Nutrients For Our Body हमारे शरीर के पोषक तत्व

Science

हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व
Nutrients for our body

सिक्के coin YouTube

Global Warming click here

किसी भी जीवों के जैविक कार्यों के संचालन एवं संपादन के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जो जीवों के शारीरिक विकास एवं वृद्धि तथा प्रतिरक्षा आदि के लिए उत्तरदाई होते हैं। रासायनिक संगठन के आधार पर सात प्रकार के हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। जो निम्नलिखित है।

Nutrients for our body
1• कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)
2• प्रोटीन (Protein)
3• वसा (Fats)
4• विटामिन (vitamin)
5• खनिज लवण (Minerals)
6• न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic acid)
7• जल (Water)

1• कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) :–

Nutrients for our body के रूप में कार्बोहाइड्रेट महत्वपूर्ण है। यह कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के 1:2:1 के अनुपात से मिलकर बने कार्बनिक पदार्थ हैं। शरीर की ऊर्जा की लगभग 50 से 75% मात्रा कार्बोहाइड्रेट द्वारा पूरी होती है।

• कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख कार्य
Major functions of carbohydrates

• ऑक्सीकरण के माध्यम से शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करता है।
• शरीर में भोजन संचय जैसा कार्य करना।
• न्यूक्लिक अम्लों का निर्माण करना तथा अन्य पदार्थों के निर्माण के लिए कच्चे पदार्थों के रूप में कार्य करना।
• विटामिन सी के निर्माण करने में मुख्य भूमिका निभाना।
• जंतुओं के वाह्यय कंकाल का निर्माण करना इत्यादि।

• कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत
Major sources of carbohydrates

चावल, गेहूं, मक्का, बाजरा, आलू, शकरकंद, शलजम से बने खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके अलावा केला, गन्ना, खजूर, मुन्नका, अमरूद, अंजीर में भी कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।


कार्बोहाइड्रेट के स्रोत
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत

2• प्रोटीन (Protein)

Nutrients for our body के रूप में प्रोटीन महत्वपूर्ण है। यह एक जटिल कार्बनिक योगिक है। प्रोटीन 20 अमीनो अम्ल से मिलकर बने होते हैं। मानव शरीर लगभग 15% भाग प्रोटीन से मिलकर बना होता है। प्रोटीन की कमी से बच्चों में “क्वाशियोर्कर” और “मरास्मस” नामक बिमारी होती है।

• प्रोटीन के प्रमुख कार्य
Major functions of proteins

• प्रोटीन कोशिकाओं, जीवद्रव्य एवं उत्तकों के निर्माण में भाग लेते हैं।
• प्रोटीन शारीरिक वृद्धि के लिए जरूरी है।
• आवश्यकता पड़ने पर यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।
•  प्रोटीन अनुवांशिकी लक्षणों के विकास का नियंत्रण भी करता है।
• प्रोटीन जैव उत्प्रेरक और जैविक नियंत्रण के रूप में भी कार्य करता है।
• प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के आवश्यक है।

• प्रोटीन के प्रमुख स्रोत
Major sources of protein

दूध, अंडा, दाल, राजमा, सोयाबीन, पनीर, मांस, यकृत, मछली जैसे पदार्थ प्रोटीन के मुख्य स्रोत है। दालों में चना, उरद, मुंग, मसूड़, अरहर में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

Source of protein
Source of protein

3• वसा (Fats)

वसा हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व के रूप में कार्य करता है। वसा ग्लिसराल एवं वसीय अम्ल के संयोग से बने होते हैं। ये कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के योगिक है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की तुलना में ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम होती है। सामान्यत: एक वयस्क व्यक्ति को 20 से 30% ऊर्जा वसा से प्राप्त होनी चाहिए। शरीर में इनका संश्लेषण माइट्रोकांड्रिया में होता है।

• वसा की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है। शरीर के वजन में कमी आती है, जिस कारण से शरीर का विकास अवरुद्ध हो जाता है।
• वसा की अधिक मात्रा से शरीर स्थूल हो जाता है। साथ ही हृदय की बीमारी और रक्तचाप बढ़ जाता है।

• वसा के प्रमुख कार्य
Major functions of fat

• यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।
• वसा त्वचा के नीचे जमा होकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
• यह घातरोधी आवरण के रूप में शरीर के विभिन्न अंगों को चोटों से बचाती है।
• वसा भोजन को रुचिकर बनाती है।

• वसा के प्रमुख स्रोत
Major sources of fat

दूध, पनीर, मक्खन, अंडा, मांस, मछली का तेल, नारियल तेल इत्यादि वसा के प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा सूरजमुखी, अखरोट, घी, मुंगफली में भी वसा पाया जाता है।

Source of fats
Source of fats


4• विटामिन (vitamins)

Nutrients for our body के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में विटामिन प्रमुख है। विटामिन की खोज फंक (Funk) ने 1911 में किया था। विटामिन एक प्रकार का कार्बनिक योगिक है। इसका ऊर्जा के स्रोत के रूप में कोई महत्व नहीं है, परंतु शरीर के विभिन्न उपापचयी(Metabolism) में नियंत्रण करने के लिए यह महत्वपूर्ण है। इसे रक्षात्मक पदार्थ भी कहा जाता है।

• विटामिन के प्रकार
Types of vitamins

? घुलनशीलता के आधार पर विटामिन दो प्रकार होते हैं:-

• जल में घुलनशील विटामिन:- विटामिन B और C

• वसा में घुलनशील विटामिन:- विटामिन A, D, E और K

• विटामिन के प्रमुख कार्य
Major functions of vitamins

• विटामिन A नेत्र, त्वचा, हड्डी और हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है।
• विटामिन B शरीर के स्नायु को स्वस्थ रखता है। तथा भोजन के पाचन में सक्रिय भूमिका निभाता है।
• विटामिन C शरीर के विभिन्न अंगों को आकार प्रदान करने में मदद मिलता है। यह शरीर के रक्त वाहिकाओं को मजबूत करता है।  विटामिन C शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए यह आवश्यक है।
• विटामिन E शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनने में मदद करता है। विटामिन E शरीर में फैटी एसिड एसिड को भी संतुलित करता है।
• विटामिन K शरीर में प्रजनन क्षमता के लिए जिम्मेवार है।

• विटामिंस के प्रमुख स्रोत
Major sources of vitamines

दूध, अंडा, पनीर, हरी साग-सब्जियां, मूंगफली, मांस, मछली, यकृत, कलेजी, निंबू-संतरा, मिर्च, दाल, सोयाबीन, अंकुरित अनाजों इत्यादि से विटामिन प्राप्त होता है।


Source of vitamins
Source of vitamins

5• खनिज लवण (Minerals)

Nutrients for our body के रूप में खनिज-लवण भी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। खनिज लवण अकार्बनिक पदार्थ होते हैं। मानव शरीर में कम से कम 29 खनिज तत्व पाए जाते हैं। मानव इन खनिजों को सीधे धरती से न प्राप्त करके भोजन के रूप में ग्रहण करता है।

• खनिज लवण के प्रमुख कार्य
Major functions of minerals

• खनिज-लवण शरीर की विभिन्न  अभिक्रियाओं के लिए आवश्यक है।
• यह विटामिन के साथ हड्डियों तथा दांतों को दृढ़ता प्रदान करता है।
• खनिज रुधिर के स्पंदन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
• यह शरीर के तरल पदार्थों के संरचनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
• यह हिमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
• यह पेशी तंत्र एवं तंत्रिका तंत्र की क्रिया हेतु इंसुलिन कार्यिकी के लिए भी है।

• खनिज लवण के स्रोत
Sources of minerals

दूध, अंडा, मांस, मछली, यकृत, टमाटर, अनाज, पत्तेदार सब्जियां, कलेजी, अंडा, केला, पालक सेव, चोकर युक्त आटा, गुड़, अंडे का पितक इत्यादि से खनिज-लवण प्राप्त होता है।

Source of minerals
Source of minerals

6• न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic acid)

Nutrients for our body के रूप में न्यूक्लिक अम्ल महत्वपूर्ण है। यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और फास्फोरस के बहुलक है। जो अल्प मात्रा में मानव कोशिकाओं में  DNA तथा RNA के रूप में पाए जाते हैं।

• न्यूक्लिक अम्ल के कार्य
functions of nucleic acid.

• एंजाइम का निर्माण और प्रोटीन संश्लेषण का नियंत्रण करना है।
• अनुवांशिकी गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाना है।
• क्रोमेटिक जाल का निर्माण करना है।

• न्यूक्लिक अम्ल के स्त्रोत
sources of nucleic acid

• मछली, फल और बीन्स में न्यूक्लिक अम्ल पाया जाता है।

7• जल (Water)

Nutrients for our body के रूप में जल भी महत्वपूर्ण है। जल हमारे शरीर का मुख्य अवयव है। हमारे शरीर के भार का 65 से 75 प्रतिशत भाग जल होता है।

• जल के प्रमुख कार्य
Major functions of water

• जल हमारे शरीर के तापमान को पसीने तथा वाष्पीकरण द्वारा नियंत्रित करता है।
• जल शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को भी उत्सर्जन के माध्यम से बाहर निकालता है।
• शरीर में होने वाले अधिकतर जैव रासायनिक अभिक्रिया जलीय माध्यम से संपन्न होती है।

• हमारी कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तुति

• प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

• भारत के प्रतीक चिन्ह जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

• पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं you tube click here

• 10th class click here

• Global Warming click here

• weakly GK click here

• YouTube बौद्ध गया संपुर्ण विवरण के लिए click here

you tube खोरठा हास्य नाटक क्लिक करें

हमारे शरीर के पोषक तत्व आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। साथ ही इसे शेयर और लाइक भी कीजिएगा। हमारे वेबसाइट पर बने रहिए, आगे और भी रोचक जानकारी पोस्ट होता रहेगा।
जय हिंद

Leave a Comment