Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता
नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार साहित्य, शांति, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर इन पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में की गई थी। वर्ष 2019 में इन पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। आज के इस पोस्ट में आप Nobel Prize winners, 2019 देखने जा रहे हैं। जो आपके परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।
Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता
1• साहित्य के क्षेत्र में
Also Read
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
- 10th Social Science Model question 2 in hindi

इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2018 और 2019 के लिए एक साथ की गई है।
• वर्ष 2019 के लिए साहित्य का यह पुरस्कार ऑस्ट्रेलियाई मूल के लेखक पीटर हैंडके को दिया जाना है।
• पीटर हैंडके को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
वर्ष 2018 में यौन उत्पीड़न मामले के कारण साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई थी।
• इस वर्ष 2018 के लिए भी साहित्य का नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
• वर्ष 2018 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार पोलैंड की लेखिका ओल्गा टोकार्चुक को दिया जाएगा।
• इन्हें जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिए इस पुरस्कार हेतु चयन किया गया है।
2• शांति के क्षेत्र में

इस वर्ष का शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबे अहमद अली को दिया जाएगा।
• ये इथियोपिया के पहले शख्स हैं जिन्हें साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला है।
• शांति के क्षेत्र में दिया गया यह 100वां नोबेल पुरस्कार है।
• यह पुरस्कार इथोपिया के पुराने शत्रु इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष विवाद को सुलझाने के कारण अबे अहमद को दिया जाएगा।
3• भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में

भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया जाना है।
• यह पुरस्कार कनाडा मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक जिम पीबल्स, स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर और डीडिएर क्वेलोज को दिया जाएगा।
• जिम पीबल्स को ब्रह्मांड पर सिद्धांत प्रस्तुत करने के लिए दिया जाएगा।
• जबकि मिशेल मेयर और डीडिएर क्वेलोज को सौरमंडल से दूर स्थित एक और ग्रह की खोज के लिए दिया जाना है।
• इन दोनों वैज्ञानिकों ने “51 पैगासी बी” ग्रह की खोज की थी। जो पृथ्वी से 50 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहा है।
4• रसायन विज्ञान के क्षेत्र में

रसायन विज्ञान के लिए तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार हेतु चुना गया है।
• जापान के वैज्ञानिक अकीरा योशिनो, ब्रिटेन के एम स्टेनली विटिंगम और अमेरिका के जॉन बी गुडएनफ को दिया जाएगा।
• इन तीनों वैज्ञानिकों ने लिथियम आयरन बैटरी विकसित की है।
• इन बैटरियों का प्रयोग अंतरिक्ष, घरेलू कार्यों तथा इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों इत्यादि में प्रमुखता से किया जा रहा है।
5• चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों को चुना गया है।
• इन तीनों वैज्ञानिकों में 2 वैज्ञानिक विलियम जी• कैलीन और ग्रेग एल सेमेंजा अमेरिका से हैं।
• जबकि पीटर जे रेटक्लिफ ब्रिटेन से हैं।
• इन तीनों वैज्ञानिकों को कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता को दर्शाने के कारण चुना गया है।
6• अर्थशास्त्र के क्षेत्र में

इस वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
• ये वैज्ञानिक है:- भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, फ्रांसीसी-अमेरिकी अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो तथा अमेरिकी अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर।
• इन्हें यह पुरस्कार वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग के उनके शोध के लिए दिया जाना है।
भारत के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि अभिजीत बनर्जी दूसरे भारतीय हैं जिन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला।
• इनसे पहले अमर्त्य सेन को वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।
• दिलचस्प बात यह भी है कि अभिजीत बनर्जी की पत्नी “एस्थर डुफ्लो” को भी इसी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
• वर्तमान में अभिजीत और उनकी पत्नी एस्थर अमेरिका स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
⭐ Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता के इस पोस्ट में अल्फ्रेड नोबल के बारे में भी जानिये।
☆ अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल

• अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के नाम पर ही नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
• अल्फ्रेड नोबेल एक रसायन शास्त्री, इंजीनियर और केमिस्ट व्यवसायी थे।
• इनका जन्म 21 अक्टूबर 1833 ई• को स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था।
• 1867 में इन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था।
• 10 दिसंबर 1896 को सैनरेमो, इटली में इनका निधन हुआ।
• मृत्यु से पहले अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी सारी संपत्ति एक ट्रस्ट में सुरक्षित रख दिया था।
• उनकी इच्छनुसार उनके संपत्ति के ब्याज से 1901 से मानव कल्याण हेतु नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत की गई।
• यह पुरस्कार प्रारंभ में साहित्य, शांति, भौतिकी, रसायन और चिकित्सा इन पांच श्रेणियों में दिया जाता था।
• 1969 से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य के लिए इस पुरस्कार को दिया जाने लगा।
• ये सभी पुरस्कार प्रति वर्ष अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि 10 दिसंबर को विजेताओं को प्रदान किए जाते हैं।
• PDF file Download यहाँ से करें
☆ Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता के बाद हमारे कुछ और प्रस्तुति आप नीचे देख सकते हैं।
• यूट्यूब van hi jeevan hai पर रोचक ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए
• चांद पर मानव कैसे पहुंचा इसका वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक
• प्राचीन समय के भारतीय सिक्कों का आकर्षक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• हजारीबाग स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क देखने के लिए क्लिक करें
• ट्रैक पर पत्थर क्यों होते हैं देखने के लिए क्लिक करें
• रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान कब वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता के बाद वेबसाइट www.gyantarang.com पर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
• 9th. Jac Board Question Bank महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
• भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के लिए क्लिक करें
• for competitive exam click here
• IAS (DC) या IPS (SP) में कौन बड़ा
☆ Nobel Prize winners, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता पोस्ट आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताइएगा। अच्छा लगा तो शेयर भी कीजिएगा। जल्द ही एक नए पोस्ट के साथ मिलते हैं। रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहिए।
शोध एवं आलेख
•••••••••••••
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
प्रस्तुतकर्ता
www.gyantarang.com
इसे भी देखिये
यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर
• चतरा के टाप-10 पर्यटक स्थल
• मां भद्रकाली इटखोरी
• झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ का विडियो
• मैट्रिक (जैक) का प्रश्न बैंक
• विश्व के सात नए आश्चर्य इत्यादि।
धन्यवाद!












