान “निशान इज्जुद्यीन”   से नवाजा है!

उत्तर:- मालदीव

5• हाल ही में किस राज्य विधानसभा ने दो से अधिक संतान वाले लोगों को पंचायत चुनाव में लड़ने पर रोक संबंधी विधेयक पारित की है?

उत्तर:- उत्तराखंड

(उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में विधानसभा में विधेयक पारित किया है जिसमें, पंचायत चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए दो से अधिक संतान पर प्रतिबंध किया गया है। साथ में पुरुष कैंडिडेट को 10 वीं पास होना आवश्यक है, जबकि महिला कैंडिडेट के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य किया गया)

6• हाल ही में एमनेस्टी इंटरनेशनल का एंबेसडर ऑफ कनसाइंस पुरस्कार- 2019 के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर:- ग्रेटा थुनबर्ग

7• हाल ही में किस आईपीएस अधिकारी ने झारखंड के 12 में डीजीपी का पदभार संभाला है?

उत्तर:- कमल नयन चौबे

8• हाल ही में किस राज्य में “इंप्रेस्ड कछुआ” की खोज हुई है?

उत्तर:- अरुणाचल प्रदेश में

9• हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार-2018 किसे दिया गया?

उत्तर:- अमिताभ घोष

10• हाल ही में आईबी प्रमुख किसे चुना गया है?

उत्तर:- अरविंद कुमार

11• नीति आयोग के उपाध्यक्ष किसे बनाया गया है।

उत्तर:- डॉ राजीव कुमार

12• हाल ही में भारतीय नौसेना के नए प्रमुख किन्हे बनाया गया है?

उत्तर:- एडमिरल कर्मवीर सिंह

13• हाल ही में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर:- नृपेंद्र मिश्रा

14• हाल ही में मिस इंडिया 2019 का खिताब किसने जीता?

उत्तर:- सुमन राव


(राजस्थान की निवासी)

15• हाल ही में किस देश की सरकार ने नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है?

उत्तर:- स्वीटजरलैंड


{नीरव मोदी प्रमुख हीरा व्यापारी हैं जिन्होंने भारत में बैंकों के साथ धोखाधड़ी कर ब्रिटेन भाग गया है}

16• भारत का चंद्र मिशन का chandrayaan-2 कब लांच किया जाएगा?

उत्तर:- 15 जुलाई 2019 को


( भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने खोज अभियान के तहत पहली बार 22 अक्टूबर 2008 को chandrayaan-1 को चंद्रमा के लिए भेजा था। जो 30 अगस्त 2009 तक कार्य करता रहा।

17• वर्ष 2025 तक केंद्र सरकार ने देश से किस बीमारी के खात्मे के लिए राष्ट्रीय योजना तैयार की है?

उत्तर:- टीबी


{प्रधानमंत्री ने मार्च 2018 में टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया था।)

18• हाल ही में किस स्थान पर दिमागी बुखार चमकी से 100 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो गई?

उत्तर:- मुजफ्फरपुर, बिहार

19• जी-20 का शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?

उत्तर:- ओसाका, जापान

20•  हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन कहां पर संपन्न हुआ?

उत्तर:- बिश्केक, किर्गिस्तान

21• सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक ने आभासी मुद्रा (क्रिप्टो करंसी) की घोषणा की है!उसे किस नाम से जाना जाएगा?

उत्तर:- लिब्रा

22• लोकसभा के नए अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तर:- ओम बिरला


( ये राजस्थान के कोटा लोकसभा से निर्वाचित हुए हैं।)

23• हाल ही में दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर DGX-2 को भारत में कहां लगाया गया है?

उत्तर:- आईआईटी, जोधपुर

24• नीति आयोग के दूसरे संस्करण में स्वास्थ्य राज्य प्रगतिशील रिपोर्ट में शीर्ष स्थान पर कौन सा राज्य रहा?

उत्तर:- केरल

25• भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में किस भाषा की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है?

उत्तर:- चीनी (मंडारिन)

26• 17वीं लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष प्रोटेम स्पीकर किन्हे चुना गया?

उत्तर:- बिरेंद्र कुमार खटीक


( टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से ये लोक सभा के सांसद चुने गए हैं)

27• 17वीं लोकसभा में संसदीय दल के उप नेता किसे चुना गया है?

उत्तर:- राजनाथ सिंह

28• हाल ही में भारत का पहला डायनासोर संग्रहालय पार्क किस राज्य में खुला है?

उत्तर:- गुजरात


(गुजरात के बालासिनोर में विश्व का यह तीसरा सबसे बड़ा तथा भारत का पहला डायनासोर और जीवाश्म पार्क है जिसे हाल ही में जनता के लिए खोल दिया गया है)

29• बांचा नामक गाँव देश का पहला सौर रसोई वाला गांव है! यह मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर:- बैतूल

30• हाल ही में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर कौन चुने गए हैं?

उत्तर:- कसीम जोमार्ट टोकेयेव

31• किस राज्य के मंत्रिमंडल ने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है?

उत्तर:- बिहार

32• अमेरिका ने हाल ही में भारत के अलावा किस देश की मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर कर दिया है?

उत्तर:- स्वीटजरलैंड

33• हाल ही में किस राज्य सरकार ने औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ओराम मिशन योजना का शुभारंभ किया है?

उत्तर:- मेघालय

34• मध्य प्रदेश के किस एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में मान्यता दी गई है?

उत्तर:- अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट

35• हाल ही में किस उच्चतम न्यायालय ने पशु को कानूनी व्यक्ति घोषित किया है?

उत्तर:- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने

36• हाल ही में किस भारतीय को विश्व स्वास्थ्य संगठन ( w.h.o.) में वाह्य लेखा परीक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर:-  राजीव महर्षि

37• हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में दसवीं इंडियन फिल्म फेस्टिवल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चुना गया?

उत्तर:- शाहरुख खान

38• हाल ही में स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली?

उत्तर:-  जुजाना कैपुतोवा

39• हाल ही में नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?

उत्तर:- नई दिल्ली

40• हाल ही में किस भारतीय एनजीओ को 2019 बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियनशिप अवार्ड से नवाजा गया? 

उत्तर:- अक्षय पात्र

? जून माह के कुछ महत्वपूर्ण दिवस

• 1 जून:- अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
• 5 जून:- विश्व पर्यावरण दिवस
• 14 जून:- विश्व रक्तदान दिवस
• 17 जून:- विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस
• 18 जून:- महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस
• 21 जून:- विश्व योग दिवस
• 29 जून:- सांख्यिकी दिवस
• 30 जून:- अंतरराष्ट्रीय क्षुदग्रह दिवस

खेल जगत (Sports)

Monthly current affair June 2019 भाग:- 2 में आपका स्वागत है। इस भाग में आप sport से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप देख सकते हैं।

1• हाल ही में किसने 35 वें पुरुष एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता है?

उत्तर:- पंकज आडवाणी


(इस टुर्नामेंट का आयोजन कतर में आयोजन हुआ था)

2• फोर्ब्स की सूची में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों में शीर्ष पर किस खिलाड़ी का नाम है?

उत्तर:- लियोन मेसी

3• किस टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में 400 वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर:- रोजर फेडरर


(फेडरर ने अबतक  17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं)

4• हाल ही में किस स्क्वैश खिलाड़ी ने महिला वर्ग में रिकॉर्ड 17 वां सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया?

उत्तर:- जोशना चिनप्पा

5• आठवां महिला फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कहां पर हो रहा है?

उत्तर:- फ्रांस


{फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल की शुरुआत 1991 में हुई थी}

6• हाल ही में फीफा (Federation international de football association) के नए अध्यक्ष किन्हे बनाया गया है?

उत्तर:- गियानी  इफेनटिनो


(फीफा का मुख्यालय स्वीटजरलैंड में है! इसकी स्थापना 21 मई 1904 में हुई थी)

7• हाल ही में भारत के किस फुटबॉल खिलाड़ी ने सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर:- सुनील छेत्री


{थाईलैंड में चल रहे किंग्स कप में सुनील ने 108 वां मैच खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के वाइचिंग भुटिया के नाम था! जिन्होंने 107 अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत के लिए खेले थे)

8• हाल ही में महिला एकल फ्रेंच ओपन का खिताब किस खिलाड़ी ने जीती है?

उत्तर:- एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

9• पुरुष एकल फ्रेंच ओपन का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

उत्तर:- राफेल नडाल (स्पेन)


{यह उनका 12वां फ्रेंच ओपन खिताब है)

10• फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2020 में कहां आयोजित होगा?

उत्तर:- भारत

11• हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है?

उत्तर:- विराट कोहली

12• हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

उत्तर:- युवराज सिंह

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••

? हमारी कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तुति यहां नीचे क्लिक कर आप देख सकते हैं।

• बौद्ध गया यूट्यूब पर क्लिक करें

• प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

• You Tube पर गिद्धौर का छठ पूजा

ग्लोबल वार्मिंग क्लिक करें

• You Tube पर झारखण्ड का लोक नृत्य

भारतीय राष्ट्रीय प्रतिक क्लिक करें

यूट्यूब पर मुक नाटक

You Toub पर चतरा पशु मेला

सीताराम उपाध्याय पार्क गिरिडीह यूट्यूब पर

Monthly current affair June 2019 पर आधारित प्रश्नों का यह सेट आपको कैसा लगा। हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव जरूर बताइएगा! ताकि हम कुछ सुधार ला सके। हमारे वेबसाइट पर बने रहिए और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित समय-समय पर ढेरों जानकारी आपको मिलती रहेगी।
धन्यवाद!
जय हिंद

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment