खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित

On: August 26, 2026 4:22 PM
Follow Us:
राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित, विनय तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विनय तिवारी खोरठा, binay tewari khortha,
---Advertisement---

राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित

हज़ारीबाग- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नें सोमवार को हज़ारीबाग में भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय,बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान दिल्ली,एवं महादेव स्मारक खादी ग्राम उद्योग मंडल रांची के सहयोग से आयोजित *जनजातीय गौरव उत्सव* के दौरान झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा साहित्यकार,कवि,फ़िल्मलेखक,निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को खोरठा गीत संगीत साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र,मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । राज्यपाल नेँ कहा कि झारखंड में गीत,संगीत,एवं सिनेमा के विकास के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देना जरूरी है। स्थानीय भाषा, कला और कलाकारों को प्राथमिकता देकर झारखंड की कला एवं संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया जा सकता है।


विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्द्धन, विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है। विगत तीन दशकों से  खोरठा गीत,संगीत,सिनेमा एवं साहित्य को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं ।


विभिन्न स्तर के खोरठा सिलेबस में इनकी रचनाओं को पढ़ाया भी जाता है। इनके लिखे गीत एवं कविताओं पर शोध हो चुका है एवं अभी भी जारी है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर इनकी वार्ता एवं गीत प्रसारित होते रहते है। विनय तिवारी झारखंड के पहला व्यक्ति है जो विलुप्त प्रायः भाषा बिरहोर एवं खोरठा के संरक्षण – संवर्द्धन के लिए भित्तिचित्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार में लगे हुए है ।


उक्त कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री ब्रजमोहन राम, मशहूर एक्टर रमन गुप्ता, डॉ अनिल कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान, किशोर सावन प्रदेश अध्यक्ष, राजमनी जी, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित, विनय तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विनय तिवारी खोरठा, binay tewari khortha,
विनय तिवारी राज्यपाल से सम्मानित होते हुए
राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित, विनय तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विनय तिवारी खोरठा, binay tewari khortha,
राजस्थान संग विनय तिवारी
राज्यपाल नें खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया सम्मानित, विनय तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विनय तिवारी खोरठा, binay tewari khortha,
पुरस्कार ग्रहण करते हुए खोरठा गीतकार विनय तिवारी

सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? उसरी जल प्रपात, रांची
? विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त
ईटखोरी मंदिर का इतिहास (मां भद्रकाली)
झारखंड के नेशनल पार्क

इसे भी देखें

? वृक्ष पर वृक्ष क्यों और कैसे उगता है
history of Indian currency
रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
hundru water fall, ranchi
frist moon mission in the world
class 10 geography

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now