इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13 वां सत्र आज से, जानें रोचक तथ्य

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13 वां सत्र आज से, जानें रोचक तथ्य

इंडियन प्रीमियर लीग (IPl) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा संचालित एक घरेलू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चार सीजन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। IPL विश्व की बड़ी खेल प्रति स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है। दुनिया में 18 देशों में सीधे तौर पर टेलीविजन प्रसारण के रूप में इसे पहुंचाया जाता है। इंटरनेट के माध्यम से लोग विश्व के कोने-कोने से इस प्रतिस्पर्धा को देखते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2008 से प्रति वर्ष अप्रैल-मई माह में किया जाता रहा है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के आयोजन स्थल और समय में परिवर्तन किया गया है। इस बार यह मैच यूएई के 3 शहरों में हो रहा है। आईपीएल के इस13वें सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। IPL के इस संस्करण का उद्घाटन मैच आज शाम मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7:30 pm बजे से होगा। इस पोस्ट में जानेंगे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य कुछ रोचक रिकॉर्ड और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

IPL की स्थापना के पीछे की कहानी

IPL से पहले ICL:-

इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) भारत में 2007 में शुरू किया गया एक निजी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट था। इस घरेलू क्रिकेट लीग को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का समर्थन नहीं मिला। इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में शामिल होने के कारण कपिल देव और किरण मोरे जैसे क्रिकेटरों की आलोचना भी हुई थी। BCCI ने ICL को बैन कर दिया तथा इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद ही बीसीसीआई ने 13 सितंबर 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नामक एक फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत करने की घोषणा की।

IPL का नियंत्रण

आईपीएल का पहला सत्र अप्रैल 2008 में शुरू हुआ। आईपीएल की शुरुआत करने का मास्टरमाइंड बीसीसीआई के तत्कालीन उपाध्यक्ष ललित मोदी को माना जाता है। आईपीएल शुरू करने समय यह घोषणा की गई कि भारत के पूर्व खिलाड़ियों और बीसीसीआई के अधिकारियों से बने 7 सदस्य गवर्निंग काउंसिल द्वारा आईपीएल को संचालित किया जाएगा। पहले सत्र में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मोहाली और मुंबई 8 शहरों के आधार पर 8 टीमों का चयन किया गया था।

IPL विजेता टीमों की सूची

सत्र –       वर्ष –         विजेता –        उपविजेता

1. 2008 में राजस्थान रॉयल्स 164/7 (20) चेन्नई सुपर किंग्स 163/5 (20)
2. 2009 में डेक्कन चार्जर्स 143/6 (20) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 137/9 (20)
3. 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स 168/8 (20) मुंबई इंडियंस 146/9 (20)
4. 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स 205/5 (20) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 147/8 (20)
5. 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स 192/5 (19.4) चेन्नई सुपर किंग्स 190/3 (20)
6. 2013 में मुंबई इंडियंस 148/9 (20) चेन्नई सुपर किंग्स 125/9 (20)
7. 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स 200/7 (19.3) किंग्स इलेवन पंजाब 199/4 (20)
8. 2015 में मुंबई इंडियंस 205/5 (20) चेन्नई सुपर किंग्स 161/8 (20)
9. 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद 208/7 (20) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 200/7 (20)
10. 2017 में मुंबई इंडियन 129/8 (20) राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स128/6
11. 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स 181/2 (18.3) सनराइजर्स हैदराबाद 178/6 (20)
12. 2019 में मुंबई इंडियंस 149/8 (20) चेन्नई सुपर किंग्स 148/7 (20)
13. 2020 ………….

IPL मैं श्रृंखला का खिलाड़ी (मैन ऑफ द सीरीज)

1. 2008 शेन वॉटसन, राजस्थान रॉयल
2. 2009 एडम गिलक्रिस्ट, डेक्कन चार्जर्स
3. 2010 सचिन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस
4. 2011 क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5. 2012 सुनील नारायण, कोलकाता नाइट राइडर्स
6. 2013 शेन वॉटसन, राजस्थान रॉयल
7. 2014 ग्लेन मैक्सवेल, किंग्स इलेवन पंजाब
8. 2015 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
9. 2016 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
10. 2017 बेन स्टॉक, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
11. 2018 सुनील नारायण, कोलकाता नाइट राइडर्स
12. 2019 आंद्रे रसैल, कोलकाता नाइट राइडर्स
13. 2020 …………..

IPL किताब कौन कितनी बार जीता

मुंबई इंडियंस-
चार बार जीता (2013, 2015, 2017, 2019 एक बार उपविजेता रहा।
• चेन्नई सुपर किंग्स:-
तीन बार जीता (2010, 2011, 2018) और 5 बार उपविजेता रहा।
कोलकाता नाइट राइडर्स:-
दो बार जीता (2012, 2014) और दो बार उपविजेता रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद:-

एक बार 2016 में खिताब जीता और एक बार उपविजेता रहा।

राजस्थान रॉयल:-

IPL का खिताब 2008 में जीता।

डेक्कन चार्जर्स एक बार जीता है 2009 में।

IPL से जुड़ी रोचक तथ्य

• आईपीएल 2020 का 13 वें सत्र का आयोजन आज से संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है।
• कोरोना महामारी के कारण इस बार भारत से बाहर आरपीएल का आयोजन किया जा रहा है।
• आईपीएल की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी।
• अब तक हुए 12 सीजनों में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक 4 बार यह खिताब अपने नाम किया है।
• जबकि सबसे अधिक 8 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन तीन बार ही चेन्नई इस खिताब को जीत सकी है।
• क्रिस गेल पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम IPL में सबसे तेज शतक (30 गेंद में ), सबसे अधिक 6 शतक, सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर (175 रन), और सबसे अधिक छक्के (326 छक्के) दर्ज है।
• डेविड वॉर्नर पहले एसे खिलाड़ी है जिसने आईपीएल के तीन सत्रों में सबसे अधिक रन बनाए।
• आईपीएल में सबसे अधिक रन (5412 रन) बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है।
• आईपीएल में सबसे अधिक चौका (524 चौका) लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है।
• रोहित शर्मा एकलोते क्रिकेटर हैं जिनके नाम एक शतक और हैट्रिक दर्ज।
• आईपीएल में सबसे अधिक तीन बार हैट्रिक अमित मिश्रा ने बनाई है। उन्होंने 2008, 2011 और 2013 के आईपीएल में यह कारनामा किया है।
• आईपीएल में पहला हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी (2008) के नाम दर्ज है।
• आईपीएल में अब तक सबसे अधिक विकेट लसिथ मलिंगा (170) ने लिया है।
• आईपीएल में एक टीम में खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 18 से 25 हो सकती है।
• एक टीम 8 से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं रख सकते।
• आईपीएल में पहला सेंचुरी ब्रैंडन मैकुलम (158) ने लगाया था। और वह भी आईपीएल के पहले ही मैच 2008 में।
• आईपीएल में अब तक 34 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।
• नये नियमों के आधार पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अब आईपीएल में भाग नहीं ले सकते।
• 2020 के आईपीएल में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही।
• पहला मैच आज शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

—————–
इसे भी जानें

? सुनील गावस्कर का जीवन परिचय
? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? 8 अगस्त के बाद कितना बदला है जम्मू-कश्मीर जानिए मान चित्र के माध्यम से
? हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्व
? विज्ञान के टॉप 50 जीके के क्वेश्चन और आंसर MCQs
? भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
? भारत के महान वैज्ञानिक
—————-

पुरस्कार

आईपीएल विश्व की बड़ी खेल प्रतिस्पर्धाओं में से एक है। इस प्रतियोगिता में कई पुरस्कार दिए जाते हैं। उनमें से ऑरेंज कैप और पर्पल कैप प्रमुख है।

ऑरेंज कैप के विजेताओं की सूची

एक आईपीएल सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। सबसे अधिक तीन बार डेविड वॉर्नर ने यह कब जीता है। भारत के विराट कोहली ने अब तक किसी भी एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।

1. 2008 शान मार्श, 616 रन, किंग्स इलेवन पंजाब
2. 2009 मैथ्यू हेडन, 572 रन, चेन्नई सुपर किंग्स
3. 2010 सचिन तेंदुलकर, 618 रन, मुंबई इंडियंस
4. 2011 क्रिस गेल, 608 रन, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
5. 2012 क्रिस गेल, 733 रन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
6. 2013 माइक हसी, 733 रन, चेन्नई सुपर किंग्स
7. 2014 रॉबिन उथप्पा, 660 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स
8. 2015 डेविड वार्नर, 562 रन, सनराइजर्स हैदराबाद
9. 2016 विराट कोहली, 973 रन, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
10. 2017 डेविड वार्नर, 641 रन, सनराइजर्स हैदराबाद
11. 2018 केन विलियमसन, 735 रन, सनराइजर्स हैदराबाद
12. 2019 डेविड वार्नर, 692 रन, सनराइजर्स हैदराबाद
13. 2020……..

पर्पल कैप के विजेताओं की सूची

अब तक 12 आईपीएल के सत्र हो चुका है। आज शुरू हो रहा है आईपीएल का 13 सत्र होगा। आईपीएल के मैचों में ड्वेन ब्रावो का जलवा रहा है। उसने दो आईपीएल सत्र में सबसे अधिक विकेट प्राप्त किए हैं।

1. 2008 सोहेल तनवीर, 22 विकेट, राजस्थान रॉयल
2. 2009 आरपी सिंह, 23 विकेट, डेक्कन चार्जर्स
3. 2010 प्रज्ञान ओझा, 21 विकेट, डेक्कन चार्जर्स
4. 2011 लसिथ मलिंगा, 28 विकेट, मुंबई इंडियंस
5. 2012 मोर्ने मॉर्केल, 25 विकेट, कोलकाता नाइट राइडर्स
6. 2013 ड्वेन ब्रावो, 32 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स
7. 2014 मोहित कुमार, 23 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स
8. 2015 ड्वेन ब्रावो, 26 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स
9. 2016 भुवनेश्वर कुमार, 23 विकेट, सनराइजर्स हैदराबाद
10. 2017 भुनेश्वर कुमार, 26 विकेट, सनराइजर्स हैदराबाद
11. 2018 एंड्रयू टाय, 24 विकेट, किंग्स इलेवन पंजाब
12. 2019 इमरान ताहिर, 26 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स
13. 2020……..

सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप फाइव में चार भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी                  मैच      रन     उच्चतम स्कोर

1. विराट कोहली       177   5412    113
2. सुरेश रैना             193   5368    190
3. रोहित शर्मा           188   4898    109
4. डेविड वॉर्नर           126   4706   126
5. शिखर धवन         159   4579     97
6. क्रिस गेल              125   4484   175
7. एम एस धोनी        190   4432     84
8. रोबिन उथप्पा        177   4411     87
9. एबी डिविलियर्स    154   4395   133
10. गौतम गंभीर       154    4217    93

IPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

आईपीएल में अब तक का सबसे उत्तम व्यक्तिगत स्कोर 175 रन की है। यह कारनामा क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की ओर से 2013 में खेलते हुए स्थापित किया था। जो आईपीएल में व्यक्तिगत रूप से बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

10 व्यक्तिगत उच्च स्कोर

1. क्रिस गेल-               175 रन
2. ब्रैंडन मैकुलम –        158 रन
3. एबी डी विलियर्स-    133 रन
4. ऋषभ पंत-             128 रन
5. मुरली विजय-          127 रन
6. डेविड वॉर्नर-           126 रन
7. वीरेंद्र सहवाग-         122 रन
8. पी वेल्थी-               120 रन
9. शेन वाॅटसन-           117 रन
10. एंड्रयू सायमंड्स-   117 रन

IPL का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र का आज आगाज हो रहा है। यह विश्व के सबसे बहुप्रतीक्षित T-20 टूर्नामेंट है। 20 ओवर के छोटे से मैच में भी आईपीएल में शतकों की झड़ी लगी है। जहां सबसे अधिक शतक क्रिस गेल के नाम है। वहीं सबसे तेज शतक भी क्रिस गेल के ही नाम दर्ज है।

आईपीएल के 10 सबसे तेज शतक

क्र•स•  खिलाड़ी        वर्ष     गेंद   पारी में कुल रन

1. क्रिस गेल-            2013   30    175
2. यूसुफ पठान         2010   37    100
3. डेविड मिलर         2013   38    101
4. एडम गिलक्रिस्ट    2008   42    109
5. एबी डिविलियर्स    2016   43    129
6. डेविड वॉर्नर         2017   43    126
7. सनथ जयसूर्या     2008    45   114
8. मुरली विजय        2010   46    127
9. क्रिस गेल            2015   46     117
10. क्रिस गेल          2011   46    107

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिस गेल के बिना अधूरा है। गेल ने आईपीएल में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो आने वाले क्रिकेटरों के लिए एक चुनौती है। उन्हीं में छक्कों का भी रिकॉर्ड शामिल है। अब तक उन्होंने 326 छक्के लगाए हैं, यदि 22 छक्के और लगा लें तो वे T-20 मैच में 1000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। और आईपीएल के 13 वें संस्करण जो आज से शुरू हो रहा है यह संभव भी दिख रहा है।

आईपीएल में अब तक के छक्के

क्रिकेटर                 छक्का

क्रिस गेल-                326
एबी डिविलियर्स        212
एम एस धोनी           209
रोहित शर्मा              194
सुरेश रैना                194
विराट कोहली          190
डेविड वॉर्नर            181

आईपीएल में हैट्रिक

IPL जब शुरू होता है तो रोमांच चरम पर होता है। अब तक 16 गेंदबाजों ने आईपीएल में हैट्रिक की है। जिनमें 10 भारतीय हैं। लक्ष्मीपति बालाजी पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में पहला हैट्रिक किया। अमित मिश्रा ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे अधिक तीन हैट्रिक इस आईपीएल में ले चुके हैं। इस तरह से अब तक कुल 19 हैट्रिक हो चुकी है।

1. लक्ष्मीपति बालाजी
2. अमित मिश्रा
3. मखाया एंटिनी
4. युवराज सिंह
5. रोहित शर्मा
6. प्रवीण कुमार
7. अजीत चंदेला
8. सुनील नरेन
9. शेन वाटसन
10. प्रवीण तांबे
11. अक्षर पटेल
12. सैमुअल बद्री
13. जयदेव उनादकट
14. एंड्रयू टाय
15. सैम कर्रन
16. सुरेश गोपाल

आईपीएल के फायदे

(i) नए टैलेंट को बढ़ावा
• नए-नए खिलाड़ियों को उभरने का मौका मिलता है।
• नए पुराने खिलाड़ियों के एक साथ खेलने से सीखने का मौका मिलता है।

(ii) देश की अर्थव्यवस्था को लाभ
• आईपीएल के कारण भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी हुई।
• पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला।

(iii) मनोरंजन का प्रमुख साधन
• क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। • यह मनोरंजन का प्रमुख साधन है।
• विश्व के कई देशों में TV पर इसका सीधा प्रसारण किया जाता है। इंटरनेट और यू ट्यूब पर यह विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसारित होता है।

(iv) अन्य घरेलू खेल लीग की शुरुआत
• IPL के बाद कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती आदि से संबंधित लीग की शुरूआत हुई है।
• इन प्रतिस्पर्धा से भारत के युवा खिलाड़ी निखर रहे हैं।

IPL के नुकसान

• आईपीएल के कारण खिलाड़ियों को आराम करने का मौका नहीं मिलता, जिससे अन्य प्रतियोगिता प्रभावित होती है।
• आईपीएल से कई खिलाड़ियों को अधिक पैसे की प्राप्ति हो रही है, जिस कारण खेल के प्रति कम झुका हो रहा।

कुछ और रोचक तथ्य

आईपीएल के पहले मैच में लगा शतक

• आईपीएल में अब तक 34 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिसने आईपीएल के पहले सत्र (2008) के पहले मैच में ही 158 रन की धमाकेदार पारी खेल कर, आईपीएल का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था। मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे थे।

अब तक 58 शतक

• आईपीएल के 12 सत्रों में अब तक 34 बल्लेबाजों के द्वारा कुल 58 शतक लगाए जा चुके हैं। क्रिस गेल ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिनके नाम सबसे अधिक छह शतक दर्ज है। वहीं विराट कोहली 5 शतक लगाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

रोहित शर्मा के नाम हैट्रिक

रोहित शर्मा इकलौते क्रिकेटर हैं जिनके नाम एक शतक और एक हैट्रिक दर्ज है। रोहित शर्मा विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने 4 बार यह खिताब जीत इतिहास रच चुकी है। लेकिन कम लोग हैं जो यह जानते हैं कि रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में हैट्रिक भी लगाई है। यह करिश्मा उन्होंने 2009 के आईपीएल सत्र में किया था। तब वे डेक्कन चार्जर की तरफ से खेला करते थे। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के विरुद्ध यह कारनामा किया। उस मैच में रोहित ने 6 रन देकर चार विकेट लिए थे।

—————–

इसे भी जानें
? अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
? देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट की असली
? विश्व नारियल दिवस कब है
? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर ही खेल दिवस क्यों
? भारतीय इतिहास में कागजी नोटों का इतिहास
? दुनिया के सबसे तेज इंसान उसैन बोल्ट का जीवन
? भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी

?पपीते के लाभकारी गुण

? new  seventh  wonder

——————-

आईपीएल 2020 की टीम

आईपीएल 2020 की शुरुआत आज 19 सितम्बर से हो रही है। वैश्विक महामारी करोना के कारण इस बार यह आईपीएल अप्रैल-मई के जगह पर सितंबर माह में की जा रही है। भारत में करुणा के कारण इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के 3 शहरों में किया जा रहा है। इस सत्र के आईपीएल में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन टीमों का विवरण निम्न प्रकार से है-

1. दिल्ली कैपिटल्स
कप्तान:- श्रेय अय्यर
जीत:- एक बार भी नहीं
पदार्पण वर्ष:- 2008

2. कोलकाता नाइट राइडर्स
कप्तान:- दिनेश कार्तिक
जीत:- दो बार (2012, 2014)
पदार्पण वर्ष:- 2008

3. चेन्नई सुपर किंग्स
कप्तान:- महेंद्र सिंह धोनी
जीत:- तीन बार (2010, 2011, 2018)
पदार्पण वर्ष:- 2008

4. रॉयल चैलेंजर बेंगलोर
कप्तान:- विराट कोहली
जीत:- एक बार भी नहीं
पदार्पण वर्ष:- 2008

5. मुंबई इंडियंस
कप्तान:- रोहित शर्मा
जीत:- चार बार (2013, 2015, 2017 और 2019)
पदार्पण:- 2008

6. राजस्थान राॅयल
कप्तान:- स्टीव स्मिथ
जीत:- एक बार (2008 में) पहला खिताब जीता
पदार्पण:- 2008

7. सनराइजर्स हैदराबाद
कप्तान:- डेविड वॉर्नर
जीत:- एक बार (2016 में)
पदार्पण:- 2013

8. किंग्स इलेवन पंजाब
कप्तान:- केएल राहुल
जीत:- एक बार भी नहीं
पदार्पण:- 2008


इसे भी देखें

? ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
? विश्व के नए सात आश्चर्य
? झारखंड के सबसे ऊंचा पर्वत शिखर पारसनाथ
? तमासिन जलप्रपात चतरा का मनमोहक स्थल
? नोटों की छपाई पर कितना खर्च आता है जानिए इस वीडियो में
? class 10 geography biodiversity
? class 10 Economics GDP क्या है
? Class 10 geography सतत पोषणीय विकास किसे कहते हैं
•••••••••••••

Leave a Comment