Project tiger in India in hindi प्रोजेक्ट टाइगर
“आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस है”
बाघ वन्य जीवन का एक अद्भुत जीव है। जैव विविधता को बनाए रखने में बाघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 55,000 थी। जो 1973 में आधिकारिक गणना के अनुसार घटकर 1827 रह गया।
बाघों की संख्या के कम होने के प्रमुख कारण:-
• बाघों की हड्डियों से औषधियों एवं खालों के लिए बाघों को मारकर उनका व्यापार करना।
• सघन वनों में कमी के कारण बाघों के आवासीय स्थलों का सिंकुडना।
• बाघों के भोजन जैसे हिरण, खरगोश, जंगली भैंसा आदि की संख्या में लगातार कमी होना।
• वन क्षेत्रों और टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के समीप आवास स्थल होने से मानव और बाघ के बीच परस्पर संघर्ष से बाघ की संख्या में कमी आई है।
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
उपरोक्त कारण भारत में बाघों की घटती संख्या के लिए जिम्मेवार हैं। भारत और नेपाल विश्व के लगभग दो-तिहाई बाघों का निवास स्थल है। इस कारण तस्करों की निगाह यहां के बाघ क्षेत्रों पर रहती है। एशियाई देशों में विशेषकर चीन में बाघ के अंगों एवं उनकी हड्डियों का प्रयोग औषधि के लिए किया जाता है।
बाघ परियोजना “Project tiger” विश्व की बेहतरीन वन्य जीव परियोजनाओं में से एक हैं। इस परियोजना की शुरुआत 1 अप्रैल 1973 को उत्तराखंड स्थित “जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान” से किया गया। प्रारंभ में 9 बाघ परियोजना की शुरुआत की गई, जो वर्तमान में बढ़कर 50 हो गयी है। वर्ष 2006 में भारत में बाघों की संख्या 1411 थी जो 2010 में 1706 और 2014 में 2226 हो गई। 29 जुलाई 2019 को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रधानमंत्री ने बाघ रिपोर्ट 2018 प्रस्तुत किया। जिसके तहत भारत में बाघों की संख्या बढ़कर “2967″ हो गई। भारत में विश्व का आधे से अधिक बाघ पाये जाते हैं।
? विश्व के सात नए आश्चर्य जानने के लिए क्लिक कीजिए
बाघ से संबंधित रोचक तथ्य
• भारत में विश्व का आधे से अधिक बाघ पाए जाते हैं।
• वर्ष 2018 में बाघ गणना रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2967 बाघ है।
• भारत में सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश में है 526 की संख्या में है।
• 29 जुलाई को “अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
• 29 जुलाई 2010 को रूस के सेंट पीट्सबर्ग में एक टाइगर समिति के दौरान विश्व भर में बाघों की घटती संख्या के संदर्भ में एक समझौता किया गया था।
• इसके अंतर्गत 2022 तक बाघों की संख्या दुगनी करनी है।
• भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India) की स्थापना 1982 में की गई थी।
बाघ गणना रिपोर्ट 2018
बाघ रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर 2967 हो गई है। इससे पहले 2006, 2010 और 2014 में बाघों की गणना के अनुसार निम्न बाघ थे।
2006- 1411
2010- 1706
2014- 2226
भारत के राज्य बाघों की संख्या
बिहार 31
उत्तराखंड 442
उत्तर प्रदेश 173
आंध्र प्रदेश 48
तेलंगना 26
छत्तीसगढ़ 19
झारखंड 05
मध्य प्रदेश 526
महाराष्ट्र 312
उड़ीसा 28
राजस्थान 69
गोवा 03
कर्नाटक 524
केरल 190
तमिलनाडु 264
अरुणाचल प्रदेश 29
असम 190
सुंदरवन 88
कुल 2967
भारत में बाघ परियोजना की सूची
List of Tiger Reserves in India
Tiger Reserve State
1. जिम कार्बेट, 1973 – उतराखण्ड
2. बांदीपुर, 1973 – कर्नाटक
3. कान्हा, 1973 – मध्यप्रदेश
4. मानस, 1973 – असम
5. मेलघाट, 1973 – महाराष्ट्र
6. पलामू , 1973 – झारखंड
7. रणथंभोर, 1973 – राजस्थान
8. सिमलीपाल, 1973 – उड़ीसा
9. सुंदरवन, 1973 – पश्चिम बंगाल
10. पेरियार, 1978 -79 – केरल
11. सरिस्का , 1978 – 79 – राजस्थान
12. बक्सा, 1982 – 83 – पश्चिम बंगाल
13. इंद्रावती, 1982 – 83 – छत्तीसगढ़
14. नामदाम्फा, 1982- 83 – अरुणाचल प्रदेश
15. दुधवा, 1987- 88 – उत्तर प्रदेश
16. कलाकड़ – मुन्डथुराइ, 1988 – 89 – तमिलनाडु
17. वाल्मीकि, 1989 – 90 – बिहार
18. पेंच, 1992 – 93 – मध्यप्रदेश
19. टोडोबा-अंधेरी, 1993 – 94 – महाराष्ट्र
20. बांधवगढ़, 1993 – 94 – मध्य प्रदेश
21. पन्ना, 1994 – 95 – मध्य प्रदेश
22. दाम्पा, 1994 – 95 – मिजोरम
23. भद्रा, 1998 – 99 – कर्नाटक
24. पेंच, 1998 – 99 – महाराष्ट्र
25. पक्के और पाखुई, 1999 – 2000 – अरूणाचल प्रदेश
26. नामेरी, 1999 – 2000 – असम
27. सतपुड़ा, 1999 – 2000 – मध्य प्रदेश
28. अन्नामलाई, 2008 – 09 – तमिलनाडु
29. उदंती-सीतानदी, 2008 – 09 – उड़ीसा
30. सत्कोसिया, 2008 – 09 – उड़ीसा
31. काजीरंगा, 2008 – 09 – असम
32. अचानकमार, 2008 – 09 – छत्तीसगढ़
33. दंदेली-अंशी (काली), 2008 – 09 – कर्नाटक
34. संजय-दुबरी, 2008 – 09 – मध्यप्रदेश
35. मुदुमलाई, 2008 – 09 – तमिलनाडु
36. नागरहोल, 2008 – 09 – कर्नाटक
37. पराम्बिकुलम, 2008 – 09 – केरला
38. सहायद्री, 2009 – 10 – महाराष्ट्र
39. बिलिगिरि रंगनाथ, 2010 – 11 – कर्नाटक
40. कवल, 2012 – 13 – तेलंगाना
41. सथ्यमंगालम् , 2013 – 14 – तमिलनाडु
42. मुकंद्रा हिल्स, 2013 – 14 – राजस्थान
43. नवेगांव-नाग्जिरा, 2013 – 14 – महाराष्ट्र
44. नागार्जुनसागर सिरिसैलुम, 1982 – 83 – आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना
45. अम्राबाद, 2014 – तेलंगाना
46. पीलीभीत, 2014 – उत्तर प्रदेश
47. बोर, 2014 – महाराष्ट्र
48. राजाजी, 2015 – उत्तराखण्ड
49. ओरंग, 2016 – असम
50. कम्लंग, 2016 – अरूणाचल प्रदेश
Project tiger in India in hindi प्रोजेक्ट टाइगर के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
? भारत में रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई जानने के लिए क्लिक कीजिए
? frist moon Mission how impossible
Project tiger in India in hindi प्रोजेक्ट टाइगर के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप
? ATM मशीन का आविष्कार कब और कहां हुआ
? quiz