प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से यहां 30 बेहद इंपोरटेंट क्वेश्चन देखने जा रहे हैं. ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. कई प्रश्न पहले के विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं तथा आने वाले परीक्षाओं के लिए भी ये काफी इंपोर्टेंट है.
MCQs से पहले प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से महत्वपूर्ण बातों को यहां रखा जा रहा है.
Also Read
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
• रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति:- रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि कोई वस्तु किस काल से संबंधित है. रेडियो कार्बन या कार्बन-14 (C¹²) कार्बन का रेडियोधर्मी (रेडियोएक्टिव) समस्थानिक (आइसोटोप) है, जो सभी सजीव वस्तुओं में विद्यमान होता है.
• पुरातत्व विज्ञान (आर्कियोलाॅजी):- प्राचीन टीलों अथवा स्मारकों का उत्खनन कर वहां से प्राप्त वस्तुओं एवं कलाकृतियों के आधार पर क्रमिक ऐतिहासिक विश्लेषण करना पुरातत्व विज्ञान (आर्कियोलाॅजी) कहलाता है.
• ब्राह्मी लिपि (Brahmi Script):- यह भारत की प्राचीन लिपियों में से एक है. इस लिपि को बाएं से दाएं लिखी जाती थी. अशोक के अधिकतर शिलालेख ब्राह्मी लिपि में है.
• खरोष्ठी लिपि:- खरोष्ठी लिपि भी भारत की प्राचीन लिपियों में से एक है. इसे दाएं से बाएं लिखी जाती थी. अशोक के कुछ शिलालेखों में खरोष्ठी लिपि का प्रयोग किया गया है.
• आरमेइक लिपि:- आरमेइक लिपि दुनिया के प्रमुख लिपियों में से एक है. पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, सीरिया, मिश्र, अरब आदि क्षेत्रों में इस लिपि का प्रयोग किया जाता था. अशोक के शिलालेखों में भी इन लिपियों का प्रयोग हुआ है.
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
1. पुरातत्व स्थल भीमबेटका कहां स्थित है?
A. कान्हा
B. पन्ना
C. अब्दुलागंज रायसेन
D. पंचमढ़ी
उत्तर:- C. अब्दुलागंज रायसेन
2. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध है?
A. शैलचित्र के लिए
B. बौद्ध स्तूप के लिए
C. जैन स्थल के लिए
D. खनिज
उत्तर:- A. शैलचित्र के लिए
3. निम्न में से किस स्थल पर मनुष्य के साथ कुत्ते को दफनाए जाने का साक्ष्य मिला है?
A. माण्डो
B. पंचमढ़ी
C. खजुराहो
D. बुर्जहोम
उत्तर:- D. बुर्जहोम
4. भारत में किस शासक ने सर्वाधिक सोने के सिक्के जारी किए थे?
A. मौर्य शासकों ने
B. गुप्त शासकों ने
C. कुषाण शासकों ने
D. मुगल शासकों ने
उत्तर:- B. गुप्त शासकों ने
5. बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और चित्रित चित्रकारी है, जो-
A. एलोरा में है
B. अजंता में है
C. खजुराहो में है
D. बाघ में है
उत्तर:- B. अजंता में है
6. भीतरी स्तंभ लेख किस काल से संबंधित है?
A. मौर्य काल से
B. कुषाण काल से
C. गुप्त काल से
D. शुंग काल से
उत्तर:- C. गुप्त काल से
7. एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले हैं?
A. बघही
B. लेखहिया
C. मोरहना पहाड़
D. घघरिया
उत्तर:- B. लेखहिया
8. इनमें से किस ग्रंथ का प्राचीन नाम जय संहिता था?
A. रामायण
B. मेघदूत
C. गीता
D. महाभारत
उत्तर:- D. महाभारत
9. संस्कृत व्याकरण ‘अष्टाध्यायी’ का रचयिता निम्न में से कौन है?
A. कालीदास
B. बाणभट्ट
C. बाल्मीकि
D. पाणिनि
उत्तर:- D. पाणिनि
10. हड्डी से निर्मित आभूषण भारत में मध्य पाषाण काल के संदर्भ में कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
A. लेखहिया से
B. चोपानी मांडो से
C. महदहा से
D. सराय नाहर राय से
उत्तर:- C. महदहा से
11. कृषि एवं पहिए किस काल की देन है?
A. मध्यपाषाण काल
B. पुरापाषाण काल
C. नवपाषाण काल
D. वैदिक काल
उत्तर:- C. नवपाषाण काल
12. सबसे प्राचीन और प्रमाणिक पुराण इनमें से कौन माना गया है?
A. मत्स्य पुराण
B. वायु पुराण
C. नारद पुराण
D. विष्णु पुराण
उत्तर:- A. मत्स्य पुराण
13. हाथी गुम्फा अभिलेख इनमें से किस से संबंधित है?
A. खारवेल के शासन की क्रमबद्ध विवरण
B. हर्षवर्धन और पुलकेशिन द्वितीय के युद्ध का विवरण
C. स्कंद गुप्त के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण
D. समुद्रगुप्त की विजय एवं नीतियों का पूरा विवरण
उत्तर:- A. खारवेल के शासन की क्रमबद्ध विवरण
14. बुद्ध की जीवनी की रचना बौद्ध साहित्य में विशेष स्थान रखती है. यहां उल्लेखित निम्न में से कौन एक बुद्ध की पुर्ण जीवनी है?
A. मिलिन्द पन्हो
B. अवदानशतक
C. ललितविस्तर
D. सारिपुत्र-प्रकरण
उत्तर:- C. ललितविस्तर
15. इनमें से गलत जोड़ा की पहचान करें?
A. ब्राह्मी लिपि – अशोक के अधिकतर शिलालेख ब्राम्ही लिपि में लिखी गई है, यह लिपि बाएं से दाएं लिखी जाती थी.
B. खरोष्ठी लिपि – यह लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती थी.
C. आहत सिक्के – मुगल काल में जारी सिक्के का नाम
D. मेहरौली स्तंभ लेख – चन्द्रगुप्त द्वितीय से संबंधित था.
उत्तर:- C. आहत सिक्के – मुगल काल में जारी सिक्के का नाम
व्याख्या:- आहत सिक्के:- प्राचीनतम सिक्कों को आहत सिक्के कहा जाता है.
16. विंध्य क्षेत्र के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक मानव कंकाल निकले हैं?
A. लेखहिया से
B. बघही खोर से
C. मोरहना पहाड़ से
D. घघरिया से
उत्तर:- A. लेखहिया से
17. सबसे पहले सिक्कों पर लेख लिखने का कार्य किस शासक ने किया था?
A. मौर्य शासकों ने
B. गुप्त मौर्य शासकों ने
C. यवन शासकों ने
D. कुषाण शासकों ने
उत्तर:- C. यवन शासकों ने
18. आग का आविष्कार किस काल में माना जाता है?
A. पुरापाषाण
B. मध्यपाषाण
C. नवपाषाण
D. सिंधु सभ्यता
उत्तर:- A. पुरापाषाण
19. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां से मिला है?
A. नर्मदा नदी से
B. नीलगिरी की पहाड़ियों से
C. शिवालिक की श्रेणियों से
D. पश्चमी घाट की पहाड़ियों से
उत्तर:- A. नर्मदा नदी
20. भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ कहां से लिया गया है?
A. हर्ष चरित
B. मुंडकोपनिषद
C. यजुर्वेद
D. विनय पिटक
उत्तर:- B. मुंडकोपनिषद
21. प्राचीन पुस्तक ‘इंडिका’ की रचना किसने की है?
A. टाॅलेमी
B. हेरोडोटस
C. प्लिनी
D. मेगस्थनीज
उत्तर:- D. मेगस्थनीज
22. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?
A. पर्यटन
B. विज्ञान एवं पौद्योगिकी
C. मानव संसाधन एवं विकास
D. संस्कृति
उत्तर:- D. संस्कृति
23. चीनी यात्री हेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था?
A. चन्द्रगुप्त द्वितीय
B. हर्षवर्धन
C. बहादुर शाह द्वितीय
D. समुद्र गुप्त
उत्तर:- B. हर्षवर्धन
24. इनमें से किस ग्रंथ से मौर्य काल के बारे में जानकारी मिलती है?
A. राजतरंगिणी
B. रामचरित
C. अर्थशास्त्र
D. मृच्छकटिकम्
उत्तर:- C. अर्थशास्त्र
25. निम्न में से किसको ‘चालकोलिथक’ युग भी कहा जाता है?
A. पुरापाषाण युग
B. ताम्रपाषाण युग
C. नवपाषाण युग
D. वैदिक युग
उत्तर:- B. ताम्रपाषाण युग
26. इनमें से किस ग्रंथ से मौर्य काल के बारे में जानकारी नहीं मिलती है?
A. मुद्राराक्षस
B. कथासरित्सागर
C. मृच्छकटिकम्
D. बृहत्कथामंजरी
उत्तर:- C. मृच्छकटिकम्
27. भारत में तांबे के प्रयोग के प्रथम प्रमाण कहां से प्राप्त हुए हैं?
A. अतिरमपक्कम, चेन्नई
B. चिरांद, बिहार
C. बेलन घाटी, उत्तर प्रदेश
D. आजमगढ़, मध्यप्रदेश
उत्तर:- A. अतिरमपक्कम, चेन्नई
व्याख्या:- भारत में तांबे का सर्वप्रथम प्रयोग 5000 ईसा पूर्व में किया गया था. चेन्नई के अतिरमपक्कम से प्राप्त हुए हैं.
28. इनमें से गलत जोड़ा को छांटे?
A. प्लिनी – नेचुरल हिस्ट्री
B. टाॅलेमी – ज्योग्राफी
C. मेगस्थनीज – इंडिका
D. कल्हण – रामचरित
उत्तर:- D. कल्हण – रामचरित
व्याख्या:- रामचरित के रचनाकार संध्याकर नंदी हैं. कल्हण ने राजतरंगिणी की रचना की है जिसमें कश्मीर के राजवंशों को क्रमबद्ध विवरण प्रस्तुत किया गया है.
29. धान की खेती का भारत ही नहीं विश्व का सबसे प्राचीनतम साक्ष्य कहां से मिले हैं.
A. कोल्डिडवा, उत्तर प्रदेश
B. पिक्लीहल, कर्नाटक
C. चिरांद, बिहार
D. दाओजली, असम
उत्तर:- A. कोल्डिडवा, उत्तर प्रदेश
व्याख्या:- कोल्डिडवा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के दक्षिण में बेलन नदी के तट पर स्थित है. यहां के उत्खनन से 6500 ई. पूर्व में धान की खेती के प्रमाण प्राप्त हुए हैं. जो भारत ही नहीं विश्व के सबसे प्राचीनतम साक्ष्य माना जाता है.
30. दक्षिण भारत में तंजौर का राजराजेश्वर मंदिर किस शैली का उत्कृष्ट नमूना है?
A. बेसर शैली
B. नागर शैली
C. द्रविड़ शैली
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- C. द्रविड़ शैली
व्याख्या:-
• उत्तर भारत के मंदिर नागर शैली और दक्षिण भारत के मंदिर द्रविड़ शैली में निर्मित है. जबकि मध्य भारत के मंदिर बेसर शैली से निर्मित हैं. बेसर शैली में नागर शैली और द्रविड़ शैली दोनों की झलक दिखाई पड़ती है.
————————————–
वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
इसे भी जानें
Computer 30 mcqs
Birmingham Commonwealth Games mcqs
July 2022 mcqs
Science top 50 gk
भारतीय चित्रकला से 25 इंपोरटेंट mcqs
भारतीय संविधान से 50 इंपोरटेंट प्रश्न
तमासिन जलप्रपात, चतरा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
झारखंड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
झारखंड स्थापना आंदोलन का इतिहास
उसरी वाटरफॉल, गिरिडीह झारखंड कैसे पहुंचे
गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
झारखंड टॉप 50 gk
Nobel prize winner 2020
भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
भारत में कागजी नोट का इतिहास
भारत के महान वैज्ञानिक
कुंभ मेले का इतिहास
DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा है
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
खोरठा भासाक मानक रूप
भासा और बोली में अंतर खोरठा में
खोरठा भाषा की विशेषता
खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवन
खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की जीवनी
खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
खोरठा स्वर और व्यंजन
खोरठा D.el.ed. सिलेबस
खोरठा भाषा के लेखक परिचय
खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
खोरठा भाषा की लिपि
खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार
डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
IPL 2020 का खिताब जीता MI ने जानें Record
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा
अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस
विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो का जीवन परिचय
कित्तूर की रानी चेन्नम्मा
रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई
एटीएम का आविष्कार किसने किया
class 10th geography Question Answer
इसे भी देखें
जैन तीर्थ स्थल पारसनाथ पहाड़ी
हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थली इटखोरी भद्रकाली
चतरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट
खंडोली, गिरिडीह बेस्ट पर्यटक स्थल
तमासिन जलप्रपात, चतरा
bhadrakali
उसरी वॉटरफॉल, गिरिडीह
विश्व के सात आश्चर्य
भारत के प्राचीन सिक्के
—————————————–
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत से ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

















