Tokyo olympics question answer in hindi | टोक्यो ओलंपिक क्वेश्चन

Tokyo olympics question answer in hindi | टोक्यो ओलंपिक क्वेश्चन

जापान की राजधानी टोक्यो में 32वें ओलंपिक खेल का आयोजन वर्ष 2021 में जुलाई के अंतिम और अगस्त के प्रथम सप्ताह में संपन्न हुआ। हालांकि इसका आयोजन एक वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में ही होना था, परंतु ‘कोरोना वैश्विक महामारी‘ के कारण इसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। इस खेल महाकुंभ में विश्व के तकरीबन 11 हजार एथलिटों ने भाग लिया। उनमें से 340 ने गोल्ड, 338 सिल्वर और 402 ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। अमेरिका 39 स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। भारत ने भी एक गोल्ड सहित कुल 7 पदक जीते! और इसके साथ ही भारत ने ओलंपिक में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस पोस्ट में Tokyo olympics question answer हिंदी में देखने जा रहे हैं। जो JPSC, SSC, BANKING, UPSC इत्यादि परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

टोक्यो ओलंपिक खेल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन थे?
उत्तर:- मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल में समापन समारोह के ध्वजवाहक कौन थे?
उत्तर:- पहलवान बजरंग पुनिया

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय दल के प्रमुख कौन थे?
उत्तर :- वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (भारतीय भारोत्तोलक महासंघ के अध्यक्ष)

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल में कितने खेल शामिल थे?
उत्तर:- 33 ( 33 खेल में 50 विधाओं में कुल 339 स्पर्धा शामिल)

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल में पदकों की संख्या कितनी थी?
उत्तर:- 340 स्वर्ण, पदक 338 रजत और 402 कांस्य पदक

☆ टोक्यो ओलंपिक खेल में भारत कितने खेल में शामिल हुआ?
उत्तर:- 18 खेल

☆ ओलंपिक खेल में भारत पदक तालिका में कितने स्थान पर रहा?
उत्तर:- 48वां

☆ टोक्यो ओलंपिक में किस खिलाड़ी ने ओलंपिक मशाल प्रज्वलित की?
उत्तर :- जापान की जानी मानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka)

● टोक्यो ओलंपिक में प्रमुख टीम स्पर्द्धा के विजेता

☆ हॉकी (पुरुष)
स्वर्ण :- बेल्जियम
रजत :- आस्ट्रेलिया
कांस्य :- भारत

☆ हॉकी (महिला)
स्वर्ण :- नीदरलैंड
रजत :- अर्जेन्टीना
कांस्य :- ब्रिटेन

☆ बास्केटबॉल (पुरुष)
स्वर्ण :- अमेरिका
रजत :- फ्रांस
कांस्य :- आस्ट्रेलिया

☆ बास्केटबॉल (महिला)
स्वर्ण :- अमेरिका
रजत :- जापान
कांस्य :- फ्रांस

☆ हैण्डबाल (पुरुष)
स्वर्ण :- फ्रांस
रजत :- डेनमार्क
कांस्य :- स्पेन

☆ हैण्डबाल (महिला)
स्वर्ण :- फ्रांस
रजत :- ROC (रूसी ओलंपिक समिति)
कांस्य :- नार्वे

☆ फुटबाल (पुरूष)
स्वर्ण :- ब्राज़ील
रजत :- स्पेन
कांस्य :- मैक्सिको

☆ फुटबाल (महिला)
स्वर्ण :- कनाडा
रजत :- स्वीडन
कांस्य :- अमेरिका

☆ वालीबॉल (पुरूष)
स्वर्ण :- अमेरिका
रजत :- ब्राज़ील
कांस्य :- सर्बिया

☆ वालीबॉल (महिला)
स्वर्ण :- फ्रांस
रजत :- ROC
कांस्य :- अर्जेन्टीना

☆ बेसबॉल (पुरूष)
स्वर्ण :- जापान
रजत :- अमेरिका
कांस्य :- डोमिनिक गणराज्य

☆ वाटर पोलो (पुरूष)
स्वर्ण :- सर्बिया
रजत :- ग्रीस
कांस्य :- हंगरी

☆ वाटर पोलो (महिला)
स्वर्ण :- अमेरिका
रजत :- स्पेन
कांस्य :- हंगरी

☆ टेबल टेनिस (पुरूष)
स्वर्ण :- चीन
रजत :- जर्मनी
कांस्य :- जापान

☆ टेबल टेनिस (महिला)
स्वर्ण :- चीन
रजत :- जापान
कांस्य :- हांगकांग

☆ आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, आलराउंडर (पुरूष)
स्वर्ण :- ROC (रूसी ओलंपिक समिति)
रजत :- जापान
कांस्य :- चीन

☆ आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, आलराउंडर (पुरूष)
स्वर्ण :- ROC (रूसी ओलंपिक समिति)
रजत :- अमेरिका
कांस्य :- ब्रिटेन

कुछ प्रसिद्ध व्यक्तिगत स्पर्द्धा में पदक विजेता

☆ बैडमिंटन (पुरूष)
स्वर्ण :- विक्टर एक्सेल सेन (डेनमार्क)
रजत :- चेन लोंग (चीन)
कांस्य :- एंथनी सिनिसुका गिनटिंग (इण्डोनेशिया)

☆ बैडमिंटन (महिला)
स्वर्ण :- चेन यूफी (चीन)
रजत :- ताइ त्जूयिंग (चीनी ताइपै)
कांस्य :- पी वी सिंधु (भारत)

☆ टेनिस (पुरूष)
स्वर्ण :- एलेक्जांडर जवेरेव (जर्मनी)
रजत :- कारेन खाचा नोव (ROC)
कांस्य :- पाब्लो कारेनो बुस्ता (स्पेन)

☆ टेनिस (महिला)
स्वर्ण :- बेलिंडा बेनसिक (स्विट्जरलैंड)
रजत :- मार्केटा वोंद्रू सोवा (चेक गणराज्य)
कांस्य :- एलिना स्वितोलिना (यूक्रेन)

☆ टेबल टेनिस (पुरूष)
स्वर्ण :- मा लोंग (चीन)
रजत :- फान जेंडोंग (चीन)
कांस्य :- दिमित्रिज ऑक्टचारोव (जर्मनी)

☆ टेबल टेनिस (महिला)
स्वर्ण :- चेन मैंग (चीन)
रजत :- सुन यिंगशा (चीन)
कांस्य :- मीमा आइटो (जापान)

☆ गोल्फ (पुरूष)
स्वर्ण :- एक्जैंडर शाॅफेल (अमरीका)
रजत :- रोरी सबातिनी (स्लोवाकिया)
कांस्य :- पान चेंग- त्सुंग (चीनी ताइपै)

☆ गोल्फ (महिला)
स्वर्ण :- नैली कोर्डा (अमेरिका)
रजत :- मोन इनामी (जापानी)
कांस्य :- लीडिया को (न्यूजीलैंड)

☆ आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (पुरूष)
स्वर्ण :- डायकी हाशिमोता (जापान)
रजत :- शियाओ रूओटेंग (चीन)
कांस्य :- निकिता नागोमी (ROC)

☆ आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (महिला)
स्वर्ण :- सुनीसा ली (अमेरिका)
रजत :- रेबेका एंड्रैड (ब्राजील)
कांस्य :- एंजेलिना मेलनि कोवा (ROC)

●  टोक्यो ओलंपिक खेल में पदक तालिका में प्रमुख देशों के स्थान

1st. अमेरिका:- 39 स्वर्ण, 41 रजत, 33 कांस्य कुल = 113 पदक
2nd. चीन :- 38 स्वर्ण, 32 रजत, 18 कांस्य कुल = 88 पदक
3rd. जापान :- 27 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य कुल = 58 पदक
4th. ब्रिटेन:- 22 स्वर्ण, 21 रजत, 22 कांस्य कुल = 65 पदक
5th. रूसी ओलंपिक समिति (ROC):- 20 स्वर्ण, 28 रजत, 23 कांस्य कुल = 71 पदक
48th. भारत :- 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य कुल = 07 पदक

● टोक्यो ओलंपिक खेल कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (Tokyo olympics question answer in hindi)

1. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम कितने सालों के बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची?
A. 41 वर्ष B. 49 वर्ष C. 51 वर्ष D.  59 वर्ष

उत्तर:- B. 49 वर्ष

व्याख्या:-
• ओलंपिक खेलों में भारत अंतिम बार 1972 में सेमीफाइनल में पहुंचा था। तब उसे कांस्य पदक से ही संतुष्ट होना पड़ा।
• हालांकि भारत ने 1980 में फाइनल मैच खेला और स्वर्ण पदक जीता था। परन्तु 1980 में सेमीफाइनल का नियम नहीं था।

2. भारतीय पुरुष हॉकी टीम कितने वर्षों बाद ओलंपिक में पदक जीत पाई है?
A. 41 वर्ष  B. 49 वर्ष C. 31 वर्ष D. 39 वर्ष

उत्तर:- A. 41 वर्ष

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षों बाद कोई पदक जीता है।
• भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1980 में मास्को ओलंपिक में अंतिम बार स्वर्ण पदक जीता था। तब से अब तक कोई भी पदक नहीं जीत पाया था।

3. भारत ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में हॉकी में अब तक कितना स्वर्ण पदक जीत चुका है?
A. 8 B. 9 C. 10 D.  12

उत्तर:- A. 8

व्याख्या:-
• भारत ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अब तक आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है।
• 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956,1964, 1980 के ओलंपिक खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीता।

4. भारत अब तक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कितना स्वर्ण पदक जीत चुका है?
A. 8  B. 10  C. 12  D. 16

उत्तर:- B. 10

व्याख्या:-
• भारत ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अब तक कुल 10 स्वर्ण पदक जीता है। जिसमें से 8 पदक हॉकी में और एक पदक शूटिंग में (वर्ष 2008 में) और एक पदक जैवलिन थ्रो में टोक्यो ओलंपिक में।

5. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम किस टीम से हारकर कांस्य पदक जीतने से चूक गयी?
A. फ्रांस  B. इटली  C. आस्ट्रेलिया  D. ग्रेट ब्रिटेन

उत्तर:- D. ग्रेट ब्रिटेन

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक खेल में ब्रोंज मेडल के लिए हुए मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से हारकर कांस्य पदक जीतने से चूक गयी।
• इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 2-1 से हार गयी थी।

6. टोक्यो ओलंपिक खेल में भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीता! रवि कुमार सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद भी उन्होंने अंतिम क्षण में किस खिलाड़ी को पिन फॉल से हराया था?
A. टेलर डेविड माॅरिस  B. सनायव नूरिस्लाम   C. उरबानो आस्कर  D. जावुर युगुएव

उत्तर:- B. सनायव नूरिस्लाम

व्याख्या:-
• पिन फाॅल:- जब एक पहलवान दूसरे पहलवान के दोनों कंधों को जमीन में चढ़ा देता है दूसरे पिन-फाॅल कहा जाता है। ऐसा करने पर खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है।
• टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में भारत के रवि कुमार दहिया ने सेमीफाइनल के मैच में सनायव नूरिस्लाम को पिन फॉल से हराया।

7. टोक्यो ओलंपिक 2020 खेल में रवि दहिया ने रजत पदक जीता वे कुश्ती के किस वर्ग में भाग ले रहे थे?
A. 65kg   B. 57kg  C. 86kg   D. 51kg

उत्तर:- B. 57kg

8. राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर इनमें से क्या किया जा रहा है?
A. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न  B. इंदिरा गांधी खेल रत्न  C. सचिन तेंदुलकर खेल रत्न  D. एमसी मैरी कॉम खेल रत्न

उत्तर:- A. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्राॅज मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री ने लोगों की मनोभावना के बाद ट्वीट कर राजीव गांधी खेल रत्न का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न रखने का विचार रखा।
• मेजर ध्यानचंद हॉकी के महानतम खिलाड़ी थे। पुणे हॉकी का जादूगर कहा जाता है। हॉकी के इस जादूगर के करिश्माई खेल के बल पर भारत ने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में गोल्ड जीता है। यह सिलसिला आगे भी कई सालों तक जारी रहा और भारत ने ओलंपिक में हॉकी में कुल आठ पदक जीते।

9. टोक्यो ओलंपिक 2020 में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने गोल्फ में व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया परन्तु पदक से चूक गयी?
A. दीक्षा डागर  B. शर्मिला निकोललेट  C. त्वेसा मलिक  D. अदिति अशोक

उत्तर:- D. अदिति अशोक

व्याख्या:-
• भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ के महिला स्पर्धा में एक अंक से पदक के लिए चुक गयी और चौथे स्थान से संतुष्ट होना पड़ा।
• अदिति पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं जो ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल की है। इससे पहले रियो 2016 के ओलंपिक खेलों में वे 41वें स्थान पर रही थी।

10. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, इस हॉकी टीम में सबसे अधिक खिलाड़ी किस राज्य से थे?
A. झारखंड
B. हरियाणा
C. पंजाब
D. ओडिशा

उत्तर:- C. पंजाब

व्याख्या:- टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष टीम में आठ खिलाड़ी पंजाब राज्य थे।

Tokyo olympics question answer in hindi

11. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक कितने पदक अपने नाम किए हैं?
A. 8
B. 10
C. 12
D. 15

उत्तर:- C. 12

व्याख्या:-
• भारत में पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों के अंदर अब तक कुल 12 पदक प्राप्त किए हैं। जिसमें 8 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक है।
• स्वर्ण पदक:- 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980 में = आठ स्वर्ण पदक
• रजत पदक:- 1960 में = एक रजत पदक
• कांस्य पदक:- 1968, 1972 और 2021 (Tokyo 2020) में = तीन कांस्य पदक

12. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कितना मेडल प्राप्त किया?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 10

उत्तर:- C. 7

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने कुल 7 मेडल प्राप्त किये। यह अब तक का भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।  इससे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल प्राप्त किए थे।
• टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात मेडल अपने नाम किये।
• स्वर्ण पदक:- एक पदक
जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नीरज चोपड़ा
• रजत पदक:- दो पदक
1. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू
2. कुश्ती में रवि दहिया
• कांस्य पदक:- चार पदक
1. बैडमिंटन महिला एकल में पी वी सिंधु
2. भारतीय पुरूष हाॅकी टीम
3. मुक्केबाजी में लवनीना बोरगोहेन
4. कुश्ती में बजरंग पुनिया

13. टोक्यो ओलंपिक 2020 के किस स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल मिला?
A. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
B. डिस्कस थ्रो
C. हाॅकी
D. बैडमिंटन

उत्तर:- A. जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)

व्याख्या:-
• नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता।
• ओलंपिक इतिहास में नीरज चोपड़ा भारत का पहला ऐसा खिलाड़ी है जिसने ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड जीता है।
• टोक्यो ओलंपिक में भारत को 13 सालों के बाद गोल्ड प्राप्त हुआ है। इससे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के शूटर अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था।

14. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेल में किस भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया?
A. पी वी सिंधु
B. एम सी मैरीकॉम
C. नीरज चोपड़ा
D. मीराबाई चानू

उत्तर:- C. नीरज चोपड़ा

व्याख्या:-
• भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
• उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता।
• दूसरे स्थान पर चेक गणराज्य याकूब वाटलेच रहे जिन्होंने 86.67 मीटर भाला फेंक रजत पदक प्राप्त किया।
• वहीं तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के “वितेज स्लाव वेस्ली” रहे जिन्होंने 85.44 मीटर दूर भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता।
• नीरज का सबसे बढ़िया रिकॉर्ड 2018 एशियन गेम्स का है जब उन्होंने 88.06 मीटर दूर भाला फेंका था।

15. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच कौन थे?
A. शार्ड मरीन
B. इगोर स्टमक
C. पुलेला गोपीचंद
D. ग्राहम रीड

उत्तर:- D. ग्राहम रीड

16. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच कौन थे?
A. ग्राहम रीड
B. इगोर स्टमक
C. शार्ड मारिन
D. द्रागन मिहेलोविक

उत्तर:- C. शार्ड मारिन

17. टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर कौन थी?
A. निक्की प्रधान
B. सविता पुनिया
C. नेहा गोयल
D. वंदना कटारिया

उत्तर:- B. सविता पुनिया

व्याख्या:-
• सविता पुनिया हरियाणा से संबंधित है।

18. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कौन थी?
A. गुरजीत कौर
B. वंदना कटारिया
C. नेहा गोयल
D. रानी रामपाल

उत्तर:- D. रानी रामपाल

19. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में वह पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कौन बनी जिसने पहली बार ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से हैट्रिक गोल किया?
A. वंदना कटारिया
B. नेहा गोयल
C. सलीमा टेटे
D. नवजोत कौर

उत्तर:- A. वंदना कटारिया

20. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेल में भारतीय महिला टीम में इनमें से किस खिलाड़ी का संबंध झारखंड से है?
A. सलीमा टेटे
B. सविता पुनिया
C. वंदना कटारिया
D. नवजोत कौर

उत्तर:- A. सलीमा टेटे

व्याख्या:-
• सलीमा टेटे का संबंध झारखंड से है, उनका जन्म 2001 में सिमडेगा में हुआ था।
• टोक्यो ओलंपिक खेलों में झारखंड की दो खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रही थी। जिनमें से एक सलीमा टेटे और दूसरी निक्की प्रधान थी।
• निक्की प्रधान का जन्म खूंटी जिले में 8 दिसंबर 1993 को हुआ था। निक्की प्रधान झारखंड की महिला खिलाड़ी है जिसने ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया है।

Tokyo olympics question answer in hindi

21. टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कौन थे?
A. मनप्रीत सिंह  B. हरमनप्रीत सिंह  C. पी आर श्रीजेश  D. अमित रोहिदास

उत्तर:- C. पी आर श्रीजेश

22. टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान कौन थे?
A. मनप्रीत सिंह  B. बिरेंदर लाकरा  C. नीलकंत शर्मा  D. हरमनप्रीत सिंह

उत्तर:- A. मनप्रीत सिंह

23. टोक्यो ओलंपिक खेल में किस राज्य से सबसे अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया?
A. हरियाण  B. पंजाब   C. उत्तर प्रदेश   D. तमिलनाडू

उत्तर:- A. हरियाण

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक 2020 में सबसे अधिक हरियाणा से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
• हरियाणा से 31, पंजाब से 19, तमिलनाडु से 11 भाग ले रहे थे।

24. टोक्यो ओलंपिक खेल में भारत के कितने खिलाड़ियों ने भाग लिया?
A. 113  B. 127  C. 157  D. 228

उत्तर:-   B. 127

व्याख्या:-
• टोक्यो ओलंपिक खेल में कुल 228 सदस्यीय भारतीय दल शामिल हुआ था।
• जिसमें 127 खिलाड़ी थे।

25. टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 में झारखंड से कितने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया?
A. दो  B. तीन  C. पांच  D. बारह

उत्तर:- B. तीन

व्याख्या:-
• झारखण्ड से तीन खिलाड़ी शामिल थी।
• महिला तीरंदाजी में एक दीपिका कुमारी तथा महिला हाॅकी टीम में दो खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान

26. टोक्यो ओलंपिक खेल में पहला पदक किसने जीता?
A. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)  B. पी वी सिंधु (बैडमिंटन)  C. लवलिना बोरगोहेन (बाक्सिंग)  D. रवि दहिया (कुश्ती)

उत्तर:- A. मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)

व्याख्या:-
• मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता।
• मीराबाई चानू ने ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारत के किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के पहले दिन ही मेडल लाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

27. टोक्यो ओलंपिक में किस खिलाड़ी ने 100 मीटर पुरूष रेस का गोल्ड मेडल अपने नाम किया?
A. आंद्रे डिग्रासे (कनाडा)  B. फ्रेड कर्ले (अमेरिका)  C. लेलेमोंर मार्सेल जैकब्स (इटली)  D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- C. लेलेमोंर मार्सेल जैकब्स (इटली)

व्याख्या:-
• दुनिया को अस्तब्ध करते हुए इटली के जैकब्स ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ 9.80 सेकेंड का समय निकालकर पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
• जबकि रजत अमेरिका के फ्रेंड कर्ले तथा कांस्य पदक कनाडा के धावक आंद्रेस डिग्रासे को मिला।
• बताते चलें कि 2004 में जस्टिन गैलटिन, 2008, 2012 और 2016 में उसैन बोल्ट ने 100 मीटर का फर्राटा दौड़ अपने नाम किया है।

28. भारत की पीवी सिंधु ने किस खिलाड़ी को हराकर ब्रोंज मेडल जीता?
A. सेनिया पोलिकरपोवा (इस्राइल)  B. ताइजुयिंग (चीन)  C. जियाओ बिंग (चीन)  D. अकाने यामागूची (जापान)

उत्तर:- C. जियाओ बिंग (चीन) 

व्याख्या:-
• भारत की पीवी सिंधु सेमीफाइनल में चीनी ताइपे ताइजु यिंग से 18-21 12-21 से हार गई थी।
• ब्रोंज मेडल के हुए मैच में चीन की जियाओ बिंग को  21-13 21-15 से हराकर मेडल जीता।
• सिंधु पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है, जिसने व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक खेल में 2 मेडल जीते हैं। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक प्राप्त किया था।

29. टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में सबसे अधिक पदक किस देश ने जीते?
A.चीन   B. अमेरिका  C. जापान  D. रूस ओलंपिक समिति

उत्तर:-   B. अमेरिका

व्याख्या:-
1. अमेरिका- 39 स्वर्ण, 41 रजत, 33 कांस्य कुल = 113 पदक
2. चीन- 38 स्वर्ण, 32 रजत, 18 कांस्य कुल = 88 पदक
3. जापान- 27 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य कुल = 58 पदक
48. भारत- 1 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य कुल = 7 पदक

30. अगला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 में कहां आयोजित होगा?
A. मास्को, रूस  B. न्यूयार्क, अमेरिका  C. डरबन, दक्षिण अफ्रीका  D. पेरिस, फ्रांस

उत्तर:- D. पेरिस, फ्रांस

व्याख्या:-
• वर्ष 2024 में ओलंपिक खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा। जो 33वां ओलंपिक खेल होगा।
• वर्ष 2028 में 34 वां ओलंपिक खेल लाॅस एंजेल्स, अमेरिका में आयोजित होगा।

● टोक्यो पैरालंपिक खेल 2021 की कुछ मुख्य झलक

☆ भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर:- दीपा मलिक
☆ टोक्यो पैरालंपिक खेल में भारत ने कितने पदक प्राप्त किये?
उत्तर:- 19 पदक (पांच स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य)

Tokyo olympics question answer

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? ईटखोरी मंदिर, चतरा
? हुंडरू जल प्रपात
? ज्योतिबा फुले का जीवन परिचय
? टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

इसे भी देखें

? दुनिया के सात आश्चर्य का विडियो
? history of Indian currency
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
? frist moon mission in world
? class 10 Geography
—————————————————

Tokyo olympics question answer

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
लेखन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Tokyo olympics question answer

Leave a Comment