10th Forest and wildlife resources question answer in hindi

10th Forest and wildlife resources question answer in hindi

Class:- 10th.
Subject:- Geography
Chapter:- 02.
Forest and wildlife resources
वन एवं वन्य जीव संसाधन
Topic:-10th Forest and wildlife resources question answer in hindi
••••••••••••••••••••••••••••••••
10 Forest and wildlife resources

New Short Syllabus
पढ़ना है (Syllabus में शामिल)

भारत में वनस्पति जात और प्राणी जात
• भारत में वन एवं वन्य जीव का संरक्षण
• समुदाय और वन संरक्षण

Syllabus से बाहर
• IUCN के अनुसार वन प्राणियों की विभिन्न जातियां जैसे सामान्य जातियां, संकटग्रस्त जातियां, सुभेद्य जातियां, दुर्लभ जातियां, स्थानिक जातियां, लुप्त जातियां
• वन और वन्य संसाधनों के प्रकार एवं वितरण
••••••••••••••••••••••••
? न्यू शॉर्ट सिलेबस पर आधारित प्रश्न-उत्तर
? jac board 2021 के लिए इंपॉर्टेंट

बहुविकल्प प्रश्न (MCQs) :- 01 अंक

1. इनमें से कौन सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणीजात के ह्रास का सही कारण नहीं है?

(A) कृषि प्रसार
(B) पशुचारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना
(C) बृहद स्तरीय विकास परियोजनाएं
(D) तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण

उत्तर:-  (B) पशुचारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना

2. इनमें से कौनसा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता?

(A) संयुक्त वन प्रबंधन
(B) चिपको आंदोलन
(C) बीज बचाओ आंदोलन
(D) वन्य जीव पशुविहार (santuary) का परिसीमन

उत्तर:-  (D) वन्य जीव पशुविहार (santuary) का परिसीमन

3. पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

(A) वन
(B) जीव-जन्तु
(C) पशु
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर:-  (A) वन

4. निम्न में से कौन सा प्राथमिक उत्पादक है?

(A) लकड़ी
(B) जीव-जन्तु
(C) वन
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर:-  (C) वन

5. निम्न में से कौन सा लुप्त होने के कगार पर है?

(A) बाघ
(B) शेर
(C) गुलाबी सिर वाली बत्तख
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर:-  (C) गुलाबी सिर वाली बत्तख

6. किसी प्राकृतिक क्षेत्र में सभी जीवधारी एक दुसरे से जटिल पारिस्थितिक तंत्र से जुड़े हुए होते हैं उसे कहा जाता है?

(A) जैव विविधता
(B) पारिस्थितिक तंत्र
(C) पर्यावरण
(D) समुदाय

उत्तर:-  (A) जैव विविधता

7. भारतीय वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब बना?

(A) 1972
(B) 1973
(C) 1947
(D) 1950

उत्तर:-  (A) 1972

8. भारत में सर्वप्रथम कौन से अभयारण्य को बाघ परियोजना के रूप में घोषित किया गया?

(A) मानस अभयारण्य, असम
(B) सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य, राजस्थान
(C) जिम कार्बेट अभयारण्य, उत्तराखंड
(D) सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम

उत्तर:-  (C) जिम कार्बेट अभयारण्य, उत्तराखंड

9. समुदाय के स्तर पर स्थापित भैरोंदेव डाकव ‘सेंचुरी’ कहां है?

(A) राजस्थान
(B) मध्यप्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) जम्मू-कश्मीर

उत्तर:-  (A) राजस्थान

10. चिपको, नवदालय और बीज बचाओ आंदोलन का संबंध विशेषकर किस राज्य से रहा है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तराखंड
(D) झारखंड

उत्तर:-  (C) उत्तराखंड

Very Short Questions
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक: 40 शब्दों में उत्तर दें)

1. पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं?

उत्तर:- वह तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक और रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिसमें वे निवास करते हैं. ये सब ऊर्जा एवं पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबंध होते हैं. पारिस्थितिक तंत्र कहे जाते हैं.

2. बाघ परियोजना कब शुरू किया गया?

उत्तर:- बाघ परियोजना की शुरुआत 1973 से हुई. एक सर्वेक्षण में पाया गया कि जहां बाघों की संख्या बीसवीं शताब्दी के आरंभ में 55,000 थी वहीं 1973 में घटकर मात्र 1827 रह गई. इसके बाद अप्रैल 1973 में उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कार्बेट अभयारण्य से बाघ परियोजना की शुरुआत की गई.

Short Questions
लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक: 150 शब्दों में उत्तर दें)

1. चिपको आंदोलन क्या है?

उत्तर:- चिपको आंदोलन पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आंदोलन था. यह आंदोलन 1974 में भारत के उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) में किसानों द्वारा वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया गया था. पेड़ों को कटने से बचाने के लिए लोग पेड़ों से चिपक जाते थे. जिससे ठेकेदार पेड़ों की कटाई नहीं कर पाते थे. इस आंदोलन का नेतृत्व पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा, गोविंद सिंह रावत, चंडी प्रसाद भट्ट तथा गौरा देवी ने किया था. बाद के वर्षों में यह आंदोलन उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्य में फैली है.

2. जैव विविधता क्या है या मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर:- किसी प्राकृतिक प्रदेश में पाए जाने वाली जंगली तथा पालतू जीव जंतुओं एवं पादकों की प्रजातियों की बहुलता को जैव विविधता कहते हैं.
यह मानव जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि मानव तथा दूसरे जीवधारी एक जटिल पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं. जिसका मनुष्य मात्र एक हिस्सा है. मानव अपनी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इन्हीं जीव धारियों पर निर्भर रहता है. क्योंकि इसे जीवन के लिए भोजन, पानी, हवा इत्यादि इन्ही जीवधारियों से प्राप्त होता है.

3. विस्तार पूर्वक बताएं कि मानव क्रियाएं किस प्रकार प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणीजात के ह्रास के कारण है?

उत्तर:- मानव ने विकास के लिए वनस्पतिजात और प्राणीजात का दोहन किया है। कई ऐसे क्रियाकलापें हैं, जिससे वनस्पतिजात और प्राणीजात को नुकसान पहुंचा है। जैसे:-

• हमने कई तरह के वन उत्पाद जैसे लकड़ी, छाल, पत्ता, दतुवन, कंदमूल, चारा, ईंधन आदि का उपयोग किया है। जिससे वनस्पति तथा वन्य जीव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
• मानव ने कृषि के लिए वनों को उजाड़ा है।
• औद्योगिकरण के कारण वन क्षेत्र कम हुए हैं।
• बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाओं जैसे नदी घाटी परियोजनाओं के कारण वन क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
• खनन कार्य से वनस्पति का ह्रास हुआ है।
• दावानल के कारण प्राकृतिक वनस्पति नष्ट हुआ है।
• शिकार, पर्यावरण प्रदूषण, विषाक्तिकरण आदि के कारण जंगल का क्षेत्र कम हुआ है।

Long Questions
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक:  200 से 250 शब्दों में उत्तर दें)

1. भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्य जीव संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है, विस्तार पूर्वक विवेचना करें?
(Jac Board 2013)

उत्तर:- भारत के कुछ क्षेत्रों में विभिन्न समुदायों ने सरकारी तंत्र के साथ मिलकर वन एवं वन्य जीव संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जो निम्न है-

• राजस्थान के अलवर जिले में 5 गांव के लोगों ने 1200 हैक्टेयर भूभाग को ‘भैरोंदेव डाकव’ अभयारण्य घोषित कर दिया है।
• राजस्थान के बिश्नोई गांवों के आस-पास काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय और मोरों के झुंड मिलना इस बात का प्रमाण देता है कि वहां इन जीवों को कितना ख्याल किया जाता है।
• सरिस्का बाघ परियोजना में राजस्थान के लोगों ने हो रहे ‘डोलोमाइट खनन’ कार्य को बंद करवा दिया है।
• कुछ समाज के लोग कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करते हैं। जैसे उत्तर भारत में हिंदू लोग तुलसी, वटवृक्ष, पीपल के पेड़ों को पवित्र मानकर पूजा करते हैं।
• इसी तरह झारखंड, उड़ीसा में कुछ आदिवासी समुदाय आम, महुआ, कदंब, इमली के पेड़ों की पूजा करते हैं।
• शादी के समय आम और इमली की पूजा की प्रथा प्रचलन में है।
अतः हम कह सकते हैं कि उपरोक्त तरीकों से भारत में विभिन्न समुदाय द्वारा वन एवं वन्य जीव सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं।

2. वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों पर एक निबंध लिखिए?

उत्तर:- भारत एक परम्पराओं का देश रहा है। यहां के लोग प्राचीन समय से ही प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। ये निम्न रूप देखा जाता है-

• भारतीय मंदिरों के आसपास बंदर, लंगूर पाए जाते हैं, जिन्हें लोग भगवान का रूप समझ कर पूजा करते हैं और उन्हें खाना भी खिलाते हैं।
• भारत के करणी माता मंदिर में चूहों की पूजा की जाती है।
• इसी तरह राजस्थान में बिश्नोई समुदाय के लोगों द्वारा काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय, मोर, आदि पशु-पक्षियों और वृक्षों की संरक्षण तथा पूजा की जाती है।
• कुछ समाज के लोग कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करते हैं। जैसे:- छोटा नागपुर में आदिवासी समुदायों के मुंडा और संथाल जनजातियां महुआ और कदंब के पेड़ों की पूजा करते हैं। उड़ीसा और झारखंड में जनजातीय समुदाय के लोग शादी विवाह के मौके पर आम और इमली के पेड़ों की पूजा करती हैं।
• हिंदू समुदायों द्वारा तुलसी, पिपल, वटवृक्ष आदि को पवित्र मानकर पूजा की जाती है।
• राजस्थान में विभिन्न अवसरों पर खेजड़ी वृक्षों की पूजा की जाती है।
• हरियाणा में जांडी वृक्ष की पूजा विभिन्न अवसरों पर की जाती है।

अत: हम कह सकते हैं कि वन एवं वन्य जीव संरक्षण में भारत की रीति-रिवाज अपना योगदान दे रही है।

10 Forest and wildlife resources

मानचित्र कला से प्रश्न

1. भारत के मानचित्र पर निम्न को दर्शाए

A. जिम कार्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
B. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम
C. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल
D. बेतला राष्ट्रीय उद्यान, झारखंड
E. गिर राष्ट्रीय उद्यान, गुजरात

उत्तर:-

भूगोल क्लास 10th, क्लास 10th भूगोल क्वेश्चन आंसर, 10th Forest and wildlife resources question answer in hindi, national park of india, national park,
भारत के कुछ प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान

———————-

अगली पोस्ट का notifications तथा वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं.
•••••••••••••••••••

इसे भी जानें

? 10th geography chapter 1 questions answer
? 10th Economics chapter 4 questions answer
? 10th history chapter 3 Quiz ke Questions

इसी तरह और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang

? जल्द ही माॅडल सेट पोस्ट किया जाएगा

इसे भी देखें

? Learnytic app
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल हुंडरू
——

• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————–

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————–
10 Forest and wildlife resources

Leave a Comment