10 class Model Question Paper set 4 || माडल क्वेश्चन पेपर सेट 4

10 class Model Question Paper set 4 || माडल क्वेश्चन पेपर सेट 4

10 class Model Question Paper 2021 set 4 में आप सभी का स्वागत है। jac board ने matric exam. 2021 के लिए प्रश्नों का सेट-4 जारी किQuestionQuestionया है। जो आपके exam. के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। अक्सर देखा गया है कि board exam. में मॉडल सेट से ही अधिकतर प्रश्न पुछे जाते रहे हैं। इस सत्र में सामाजिक विज्ञान का Model Question Paper set 4 देखने जा रहे हैं। social science का मॉडल सेट-1, 2, और 3 भी इसी वेबसाइट पर आप देख सकते हैं।

इकाई: I इतिहास

बहुविकल्पीय प्रश्न 1 अंक सही उत्तर का चयन करें

1. फ्रेड्रिक साॅरयू कौन था?
(A) जर्मनी का चांसलर (B) फ्रांसीसी चित्रकार (C) रूसी दार्शनिक (D) पुर्तगाली नाविक

उत्तर:- (B) फ्रांसीसी चित्रकार

2. पूना पैक्ट कब हुआ?
(A) मार्च 1930 (B) फरवरी 1931 (C) सितंबर 1932
(D) अप्रैल 1933

उत्तर:- सितंबर 1932

3. सिल्क मार्ग मुख्यतः किन दो महाद्वीपों को जोड़ता है?
(A) एशिया और अफ्रीका (B) एशिया और अमेरिका (C) एशिया और ऑस्ट्रेलिया (D) एशिया और यूरोप

उत्तर:- (A) एशिया और अफ्रीका

4. कब यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली?
(A) 1928 (B) 1930 (C) 1932 (D) 1934

उत्तर:- …………..

नोट:-
• यहां चारों उत्तर गलत है।
• यूनान 1832 में कुस्तुनतुनिया की संधि के बाद स्वतंत्र राष्ट्र बना।

5.कैरोल कुर्पिस्की कौन था?
(A) इटली का राष्ट्रवादी (B) फ्रांसीसी राष्ट्रवादी (C) रूसी राष्ट्रवादी (D) पोलीस राष्ट्रवादी

उत्तर:- (D) पोलीस राष्ट्रवादी

6. गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?
(A) 1915 (B) 1916 (C) 1918 (D) 1919

उत्तर:- (A) 1915

कोष्टक मे से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए

7. बलूच वृक्ष को…………..का प्रतीक माना जाता है। (वीरता, एकता)

उत्तर:- वीरता

8. पशुओं में प्लेग की तरफ फैलने वाली बीमारी को कहते हैं।
(किंडरपेस्ट, रिंडरपेस्ट)

उत्तर:- रिंडरपेस्ट

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

9. हाथ से बुने हुए वस्त्र की प्रमुख दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- हाथ से बुने हुए वस्त्र की प्रमुख दो विशेषताएं हैं-
i. हाथ से बुने हुए वस्त्र पर हम विशेष व बारीक डिजाइन दे सकते हैं जो मशीन से संभव नहीं होता।
ii. हाथ से बने वस्त्र अधिक टिकाऊ होते हैं जो जल्दी नहीं फटते हैं।

10. ‘ब्रेटन वुड्स’ की स्थापना के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?

उत्तर- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और विकास के लिए अमेरिका में स्थित न्यू हेंपशायर के ब्रेटेन वुड्स नामक स्थान पर 1944 में एक समझौता हुआ। इसका प्रमुख उद्देश्य था। आर्थिक अस्थिरता तथा पूर्ण रोजगार बनाए रखना। इस समझौते में दो संस्थाओं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की स्थापना की गई।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

11. पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया?

उत्तर- पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में निम्नलिखित प्रकार से योगदान दिया-
i. विश्व युद्ध ने एक नई आर्थिक और राजनीतिक स्थिति उत्पन्न कर दी थी। इसके कारण रक्षा व्यय में काफी वृद्धि हुई। इसकी भरपाई करने के लिए युद्ध के नाम पर ऋण लिए गए और करों में वृद्धि की गई। सीमा शुल्क बढ़ा दी गई और आयकर शुरू किया गया।
ii. युद्ध के दौरान कीमतों में तेजी से वृद्धि हो रही थी। 1913 से 1918 के बीच कीमतें दोगुनी हो चुकी थी। जिसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी।
iii. गांव में सिपाहियों को जबरदस्ती भर्ती किया गया जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक गुस्सा था।
iv. लोगों को उम्मीद थी कि युद्ध समाप्त होने के बाद उनकी परेशानियां कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। परिणाम स्वरूप लोगों ने 1919 में रोलेट एक्ट का विरोध किया, खिलाफत आंदोलन चलाया और आगे चलकर जनवरी 1921 में असहयोग आंदोलन भी शुरू किया गया।

OR

बताएं कि पूर्व-आधुनिक विश्व में बीमारियों के वैश्विक प्रसार ने अमेरिकी भूभागों के उपनिवेशीकरण में किस प्रकार मदद की?

उत्तर: सोलहवीं सदी के मध्य तक अमेरिका में पुर्तगाली और स्पैनिश उपनिवेशों की शुरुआत ठोस रूप से हो चुकी थी। लेकिन यह जीत हथियारों की बदौलत नहीं हुई बल्कि बीमारियों की वजह से हुई। यूरोप के लोग पहले ही चेचक से प्रभावित हो चुके थे। इसलिए उनमें इस बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधन क्षमता विकसित हो चुकी थी। लेकिन अमेरिकी लोग दुनिया के अन्य भागों से कटे हुए थे। इसलिए उनमें इस बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधन क्षमता नहीं थी। जब यूरोप के लोग अमेरिका पहुँचे तो अपने साथ इस बीमारी के रोगाणु भी लेकर आए। अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस बीमारी ने पूरी आबादी को नष्ट कर दिया। इस प्रकार से यूरोपियन आसानी से अमेरिका पर कब्जा कर सके।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

12. प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?

उत्तर- पहले विश्व युद्ध ने एक बिल्कुल नई स्थिति उत्पन्न कर दी थी।
i. ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध संबंधी उत्पादन में व्यस्त थे। इसलिए भारत में मेनचेस्टर के माल का आयात कम हो गया। भारतीय बाजारों को रातों-रात एक विशाल देसी बाजार मिल गया
Ii. युद्ध लंबा खींचा तो भारतीय कारखानों में भी फौज के लिए जूट की बोरियां, फौजियों के लिए वर्दी के कपड़े, टेंट और चमड़े के जूते, घोड़े व खच्चर की जीन तथा बहुत सारे अन्य सामान बनने लगे।
Iii. नए कारखाने लगाए गए। पुराने कारखाने कई पालियों में चलने लगे। बहुत सारे नए मजदूरों को काम पर रखा गया और हर एक को पहले से भी ज्यादा समय तक काम करना पड़ता था। युद्ध के दौरान औद्योगिक उत्पादन तेजी से बढा।

OR

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए?

उत्तर- फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित कदम उठाए-
i. ‘पितृभूमि’ और ‘नागरिक’ जैसे विचारों का प्रचार किया गया जिससे एक संविधान के अंतर्गत सभी को समान अधिकार प्राप्त हो।
ii. एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई और अपने भू-भाग पर रहने वाले नागरिकों के लिए समान कानून बनाए गए।
iii. एस्टेट जनरल का नाम बदलकर नेशनल असेंबली कर दिया गया। जिसका चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा।
iv. नई स्तुतियाँ रची गई, शपथें ली गई और शहीदों का गुणगान किया गया। यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ।
v. फ्रांस का एक नया राष्ट्र ध्वज ‘तिरंगा’ चुना गया।
vi. फ्रेंच को राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना गया और क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया।
vii. आंतरिक आयात निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार मापने के लिए एक समान व्यवस्था लागू की गई।

13. दिए गए विश्व के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाए-
(क) उत्तरी अमेरिका (ख) हिंद महासागर

उत्तर:-

Class 10 model paper 2021 set 4, Class 10 model paper 2021 sst, map of world, map of world in north America, hind maha sager,
Map of world

इकाई- II भूगोल

बहुविकल्प प्रश्न (1 अंक) सही उत्तर का चयन करें।

14. लोह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?
(A) नवीकरणीय संसाधन (B) जैव (C) प्रवाह (D) अनवीकरण संसाधन

उत्तर:- (D) अनवीकरणीय संसाधन

15. भारतीय वन्य जीवन (रक्षण) अधिनियम कब लागू किया गया?
(A) 1972 (B) 1973 (C) 1974 (D) 1975

उत्तर:- (A) 1972

16. भारत की 2 प्रमुख खाद्यान्न फसलें कौन सी हैं?
(A) चावल और गेहूं (B) गेहूं और मक्का (C) चावल और बाजरा (D) मक्का चना

उत्तर:- (A) चावल और गेहूं

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए

17. …………. ऊर्जा का स्रोत है (कोयला, भू-तापीय)

उत्तर:- कोयला या भू-तापीय

नोट:- कोयला और भू-तापीय ऊर्जा के दोनों ही स्रोत हैं। यहां प्रश्न में कुछ त्रुटि है।

यदि प्रश्न ऐसा होता कि- ………. …ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। (कोयला, भू-तापीय)
उत्तर:- कोयला
_____________________________________

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

18. आधारभूत उद्योग से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर बताएं?

उत्तर:- वैसे उद्योग जिनसे प्राप्त उत्पाद अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग में लाये जाते हैं। इन्हें आधारभूत उद्योग कहा जाता है। जैसे- लोहा-इस्पात, तांबा प्रगलन, अल्मुनियम प्रगलन, पेट्रो रसायन उद्योग इत्यादि।

लघु उत्तरीय प्रश्न (चार अंक 150 शब्दों में उत्तर दें)

19. राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? वर्णन कीजिए?

उत्तर:- राजस्थान कम वर्षा वाले क्षेत्रों के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण के तरीके अपनाए जाते हैं। उनमें से ये तरीके निम्न है-

• टांका या भूमिगत टैंक:- टांका या भूमिगत टैंक राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में बरसात के जल को संरक्षित करने की परंपरागत तकनीक है। इसे “कुंड” भी कहा जाता है। वर्षा जल को घरों के नीचे मिट्टी या सीमेंट से बने गड्ढे में जमा किया जाता है। राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में विशेषकर बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में लगभग हर घर में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक या टांका बना हुआ है।

• खादीन:- खादिन मिट्टी का बना बांध नुमा अस्थाई तलाब होता है। जो किसी ढाल वाली भूमि के नीचे जैसे नदी में निर्मित की जाती है। जहां एक के बाद एक खादीन बने होते हैं। एक खादीन में पानी भरने के बाद दूसरे का खादीन में पानी जाता है। जैसलमेर में खादीन के कई उदाहरण देखे जा सकते हैं।

• जोहड़:- शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में खेतों में वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए बनाए गए गड्ढे को जोहड़ के नाम से भी जाना जाता है। जिसका उपयोग सिंचाई एवं जल संरक्षण के लिए किया जाता है।

इन सबके अतिरिक्त तालाब, नाड़ी अथवा पोखर आदि रूपों में राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में जल का संरक्षण किया जाता है।

20. खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं? इस दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए?

उत्तर:- खाद्य सुरक्षा का अर्थ है समाज के सभी वर्गों तक खाद्य पदार्थों के सुनिश्चित आपूर्ति एवं सावधानीपूर्वक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली की रचना करना है। इसके दो घटक है। बफर स्टॉक और सार्वजनिक वितरण प्रणाली। खाद्य सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने समय-समय पर कई प्रयास किए हैं जो निम्न है।
(i) खाद्यान्न में आत्म निर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा एक नई प्रौद्योगिकी के जरिए HYV बीज के प्रयोग को बढ़ावा दिया।
(ii) सिंचाई तंत्रों जैसे- कुआं, तालाब, चेक डैम, डोभा, बांध, नहर को विकसित किया गया है।
(iii) केवल गेहूं और चावल के अपेक्षा उस क्षेत्र में उगने वाली अन्य खाद्य फसलों को भी उगाने पर बल दिया गया है।
(iv) फसलों के बीजों को जैव प्रौद्योगिकी के द्वारा अनुवांशिक रूप से सुधार आ गया है। जिसमें फसलों को बीमारियों से लड़ने में मदद मिली है।
(v) जनवितरण प्रणाली में काला बाजारी कम करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम लाया गया है।

OR

अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग छोटा नागपुर के पठारी क्षेत्र में क्यों संकेंद्रित हैं?

उत्तर:- छोटानागपुर के पठारी क्षेत्र में अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग केंद्रित है। जमशेदपुर, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला और भिलाई में लोह इस्पात के कारखाने लगे हुए हैं। इस क्षेत्र में इस उद्योग के विकास के लिए अधिक अनुकूल दशाएं मौजूद है। जो निम्न है-

(i) छोटानागपुर के पठार में प्रचुर मात्रा में लौह अयस्क उपलब्ध है। झारखंड और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में लौह अयस्क के कई खाने हैं। जिस कारण यहां लोह अयस्क की ढुलाई पर कम खर्च आता है।

(ii) लोह इस्पात बनाने के लिए ऊर्जा के रूप में कोयले की बड़ी मात्रा में आवश्यकता पड़ती है। छोटानागपुर का पठार गोंडवाना क्रम के कोयला के क्षेत्र में स्थित है। जिस कारण यहां कोयला सस्ते दरों पर आपूर्ति हो जाती है।

(iii) लोह इस्पात में प्रयुक्त होने वाले अन्य कच्चा माल जैसे चुना पत्थर और मैगनीज भी यहां प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है।

(iv) छोटानागपुर पठार उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र से सटे होने के कारण यहां सस्ते श्रमिक उपलब्ध हो जाते हैं।

(v) आसपास के क्षेत्रों में सघन जनसंख्या के कारण लौह इस्पात की बड़ी मांग भी है।

(vi) छोटानागपुर पठार में परिवहन के साधन के रूप में रेल और सड़क परिवहन का विकास समुचित रूप से हुआ है।

उपरोक्त तथ्यों के कारण ही अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग छोटा नागपुर के पठारी क्षेत्र में संकेंद्रित हैं।

दीर्घ उत्तरीय (प्रश्न 5 अंक: 200 से 250 शब्दों में उत्तर दें)

21. भारत में विभिन्न समुदाय ने किस प्रकार वनों और वन्य जीव संरक्षण में और रक्षण में योगदान किया है? विवेचना करें?

उत्तर:- भारत के कुछ क्षेत्रों में विभिन्न समुदायों ने सरकारी तंत्र के साथ मिलकर वन एवं वन्य जीव संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जो निम्न है-

• राजस्थान के अलवर जिले में 5 गांव के लोगों ने 1200 हैक्टेयर भूभाग को ‘भैरोंदेव डाकव’ अभयारण्य घोषित कर दिया है।
• राजस्थान के बिश्नोई गांवों के आस-पास काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय और मोरों के झुंड मिलना इस बात का प्रमाण देता है कि वहां इन जीवों को कितना ख्याल रखा जाता है।
• सरिस्का बाघ परियोजना में राजस्थान के लोगों ने हो रहे ‘डोलोमाइट खनन’ कार्य को बंद करवा दिया है।
• कुछ समाज के लोग कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करते हैं। जैसे उत्तर भारत में हिंदू लोग तुलसी, वटवृक्ष, पीपल के पेड़ों को पवित्र मानकर पूजा करते हैं।
• इसी तरह झारखंड, उड़ीसा में कुछ आदिवासी समुदाय आम, महुआ, कदंब, इमली के पेड़ों की पूजा करते हैं।
• यहां शादी के समय आम और इमली की पूजा की प्रथा प्रचलन में है।
अतः हम कह सकते हैं कि उपरोक्त तरीकों से भारत में विभिन्न समुदाय द्वारा वन एवं वन्य जीव सुरक्षा और रक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

OR

चाय की कृषि के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें एवं इसके दो प्रमुख उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर:- चाय भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय पेय फसल है। चाय उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय पौधा है। इसके उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियां निम्न है-

• तापमान:- चाय के उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त तापमान 20°c से 30°c है।
• वर्षा:- चाय के उत्पादन के लिए 150cm से 200cm वर्षा की मात्रा।
• मृदा:- चाय का उत्पादन वहां किया जाता है जहां जल निकास वाली पर्वतीय या पहाड़ी ढाल वाली मृदा हो।
• श्रम:- चाय एक श्रम प्रधान फसल है। चाय के एक-एक पत्तियों को हाथों से तोड़ना पड़ता है। इसलिए सस्ते एवं कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है।
• धरातल:- चाय की खेती पहाड़ी ढलानों पर की जाती है। ताकि पौधों की जड़ों में पानी इकठ्ठा ना हो सके।
उत्पादन क्षेत्र:- असम और प. बंगाल भारत में चाय के दो प्रमुख राज्य है।

22. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाए (i) कपास क्षेत्र
(ii) चाय क्षेत्र

उत्तर:-

Class 10 model paper 2021 set 4, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, map of India, भारत का मानचित्र, cotton production in india, tea production in india,
Cotton and tea production in india

23. दिए गए भारत के मानचित्र का ध्यान पूर्वक अध्ययन कीजिए और क, ख द्वारा प्रदर्शित जगहों को पहचान कर नामांकित करें।

Class 10 model paper 2021 set 4, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, map of India, map of surat in india, सूरत, नेल्लोर, अभ्रक उत्पादन,
सूरत और नेल्लोर

उत्तर:-

Class 10 model paper 2021 set 4, Class 10 model paper 2021 sst, Class 10 model paper 2021in hindi, map of India, map of surat in india, सूरत, नेल्लोर, अभ्रक उत्पादन,
सूरत और नेल्लोर

इकाई- III नागरिक शास्त्र

बहुविकल्पीय प्रश्न (एक अंक) सही उत्तर का चयन करें

24. अल्पसंख्यक फ्रेंच भाषी लोग तुलनात्मक रूप से किनसे ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं?
(A) जर्मन (B) ब्रिटिश (C) डच (D) पुर्तगाली

उत्तर:- (C) डच

25. पोखरण किस राज्य में पड़ता है?
(A) पंजाब (B) राजस्थान (C) गुजरात (D) उड़ीसा

उत्तर:- (B) राजस्थान

26. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन कब हुआ था?
(A) 1857 (B) 1949 (C) 1885 (D) 1951

उत्तर:- (C) 1885

27. इनमें से कौन बहुजन समाज पार्टी का संस्थापक है?
(A) बी आर अंबेडकर (B) साहू महाराज (C) ज्योतिबा फुले (D) काशीराम

उत्तर:- (D) काशीराम

28. लोकतंत्र के मूल्यांकन के लिहाज से इनमें कौन एक चीज लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है?
(A) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव (B) व्यक्ति की गरिमा (C) बहुसंख्यकों का शासन (D) कानून के समक्ष समानता

उत्तर:- (C) बहुसंख्यकों का शासन

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए:

29. नगर निगम के प्रधान पदाधिकारी को ………….. कहते हैं। (पार्षद, महापौर)

उत्तर:- महापौर

30. कई ……………. को मिलाकर पंचायत समिति का गठन होता है। (ग्राम सभाओं, ग्राम पंचायतों)

उत्तर:- ग्राम पंचायतों

31. शासन के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता के बंटवारे को………….. कहते हैं। (क्षैतिज वितरण, ऊर्ध्वाधर वितरण)

उत्तर:- क्षैतिज वितरण

32. स्थानीय स्वशासी निकायों में कम से कम………….. पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। (1/6, 1/3)

उत्तर:- 1/3

अति लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक 40 शब्दों में उत्तर दें

33. सत्ता का विकेंद्रीकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- जब केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियां लेकर स्थानीय सरकारों को प्रदान की जाती है। तो इसे ‘सत्ता का विकेंद्रीकरण’ कहते हैं। भारत में पंचायती राज व्यवस्था सत्ता के विकेंद्रीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

34. सत्ता की साझेदारी में युक्तपरक तर्क से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- सत्ता की साझेदारी से विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव कम करने में मदद मिलती है। अतः सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए सत्ता की साझेदारी जरूरी है। यह लोकतंत्र की आत्मा को अक्षुण्ण रखने में भी मदद करता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (चार अंक 150 शब्दों में उत्तर दें)

35. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के सामने अपने विस्तार की क्या-क्या चुनौतियां हैं? स्पष्ट करें।

उत्तर:- भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के सामने अपने विस्तार की कई चुनौतियां हैं। जिसे यहां स्पष्ट किया जा रहा है।
1. बढ़ती गरीबी:- भारत में गरीब लोग और भी गरीबी होते जा रहे हैं। जिससे लोग अपनी मूलभूत आवश्यकता भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
2. महिलाओं की कम सहभागिता:- विधायिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व न्यूनतम है। जिससे महिलाओं को सत्ता में भागीदारी कम हो पा रही है।
3. बढ़ता भ्रष्टाचार:- वर्ष 2020 में जारी विश्व भ्रष्टाचार रिपोर्ट में भारत 86 पायदान पर है। भारत में रिश्वत का प्रचलन बढ़ रहा है। यह लोकतंत्र के कार्यों में बाधा डालती है तथा लोगों को लोकतंत्र पर से विश्वास को कम करती है।
4. कम महिला साक्षरता दर:- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में महिला साक्षरता दर लगभग 65% है। कम महिला साक्षरता दर लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती है।
5. न्याय में देरी:- भारत में न्यायिक प्रक्रिया बहुत ही धीमी होती है। इससे लोगों का लोकतंत्र पर से विश्वास कम हो जाता है।

OR

लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस बैठता है?

उत्तर:- दुनिया में शायद ही ऐसा कोई देश है जहां धर्म, जाति, भाषा या आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव ना हो। परंतु यह केवल लोकतंत्र में ही संभव है कि हर प्रकार की विभिन्नताओं और विविधताओं में आपसी सामंजस्य पैदा किया जाता है।
1. लोकतंत्र में ही यह संभव है कि समाज के प्रत्येक आर्थिक वर्ग के लोगों को बराबर का मत का अधिकार है। इसमें अमीर-गरीब में कोई अंतर नहीं देखा जाता।
2. लोकतंत्र में ही यह संभव है कि पुरुष और महिलाओं को बराबर मत का अधिकार है। और महिलाओं को अपने व्यवसाय चुनने का भी पूर्ण अधिकार है।
3. लोकतंत्र में बहुसंख्यक लोग अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर चलते हैं और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हैं।
4. लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में ही लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता और भाषाई विकास करने का अवसर दिया जाता है।
5. लोकतांत्रिक शासनों में विभाजनों और संघर्षों को एक अच्छा बिंदु माना जाता है। जहां बड़ी संख्या में लोग होंगे उनकी राय, हित, विचार और दर्शन अलग-अलग होंगे। इन सभी से लोकतंत्र में चर्चा करके निपटा लिया जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (पांच अंक: 200 से 250) शब्दों में उत्तर दें

36. राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए मजबूत बनाने के लिए कुछ सुझाव दीजिए।

उत्तर:- राजनीतिक दलों में अनेक कमियां विद्यमान हैं। यदि हमें राजनीतिक दलों को बेहतर बनाना हो तो उनकी कार्यप्रणाली में निम्न सुधार लाने होंगे।
1. विधायकों और सांसदों को दल-बदल करने से रोकने के लिए यह निश्चित किया गया है कि दल बदलने पर सांसद या विधायकों को अपनी सीट भी गंवानी पड़ सकती है।
2. धन शक्ति एवं बाहुबलियों की शक्ति के प्रभाव को कम करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्येक उम्मीदवार को एक शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति तथा अपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होता है।
3. चुनाव आयोग के आदेशानुसार राजनीतिक दलों के निरंतर संगठनात्मक चुनाव कराएं और अपनी आयकर रिटर्न में अपनी आमदनी का ब्यौरा अवश्य रूप से देवें।
4. राजनीतिक दलों के आंतरिक मामलों को व्यवस्थित करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
5. प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने स्तर पर महिलाओं के लिए कम से कम एक तिहाई सीट आरक्षित करनी चाहिए।
6. राजनीतिक दलों पर सुधार के लिए जनता द्वारा शिकायत पत्रों, प्रचारों तथा प्रदर्शनों के माध्यम से दबाव बनाया जाना चाहिए।
7. राजनीतिक दलों में सुधार के लिए योग्य नागरिकों को अपने पसंद के दलों में जुड़ना चाहिए। अच्छे लोगों की राजनीतिक दलों में भागीदारी की बड़ी आवश्यकता है।

OR

भारत के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:-
1. जहां शासन के संघीय स्वरूप में शक्तियों का विभाजन केंद्र और राज्यों के बीच होता है। केंद्र एवं राज्य अपने-अपने क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं। जैसे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका।
वहीं एकात्मक शासन व्यवस्था में शक्तियों का केंद्रीयकरण होता है। सारी शक्तियां केंद्र के पास होती है राज्यों को केंद्र के निर्देशन में काम करना होता है। जैसे जापान और इंग्लैंड में।

2. उसी प्रकार संघात्मक शासन में जहां शक्तियों का बंटवारा होने के कारण संविधान का लिखित व कठोर होना आवश्यक है। जैसे भारत और अमेरिका में।
वहीं एकात्मक शासन व्यवस्था में संविधान लिखित एवं अलिखित दोनों तरह का हो सकता है। जैसे इंग्लैंड का संविधान।

3. एक ओर जहां संघात्मक स्वरूप में नागरिकों को दोहरी नागरिकता प्राप्त होता है। जैसे- अमेरिका और भारत में।
वहीं दूसरी ओर एकात्मक सरकार में नागरिकों को एकहरी नागरिकता प्राप्त होती है। जैसे- इंग्लैंड के निवासियों को।

4. जहां सरकार का संघात्मक स्वरूप बड़े देशों के लिए उपयुक्त रहती है।
वहीं एकात्मक स्वरूप छोटे देशों के लिए ज्यादा ठीक रहता है।

इकाई- IV अर्थशास्त्र

बहु विकल्प प्रश्न 1 अंक सही उत्तर का चयन करें

37. इनमें से कौन तृतीय क्षेत्र से संबंधित है?
(A) कृषि (B) डेयरी (C) बैंकिंग सेवाएं (D) चीनी

उत्तर:- (C) बैंकिंग सेवाएं

38. विश्व पर संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?
(A) जेनेवा (B) चीन (C) भारत (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (A) जेनेवा

39. ऋण के औपचारिक स्रोतों में शामिल नहीं है?
(A) बैंक (B) नियोक्ता (C) सहकारी समिति (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (B) नियोक्ता

40. भारत में बैंक कुल जमा राशि का कितना प्रतिशत नगद के रूप में अपने पास रखते हैं?
(A) 10% (B) 12% (C) 15% (D) 20%

उत्तर:- (C) 15%

41. फोर्ड मोटर नामक कंपनी भारत में कब आई?
(A) 1992 (B) 1994 (C) 1993 (D) 1995

उत्तर:- (D) 1995

42. डिजाइन या चित्र तैयार करने का काम किससे की जाती है?
(A) पेजर (B) कंप्यूटर (C) ई-बैंकिंग (D) कोई नहीं कंप्यूटर

उत्तर:- (B) कंप्यूटर

कोष्टक मे से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए:

43. विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही …………..है। (वैश्वीकरण, राष्ट्रीयकरण)

उत्तर:- वैश्वीकरण

44. ………….. क्षेत्रक के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं? (तृतीयक, कृषि)

उत्तर:- तृतीयक

45. बहुराष्ट्रीय कंपनियां अतिरिक्त निवेश के लिए…….. प्रदान कर सकती है। (ऋण, धन)

उत्तर:- धन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक 40 शब्दों में उत्तर दें

46. कृषि एवं सहायक क्षेत्रक किसे कहा जाता है?

उत्तर:- कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, खनन और वन उत्पाद प्राप्त करना प्राथमिक क्रियाकलाप कहलाता है। इसलिए इसे प्राथमिक क्षेत्रक की क्रियाकलाप कहते हैं। चुकी इस क्षेत्रक की क्रियाकलाप ज्यादातर कृषि से संबंधित है इसलिए इसे कृषि एवं सहायक क्षेत्र भी कहा जाता है।

47. प्रच्छन्न बेरोजगारी किसे कहते हैं?

उत्तर:- जब लोग कार्य में लगे प्रतीत होते हैं परंतु वास्तव में वे बेरोजगार होते हैं, तो ऐसी स्थिति को प्रच्छन्न या खुली बेरोजगारी कहते हैं। इसके अंतर्गत किसी काम पर लोग आवश्यकता से अधिक संख्या में लगे होते हैं। उनमें से कुछ लोगों के हटाने से उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (चार अंक 150 शब्दों में उत्तर दें)

48. विकास में ऋण की भूमिका का विश्लेषण करें?

उत्तर:- आर्थिक विकास में ऋण की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है:-

(i) सस्ता और वहनीय ऋण देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाता है।
(ii) विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाओं के लिए ऋण की बड़ी मांग है।
(iii) ऋण व्यक्तियों के उत्पादन के कार्यशील खर्चो और समय पर उत्पादन पूरा करने में सहायता करता है। इससे उनकी आय में वृद्धि होती है।
(iv) कई लोग विभिन्न कार्यों के लिए ऋण लेते हैं जैसे- खेती, व्यवसाय, लघु उद्यमों की स्थापना इत्यादि के लिए।
(v) लोग ऋण लेकर नए उद्योग लगाते हैं और वस्तुओं का उत्पादन करते हैं।

इस प्रकार ऋण किसी भी देश के विकास में लाभदायक होता है।

OR

श्रम कानूनों में लचीलापन कंपनियों की कैसे मदद करेगा?

उत्तर:- श्रम कानूनों में लचीलापन कंपनियों को निम्न प्रकार से मदद करेगा-
1. अस्थाई रोजगार:- कंपनियां श्रमिकों को अस्थाई रूप से रोजगार में लाएंगे ताकि उन्हें श्रमिकों को पूरे वर्ष भुगतान ना करना पड़े इससे कंपनियों की लागत कम होंगी।
2. अवकाश का अवसर नहीं:- कंपनियां श्रमिकों से अधिक घंटे और व्यस्त मौसम में नियमित रूप से रात में भी काम कराएंगी। इस प्रकार से श्रम लागतों में कटौती कर कंपनियां अधिक से अधिक लाभ कमाएंगे
3. अधिक काम कम वेतन:- कंपनियां अधिक लाभ कमाने के लिए श्रमिकों को कम मजदूरी देंगी और अतिरिक्त घंटे काम करने के लिए बाध्य भी करेंगी। क्योंकि श्रमिकों के पास काम करने के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं है।
4. सुविधाहीन:- कंपनियां श्रमिकों को प्रोविडेंट फंड, छुट्टी के दिन का भुगतान, स्वास्थ्य बीमा, ग्रेच्युटी, पेंशन, अतिरिक्त घंटों का दुगनी भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 5 अंक 200 से ढाई सौ शब्दों में उत्तर दें

49. ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों में क्या अंतर है?

उत्तर:- ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों के बीच अंतर को निम्न तरह से स्पष्ट किया जा सकता है:-

ऋण के औपचारिक स्रोत:-

(i) सरकार द्वारा नियंत्रित:- इसके अंतर्गत ऋण के वे स्रोत शामिल होते हैं जो सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं। इन्हें सरकारी नियमों और विनियमों का पालन करना पड़ता है। ये स्रोत है:- बैंक, सहकारी समितियां और स्वयं सहायता समूह।
(ii) निरीक्षक उपलब्ध:- भारतीय रिजर्व बैंक ऋण के औपचारिक स्रोतों के कामकाज पर नजर रखता हैं।
(iii) लाभ एकमात्र उद्देश्य नहीं:- इनका उद्देश्य लाभ कमाने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण भी है।
(iv) कम ब्याज दर:- यह सामान्यता: ऋण के औपचारिक स्रोतों की अपेक्षा ब्याज की कम दर मांगते हैं।
(v) उचित शर्त:- यह कोई अनुचित शर्त नहीं लगाते हैं।

ऋण के अनौपचारिक स्रोत:-

(i) परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित:- इसके अंतर्गत वे छोटी और छिट-पुट इकाइयां शामिल होती है। जो सरकार के नियंत्रण से प्रायः बाहर होती हैं। हालांकि इनके लिए भी सरकारी नियम और विनियम होते हैं। परंतु यहां उनका पालन नहीं किया जाता है। ये स्रोत है:- साहूकार, व्यापारी और मित्र आदि।
(ii) निरीक्षकहीन:- अनौपचारिक क्षेत्र में ऐसा कोई संगठन नहीं है। जो ऋणदाताओं की ऋण क्रियाओं का निरीक्षण करता हो।
(iii) लाभ एकमात्र उद्देश्य:- इनका एकमात्र उद्देश्य लाभ कमाना है। इसमें सामाजिक कल्याण का कोई महत्व नहीं होता है।
(iv) अधिक ब्याज दर:- यह औपचारिक क्षेत्र की तुलना में कर्ज पर ब्याज की ऊंची दर मांगते हैं।
(v) अनुचित शर्त:- ये ऊंची ब्याज दरों के अतिरिक्त अन्य कई कठोर शर्ते भी लगाते हैं।

OR

भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों की गतिविधियों पर किस तरह नजर रखता है? यह जरूरी क्यों है?

उत्तर:- भारत में बैंकों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना की गई है। RBI बैंकों की गतिविधियों पर निम्न तरीके से नजर रखता है:-
(i) भारत में व्यवसायिक बैंकों को अपने नकद रिजर्व का एक भाग भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास रखना आवश्यक होता है। यह ग्राहक द्वारा जमा का कम से कम 15% राशि होती है।
(ii) RBI यह भी नजर रखता है कि बैंक न केवल लाभ कमाने वाले व्यवसायों और व्यापारियों को ही ऋण दें। बल्कि छोटे किसानों, लघु उद्यमियों, छोटे कर्जदारों इत्यादि को भी ऋण प्रदान करें।
(iii) भारत के सभी व्यवसायिक बैंकों को समय-समय पर यह जानकारी देनी पड़ती है कि वह कितना और किनको ऋण दे रहे हैं। तथा ऋण देने की ब्याज दर क्या है। यह मुख्यता: छोटे कर्जदारों, किसानों, लघु उद्यमियों इत्यादि को संरक्षण देने के लिए आवश्यक है।

उपरोक्त तरीके से RBI अन्य बैंकों की गतिविधियों पर नजर रखता है।
___________________________________

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी देखें

? jac 12th. Geography Practical 
? jac Social Science Model Set :-3
? Bhadrakali Temple

इसे भी देखें

? class 10th geography
? class 10th Economics GDP
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं।

? new 7th  wonder in the world 
______________________________________

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Leave a Comment