9th drainage Quiz ke Question | 9th अपवाह MCQs
अपवाह (drainage) शब्द एक क्षेत्र के नदी तंत्र की व्याख्या करता है। भारत के भौतिक मानचित्र में आप पाएँगे कि विभिन्न दिशाओं से छोटी-छोटी धाराएँ आकर एक साथ मिल जाती हैं तथा एक मुख्य नदी का निर्माण करती हैं। और अंततः इनका निकास किसी बड़े जलाशय, जैसे- झील या सागर या फिर महासागर में होता है।
Note:- अपवाह पाठ से 50 MCQs सबसे अंत में आगे देखिए 👇👇👇👇👇
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
महत्वपूर्ण शब्दावली:-
अपवाह तंत्र:- एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी (अपवाह तंत्र) कहते हैं।
भारत में अपवाह तंत्र:- दो अपवाह तंत्र है। एक हिमालय की नदियाँ और दुसरी प्रायद्वीपीय नदियाँ
सिंधु नदी तंत्र:- उद्गम मानसरोवर झील के निकट है। 2900 कि. मी. लंबी है। जास्कर, नूबरा, श्योक, हूंजा और सतलुज सहायक नदी है। ब्यास, रावी, चेनाब तथा झेलम सिंधु नदी तंत्र की नदियाँ हैं।
गंगा नदी तंत्र:- गंगा की मुख्य धारा ‘भागीरथी’ गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा अलकनंदा उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में इससे मिलती हैं। हरिद्वार के पास गंगा पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। हिमालय से निकलने वाली कुछ प्रमुख नदियाँ हैं यमुना, घाघरा, गंडक तथा कोसी है। यमुना नदी हिमालय के यमुनोत्री हिमानी से निकलती है। यह गंगा के दाहिने किनारे के समानांतर बहती है तथा प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा में मिल जाती है ।
नमामि गंगे परियोजना:- नमामि गंगे परियोजना एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, इसमें राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित दो उद्देश्यों – प्रदूषण के प्रभाव को कम करना तथा उसके संरक्षण और कायाकल्प को पूरा किया जा सके।
ब्रहम्पुत्र नदी तंत्र:- ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिंधु एवं सतलुज के स्त्रोतों के काफी नजदीक से निकलती है। यह हिमालय के समानांतर पूर्व की ओर बहती है। नामचा बारवा शिखर (7,757 मीटर) के पास पहुँचकर यह अंग्रेजी के यू (U) अक्षर जैसा मोड़ बनाकर भारत के अरुणाचल प्रदेश में गॉर्ज के माध्यम से प्रवेश करती है। यहाँ इसे दिहाँग के नाम से जाना जाता है तथा दिबांग, लोहित, केनुला एवं दूसरी सहायक नदियाँ इससे मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है।
नर्मदा नदी तंत्र:- उद्गम अमरकंटक की पहाड़ी के निकट। संगमरमर की चट्टानों से बहती है। धुआंधार जलप्रपात बनाती है। 1312 km. लंबी है। तवा, शक्कर, दूधी, हिरन, बंजर, कोलार, बरना और हथनि सहायक नदी हैं। पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। और ज्वारनदमुख का निर्माण करती है। इसकी द्रोणी मध्यप्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र में है।
तापी नदी तंत्र :- उद्गम मध्यप्रदेश के बेतुल जिले के सतपुड़ा की पहाडी से। 724 km. लंबी है। पूर्णा, गिरना, बोरो, पंजरा सहायक नदी है। पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। और ज्वारनदमुख का निर्माण करती है। इसकी द्रोणी मध्यप्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र में है।
गोदावरी नदी तंत्र:- गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिम घाट की ढालों से निकलती है। इसकी लंबाई लगभग 1,500 कि॰मी॰ है। यह बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। प्रायद्वीपीय नदियों में इसका अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है। इसे दक्षिण की गंगा के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा तथा पेनगंगा सहायक नदियाँ हैं। इसकी द्रोणी मध्यप्रदेश, ओडिशा, तथा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में स्थित है।
महानदी नदी तंत्र:- उद्गम छत्तीसगढ़ के उच्च भूमि से है। 860 km. लंबी है। शिवनाथ, जोंक, हसदेव, मांड, इब सहायक नदी है। हीराकुंड बांध इसी नदी पर स्थित है। इसकी द्रोणी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा में है।
कृष्णा नदी तंत्र:- महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में महाबालेश्वर के निकट एक स्त्रोत से निकलकर कृष्णा नदी लगभग 1,400 कि॰मी॰ बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। तुंगभद्रा, कोयना, घाटप्रभा, मुसी तथा भीमा इसकी कुछ प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इसकी द्रोणी, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में फैली है।
कावेरी नदी तंत्र:- कावेरी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरी श्रृंखला से निकलती है तथा तमिलनाडु में कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। इसकी लंबाई 760 कि॰मी॰ है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- अमरावती, भवानी. हेमावती तथा काबिनि। इसकी द्रोणी तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक में विस्तृत है।
नदियों का अर्थव्यवस्था में महत्व:- सिंचाई, जलविद्युत, नौसंचालन, सम जलवायु, पेयजल के लिए नदियों का महत्व है।
Note:- अपवाह पाठ से 50 MCQs सबसे अंत में आगे देखिए 👇👇👇👇👇
महत्वपूर्ण तथ्य:-
- भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है।
भारत में बहने वाली नदियों को दो भागों में बांटा गया है –
(a) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ या उत्तर भारत की नदियाँ
(b) प्रायद्वीपीय नदियाँ या दक्षिण भारत को नदियाँ। - गंगा के सहायक नदियों में यमुना, गंडक, कोसी, घाघरा हिमालय से निकल कर गंगा में मिलने वाली महत्वपूर्ण नदी हैं।
- चंबल, बेतवा तथा सोन प्रमुख प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं जो गंगा नदी तंत्र की सहायक नदी है।
- प्रायद्वीपीय भारत में मुख्य जल विभाजक का निर्माण पश्चिमी घाट द्वारा होता है।
- प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियाँ महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा तथा ताप्ती हैं।
- नर्मदा तथा ताप्ती नदी पश्चिम की तरफ बहती है एवं अरब सागर में मिल जाती है।
- गोदावरी नदी को प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी होने के कारण “दक्षिण की गंगा” कहा जाता है।
- नर्मदा तथा ताप्ती नदियाँ डेल्टा का निर्माण नहीं करती बल्कि ज्वारनदमुख बनाती है।
- वुलर झील मीठे पानी की सबसे बड़ी झील तथा चिल्का झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। जबकि सबसे अधिक खारी झील राजस्थान में स्थित सांभर झील है।
- सिंधु जल समझोता 1960 में हुआ था जिसक तहत भारत इस नदी तंत्र का 20% जल का ही उपयोग कर सकता है।
- विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेजन नदी की है जबकी विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है।
- भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी की है एवं सबसे लंबी नदी भी गंगा नदी है।
- वहीं द. भारत की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गोदावरी नदी की है जबकि सबसे लंबी नदी भी गोदावरी नदी है।
- सुंदरवन डेल्टा का नाम वहाँ पाये जाने वाले सुंदरी पादप से लिया गया है।
- सुंदरवन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा एवं तेजी से वृद्धि करने वाला डेल्टा है। यहाँ रॉयल बंगाल टाईगर भी पाये जाते हैं।
- ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो एवं बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है। और गंगा को बांग्लादेश में पद्मा कहते हैं। पद्मा (गंगा) और जमुना (ब्रहम्पुत्र) बांग्लादेश देश में आपस में मिल जाती है और उसके बाद उसे मेघना के नाम से जाना जाता है।
- पृथ्वी के धरातल का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से ढँका है, लेकिन इसका 97 प्रतिशत जल लवणीय है। केवल 3 प्रतिशत ही स्वच्छ जल के रूप में उपलब्ध है. जिसका तीन-चौथाई भाग हिमानी के रूप में है।
- माजुली ब्रहम्पुत्र नदी में स्थित विश्व का सबसे बड़ी नदी द्वीप है।
Note:- अपवाह पाठ से 50 MCQs
क्विज के लिए यहां क्लिप करें
👇👇👇👇👇
Results
#1. पृथ्वी पर कुल उपलब्ध जलराशि का कितना प्रतिशत लवणीय है?
उत्तर:- 97.5%
#2. V आकर की घाटी नदी की किस अवस्था में निर्मित होती है?
उत्तर:- युवावस्था
#3. नमामि गंगे परियोजना का क्या लक्ष्य नहीं है?
उत्तर:- गंगा नदी के अपवाह क्षेत्र को परिवर्तित।
#4. दिहांग के नाम से किस नदी को जाना जाता है?
उत्तर:- ब्रह्मपुत्र नदी
#5. नदियाँ निम्न में से कौन सी मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#6. ब्रह्मपुत्र नदी को बंगला देश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- यमुना
#7. निम्न में से कौन सी नदी उत्तर भारत की नदी नहीं है?
उत्तर:- गोदावरी
#8. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है
उत्तर:- अमरकंटक
#9. समुद्र में विलीन होने के पूर्व गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा को क्या कहते हैं?
उत्तर:- मेघना
#10. नर्मदा नदी द्वारा निर्मित जलप्रपात है-
उत्तर:- धुआंधार जलप्रपात
#11. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर:- महाबलेश्वर की पहाड़ियां
#12. पृथ्वी का कितना प्रतिशत हिस्सा पानी से ढंका है?
उत्तर:- 71%
#13. सुंदरबन के बारे में कौन सी विशेषताएं सही है?
उत्तर:- उपर्युक्त सभी
#14. निम्न में से मौसमी झील है-
उत्तर:- सांभर झील
#15. कौन सी नदी ज्वार नद मुख का निर्माण करती है?
उत्तर:- तापी
#16. सांभर झील किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर:- राजस्थान
#17. हिमालय से निकलने वाली नदियों की विशेषता नहीं है
उत्तर:- ये नदियाँ मौसमी होती है।
#18. नर्मदा नदी किस राज्य में बहती है?
उत्तर:- मध्यप्रदेश
#19. सुंदरबन का डेल्टा किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर:- प. बंगाल
#20. गोखुर झील का निर्माण नदी की किस अवस्था में ज्यादातर होता है?
उत्तर:- मध्य भाग
#21. नदियों द्वारा अपरदन की क्रिया किस भाग में तेजी से होती है ?
उत्तर:- ऊपरी भाग
#22. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?
उत्तर:- अमेजन
#23. सिंधु नदी का उद्गम स्थल है-
उत्तर:- मानसरोवर झील
#24. दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर:- गोदावरी
#25. निम्न में से किस झील द्वारा नमक का निर्माण होता है?
उत्तर:- सांभर झील
#26. कौन सी प्रायद्वीपीय नदी डेल्टा नहीं बनती है ?
उत्तर:- नर्मदा
#27. नैनीताल झील किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर:- उत्तराखंड
#28. पृथ्वी की सतह के गर्त वाले भाग, जहाँ जल जमाव होता है उसे कहते हैं –
उत्तर:- झील
#29. कौन सी दो नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है?
उत्तर:- नर्मदा और ताप्ती
#30. एक विसर्प बाढ़ वाले क्षेत्र से कट कर ——- निर्माण करती है।
उत्तर:- गोखुर झील
#31. नदियों द्वारा डेल्टा का निर्माण किस भाग में होता है?
उत्तर:- नीचले भाग में
#32. निम्न में से प्रायद्वीपीय नदियों की विशेषताएं हैं –
उत्तर:- उपर्युक्त सभी।
#33. निम्न में से कौन खारे पानी की झील है?
उत्तर:- सांभर
#34. झील मानव के लिए उपयोगी है, क्योंकि –
उत्तर:- उपर्युक्त सभी।
#35. भारत के किस भाग में गंगा मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है?
उत्तर:- हरिद्वार
#36. इनमें से कौन सी झील भूगर्भीय से बनी है झील है
उत्तर:- बुलर झील
#37. निम्न में से कौन लैगुन झील है ?
उत्तर:- उपर्युक्त सभी
#38. निम्न में से कौन प्रायद्वीपीय नदियों की विशेषता नहीं है?
उत्तर:- प्रायद्वीपीय नदियाँ सदानीरा होती है।
#39. निम्न में से मानव निर्मित झील कौन सी कौन सी है?
उत्तर:- गुरु गोविंद सागर झील
#40. भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है
उत्तर:- बुलर झील
#41. किस नदी को दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है?
उत्तर:- गोदावरी
#42. निम्न में से कौन खारे पानी की झील है?
उत्तर:- चिल्का झील
#43. गंगा नदी का उद्गम स्थल कहां है
उत्तर:- गंगोत्री
#44. ताप्ती नदी का उद्गम स्थल है –
उत्तर:- सतपुड़ा के श्रृंखलाएं
#45. गंगा नदी अंततः कहां गिरती है ?
उत्तर:- बंगाल की खाड़ी
#46. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर:- पश्चिमी घाट पहाड़
#47. नदिया अपने मुहाने पर किस स्थलाकृति का निर्माण करती है?
उत्तर:- डेल्टा
#48. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- सांगपो
#49. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी द्वारा निर्मित है?
उत्तर:- कावेरी नदी
#50. भारत का सबसे पुराना जल विद्युत संयंत्र कहाँ अवस्थित है?
उत्तर:- कर्नाटक
इसी तरह पोस्ट और जानकारी के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाइए. ताकि पोस्ट के साथ आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल सकेगी
इसे भी जानें
9th class
? geography chapter 1 question answer
? geography chapter 1 mcq
? geography chapter 1 notes
? economics chapter 1 mcq
? economics chapter 1 नोट्स important question
? economics chapter 1 पालमपुर की कहानी से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? Social Science jac board question 2019
? Social Science jac board question 2020
? Hindi jac board question 2019
? Science jac board question 2019
? class 10 geography भारत में मिट्टी के प्रकार
? मुंशी प्रेमचंद
? खुदीराम बोस
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ
? Class 10th GDP की गणना कैसे करते हैं, video




















