वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन

वर्ष 2019 हलचलों भरा रहा। इस वर्ष भारत ने जहां chandrayaan-2 की ऐतिहासिक उड़ान देखी। वहीं एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत विश्व के कई महत्वपूर्ण देशों में खड़ा हो गया। केंद्र में भाजपा सरकार की मजबूत वापसी हुई। नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। सरकार ने एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले किये। जम्मू कश्मीर से संबंधित 370 धारा अतीत हो गया। सर्वोच्च न्यायालय के संविधान पीठ ने बाबरी मस्जिद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। नागरिकता कानून के संसद से पास होने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। देश के कई इलाकों में समर्थन में भी कई रैलियां निकली। देश ने सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, कादर खान, जॉर्ज फर्नांडिस, गिरीश कर्नाड, खय्याम जैसे हस्तियों को खोया। आज के इस पोस्ट में वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन देखेंगे।

☆ वर्ष 2019 की 10 अति महत्वपूर्ण घटना

1• ? 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला से देश दहल उठा
2• ? 25 फरवरी को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बालाकोट में एयर स्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए
3• ? 27 फरवरी को विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी f-16 विमान को मार गिराया
4• ? 27 मार्च को एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया
5• ? 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आया, भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी
6• ? 23 जुलाई को ISRO ने chandrayaan-2 को लांच किया गया
7• ? 30 जुलाई को ट्रिपल तलाक से संबंधित बिल पास हुआ
8• ? 5 अगस्त का वह एतिहासिक दिन आया जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35A अलविदा हो गया
9• ? 9 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या बाबरी मस्जिद से संबंधित ऐतिहासिक फैसला सुनाया
10• ? 11 दिसंबर को नागरिकता कानून से संबंधित बिल संसद में पेश हुआ

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
वर्ष-2019 के दश महत्वपूर्ण घटना और 2020 की उम्मीदें

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन

● जनवरी, 2019

? राष्ट्रीय मुद्दे

राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक
• इस स्मारक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जनवरी, 2019 को राष्ट्र को समर्पित किया।
• यह स्मारक गुजरात के नवसारी जिले में स्थित है।
• इस स्मारक में 1930 के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह से जुड़ी घटनाओं एवं कथाओं को दर्शाने वाले 24 बोलते भित्तिचित्र दर्शाये गये हैं।

? एटीएम मशीन का आविष्कार किसने और कब किया अधिक जानना चाहते हैं तो इसे टच कीजिए


☆ केरल का सबरीमाला घटनाक्रम
• केरल के सबरीमाला मंदिर में 2 जनवरी, 2019 को 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाएं भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश कर 800 साल पुरानी परम्परा को तोड़ दिया।
• बिन्दु अम्मिनि एवं कनकदुर्गा नामक दो महिलाओं ने ये रस्म तोड़ी।
• उच्चतम न्यायालय ने 28 सितंबर 2018 को सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी थी। हालांकि इसके विरोध में कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

? योजनाएं/कार्यक्रम/ परियोजनाएं

☆ तेलंगाना के सीता राम सिंचाई परियोजना को केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दी मंजूरी।


☆ मध्य प्रदेश सरकार का युवा स्वाभिमान योजना का घोषणा
• मध्य प्रदेश सरकार ने कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए युवा स्वाभिमान योजना की घोषणा की।


☆ मध्य प्रदेश सरकार की जय किसान ऋण मुक्ति योजना का शुभारंभ
• मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 50 हजार करोड़ की किसान कर्ज माफी योजना के प्रारंभ की है।
• इस योजना से मध्य प्रदेश के 55 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।

? दुनियां के सात नये आश्चर्य का विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें


☆ झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ
• झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 1 जनवरी 2019 से झारखंड के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ किया।
• इस योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ ₹5000 दिया जा रहा है। इस योजना से राज्य के लगभग 22 लाख 76 हजार लघु और सीमांत किसानों को लाभ हो रहा है।


☆ उड़ीसा में जीवन संपर्क योजना शुभारंभ
• उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 26 जनवरी 2019 को जनजातियों समूहों के कल्याण के लिए जीवन संपर्क योजना का शुभारंभ किया।
• यह योजना यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से संचालित हो रहा है।

? सम्मेलन/महोत्सव/आयोजन

☆ 106 वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस
• 3 से 7 जनवरी, 2019 के बीच 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का सफल आयोजन पंजाब के जालंधर में हुआ।
• इस सम्मेलन का थीम: “भारत का भविष्य: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी”
(Future India: Science and Technology)

विज्ञान कांग्रेस– वर्ष —- कहां हुआ
प्रथम — 1914 — कोलकाता
100 वां — 2013 — कोलकाता
101 वां — 2014 — जम्मू
102 वां — 2015 — मुम्बई
103 वां — 2016 — मैसूर
104 वां — 2017 — तिरुपति
105 वां — 2018 — इम्फाल
106 वां — 2019 — जालंधर

15 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2019
• 15वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में संपन्न हुआ।
• इस सम्मेलन में विश्व के 85 देशों के लगभग 4000 प्रवासी भारतवंशियों ने उपस्थिति दर्ज की।
• इस सम्मेलन का विषय था “नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका”
• मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ मुख्य अतिथि थे। जबकि नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी विशिष्ट अतिथि थे।
प्रवासी सम्मेलन

क्र•सं• — आयोजन वर्ष — आयोजन स्थल
प्रथम — 2003 — नई दिल्ली
दूसरा — 2004 — नई दिल्ली
तीसरा — 2005 — मुम्बई
चौथा — 2006 — हैदराबाद
पांचवा — 2007 — नई दिल्ली
छठा — 2008 — नई दिल्ली
सातवां — 2009 — चेन्नई
आठवां — 2010 — नई दिल्ली
नौवां — 2011 — नई दिल्ली
दसवां — 2012 — जयपुर
ग्यारहवां — 2013 — कोच्चि
बारहवां — 2014 — नई दिल्ली
तेरहवां — 2015 — गांधीनगर
2016 में आयोजन नहीं हुआ
चौदहवाँ — 2017 — बंगलूरू
पंद्रहवां — 2019 — वाराणसी


• वर्ष 2015 से भारत सरकार ने इसके महत्व और उपयोगिता को बनाए रखने के लिए इसमें वृद्धि के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन के स्वरूप में परिवर्तन किया।
• अब प्रत्येक 2 वर्ष में वृहत् प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। जो भारत के विभिन्न राज्यों में किया जाएगा। जबकि इन 2 वर्षों के बीच के वर्ष में संक्षिप्त प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा जो नई दिल्ली में होगा।


प्रयागराज में कुम्भ मेले का भव्य आयोजन
• 15 जनवरी से 4 मार्च के बीच प्रयागराज में सफल कुंभ मेले का आयोजन किया गया।
• इस कुम्भ मेले की तीन शाही स्नान कार्यक्रम इस प्रकार था।
1• मकर संक्रांति, 15 जनवरी
2• मौनी अमावस्या, 4 फरवरी
3• वसंत पंचमी, 10 फरवरी
• प्रयागराज का सुप्रसिद्ध कुंभ का मेला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ।
1• सबसे बड़ी ट्रेफिक और जनसैलाव प्रबंधन के लिए
2• पेन्ट माय सिटी:- इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों की पेंटिंग का सबसे बड़ा अभ्यास के लिए
3• सबसे बड़ा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन मैकेनिज्म के लिए
☆ विश्व पुस्तक मेला 5 से 13 जनवरी के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुआ।
• इस मेले का थीम “Readers with Special Need”

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा


☆ 7-9 जनवरी को नार्वे के प्रधानमंत्री सुश्री एर्ना सोलबर्ग भारत यात्रा की।
• नई दिल्ली के चौथे रायसीना संवाद को संबोधित करना उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा।


18-19 जनवरी के बीच डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन ने एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ भारत की यात्रा की।


☆ वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
• दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 70 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
• इसे पहले दक्षिण अफ्रीका से 1995 में द• अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

? रविवार की छुट्टी कब से शुरू हुई क्या आप जानते हैं नहीं तो टच कीजिए


वर्ष ————- मुख्य अतिथि


2001- अब्देलाजिज बुटेफ्लिका, अल्जीरिया के राष्ट्रपति
2002- कसम उतेम, माॅरीशस के राष्ट्रपति
2003- मोहम्मद खातमी, ईरान के राष्ट्रपति
2004- लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा, ब्राजील के राष्ट्रपति
2005- जिग्मे सिंगये वांगचुक, भूटान के राजा
2006- शाह अब्दुल्ला, सऊदी अरब के राजा
2007- व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति
2008- निकोलस सरकोजी, फ्रांस के राष्ट्रपति
2009- नूर्सूल्तान नाजर्बायव, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति
2010- ली म्यूंग बक, कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति
2011- सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
2012- यिंगलक चिनावट, थाईलैंड के प्रधानमंत्री
2013- जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, भूटान के राजा
2014- शिंजे आबो, जापान के प्रधानमंत्री
2015- बराक ओबामा, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति
2016- फ्रांस्वा ओलांद, फ्रांस के राष्ट्रपति और मैत्रीपाल सिरिसेन, श्रीलंका के राष्ट्रपति
2017- मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबुधाबी के क्राउन प्रिंस
2018- सभी दस आसियान देशों के प्रमुख (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपीन्स, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम)
2019- सिरिल रामफोसा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


☆ चरित्र अभिनेता कादर खान का निधन
• कनाडा में भारतीय अभिनेता और पटकथा लेखक कादर खान का 81 वर्ष की आयु में 1 जनवरी 2019 को निधन हो गया।
• 1973 में काबुल में जन्मे कादर खान राजेश खन्ना के साथ यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म दाग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी।
• उसके बाद उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
• वे 250 से अधिक फिल्मों के संवाद लिखें।
• उनकी चर्चित फिल्म थी।
• दाग,1973
• गूंज, 1974
• अदालत, 1976
• बैराग 1976
• मिस्टर नटवरलाल, 1979
• राजा बाबू, 1984
• हिम्मतवाला, 1983
• बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, 1990
• साजन चले ससुराल, 1996
• दुल्हे राजा, 1998
• कुली नंबर वन, 1998 इत्यादि

? भारत के एक नोट छापने में कितना खर्च लगता है विडियो के लिए क्लिक करें


रमाकांत वी आचरेकर:-
• भारत के महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत वी आचरेकर का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


उपन्यासकार दिब्येन्दु पालित :-
• बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार दिब्येन्दु पालित का 79 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया।


विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया :-
• विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का नई दिल्ली में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


☆ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस

• पूर्व केंद्रीय मंत्री, समाजसेवी, श्रमिक नेता जॉर्ज फर्नांडिस का निधन 88 वर्ष की आयु में हो गया।
• वे 1967 से 2004 के बीच 9 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे 1998 से 2004 तक वे वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री बने।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन

● फरवरी, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला
• 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा में सीआरपीएफ के एक काफिले पर भीषण आत्मघाती आतंकी हमला किया गया।
• जवानों से भरी बस को एक विस्फोट से लदी स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
• इस बर्बर आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए।
• इस हमले की जिम्मेवारी पाकिस्तान में संचालित हो रहे जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।


☆ 25 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया इससे लगभग 300 आतंकवादी मारे गए।
• 12 मिराज जेट भारतीय लड़ाकू विमान ने बालाकोट में जबरदस्त हमला किया।
• बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया।
• मुजफराबाद और चकैटी में भी आतंकी कैम्प ध्वस्त हुआ।


विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान घटनाक्रम
• भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी -2019 को भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी वायु सेना के एक f-16 विमान को मार गिराया था। विमान को मार गिराने के पश्चात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान क्रैश हो गया था। इस विमान के क्रैश के बाद चालक विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तानी धरती पर जा गिरे।
• विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई के लिए भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान पर दबाव डाला। अनन्त: भारतीय कूटनीति सफल रहा और 1मार्च 2019 को बाघा सीमा पर भारत को अभिनन्दन को सौंप दिया गया।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
एयर स्ट्राइक

? योजनाएं /कार्यक्रम/ परियोजनाएं

राष्ट्रीय खनिज नीति, 2019 की स्वीकृति
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय खनिज नीति को स्वीकृति प्रदान की।
• इस नई राष्ट्रीय खनिज नीति से खनन क्षेत्र के स्थाई विकास में सहायता प्रदान करेगी। तथा इसे परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के बेहतर समाधान में मदद मिलेगी।


फेम इंडिया योजना की स्वीकृति
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के विनिर्माण और उनके तेजी से इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना शुभारंभ किया गया
• 1 फरवरी 2019 को भारत के कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अंतरिम बजट 2019-20 में 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले करीब 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों के लिए ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता योजना का घोषणा किया।
• इस योजना के तहत 2 -2 हजार के तीन किस्तों में लाभान्वित किसानों को बैंक खातों के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की जा रही है।


? सम्मेलन/महोत्सव/ मेला


अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस सम्मेलन एवं प्रदर्शनी पेट्रोटेक-2019 का आयोजन
• भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 10 से 12 फरवरी के बीच नई दिल्ली में यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
• इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के 750 प्रदर्शकों ने भाग लिया।
• इस आयोजन का थीम “मेक इन इंडिया और नवीकरणीय ऊर्जा” था।


पांचवा अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर में
• यह आयोजन उड़ीसा सरकार और विश्व बैंक के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।


33वां सूर्य कुंड क्राफ्ट मेला, फरीदाबाद हरियाणा
• 1 से 17 फरवरी के बीच हरियाणा के फरीदाबाद में 33वां अंतर्राष्ट्रीय सूर्य कुंड क्राफ्ट मेला का आयोजन हुआ।
• इस मेले का थीम महाराष्ट्र राज्य तथा साझीदार देश थाईलैंड के रूप में दर्ज किया गया।


विश्व सतत विकास सम्मेलन 11-13 फरवरी के बीच नई दिल्ली में संपन्न।
☆ 20वां भारत रंग महोत्सव 1 से 21 फरवरी के बीच नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा


☆ 4 से 10 फरवरी के बीच यूरोपीय देश मोनाको के राष्ट्राध्यक्ष प्रिंस एल्बर्ट द्वितीय की भारत यात्रा हुई।
☆ 17 से 19 फरवरी के बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माॅरिसियो मैक्री की भारत यात्रा हुई।


? भारतीय प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 22 फरवरी के बीच दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहे।
• इस यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया का महत्वपूर्ण सियोल शांति पुरस्कार भी प्रधानमंत्री को मिला।
• इस यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के साथ छह विभिन्न समझौतों एवं ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


प्रख्यात साहित्यकार व समालोचक नामवर सिंह का निधन
• हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार व समालोचक नामवर सिंह का 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया।
• उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


● मार्च, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे

☆ प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
• मुख्यमंत्री पद पर इन्होंने मनोहर पारिकर का स्थान लिया जिनका निधन 17 मार्च 2019 को हो गया था।


27 मार्च को भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण किया।
• इस परीक्षण में अंतरिक्ष में मौजूद टारगेट किये गये उपग्रह को नष्ट किया।


? योजनाएं/कार्यक्रम/ परियोजनाएं

? कंप्यूटर से 50 बहुत ही इंपॉर्टेंट क्वेश्चन आंसर के लिए यहां पर क्लिक कीजिए


मध्य प्रदेश सरकार की जय किसान समृद्धि योजना का शुभारंभ
• इस योजना का उद्देश्य प्रमुख फसल के रूप में गेहूं का प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करना है।
• इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को गेहूं पर प्रति क्विंटल ₹160 प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की योजना है।


उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारंभ
• उत्तराखंड सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना की शुरुआत की है।
• इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्ताह में दो बार 25 बच्चों के लिए 100 -100 मिली दूध प्रदान किया जाना है।


काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रखी।
• इस काॅरिडोर परियोजना के अंतर्गत मणिकर्णिका तथा ललिता घाट को सीधे काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर से जोड़ा जाएगा।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? विधेयक पारित

☆ अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को चिन्हित करने के लिए मिजोरम विधान सभा द्वारा विधेयक पारित।
• 700 किलोमीटर लंबी मिजोरम की सीमा बांग्लादेश और म्यांमार से लगती है। इस कारण यहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से विदेशी घुसपैठ भी होती है।
• यह विधेयक विदेशी घुसपैठ की पहचान करने में मदद करेगा।


? महोत्सव/ उत्सव

☆ नमस्ते थाइलैंड महोत्सव का आयोजन
• नई दिल्ली स्थित थाईलैंड के दूतावास में थाईलैंड महोत्सव 2019 का आयोजन 15 से 17 मार्च के बीच किया गया।
• वर्ष 2019 का यह आयोजन इस श्रृंखला का तीसरा आयोजन था।
• इस आयोजन में थाईलैंड की कला एवं संस्कृति के अलावा थाई फूड का भी प्रदर्शन किया गया।


☆ नवाचार और उद्यमिता उत्सव की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।


☆ फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप 16 से 18 मार्च के बीच गुजरात की राजधानी गांधी नगर में सम्पन्न।


? राष्ट्रपति की विदेश यात्रा

• 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोशिया, बोलिविया एवं चिल्ली की यात्रा पर गए।
• राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद को क्रोएशिया के शीर्ष नागरिक सम्मान “Grand Order of The King of Tomislav” से भी सम्मानित किया गया।


? उपराष्ट्रपति की विदेश यात्रा


☆ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 5 से 9 मार्च के बीच पराग्वे व कोस्टारिका की यात्रा पर है।


? लोकपाल का गठन


• न्यायमूर्ति पिनाकी चंद घोष भारत के पहले लोकायुक्त नियुक्त किये गये।


? राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा


☆ गिनी के प्रधानमंत्री इब्राहिम कसोरी फोफाना की 16 से 25 मार्च के बीच भारत की यात्रा हुई।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


अग्नाशय कैंसर से पीड़ित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का 17 मार्च को निधन।
• भारतीय जनता पार्टी के बहुचर्चित नेता एवं रक्षा मंत्री भी रह चुके थे।

? जिला में DC पावरफुल होता है या SP जानने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए


☆ अहमदाबाद के प्रसिद्ध चित्रकार हाकू शाह (हाकू भाई वजूभाई शाह) का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

• कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1989 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● अप्रैल, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे

☆ अप्रैल और मई माह में भारत में लोकसभा तथा कुछ राज्यों के विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न कराये गये।
• लोक सभा के साथ-साथ सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा के लिए 11 अप्रैल 2019 को मतदान कराया गया।
• वहीं उड़ीसा की 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए 11 से 29 अप्रैल के बीच मतदान कराया गया।
• आंध्रप्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए 11 अप्रैल को मतदान करवाया गया।
• अरुणाचल प्रदेश के 60 सदस्य विधानसभा के लिए 11 अप्रैल को ही मतदान कराया गया।


☆ मानसिक रोगियों के फांसी से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का अहम फैसला

• 18 अप्रैल 2019 को उच्चतम न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है, कि मानसिक रोगियों को फांसी की सजा नहीं दी जा सकती है।


? सम्मेलन


☆ राष्ट्रीय हृदयरोग सम्मेलन, 2019 लखनऊ

• 5 से 7 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय हृदयरोग सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया।
• इस सम्मेलन में यूरोप अमेरिका जापान सिंगापुर दक्षिण कोरिया इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों ने भाग लिया।


? विज्ञान प्रौद्योगिकी


PSLV-C45 के माध्यम से Emisat का सफल प्रक्षेपण
• 1 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के एमीसैट सहित 28 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
• एमीसैट को 748 km. की ऊंचाई पर तथा 28 विदेशी उपग्रह को 504 km. की ऊंचाई पर स्थापित किया।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


☆ नाटककार कार्तिक चन्द्र रथ का 70 वर्ष की आयु में 1 अप्रैल को निधन हो गया।

• इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार उड़ीसा नाटक अकादमी पुरस्कार इत्यादि से सम्मानित किया गया था।


☆ जाने-माने प्रसिद्ध अभिनेता नवतेज हुंदल का निधन

• उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह की भूमिका निभाई थी।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● मई, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


17 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न, NDA को पूर्ण बहुमत।
• 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच 7 चरणों में चुनाव आयोजित किए गए।
• चुनाव का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया।
• लोक सभा के 543 सीटों की में भारतीय जनता पार्टी 303 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत वाली बड़ी पार्टी बनी।
• भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली एनडीए ने 353 सीटें जीती।
• भारतीय जनता पार्टी ने 37.36% वोट हासिल किया। जबकि एनडीए का संयुक्त वोट शेयर 45% रहा।
• कांग्रेस की पार्टी 52 सीटें जीती जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कुल 92 सीटें जीती।
• वहीं अन्य दलों ने और उसके गठबंधन कुल 97 सीटें जीती।
• 17 वीं लोकसभा चुनाव-2019 में अंतिम मतदाता सूची इस प्रकार था।
• पुरूष:-46.8 करोड़
• महिला:- 43.2 करोड़
• तृतीय लिंग:- 38,325
• कुल मतदाता:- 90 करोड़


☆ 17 वीं लोकसभा में प्राप्त सीट


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)


दल ————– सीट संख्या
• भारतीय जनता पार्टी – 303
• शिवसेना – 18
• जनता दल – 16
• लोक जनशक्ति पार्टी – 6
• अपना दल – 2
• शिरोमणि अकाली दल – 2
• ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम – 1
• ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन- 1
• नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी – 1
• राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी – 1
• मिजो नेशनल फ्रंट -1
• नगा पीपुल्स फ्रंट – 1
NDA कुल = 353 सीट


संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA)


दल ————– सीट संख्या
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 52
• द्रविड़ मुनेत्र कषगम – 23
• राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 5
• इंडियन मुस्लिम लीग – 3
• जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस- 3
• जनता दल (सेक्युलर) – 1
• झारखंड मुक्ति मोर्चा- 1
• केरल कांग्रेस- 1
• रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी- 1
• विदुथलाई चिरूथाइगल काची – 1
• नेशनल पीपल्स पार्टी – 1
UPA कुुल = 92


■ अन्य दल


दल ————– सीट संख्या

• तृणमूल कांग्रेस – 22
• ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 2
• बहुजन समाज पार्टी – 10
• समाजवादी पार्टी – 5
• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – 3
• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – 2
• युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी – 22
• बीजू जनता दल – 12
• तेलुगू देशम पार्टी – 3
• आम आदमी पार्टी – 1
• ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – 1
• सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा- 1
• निर्दलीय – 1
कुल = 542 सीट
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
17वीं लोक सभा में भाजपा की बड़ी जीत


? लोकसभा के चुनाव के साथ-साथ कुछ राज्यों के विधानसभाओं के भी चुनाव संपन्न हुए।


■ उड़ीसा विधानसभा चुनाव कुल सीट- 147


• विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 112 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमाया।
• भाजपा की सीट संख्या 10 से बढ़कर 23 हो गई।
• जबकि कांग्रेस की सीट संख्या 16 से घटकर 9 रह गयी।
• वहीं भाकपा-1, निर्दलीय-1 और एक सीट रिक्त रह गयी।
• 72 वर्षीय नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार उड़ीसा के मुख्यमंत्री बने।

? रेल के पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं जानने के लिए इसे टच कीजिए


■ आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव, कुल सीट 175


• राज्य विधानसभा चुनाव में 151 सीटें जीतकर वाई एस जगनमोहन रेड्डी की पार्टी ने पांच साल से सत्ता में काबिज चन्द्रबाबु नायडू को बाहर किया।
• युवजन श्रमिक रयाथु कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटें जीती।
• तेलुगू देशम पार्टी 23 सीटें जीती
• जन सेना पार्टी ने 1 सीटें जीती
• 2014 के चुनाव 4 सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पायी।
• 30 मई को वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
• जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में 5 उपमुख्यमंत्री बनाये।
• भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहला अवसर बना जब आंध्र प्रदेश में 5 उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।


■ अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, कुल सीटें 60


• 41 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपने ही दम पर सरकार का गठन किया।
• कांग्रेस को -4
• जनता दल यूनाइटेड को -7
• नेशनल पीपुल्स पार्टी – 5
• पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश – 1
• निर्दलीय – 2
• 29 मई को भाजपा के पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
• वहीं चोवना मीन उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


■ सिक्किम विधानसभा चुनाव, कुल सीटें 32


• सिक्किम विधानसभा का चुनाव अप्रैल में हुआ।
• मतगणना 23 मई को लोक सभा के साथ हुआ।
• 32 में से 17 सीटों पर विजय प्राप्त कर प्रेम सिंह तमांग (गोलाय) के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया।
• पांच बार मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने 15 सीटों पर ही विजय प्राप्त की।
• 27 मई को 51 वर्षिय प्रेम सिंह तमांग ने मुख्यमंत्री की शपथ है।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? विज्ञान प्रौद्योगिकी


☆ कामोव -31 हेलीकॉप्टर खरीदने की मंजूरी
• भारत की केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने रूस से 10 कामोव- 31 हेलीकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


? उपराष्ट्रपति की विदेश यात्रा


☆ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 9 से 12 मई के बीच वियतनाम की यात्रा पर है।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


☆ बिरसा के प्रसिद्ध गायक हीरालाल यादव का निधन

• बिरहा के प्रसिद्ध गायक हीरालाल यादव का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• उन्हें यश भारती, संस्कार भारती एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
• वर्ष 2019 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● जून, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


☆ जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया


? भारतीय प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा


☆ प्रधानमन्त्री 8 से 9 जून के बीच मालद्वीव और श्रीलंका की यात्रा पर गये।
☆ जबकि 13 से 14 जून के बीच किर्गिस्तान की यात्रा पर गए जहां बिस्केक सम्मेलन में भाग लिया
☆ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून के बीच जापान की यात्रा पर गये।


? बैठक/योजना


☆ नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की पांचवी बैठक संपन्न 15 जून को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

• इस बैठक में 26 राज्यों के मुख्यमंत्री अंडमान निकोबार दीप समूह के उपराज्यपाल शामिल हुए।
• इस बैठक में प्रधानमंत्री ने 2022 तक न्यू इंडिया एवं 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को रखा।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रारंभ किया गया।
• यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्ध जनों के लिए है।
• इस योजना के अंतर्गत बीपीएल तथा एपीएल सभी वर्ग के परिजनों को लाभ मिलेगा।
• इस योजना के अंतर्गत पेंशन के रूप में ₹400 प्रति माह के दर से मिलेगा।

? आठवीं बोर्ड का क्वेश्चन आंसर जानना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक कीजिए


केंद्र सरकार का एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना शुरू
• केंद्रीय उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने 29 जून को एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना का शुभारंभ की।
• इस योजना को 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू किया जाना है।


? समितियां/आयोग/प्रौद्योगिकी


☆ कैबिनेट की आठ मंत्रिमंडल की समितियां गठित

• केंद्र सरकार ने 8 केंद्रीय कमेटियों का गठन किया है।
• इन सभी कमेटियों में गृहमंत्री अमित शाह को शामिल किया गया है।
• इनमें से 6 समितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।
• ये आठ समितियां हैं:-
1• मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति
2• कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमोडेशन
3• आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
4• संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
5• राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
6• सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति
7• निवेश और विकास पर मंत्रिमंडलीय समिति
8• कौशल विकास पर मंत्रिमंडलीय समिति
☆ प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 15 जून को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक संपन्न हुई।
• इस बैठक में 5 लाख करोड़ डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया।
☆ उड़ीसा के बालासोर तट के निकट DRDO द्वारा हाइपरसोनिक गति से उड़ान के लिए विकसित मानव रहित स्क्रैमजेट का सफल परीक्षण किया गया।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का 9 जून को निधन हो गया।
• वे उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे।
भारत के प्रसिद्ध नाटककार, साहित्यकार और फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक गिरीश कर्नाड का निधन हो गया।
• वे 81 वर्ष के थे।
• उन्हें 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार
• 1998 में ज्ञानपीठ
• 1998 में ही कालिदास सम्मान
• 1974 में पद्मश्री
• 1992 में पद्म भूषण जैसे पुरस्कारों से अलंकृत किया गया था।


वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● जुलाई, 2019


? प्रौद्योगिकी


☆ 23 जुलाई को ISRO ने भारत का एक महत्वकांक्षी अभियान chandrayaan-2 को लांच किया।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
Chandrayaan-2 का लॉन्चिंग


? संसद से ट्रिपल तलाक बिल पास हुआ।


? महोत्सव/बैठक/कार्यक्रम


मेघालय की राजधानी शिलांग में बेहदीनखलम महोत्सव सम्पन्न
• यह पनार जनजातियों के बीच मनाया जाने वाला एक धार्मिक उत्सव है।
• यह उत्सव बुवाई खत्म होने के बाद प्रति वर्ष जुलाई माह में मनाया जाता है।
माइग्रेशन और मोबिलिटी पर पांचवी भारत-यूरोपीय संघ की उच्च स्तरीय बैठक नई दिल्ली में संपन्न।
डिजिटल साक्षरता से संबंधित डिजिटल उड़ान कार्यक्रम इस शुरुआत
• दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ द्वारा डिजिटल उड़ान नाम से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम की शुरुआत 3 जुलाई को की गई।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? राष्ट्रपति की विदेश यात्रा


☆ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच गांबिया और गिनी देशों की यात्रा पर रहे।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति बसंत कुमार बिरला का मुंबई में 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• वह सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन थे।
असमी साहित्यकार और लेखिका पुरोबी बोरमुदोई का 69 वर्ष की आयु में 15 जुलाई को निधन हो गया।
• उनकी पुरस्कार “शांतानुकूलानंदन” के लिए वर्ष 2007 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बंगाली फिल्म अभिनेता स्वरूप दत्ता का 78 वर्ष की आयु में 17 जुलाई को निधन हो गया।
दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई को निधन हो गया।
• वे 81 वर्ष की थी।
• वे 1998 से 2013 के दौरान 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहे।
• दिल्ली की सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय तक महिला मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
मलयालम साहित्यकार अतुर रवि वर्मा का 88 वर्ष की आयु में 26 जुलाई को निधन हो गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस जयपाल रेड्डी का 28 जुलाई को निधन हो गया।
• वे 70 वर्ष के थे।
• चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा के सदस्य और दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे।
अमेरिका में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर वी गोकर्ण का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के निदेशक मंडल में भारत द्वारा नामित निदेशक दिसंबर 2015 से थे।
• इससे पूर्व वे 2009-12 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर भी रह चुके थे।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● अगस्त, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


☆ बहुत चर्चित जम्मू कश्मीर से संबंधित 370 धारा समाप्त

• जम्मू कश्मीर को अलग से स्वायत्त देने वाली 370 धारा एवं अनुच्छेद 35 A को समाप्त करने का विधेयक 5 अगस्त को संसद में पेश किया गया।
• इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा से 6 अगस्त को बहुमत के साथ धारा 370 और अनुच्छेद 35 A समाप्त हो गया।
• इससे पूर्व अमरनाथ यात्रियों को वापस बुलाया गया और जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को संख्या बढ़ाई गई थी।


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो सुश्री मायावती को पुनः पार्टी का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
• सुश्री मायावती सितंबर 2003 से ही इस पार्टी की अध्यक्ष है।
श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया।
• सोनिया गांधी 1998 से 2017 के दौरान 19 वर्षों तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही थी।
• राहुल गांधी ने 16 सितंबर 2017 को कांग्रेस का अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था।
• 17 वीं लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया।


? प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा


☆ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 से 18 अगस्त के बीच भूटान की यात्रा पर रहे हैं।
☆ जबकि 22 से 26 अगस्त के बीच प्रधानमंत्री फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन की यात्रा पर गए।


? उपराष्ट्रपति की विदेश यात्रा


☆ भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 22 अगस्त के बीच लिथुआनिया लाटविया एवं एस्टोनिया की यात्रा पर गये।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? महोत्सव


☆ लद्दाख में जनजातीय कला और संस्कृति से संबंधित आदि महोत्सव आयोजित हुआ।
☆ उत्तर प्रदेश में ट्रैवल मार्ट का आयोजन लखनऊ में हुआ।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त को हो गया।
• वह 67 वर्ष की थी।
• सुषमा स्वराज अक्टूबर 1998 से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही।
• वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थी।
• सुषमा स्वराज 2009 से 2019 के बीच मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा के सदस्य रही।
• उन्हें को 2004 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर गणेश बापट का 16 अगस्त को निधन हो गया।
• उन्हें सामाजिक सेवा के लिए 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
चर्चित दूरदर्शन समाचार वाचिका नीलम शर्मा का 17 अगस्त को निधन हो गया।
• उन्हें वर्ष 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ मिश्र का 19 अगस्त को निधन हो गया।
• वह 82 वर्ष के थे वे।
• तीन बार 1975 से 77, 1980 से 83 और 1989 से 90 में बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
• वे वर्ष 1972, 1977, 1980, 1985, 1990 में 5 बार लगातार मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
• उन्होंने 1980 में बिहार में उर्दू को दूसरी राजकीय भाषा का दर्जा दिलाया था।
प्रसिद्ध संगीतकार खय्याम का 19 अगस्त को निधन हो गया।
• मोहम्मद जहूर खय्याम 92 वर्ष के थे।
• उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिए।
• उन फिल्मों में कभी-कभी, रजिया सुल्तान, हीर रांझा, उमराव जान जैसी महत्वपूर्ण फिल्में थी।
• वर्ष 1977 में कभी-कभी और वर्ष 1982 में उमराव जान के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
• वर्ष 1982 में उन्हें फिल्म उमराव जान के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया।
• उन्हें 2010 में फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
• वर्ष 2011 में पद्मभूषण तथा वर्ष 2018 में हृदयनाथ मंगेशकर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
☆ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का 21 अगस्त को निधन हो गया।
• वे 2004 से 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 24 अगस्त को एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया।
• 66 वर्षीय जेटली लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● सितम्बर, 2019


? प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा


☆ 21 से 27 सितंबर के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा की।

• इसी दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 में सत्र को भी संबोधित किया
• हाउडी मोदी (Howdey Modi) कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के विशाल समागम को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।
• Howdey Modi का अर्थ है:- How do you do.
4 से 5 सितंबर के बीच वह रूस की यात्रा पर गए


? 7 से 17 सितम्बर के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रतिनिधिमंडल के साथ आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, स्लोवेनिया की यात्रा पर गए हैं।


? आयोजन/मेेेेला


☆ नई दिल्ली में 20 सितंबर को राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन रवि अभियान 2019 का शुभारंभ किया गया।
☆ नई दिल्ली में 23 से 25 सितंबर के बीच भारत पर्यटन मार्ट 2019 का आयोजन किया गया।
☆ दिल्ली पुस्तक मेला का आयोजन 11 से 15 सितंबर के बीच पुणे महाराष्ट्र में किया गया।
☆ स्वच्छ महोत्सव 2019 का आयोजन 6 सितंबर को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में किया गया।
☆ 24 वां विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2019 का आयोजन 9 से 12 सितंबर के बीच अबू धाबी (UAE) में किया गया।


? राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा


मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमागिन बाटुल्गा की 19-23 सितंबर के बीच भारत के दौरे पर रहे।


? विज्ञान/प्रौद्योगिकी


☆ हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का वायुसेना ने उड़ीसा के तट पर 5 सफल परीक्षण किया।
☆ अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

• अमेरिका की बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित 8 अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति जुलाई 2019 में की गई थी।

? हमारे शरीर के कौन-कौन से पोषक तत्व हैं जानने के लिए क्लिक कीजिए


INS खण्डेरी पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया।
• नवनिर्मित पनडु्बी खंडेरी का नामकरण हिंद महासागर में पाई जाने वाली एक खतरनाक शिकारी मछली के नाम पर किया गया है।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


☆ उच्चतम न्यायालय के चर्चित वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 8 सितंबर को निधन हो गया।

• वे 95 वर्ष के थे।
• उनकी गिनती देश के बेहतरीन वकीलों में से की जाती है।
• केंद्र की भाजपा सरकार में राम जेठमलानी कानून मंत्री थे।
• वे 1959 में पहली बार केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार का मुकदमा लड़ने के कारण सुर्खियों में आए थे।
• इसके अलावा राजीव गांधी के हत्यारों के पक्ष में केस लड़ने और शेयर बाजार घोटाले में हर्षद मेहता और केतन पारेख का केस लड़ने के लिए भी चर्चा में रहे।

? गौतम बुध की तपोभूमि बोधगया का शानदार वीडियो के लिए यहां पर टच कीजिए


☆ मलयालम फिल्म अभिनेता सत्तार का निधन 17 सितंबर को हो गया।
• वे 67 वर्ष के थे
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता बीजू खोटे का 30 सितंबर को निधन हो गया।
• वे 70 वर्ष के थे।
• एक्टर बीजू खोटे की फिल्म शोले से प्रसिद्ध हुए थे।
• इस फिल्म में बीजू खोटे ने कालिया का रोल किया था।
• उन्होंने हिंदी एवं मराठी लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया है।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● अक्तूबर, 2019


? महाराष्ट्र, हरियाणा, राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, कुल सीटें 288
• महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना सत्तारूढ़ गठबंधन ने 161 सीटें जीती।
• इनमें से 105 भाजपा और 56 सीटें शिवसेना की थी।
• जबकि जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 54 सीटें जीती।
• वहीं कांग्रेस को 44 सीटों पर विजय हासिल हुआ।
• समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें मिली
• भाकपा को एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा।
• जबकि निर्दलीय एवं अन्य दलों ने 26 सीटें जीती।
• सरकार को गठन को लेकर भाजपा शिवसेना में दरार पड़ गई अनीता 12 नवंबर को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
• अन्ततः शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सत्ता की बागडोर संभाली।


हरियाणा विधानसभा चुनाव, कुल सीटें 90
• हरियाणा की चलोगी विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर 2019 को एक ही चरण में चुनाव हुए।
• बीजेपी को सर्वाधिक 40 सीटें प्राप्त हुई।
• जबकि कांग्रेस की सीटें 15 से बढ़कर 32 हो गयी।
• वहीं जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीटें इस चुनाव में जीती।
• 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि इंडियन नेशनल लोक दल को एक सीट मिली।


? राष्ट्राध्यक्षों की भारत यात्रा


☆ 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ भारत की यात्रा पर आयी।


? भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति की विदेश यात्रा


☆ 28 से 29 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री सऊदी अरब की यात्रा पर गए।
☆ 17 से 23 अक्टूबर के बीच भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिलीपींस और जापान की यात्रा पर गए।
☆ भारत के उपराष्ट्रपति 10 से 14 अक्टूबर के बीच कोमोरोस एवं सिएरा लियोन की यात्रा पर गए।


? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

? एशिया का सबसे अधिक गर्म जलकुंड अभी आप देखना चाहते हैं तो हजारीबाग बरकट्ठा आइए या यहां पर क्लिक कर वीडियो देखें


? 2 से 13 अक्टूबर के बीच भारत में पर्यटन पर्व 2019 का आयोजन किया गया।


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


☆ कुड़मी कोंकड़ी के प्रसिद्ध लोक कलाकार 64 वर्षीय एम• गोपाल गौडा का निधन हुआ।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● नवम्बर, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या विवाद पर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
• उच्चतम न्यायालय ने 5 सदी पुराने विवाद एवं 134 साल पुरानी कानूनी लड़ाई का फैसला सुनाया।
• 9 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
• सर्वोच्च न्यायालय के फैसले में 2.77 एकड़ विवादित भूमि को रामलला विराजमान को सौंप दिया गया।
• इस भूमि पर मालिकाना हक के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड एवं निर्मोही अखाड़े के दावों को संविधान पीठ ने खारिज कर दिया।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
बाबरी मस्जिद विवाद का हल निकला


करतारपुर गलियारा खुला
• 12 नवंबर से गुरु नानक देव की 550 में जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
• करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत में डेरा बाबा नामक से जोड़ता है।
• सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष करतारपुर में ही बिताए थे।
• भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करतारपुर तक लगभग 4 किलोमीटर का हिस्सा पाकिस्तान द्वारा बनाया गया है।
• जबकि डेरा बाबा नानक से सीमा तक का दूसरा हिस्सा भारत द्वारा निर्मित किया गया है।
• इस करतारपुर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव 1999 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने लाहौर बस यात्रा के दौरान किया था।
• इस कॉरिडोर के खुलने से अधिकतम पांच-पांच हजार भारतीय श्रद्धालु वीजा के बिना ही प्रतिदिन करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जा सकेंगे।
☆ 27 नवंबर को हैदराबाद में 20 वर्षीय महिला डॉक्टर को चार लोगों ने रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
• हत्या के बाद आरोपियों ने सबको कपड़े में लपेट कर जला दिया।
• इसके बाद देशभर में इस कुकृत्य के लिए कड़ी सजा की आवाजें उठने लगी थी।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
हैदराबाद में एनकाउन्टर


महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
☆ दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का विलय कर एक केंद्रशासित बनाने का सरकार का विधेयक लोकसभा में पारित

• अब इसे दादर नगर हवेली दमन एवं दीव के नाम से जाना जाएगा।
• इन दोनों के विलय से भारत में केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या 9 से घटकर 8 रह जाएगी।

? हमारा ब्रह्मांड कैसे बना जानने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


मेघालय में सक्रिय उग्रवादी संगठन एचएनएलसी पर प्रतिबंध लगाया गया।
• हिनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल -HNLC को राष्ट्र विरोधी गतिया में शामिल होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।


? महोत्सव


भारत का 50 वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में संपन्न हुआ।
• International Film Festival of India- IFFI 20 से 28 नवम्बर के बीच हुआ।
• भारत सहित 76 देशों के 200 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन इस महोत्सव में किया गया।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण मयूर (Golden Peacock) पुरस्कार “पार्टिकल्स” को दिया गया।
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भारत की मलयालम फिल्म “जल्लीकट्टू” के निर्देशन के लिए “लिजो जोस पेलिसेरि” को दिया गया।
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ब्राजील फिल्म “मेरीघेल्ला” के लिए “सियु जोर्ग” को दिया गया।
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री “उषा जाधव” मराठी फिल्म “माई घाट” के लिए दिया गया।

? वन ही जीवन है एक शानदार नाटक इसे देखा नहीं तो क्या देखा


मध्यप्रदेश के सांची में अंतर्राष्ट्रीय महाबोधि मेले का आयोजन किया गया।
• 65 हजार से अधिक बौद्ध अनुयायियों ने इस मेले में शामिल हुए।
• सांची में अंतरराष्ट्रीय महाबोधि मेले की शुरुआत 1952 में हुई थी।
पूर्वोत्तर राज्यों का आठवां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट 2019 मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित हुआ।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? विज्ञान /प्रौद्योगिकी


कांर्टोसेट-3 का सफल प्रक्षेपण
• PSLV -C47 के माध्यम से इसरो ने कार्टोसेट-3 एवं अमेरिका के 13 छोटे उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
• यह पीएसएलवी की 49 मी उड़ान थी।


? आसियान का 35 वां शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे।


? ब्रिक्स का 11 वां शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में संपन्न।


• BRICS राष्ट्रों की कुल जनसंख्या विश्व का 42% है।
• जबकि GDP 23%, क्षेत्रफल 30% और विश्व व्यापार में हिस्सा 18 % है।
• BRICS अर्थात्
• B ब्राजील
• R रूस
• I भारत
• C चीन
• S दक्षिण अफ्रीका

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे।
पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुशील कुमार का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
☆ प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर दर का 87 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हुआ।
☆ भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी•एन• शेषन का 87 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हुआ।

• वे 1990 में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे।
• उनके चुनाव आयुक्त काल में चुनाव में वोटर आईडी कार्ड का मामला सुर्खियों में छाया रहा था।
• सरकारी सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 1996 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 74 वर्ष की आयु में पटना में निधन हो गया।
• कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय से उन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल की।
• वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में उन्होंने कुछ समय तक अध्यापन का कार्य किया।
• उन्होंने विश्व प्रसिद्ध अंतरिक्ष एजेंसी “नासा” के लिए भी काम किया।
• 1971 में भारत लौटने के बाद आईआईटी कानपुर, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई एवं इंडियन स्टैटिसटिकल इंस्टीट्यूट कोलकाता इत्यादि से भी जुड़े रहे।
• वे मानसिक रोग शिजोफ्रेनिया से लंबे समय से पीड़ित थे।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


● दिसम्बर, 2019


? राष्ट्रीय मुद्दे


☆ हैदराबाद में रेप के आरोपियों का एनकाउंटर

• 6 दिसंबर को हैदराबाद में रेप के चार आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया।
• पुलिस का कहना है कि ये चारों आरोपी पुलिस वालों पर हमला किया तथा भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद इनका एनकाउंटर किया गया।
• 20 वर्षीय पशु महिला डॉक्टर को 27 नवंबर को आरोपियों ने रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया था।
• हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कपड़े में लपेटकर चला दिया था।
• पुलिस ने कड़ी तहकीकात के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया था।
• जिसके बाद से देश भर में इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठ रही थी।
• पुलिस के एनकाउंटर के बाद देश में जश्न मनाया गया।
राजधानी दिल्ली में एक फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
• दिल्ली के रानी झांसी रोड में स्थित 4 मंजिली फैक्ट्री में आग लगने से 43 श्रमिक मारे गए।
• सबसे अधिक बिहार से 28 लोग मारे गये।
उत्तर प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी
☆ कर्नाटक में हुए उपचुनाव में 15 विधानसभा सीटों में 12 सीटें बीजेपी जीती।
☆ संसद से नागरिकता विधेयक पारित

• नागरिकता कानून के पास होने के बाद देशभर में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए।
• दिल्ली के सेलमपुर में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई।
• दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस और छात्र छात्राओं के बीच हिंसक झड़प।
• असम, प• बंगाल और त्रिपुरा में भी आगजनी।
• देश के कई भागों में भी हिंसक झड़प हुई।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
नागरिकता का विरोध


• उत्तर प्रदेश में हुए हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने हिंसा करने वालों से नुकसान वसूलने म की घोषणा की।
• उत्तर प्रदेश में अबतक लगभग 500 लोगों को नोटिस भेजा गया।
• हालांकि दिसंबर के अंत तक विरोध प्रदर्शन में कमी आई।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
नागरिकता समर्थन में देशभर में रैली


अयोध्या फैसले के खिलाफ कोर्ट ने 12 दिसम्बर को खारिज की सभी 19 पुनर्विचार याचिकाएं।
☆ इस वर्ष दिसंबर माह सर्दी के कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

• पहाड़ों पर बर्फबारी आफत बनकर टूटा, वहीं देश के कई हिस्से बेहद शीतलहर की चपेट में आ गए।
• दिल्ली में ठंड ने लगभग 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दुष्कर्मियों को उनकी दोषसिद्धि के 6 महीने के भीतर मृत्युदंड की मांग को लेकर अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की हालत बेहद खराब होने के बाद उन्हें 16 दिसम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
☆ 29 अगस्त हेमंत सोरेन झारखंड में 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


• मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शपथ ली।
• वहीं राजद से सत्यानंद भोक्ता और कांग्रेस से आलमगीर आलमपार्टी और पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
• स्टीफन मरांडी बने प्रोटेम स्पीकर।
• कैबिनेट की पहली बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
• महिला उत्पीड़न व यौन शोषण की सुनवाई के लिए हर जिले में बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट।
• आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पारा शिक्षक पेंशन धारी को बकाए का भुगतान जल्द
• पहला विधानसभा सत्र 6 से 8 जनवरी तक होगा।
• 7 को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट।
• झारखंड का प्रतीक चिन्ह बदलेगा।
उन्नाव दुष्कर्म मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार
• दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सिंगर को उन्नाव में 2017 में नाबालिग लड़की के अपहरण दुष्कर्म का दोषी ठहराया।•
13 दिसम्बर को शेयर बाजार का सेंसेक्स 428 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 41009 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
☆ मूडीज और डीबीएस ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाया।

• वर्ष-2019 के लिए 5.6%
• वर्ष- 2029-20 का विकाश दर 5.5 से घटाकर 5% कर दिया है।

? बलबल पशु मेला का एक वीडियो यहां पर आप देख सकते हैं। चतरा जिले का गर्म कुण्ड


☆ झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम एक नजर
? झामुमो +
• झामुमो:- 30
• कांग्रेस:- 16
• राजद:- 01
————–
कुल = 47
——————————–
? बीजेपी :- 25
? झाविमो:- 03
? आजसू:- 02
? अन्य:- 04

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? भारतीय मूल की जमैका की टोनी एन सिंह मिस वर्ल्ड बनी।
• भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रही।
? जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट मामले में चार दोषियों को मौत की सजा।

• 2008 में 8 जगहों पर हुए सिरियल बम ब्लास्ट में 71 लोग मारे गए थे।
? भारत में अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का नया पद सृजित।
• सरकार के प्रधान सैन्य सलाहकार होंगे चीफ ऑफ डिफेंस
• बिपिन रावत पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने
• रावत 31 दिसंबर-2019 को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
विपिन रावत


जनगणना 2021 दो चरणों में संपन्न होगी।
• पहला चरण अप्रैल से सितम्बर-2020 तक

• दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक होगा।
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर 230 करो रुपए का जुर्माना लगा
• ग्राहकों को नहीं दिया था जीएसटी की कटौती का लाभ।
प्याज के दाम 150 रूपये प्रति किलो पार पहुंची।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन
प्याज


☆ इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को दिखाई दिया
☆ भारतीय वायुसेना से मिग- 27 विमानों की विदाई हुई।

वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन


? महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन


• जाने-माने अभिनेता श्रीराम लागू का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप देख सकते हैं।


☆ यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर आप ज्ञानवर्धक रोचक जानकारी देख सकते हैं।


• चन्द्रमा पर आदमी पहली बार कैसे पहुंचा


• बच्चों का हवा में कला बाजी


• पेंड़ पर पेंड़ उगने की कहानी


• जैक मैट्रिक का क्वेश्चन बैंक


• झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी का शानदार वीडियो


☆ हमारे बेबसाइट www.gyantarang.com पर आप सभी ज्ञानवर्धक रोचक सामान्य ज्ञान करंट अफेयर्स से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


• विश्व के सात नए आश्चर्य जानने के लिए यहां पर क्लिक करें


• संविधान से महत्वपूर्ण 50 प्रश्न


• ग्लोबल वार्मिंग क्या है जानने के लिए क्लिक कीजिए।


• 9 क्लास का जैक बोर्ड में पूछे गए प्रश्न को जानने के लिए क्लिक कीजिए


• नवंबर माह का करंट अफेयर्स के लिए यहां पर क्लिक कीजिए


☆ वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताइएगा अच्छा लगा हो तो शेयर कीजिएगा और भी जानकारी के लिए बेल यानी घंटी को जरूर दबाइएगा।


शोध एवं संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
प्रस्तुतकर्ता
www.gyantarang.com


वर्ष-2019 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाक्रम का संक्षिप्त वर्णन

Leave a Comment