Reason of Land Degradation भूमि निम्नीकरण के कारण

Class 10th. Chapter:-1

पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

Reason of Land Degradation
भूमि निम्नीकरण के कारण

पेड़ पौधों तथा फसलों के वृद्धि के लिए आवश्यक प्राकृतिक पोषक तत्वों की कमी होना भूमि निम्नीकरण कहलाता है। इस समय भारत में लगभग 13 करोड हेक्टेयर भूमि निम्नीकृत है। आइए जानते हैं भूमि निम्नीकरण (Reason of Land Degradation) के क्या कारण है?

◾खनन कार्य
mining operations
◾वृक्षों की कटाई
Felling of trees
◾अत्यधिक पशुचारण
excessive grazing
◾अधिक सिंचाई
Over irrigation
◾औद्योगिक जल निकासी
Industrial drainage
◾अपरदन
erosion

?खनन कार्य
Mining operations

खनन के बाद खदानों को मलबों और कचरों के साथ छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद जब वर्षा होती है। या तेज हवा चलती है तो यह मलबा बहकर या उड़कर भूमि में फैल जाती है। और भूमि को प्रदूषित कर देती है। इससे भूमि निम्निकृत हो जाती है।

?वृक्षों की कटाई
Felling of trees

कृषि के लिए भूमि की अधिक मांग एवं बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण से वृक्षों की कटाई हुई है। जिस कारण मृदा अपरदन की समस्या सामने आई है। पेड़-पौधे अपनी जड़ों से भूमि को पकड़े रहती है, जिससे अपरदन कम होता है। साथ ही पेड़-पौधों के पत्ते भूमि में मिलकर भूमि को उर्वर बनाती है। परंतु वृक्षों की कटाई के फलस्वरूप भूमि निम्नीकरण में बढ़ोतरी हुई।

 

वृक्षों की कटाई
वृक्षों की कटाई

?अत्यधिक पशुचारण
excessive grazing

पशुओं के खुर के कारण मिट्टी उखड़ जाती है। और जब वर्षा या तेज हवा चलती है। तो मिट्टी आसानी से अपरदित हो जाती है। इस कारण अति पशुचारण भू निम्नीकरण का कारण (Reason of Land Degradation) बनता है।

?अधिक सिंचाई
Over irrigation

अधिक सिंचाई भी भूमि निम्नीकरण के लिए उत्तरदाई है। अधिक सिंचाई से भूमि सुख नहीं पाता और जुताई भी ठीक से नहीं हो पाती है। इसे जलाक्रांता भी कहा जाता है। जिस कारण मृदा निम्नीकृत हो जाती है।

?औद्योगिक जल निकासी
Industrial drainage

उद्योगों से निकलने वाला अपशिष्ट जल नालियों के माध्यम से नदियों और भूमि में फैल जाता है। इस कारण भूमि प्रदूषित हो जाती है। जो भूमि निम्नीकरण का कारण बनता है।

औद्योगिक जल निकासी
औद्योगिक जल निकासी

?अपरदन
erosion

मिट्टी के ऊपरी परत का वर्षा जल या हवा इत्यादि के द्वारा हटना अपरदन कहलाता है। पोषक तत्व मुख्यतः मिट्टी के ऊपरी परत में हीं पाए जाती है। ऐसे में मिट्टी का ऊपरी परत यदि वर्षा या हवा द्वारा अपरदित हो जाए तो, पोषक तत्व भी बहकर या उड़कर हट जाता है। इस कारण अपरदन भी भूमि को निम्नीकृत करने का काम करती है।

अपरदन
अपरदन

? हमारी कुछ प्रस्तुति आप यहां नीचे देख सकते हैं क्लिक कीजिए

ब्रह्माण्ड के रहस्य YouTube पर

• संसाधन और संसाधनों के प्रकार देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं क्लिक कीजिए

संसाधन नियोजन क्लिक करें और देखें

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं का योगदान क्लिक करें

• पारसनाथ की पहाड़ी क्लिक करें

• भारतीय संविधान में महिलाओं का योगदान क्लिक करें

• बोधगया क्लिक करें और यूट्यूब पर देखें

• बलबल पशु मेला क्लिक करें और यूट्यूब पर देखें

• एशिया का सबसे अधिक गर्म जलकुंड बरकट्ठा हजारीबाग क्लिक करें

Reason of Land Degradation आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा था। इसे लाइक और शेयर भी कीजिएगा।

जय हिंद

2 thoughts on “Reason of Land Degradation भूमि निम्नीकरण के कारण”

Leave a Comment