खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर | jac model question paper 2021

On: February 17, 2021 9:51 AM
Follow Us:
हिंदी का मॉडल पेपर, मॉडल पेपर 2021, मॉडल पेपर कक्षा 9 2021, मॉडल पेपर कक्षा 9 हिंदी, क्लास 9 का हिंदी का मॉडल पेपर, jac model question paper 2021, 9th model question paper 2021, class 9 model question paper 2021 JAC Board, JAC 9th model question paper 2021, Hindi ka 9 ka model question paper 2021, model question paper 2018 class 9, model question paper 2020 Hindi,
---Advertisement---

क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर | jac model question paper 2021

जैक द्वारा जारी किया गया “क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर” उत्तर सहित यहां पोस्ट किया जा रहा है। ये मॉडल क्वेश्चन पेपर बहुत ही इंपॉर्टेंट हैं। आने वाले एग्जाम में इससे कई प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हिन्दी विषय से 40 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये मॉडल सेट:-1 है। कुछ दिनों के बाद मॉडल सेट -2 और तीन भी जारी होगा। जारी होने के बाद उसे भी इसी वेबसाइट पर उत्तर सहित पोस्ट कर दिया जाएगा।

Class:- 9th.
Subject:- Hindi
Topic:- Jac Model Questions Paper 2021 क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर
Set:- 01

क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर

I. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उससे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनें :-

एक समय था जब पानी सब जगह मिल जाता था। इसलिए इसे कोई महत्व नहीं दिया जाता था। लेकिन तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या और जीवन-शैली में आए परिवर्तन के कारण जल अब दुर्लभ हो गया है। इसी दुर्लभता के कारण जल का आर्थिक मूल्य बहुत बढ़ गया है। अब तक जल की प्रमुख माँग फसलों की सिंचाई के लिए होती थी। लेकिन अब उद्योगों और घरेलू उपयोग के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता है। इसलिए जल अब एक बहुमूल्य संसाधन बन गया है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की माँग बिल्कुल अलग-अलग तरह की होती है। आइए सबसे पहले नगरीय क्षेत्रों में जल की समस्या का अध्ययन करें।

1. एक समय सब जगह क्या मिल जाता था?
(1) जंगल (2) पत्थर (3) बालू (4) जल

उत्तर:-  (4) जल

2. एक समय किसको कोई महत्व नहीं दिया जाता था?
(1) जल को (2) जंगल को (3) पहाड़ को (4) आग को

उत्तर:- (1) जल को

3. अब जल कैसा संसाधन बन गया है?
(1) अमूल्य (2) बहुमूल्य (3) मुल्ययुक्त (4) मुल्यहरित

उत्तर:- (2) बहुमूल्य

4. ‘नगरीय’ शब्द में क्या प्रत्यय है?
(1) इय (2) रिय (3) ईय (4) रीय

उत्तर:- (3) ईय

II. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उससे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनें :-

आदमी की पहचान उसकी भाषा से होती है और भाषा संस्कार से बनती है। जिसके जैसे संस्कार होंगे, वैसी ही उसकी भाषा होगी। जब कोई आदमी भाषा बोलता है तो साथ में उसके संस्कार भी बोलते हैं। यही कारण है कि भाषा के शिक्षक का दायित्व बहुत गुरूतर और चुनौतीपूर्ण है। परंपरागत रूप में शिक्षक की भूमिका इन तीन कौशलों यथा बोलना, पढ़वाना और लिखवाना तक सीमित कर दी गई है। केवल यांत्रिक कौशल किसी जीती जागती भाषा का उदाहरण नहीं हो सकते हैं। सोचना और महसूस करना दो ऐसे कारक हैं जिसमें भाषा सही आकार पाती है। इनके बिना भाषा संस्कार नहीं बन सकती, इनके बिना भाषा युगों-युगों का लम्बा सफर नहीं तय कर सकती है व इनके बिना कोई भाषा किसी देश या समाज की धड़कन नहीं बन सकती। केवल संप्रेषण ही भाषा नहीं है। दर्द और मुस्कान के बिना कोई भी भाषा जीवंत नहीं हो सकती।

5. आदमी की पहचान किससे होती है?
(1) उसकी भाषा से (2) उसके पहनावे से (3) उसके खानपान से (4) उसकी शिक्षा से

उत्तर:- (1) उसकी भाषा से

6. भाषा के कौशल कौन-कौन से हैं?
(1) पढ़ना (2) लिखना (3) बोलना (4) उपर्युक्त सभी

उत्तर:- (4) उपर्युक्त सभी

7. आदमी की भाषा से उसके बारे में क्या पता चलता है?
(1) वह कितना पढ़ा लिखा है (2) वह कितना समृद्ध है (3) उसके संस्कार कैसे हैं (4) वह कितना चतुर है

उत्तर:- (3) उसके संस्कार कैसे हैं

8. कोई भाषा किसके बिना जीवंत नहीं हो सकती?
(1) दर्द व मुस्कान के बिना (2) अभ्यास के बिना (3) समर्थन के बिना (4) व्यवहार में लाए बिना

उत्तर:- (1) दर्द व मुस्कान के बिना

III. नीचे दिए गए पत्र लेखन के रिक्त स्थानों को सही विकल्प द्वारा भरें

सेवा में,
नगरपालिका _____(9)____
राँची।
विषय :- सड़को एवं नालियों की ____(10)___हेतु।
महोदय,
निवेदन के साथ ___(11)___है कि मैं कृष्णानगर मुहल्ले की निवासी हूँ। मेरे मोहल्ले की नालियों एवं सड़कों में गंदगी भरी हुई है।
अतः अनुरोध है कि मेरे ___(12)___में नालियों एवं सड़कों की गंदगी की नियमित तौर पर सफाई कराने की कृपा करें।
____(13)____
क,ख,ग

9.
(1) अध्यक्ष (2) सचिव (3) उपाध्यक्ष (4) पदाधिकारी

उत्तर:- (1) अध्यक्ष

10.
(1) बचाव (2) रक्षा (3) सफाई (4) खुदाई

उत्तर:- (3) सफाई

11.
(1) कहना (2) कहे (3) सुनना (4) सुने

उत्तर:- (1) कहना

12.
(1) गाँव (2) नगर (3) शहर (4) मुहल्ले

उत्तर:- (4) मुहल्ले

13.
(1) विश्वास भाजन (2) अविश्वासी (3) विश्वासी (4) आपका

उत्तर:- (1) विश्वास भाजन

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प को चुनें :-

14. “सम्राट” का स्त्रीलिंग क्या होगा?
(1) सम्राटी (2) राज्ञी (3) साम्राज्ञी (4) महाराज्ञी

उत्तर:- (3) साम्राज्ञी

15. “नूतन” का विलोम क्या है
(1) नवीन (2) पुरातन (3) अवनत (4) नया

उत्तर:- (2) पुरातन

16. “आँख” का पर्यायवाची कौन नहीं है?
(1) चक्षु  (2) कर्ण (3) नयन (4) दृष्टि

उत्तर:- (2) कर्ण

17. “पुस्तक” का बहुवचन होगा?
(1) पुस्तकालय (2) पुस्तिका (3) पुस्तकें (4) पुस्तिकाएँ

उत्तर:- (3) पुस्तकें

18. प्रसाद-प्रासाद का सही अर्थ-भेद है-
(1) कृपा-महल (2) उपनाम-अवसाद (3) भोग-भक्ति (4) कवि-भावन

उत्तर:- (1) कृपा-महल

19. “एड़ी-चोटी एक करना” मुहावरे का सही अर्थ है-
(1) लंबा व्यक्ति (2) अत्यधिक परिश्रम (3) अनिद्रा (4) एडी तक छोटी वाली महिला

उत्तर:- (2) अत्यधिक परिश्रम

20. “आंख का तारा होना” मुहावरे का अर्थ है-
(1) अत्यधिक प्यारा होना (2) आंख का बीमारी होना (3) सुंदर होना (4) दिन में तारा दिखना

उत्तर:- (1) अत्यधिक प्यारा होना

21. निम्न में सरल वाक्य का उदाहरण कौन है?
(1) पानी बरस रहा है (2) वर्षा हो रही है और बादल गरज रहे हैं (3) शिक्षक ने कहा कि कल वर्षा होगी (4) काश ! आज वर्षा होती

उत्तर:- (1) पानी बरस रहा है

22. मानव का सही विशेषण रूप क्या होगा?
(1) मानवी (2) मानवीय (3) मानविय (4) मानवीक

उत्तर:- (2) मानवीय

23. निम्न में से परिमाणवाचक विशेषण कौन है?
(1) एक किलो आलू (2) सब्जी (3) चौथा (4) दही

उत्तर:- (1) एक किलो आलू

24. “निर” उपसर्ग से निर्मित शब्द छांटए :-
(1) नियम (2) निषेध (3) निपात (4) निर्जन

उत्तर:- (4) निर्जन

25. “आई” प्रत्यय किसमें लगा है-
(1) भलाई (2) भली (3) उपजाऊ  (4) पहाड़ी

उत्तर:- (1) भलाई

V. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनें

26. “दो बैलों की कथा” के आधार पर सबसे अधिक बुद्धिहीन पशु कौन है?
(1) गधा (2) गाय (3) भैंस (4) बकरी

उत्तर:- (1) गधा

27. नाना साहेब की पुत्री का क्या नाम था?
(1) देवी उमा (2) देवी मैना (3) देवी रामा (4) देवी इड़ा

उत्तर:- (2) देवी मैना

28. तिब्बत में सबसे खतरनाक का स्थान को क्या कहा जाता है?
(1) साँड़े (2) भाँड़े (3) तिहाड़ (4) ड़ाँड़े

उत्तर:- (4) ड़ाँड़े

29. “सांवले सपनों की याद” में बर्डवाचर किसे कहां गया है?
(1) जाबिर हुसैन (2) सालीम अली (3) श्यामाचरण दुबे (4) इम्तियाज को

उत्तर:-  (2) सालीम अली

30. “मेरे बचपन के दिन” किस प्रकार का पाठ है?
(1) कहानी (2) निबंध (3) यात्ता-वृतांत (4) संस्मरण

उत्तर:- (4) संस्मरण

31. महादेवी वर्मा को कविता सुनाने पर पुरस्कार स्वरूप कैसा कटोरा मिला?
(1) सोना का (2) चांदी का (3) स्टील का (4) कांसा का

उत्तर:- (2) चांदी का

32. कबीर के अनुसार मानसरोवर क्या है
(1) भक्त (2) मन या मानस (3) ईश्वर (4) सांसारिक भोग

उत्तर:-  (2) मन या मानस

33. “पखापाखी” का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
(1) पंख (2) पक्ष-विपक्ष (3) पंखा (4) निरपक्ष

उत्तर:- (2) पक्ष-विपक्ष

34. “वाख” किसकी रचना है?
(1) कबीर (2) मीरा (3) ललद्दद (4) महादेवी वर्मा

उत्तर:- (3) ललद्दद

35. “एक भारतीय आत्मा” के नाम से कौन प्रसिद्ध है?
(1) माखनलाल चतुर्वेदी (2) जयशंकर प्रसाद (3) सुमित्रानंदन पंत (4) केदारनाथ अग्रवाल

उत्तर:- (1) माखनलाल चतुर्वेदी

36. “मेघ आए” कविता में किस ऋतु का वर्णन हुआ है?
(1) वसंत (2) वर्षा (3) शिशिर (4) ग्रीष्म

उत्तर:-  (2) वर्षा

37. प्रश्न की भांति की किसे लिखा जाना चाहिए?
(1) भक्तों का मंदिर जाना (2) जादूगर का करतब दिखाना (3) बच्चों का काम पर जाना (4) भिक्षुक की दीनता को

उत्तर:- (3) बच्चों का काम पर जाना

38. “माटीवाली” पाठ के लेखक का क्या नाम है?
(1) विद्यासागर नौटियाल (2) जगदीशचंद्र माथुर (3) फणीश्वरनाथ रेनू (4) मृदुला गर्ग

उत्तर:- (1) विद्यासागर नौटियाल

39. “रीड की हड्डी” एकांकी में उमा की मां का क्या नाम है?
(1) सीता (2) राधा (3) प्रेमा (4) रामा

उत्तर:- (3) प्रेमा

40. माटीवाली ने दो रोटियों में से एक रोटी क्यों छुपाई?
(1) पुत्री के लिए (2) पुत्र के लिए (3) पड़ोसी के लिए (4) बूढ़े पति के लिए

उत्तर:- (4) बूढ़े पति के लिए
___________________________________
क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर

Next…….
Important Questions to Geography chapter 4
••••••••••••••••••••••••••••

Important for you?

? jac model question paper 2021 for Science
? Jac Model Question Paper 2021 with answer for social sciences

? types of plains in the world मैदान के प्रकार

………. और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए  ज्ञान तरंग  या  gyan tarang

इसे भी देखें

? तमासिन जलप्रपात, चतरा
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? उसरी जलप्रपात, गिरिडीह
? भारत में सिक्के का इतिहास
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी सम्मेद जी शिखर जी
__________________________

• GK Quiz • Computer quiz • interesting facts • jharkhand gk • geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————–

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com
—————————————-

अध्यापक/अध्यापिका के लिए सूचना

Class 10thके लिए पाठ योजना (Lesson Plan) इसी बेबसाइट पर देख सकते हैं.
• भूगोल का पाठ योजना पोस्ट किया जा रहा है.
? Lesson plan कैसे बनायें
? भूगोल में कितने lesson plan हो सकते हैं
________________________________
क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर

प्रस्तुतीकरण
WWW.GYANTARANG.COM
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “क्लास 9 का हिन्दी का माॅडल पेपर | jac model question paper 2021”

Leave a Comment