खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में

On: October 27, 2026 2:29 PM
Follow Us:
हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में, binay tewari, binay tiwari, vinay tewari, vinay tiwari,
---Advertisement---

हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में M. ARTS FILM PRODUCTION के वैनर तले बनी है फिल्मधनबाद जिले और झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, फिल्म जगत में बढ़ी राज्य और जिले की पहचानमुंबई: 26 अक्टूबर 2026 को प्रोड्यूसर एवं लेखक रियाज कुरैशी के एम आर्ट फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म *‘द डार्क लाइट’* का भव्य प्रमोशन आज मुंबई के होटल ताज में अल्फा नियोन स्टूडियो के द्वारा जानी-मानी फिल्मी हस्तियों के बीच आयोजित किया गया।

फिल्म के निर्माता एमडी रियाज कुरैशी हैं, निर्देशक अनिरुद्ध गौतम हैं, जबकि कथा, पटकथा, चित्रपट एवं संवाद लेखक रियाज कुरैशी के हैं। फिल्म के गीतकार विनय तिवारी एवं नासिर खान है, संगीतकार बुल्लू घोष एवं नासिर खान हैं और इस फ़िल्म में कुमार सानू, उदित नारायण, मेंडी सिंह एवं नासिर खान जैसे दिग्गजों ने गीतों को आवाज दी है। *‘द डार्क लाइट’* कोयले के अवैध खनन से हो रही जानो माल के तबाही एवं बर्बादी पर आधारित एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग धनबाद जिले के कोयलांचल क्षेत्रों में हुई है, जो धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है। निर्माता ने बताया कि यह फिल्म बहुत जल्द देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म से राज्य के कलाकारों और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

हिंदी फिल्म द डार्क लाइट के प्रोमोशन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एवं एन. एच स्टूडियो के मालिक नरेंद्र जी हीरावत,अल्फा नियोन स्टूडियो की मालिक मेघना हिरावत उपाध्याय, अमित उपाध्याय, कविता अग्रवाल, महेश भट्ट, पूजा भट्ट अवतार गिल समेत सेकड़ों दिग्गज लोगों की मौजूदगी में फिल्म का प्रोमोशन किया गया। फ़िल्म प्रोमोशन के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माताओं के द्वारा इस फ़िल्म की काफी सराहना की गई।

हिंदी फिल्म ‘द डार्क लाइट’ का पहला प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में, binay tewari, binay tiwari, vinay tewari, vinay tiwari,
फोटो

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now