Nobel Prize Winner in hindi नोबेल पुरस्कार विजेता- 2020
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अपने जमा पूंजी को प्रति वर्ष 5 कैटेगरी साहित्य शांति, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा में पुरस्कार देने की बात कही थी। यही कारण है कि वर्ष 1901 से ये पुरस्कार दिये जा रहे हैं। 1969 से अर्थशास्त्र में भी नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। वर्ष 2020 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर 2020 में विभिन्न तिथियों में की गई है। इस पोस्ट में Nobel Prize Winner in hindi नोबेल पुरस्कार विजेता- 2020 देखने जा रहे हैं।
शांति (peace) नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2020 का शांति का नोबेल पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र की भूख निवारण हेतु संघर्षरत् रही एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम (World food Programe- WFP) को दिया गया। नोबेल समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थापना व युद्ध के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए WFP के प्रयास सराहनीय हैं। नोबेल समिति की विज्ञप्ति के अनुसार विश्व खाद्य कार्यक्रम-WFP विश्व का सबसे बड़ा माननीय संगठन है। वह 2019 में इस संगठन ने विश्व के 88 विभिन्न देशों में भूख एवं खाद्य सुरक्षा के शिकार लगभग 10 करोड लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

विश्व खाद्य कार्यक्रम की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1961 में की थी। इसका मुख्यालय इटली की राजधानी रोम में है। अमेरिका के डेविडड बीसले वर्तमान समय में कार्यकारी निदेशक (प्रमुख) है।
Also Read
- विश्व हिन्दी कविता प्रतियोगिता 2025 में डॉ बीरेन्द्र कु महतो ने गाड़ा झंडा
- नई शिक्षा नीति और PVTG मिशन हेतु देव कुमार ने उपायुक्त को सौंपा प्रस्ताव
- खोरठा दरपन के पाँचवें अंक का हुआ विमोचन
- करम आखड़ा में मांदर के थाप पर थिरके खोरठा गीतकार व लोकगायक विनय तिवारी
- शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति – विनय तिवारी खोरठा गीतकार
नोबेल शांति पुरस्कार के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य
• 1901 से अब तक (2020 तक) कुल 107 व्यक्ति एवं 28 संस्थाओं को यह पुरस्कार दिया गया है।
• पाकिस्तान की मलाला यूसूफजई सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली विजेता है।
• सबसे अधिक उम्र 87 वर्ष में शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता थे पौलैंड के जोसेफ राॅटब्लैट (Joseph Rotblat)। जिन्हें 1995 में यह पुरस्कार दिया गया।
• शांति का पहला नोबेल 1901 में स्विजरलैंड के सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी दुनांत को दिया गया था।
• इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रैडक्रॉस ने सर्वाधिक तीन बार शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
• ऑस्ट्रेलिया के बरथा वान शटनर पहली महिला थी जिन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
• शांति का नोबेल प्राप्त करने वाली पहली भारतीय मदर टेरेसा थी। जिन्हें 1979 में नोबेल मिला।
• कैलाश शरणार्थी दूसरे भारतीय हैं जिन्हें 2014 में शांति का नोबेल मिला।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरीकी कवियत्री लुइस ग्लक (Louise Gluck) को प्रदान करने की घोषणा की गई है। 77 वर्षीय ग्लक को यह पुरस्कार उनकी काव्यात्मक आवाज (For her Unmistakable Poetic Voice that with austere beauty makes individual existence Universal) के लिए 10 दिसम्बर को प्रदान किया गया जाना है। 1943 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मी लुइस ग्लक येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर है। द वाइल्ड आइरिस (The Wild Iris) के लिए उन्हें 1992 का पुलित्जर पुरस्कार भी मिल चुका है।

साहित्य नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• 1901 से 2020 तक अब तक 117 साहित्यकारों को यह पुरस्कार भी दिया गया है।
• साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार ब्रिटेन के रूडयाई किपलिंग थे। 41 वर्ष की आयु में 1907 में जंगल बुक के लिए दिया गया था।
• सबसे उम्रदराज साहित्यकार ब्रिटेन के ही डोरिस लेंसिंग थी। जिन्हें 88 वर्ष की आयु में नोबेल साहित्य मिला था।
• स्वीडिश महिला साहित्यकार सेलमा लेगरलोफ पहली महिला थी। जिन्हें यह पुरस्कार 1909 में प्रदान किया गया।
• रविंद्रनाथ टैगोर पहले भारतीय थे जिन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें गीतांजलि के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति थे।
चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2020 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया जाना है। यह पुरस्कार अमेरीकी वैज्ञानिकों हार्वे जे. आल्टर (Harvey J. Alter) एवं चार्ल्स एम. राइस (Charles M. Rice) तथा ब्रिटेन के वैज्ञानिक मिशेल ह्यूटाॅन (Michael Houghton) को संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार जानलेवा हेपिटाइटिस सी (Hepatitis C) वायरस की खोज के लिए चुना गया है।

यह दूसरा अवसर है जब हेपेटाइटिस वायरस की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले हेपेटाइटिस बी की खोज के लिए ब्रच ब्रल्मबर्ग को 1976 में यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
चिकित्सा नोबेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• 1901 से 2020 तक कुल 222 वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
• चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे कम उम्र में नोबेल पाने वाले कनाडाई वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ग्रांट बैंटिंग थे। जिन्हें 1923 में चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 32 वर्ष थी।
• जबकि सबसे अधिक उम्र में 1966 में चिकित्सा का नोबेल अमेरिकी वैज्ञानिक पीटोन रोउस (Peyton Rous) को मिला था। उस समय उनकी उम्र 87 वर्ष था।
• 1901 में जर्मन चिकित्सा विज्ञानिक एमिल एडोल्फ वाॅन बेहरिंग (Emil Adolf Von Behring) को चिकित्सा का नोबेल मिला था।
• वर्ष 1947 में अमेरिका की गेर्टीकोरी (Gerty Cori) को चिकित्सा का नोबेल पाने वाली पहली महिला थी।
• चिकित्सा के क्षेत्र में एक भारतीय वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार मिला है। 1968 में हरगोविंद खुराना को उनके खोज जेनेटिक कोड और प्रोटीन का संश्लेषण के लिए दिया गया था।
—————–
इसे भी जानें
? Nobel Prize winner 2019 के विजेता
? झारखंड के नेशनल पार्क एवं अभयारण्य
? झारखंड प्रागैतिहासिक काल से क्विज के 30 क्वेश्चन
? गिरिडीह जिला कब बना जानें इतिहास और वर्तमान
? रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई जाने पूरा इतिहास
? एटीएम का आविष्कार किसने किया या भारत में कब लगा
? आईपीएल का इतिहास
? विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो का जीवन परिचय
? विश्व पोलियो दिवस जाने इतिहास
? आवाज के जादूगर कुमार सानू का जीवन परिचय
? विश्व के सात आश्चर्य
?Class 10 geography
——————-
• इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं
———————-
Nobel Prize Winner
भौतिक विज्ञान का नोबल पुरस्कार
भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। ब्रिटेन के रोजर पेनरोज (Roger Penrose), जर्मनी के रिनहर्ड गेंजेल (Reinhard Genzel) तथा अमेरिका के एड्रिया गेज (Andrea Ghez) को संयुक्त रूप से दिया गया है। ब्रिटिश वैज्ञानिक रोजर पेनेरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के सिद्धांत के आधार पर ब्लैक होल्स के निर्माण का पता लगाने के लिए मैथमेटिकल मॉडल तैयार करने हेतु दिया गया है। जबकि गेंजेल और गेज को ब्राह्मण के रहस्यों को समझाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

भौतिक विज्ञान का नोबेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• 1901 से 2020 तक भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का कुल 216 वैज्ञानिकों को नोबेल दिया जा चुका है।
• 1901 में भौतिक विज्ञान का पहला नोबेल जर्मन के विलाहैम राॅटजेन को दिया गया था।
• ब्रिटिश वैज्ञानिक विलियम लॉरेंस ब्रैग सबसे कम उम्र में भौतिक का नोबेल प्राप्त करने वाले वैज्ञानिक हैं। जब उन्हें यह पुरस्कार 1915 में दिया गया तब उनकी उम्र 25 वर्ष थी।
• वहीं सबसे अधिक उम्र में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक के आर्थर आश्किन थे। जिन्हें 2018 में 96 वर्ष की आयु में उन्हें यह पुरस्कार मिला था।
• अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बोर्डिंन ऐसे एकमात्र वैज्ञानिक जिन्हें यह पुरस्कार दो बार 1956 एवं 1972 में दिया गया है।
• सर चंद्रशेखर वेंकटरमण पहले ऐसे भारतीय थे जिन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। वहीं सुब्राह्मण्यन चंद्रशेखर दूसरे भारतीय वैज्ञानिक है। जिन्हें 1983 में भौतिक में नोबेल मिला था।
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2020 का नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को दिया गया है। अमेरिका की बायोकेमिस्ट्स जेनिफर ए डाॅडना (Jennifer A. Doudna) और फ्रांसीसी मूल की एमैनुएल शारपेंतिए (Emmanuelle Charapentier) को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार जिनोम एडिटिंग की एक कृति विकसित करने के लिए दिया गया है।
रसायन के नोबेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• 1901 से 2020 तक कुल 186 लोगों को रसायन का नोबेल दिया गया।
• 1901 में रसायन का पहला नोबेल नीदरलैंड के जैकोब्रस एच वी हाॅफ (Jacobus H V Holf) को दिया गया था।
• सबसे कम उम्र में रसायन का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी वैज्ञानिक फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी (Fredric Joliot Curie) को मिला था। 1935 में जब उन्हें यह पुरस्कार दिया गया तब उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष था।

• वहीं सबसे अधिक उम्र में रसायन का नोबेल अमेरिका के जॉन बी गुडएनफ (John B. Goodenough) को दिया गया। वर्ष 2019 में जब यह पुरस्कार दिया गया तब उनकी उम्र 97 वर्ष थी।
• वेंकटरमन रामकृष्णन पहले और एकलौते भारतीय रसायन वैज्ञानिक हैं। जिन्हें रसायन का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें वर्ष 2009 में यह पुरस्कार दिया गया।
अर्थशास्त्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार
वर्ष 2020 का अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिका के दो अर्थशास्त्री पाॅल आर मिलग्रोम (Paul R. Milgrom) एवं रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B. Wilson) को संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें सिद्धांत में सुधार लाने एवं इसके लिए नए प्रारूप बनाने के लिए दिया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित ये दोनों अर्थशास्त्री अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से संबंधित है।

अर्थशास्त्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह नोबेल पुरस्कार अन्य नोबेल पुरस्कारों से थोड़ा अलग है। इसकी स्थापना अल्फ्रेड नोबेल ने नहीं की है। बल्कि इस पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा किया गया था। इसलिए इस पुरस्कार को नोबेल तुल्य पुरस्कार कहा जाता है।
• सर्वप्रथम 1969 में यह पुरस्कार नीदरलैंड के जॉन टिंबरजेन तथा नॉर्वे के रैगनर फ्रिश्क को संयुक्त रूप से दिया गया था।
• 1969 से 2020 तक कुल 86 अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
• सबसे कम उम्र में अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले व्यक्ति भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी की पत्नी ईस्थर डुफ्लो (Esther Duflow) हैं। जिन्हें 2019 में 46 वर्ष की आयु में अपने पति अभिजीत बनर्जी के साथ संयुक्त रूप से दिया गया था।
• वहीं लियोनिद हरविद सबसे अधिक उम्र में नोबेल पाने वाले अर्थशास्त्री हैं। उन्हें 2007 में 90 वर्ष की आयु में यह पुरस्कार दिया गया था।
• जहां तक भारत का संबंध है अर्थशास्त्र में अब तक 2 भारतीयों को यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
• 1998 में अमर्त्य सेन तथा 2019 में अभिजीत बनर्जी को यह अर्थशास्त्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार मिला है।
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता
अब तक कुल मिलाकर 10 भारतीय व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है। सबसे पहली बार 1913 में रविंद्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। अंतिम बार वर्ष 2019 में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को यह पुरस्कार दिया गया।
भारतीय नोबेल विजेताओं की सूची

भारत में जन्म लेने वाले विदेशी नोबेल विजेता
दो ऐसे विदेशी नोबेल विजेता हैं जिनके जन्म भारत में हुए हैं परन्तु वे मूल रूप से विदेशी हैं। वे न तो भारत के नागरिक हैं और नहीं भारत का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है।
1. रोनाल्ड राॅस, ब्रिटेन:- वर्ष 1902 में मलेरिया पर कार्य करने के लिए उन्हें चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। उनका जन्म भारत के अल्मोड़ा में हुआ था।
2. रूडयार्ड किपलिंग, ब्रिटेन:- वर्ष 1907 में उन्हें साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका जन्म भारत के तत्कालीन बंबई (अब मुम्बई) में हुआ था।
अल्फ्रेड नोबेल के बारे में जानिए
• अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के नाम पर ही नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
• अल्फ्रेड नोबेल एक रसायन शास्त्री, इंजीनियर और केमिस्ट व्यवसायी थे।
• इनका जन्म 21 अक्टूबर 1833 ई• को स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था।
• 1867 में इन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था।
• 10 दिसंबर 1896 को सैनरेमो, इटली में इनका निधन हुआ।
• मृत्यु से पहले अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी सारी संपत्ति एक ट्रस्ट में सुरक्षित रख दिया था।

• उनकी इच्छनुसार उनके संपत्ति के ब्याज से 1901 से मानव कल्याण हेतु नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत की गई।
• यह पुरस्कार प्रारंभ में साहित्य, शांति, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा इन पांच श्रेणियों में दिया जाता था।
• 1969 से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य के लिए नोबेल तुल्य इस पुरस्कार को दिया जाने लगा।
• ये सभी पुरस्कार प्रति वर्ष अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि 10 दिसंबर को विजेताओं को प्रदान किए जाते हैं।
Nobel Prize Winner
——————–
इसे भी देखें
? चांद पर मानव कैसे पहुंचा देखें पूरा वीडियो
? बांस करील के लाभकारी गुुण
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ पूरा वीडियो
? तीन धामों का संगम स्थली इटखोरी भद्रकाली
? शहीद निर्मल महतो पार्क हजारीबाग
? Class 10 jac board important questions
? class 10 economics
Nobel Prize Winner
Nobel Prize Winner