खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

10th Model Set 6 Social Science in hindi |10 jac board

On: February 25, 2023 8:56 PM
Follow Us:
10 class model paper 2023, 10th class model question paper, 10th class social science model paper 2023, 10th class social science model question paper 2023, class 10 social science sample question paper 2023, Class 10th Social Science Model Question 2023 in hindi, Class 10th sst model paper 2023, jac board model paper mcq question, class 10th social science mcq question, class 10th sst model paper 2023, class 10 jac board model paper 2023, class 10 jharkhand board model paper 2023 objective questions, social science model paper 2023, sst class 10sst model paper, 10th Model Set 6 Social Science in hindi,
---Advertisement---

10th Model Set 6 Social Science in hindi |10 jac board

सोशल सांइस 10th Model set 6 में आपका स्वागत है। ये सभी प्रश्न मैट्रिक exam. 2023 के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। यहां सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर दिये जा रहे है। इसी पेज के शुरू और अंत में अन्य सभी सेट का लिंक दिया गया है। वहां से अन्य माडल सेट क्लिक कर देख सकते हैं। तो चलिए माडल सेट शुरू करते हैं।


       ?????
Objective Questions (एक नंबर वाले 40 प्रश्नों का पांचों सेट)
? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5


सब्जेक्टिव प्रश्न (2, 3 और 5 अंक वाले प्रश्नों का Model Set)

? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4

Model Set 6 आगे देखें ???

  
      Model Set:- 6    

वर्ग:- 10th.
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णाक:- 40
समय:- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

1. पशुओं में प्लेग की तरफ फैलने वाली बीमारी को क्या कहते हैं?
उत्तर:- रिंडरपेस्ट (Rinderpaste) कहा जाता है।जो अफ्रिका में 1890 के दशक में बहुत तेजी से फैल गई थी।

2. भाप इंजन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर:- भाप इंजन का आविष्कार टामस न्यूकोमेन ने किया था।

3. भारत में उपजाए जाने वाले किन्हीं चार रोपन फसलों के नाम लिखें?
उत्तर:- भारत में उपजाए जाने वाले चार रोपन फसल हैं- रबड़, चाय, कहवा और गन्ना।

4. खनिज क्या है?
उत्तर:- खनिज खनन द्वारा निकाले गये वे भौतिक पदार्थ होते हैं जिसका एक विशिष्ट रासायनिक संघटन होता है तथा उसके कणों के मिश्रण से शैल की रचना होती है। जैसे:- लोहा, तांबा, कोयला, हीरा, चुना-पत्थर इत्यादि।

5. भारत में राजनीतिक दलों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- भारत के चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार पंजीकृत दलों की कुल संख्या 2858 थी। जिसमें 8 राष्ट्रीय दल, 54 क्षेत्रीय दल और 2796 गैर मान्यता प्राप्त दल थे।

6. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कौन थे?
उत्तर:- बहुजन समाजवादी पार्टी के संस्थापक कांशीराम थे। इस पार्टी का गठन 14 अप्रैल 1984 को किया गया था।

7. मुद्रा को विनिमय का माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:- मुद्रा का प्रमुख कार्य विनमय का माध्यम होना है। इसका अर्थ यह है कि लोग मुद्रा की सहायता से वस्तुओं और सेवाओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। वस्तु के क्रेता द्वारा मुद्रा का भुगतान किया जाता है। जबकि वस्तु के विक्रेता द्वारा मुद्रा प्राप्त की जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

8. जी-77 की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर:- जी- 77 विश्व के विकासशील देशों का एक समूह है। जो संयुक्त राष्ट्र के अन्य शेष समूहों की अपेक्षा कम मजबुत संगठन है। लेकिन विकासशील देशों के हितों को आगे रखने वाला संयुक्त राष्ट्र में यह सबसे बड़ा समूह है। जी -77 समूह की स्थापना जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCDT) के पहले सत्र के बाद हुई थी। जी- 77 की स्थापना की घोषणा सभी मूल संस्थापक 77 देशों के संयुक्त घोषणापत्र के तहत 15 जून 1964 को संयुक्त घोषणा के बाद हुई थी।

9. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?
उत्तर:- पहले विश्व युद्ध के समय भारत में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा इसके निम्न कारण थे।

(i) प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन इस प्रकार से उलझा कि वह भारत में वस्तुओं का निर्यात नहीं कर सका। जिस कारण भारत में उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

(ii) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की वस्तुओं को बनाने के बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई। जिससे भारतीय उद्योगों को रातों-रात विशाल देसी बाजार मिल गया।

(iii) एक विशाल देसी बाजार मिलने के अलावा भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वारा भी अनेक चीजें जैसे फौज के लिए वर्दियां, बूट, टैंक, घोड़ों के लिए अनेक प्रकार का सामान बनाने आदि के लिए आर्डर मिल गए तो उन में नई जान आ गई।

10. भारत में लौह अयस्क के किन्ही तीन वितरण क्षेत्र के नाम लिखें?
उत्तर:- लोह अयस्क एक महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ है। भारत उच्च कोटि के लोहांशयुक्त लौह अयस्क में धनि है। भारत में लोह अयस्क का वितरण पेटी के रूप में पाया जाता है। यहां महत्वपूर्ण तीन पेटी को लिखा जा रहा है।

(i) ओड़िशा-झारखण्ड पेटी:- इस पेटी का विस्तार ओड़िशा और झारखंड राज्य में है। ओडिशा में बादामपहाड़, क्योंझर और किरूबुरू तथा झारखंड में गुआ और नोआमुंडी महत्वपूर्ण लोह अयस्क क्षेत्र हैं।

(ii) दुर्ग-बस्तर-चन्द्रपुर पेटी:- दुर्ग और बस्तर पेटी छत्तीसगढ़ में जबकि चंद्रपुर पेटी महाराष्ट्र में स्थित है। बस्तर का बेलाडिला, दुर्ग का डल्ली-राजहरा और चंद्रपुर का पेटी लोह अयस्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

(iii) बेलारी-चित्रदुर्ग-चिकमंगलूर-तुमकुर पेटी:- ये सभी पेटियां कर्नाटक राज्य में अवस्थित है। इस क्षेत्र में स्थित बाबाबुदन की पहाडी और कुद्रेमुख लोह अयस्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

11. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जरूरत क्यों है?
उत्तर:- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जरूरत निम्न कारणों से है।
(i) विश्व में बड़े-बड़े देश जिनमें लोकतांत्रिक व्यवस्था है कई लोगों के समूह मिलकर शासन करते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को एक समूह के रूप में संगठित करने के लिए राजनीतिक दल की आवश्यकता होती है।

(ii) लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मतों द्वारा शासक वर्ग का चुनाव होता है। इसके लिए एक देश या प्रांत को कई चुनाव क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है। राजनीतिक दल ही चुनाव में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने उम्मीदवार खड़ा करते हैं और बहुमत मिलने पर सरकार का गठन भी करते हैं।

(iii) किसी एक राजनीतिक दल में एक विचारधारा के लोग शामिल होते हैं। जो चुनाव में बहुमत मिलने पर सरकार का गठन करते हैं और पूरे कार्यकाल तक शासन करते हैं।

12. लोकतंत्र किस प्रकार सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य स्थापित करता है?
उत्तर:- दुनिया भर में कोई ऐसा देश नहीं है जहां धर्म, जाति, भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव ना हो। परंतु यह केवल लोकतंत्र में ही संभव है कि हर प्रकार की विविधताओं और विभिन्नताओं में आपसी सामंजस्य पैदा किया जाता है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है-

(i) यह लोकतंत्र की यही विशेषता है कि विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को भी अपनी भाषा विकसित करने का मौका दिया जाता है। हर भाषा के लोग अपने निजी स्कूल खोल सकते हैं और अपनी-अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे सकते हैं।

(ii) लोकतंत्र में ही यह संभव है कि यहां हर आर्थिक तबके के लोगों को बराबर का वोट का अधिकार है। उसमें अमीरी-गरीबी का कोई अंतर नहीं रखा जाता।

(iii) यह लोकतंत्र में ही संभव है कि पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का वोट देने का अधिकार है और महिलाओं को अपने व्यवसाय चुनने का भी पूर्ण अधिकार दिया गया।

(iv) लोकतंत्र ही यह संभव बनाता है कि किसी भी जाति के लोग या किसी भी धर्म के लोग बसों, रेलगाड़ियों, हवाई जहाजों में आदमी एक साथ सफर कर सकते हैं। होटलों में या किसी भी स्थान पर रुकने में जाति और धर्म का कोई पाबंदी नहीं रहता।

13. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संपूर्ण विश्व एकल बाजार बन जाता है। इसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच तीव्र एकीकरण या परस्पर संबंध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
• इस प्रक्रिया में हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक रूप से परस्पर निर्भर हो जाते हैं।
•  देश के बाहर के उत्पादक भारत में और भारत के उत्पादक विदेशों में अपनी वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन एवं बिक्री कर सकते हैं।
• श्रमिक भी एक देश से दूसरे देश आवागमन कर सकते हैं।

14. बहुराष्ट्रीय कंपनियां किन्हे कहा जाता है?
उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियां वे कंपनियां है जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व रखती है।
• बहुराष्ट्रीय कंपनियां एक से अनेक देशों में पूंजी का निवेश करती है। वह स्थानीय कंपनियों को खरीद कर अपने उत्पाद का विस्तार करती है।
• ये कंपनियां आपूर्ति के लिए स्थानीय कंपनियों का उपयोग करती है। अपने ब्रांड तथा स्थानीय कंपनियों के ब्रांड के नाम से वस्तुओं को बाजार में बिक्री करती है।
• ये कंपनियां वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं का भी आदान- प्रदान करती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. कार्न ला समाप्त करने के बारे में ब्रिटिश सरकार के फैसले के प्रभाव की व्याख्या करें?
उत्तर:- ब्रिटिश पार्लियामेंट ने 19वीं शताब्दी में जो कानून अपने भू स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए पारित किए हैं। उस कानून को कार्न-लाॅ कहा जाता है। इस कानून के द्वारा विदेशों से खाद्य पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगा दी गई। इस पाबंदी के परिणाम स्वरूप जब ब्रिटेन में खाद्य पदार्थों के मूल्य बढ़ने लगे तो लोगों में हाहाकार मच गई और विवश होकर सरकार को यह कानून हटाना पड़ा। इस कानून के हटाने के महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा जो निम्न है।

(i) खाद्य सामग्री सस्ती हो गई जिससे साधारण और गरीब जनता को खूब लाभ हुआ।
(ii) जब बाहर से खाद्य पदार्थ सस्ते दामों में इंग्लैंड आने लगे तो वहां के भूस्वामी की स्थिति खराब हो गयी।
(iii) अर्थशास्त्रियों और राजनेताओं ने सबक सीखा कि उन्हें औद्योगिक देशों की आर्थिक स्थिरता को सुनिश्चित करना होगा।
(iv) साथ ही उनमें पुरे विश्व की परस्पर आर्थिक निर्भरता की समझ भी उत्पन्न हुए।

16. राजनीतिक दलों के सुधार के उपायों की चर्चा करें?
उत्तर:- लोकतंत्र के कामकाज के लिए राजनीतिक पार्टियों का होना आवश्यक है। चूंकि राजनीतिक दल लोकतंत्र का ही एक बेहतर रूप है। समय के साथ राजनीतिक दलों में भी कई त्रुटियां नजर आने लगी है। अतः राजनीतिक दलों में सुधार के कई उपाय किये गये हैं। जो निम्न है-

(i) विधायकों और सांसदों को दलबदल करने से रोकने के लिए संविधान में संशोधन किया गया है। नए संशोधनों के अनुसार अपना दल बदलने वाले सांसद या विधायक को अपनी सीट गंवानी पड़ती है।

(ii) उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश के जरिए चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपनी संपत्ति का और अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों का ब्योरा एक शपथ पत्र के माध्यम से देना अनिवार्य कर दिया है।

(iii) चुनाव आयोग ने एक आदेश के जरिए सभी दलों के लिए सांगठनिक चुनाव कराना और आयकर का रिटर्न भरना आवश्यक कर दिया है।

इसके अलावा राजनीतिक दलों पर लोगों द्वारा दबाव बनाकर जैसे आंदोलन और मीडिया आदि के जरिए भी सुधार के उपाय संभव हो सकता है। इस प्रकार लोकतंत्र मजबूत हो सकता है

17. ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों के अंतर को स्पष्ट करें?
उत्तर:- ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों के बीच अंतर को निम्न तरह से स्पष्ट किया जा सकता है।

ऋण के औपचारिक स्रोत

(i) सरकार द्वारा नियंत्रित:- इसके अंतर्गत ऋण के वे स्रोत शामिल होते हैं जो सरकार द्वारा पंजीकृत होते है। जैसे- बैंक और सहकारी समितियां।
(ii) निरीक्षण उपलब्ध:- आरबीआई ऋण के औपचारिक स्रोतों के कामकाज पर नजर रखता है।
(iii) लाभ एकमात्र उद्देश्य नहीं:- इनका उद्देश्य लाभ कमाने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण भी है।
(iv) कम ब्याज दर:- यह सामान्यतः ऋण के अनौपचारिक स्रोतों की अपेक्षा ब्याज की कम दर मांगते हैं।
(v) उचित शर्त:- ये कोई अनुचित शर्त नहीं लगाते हैं।

ऋण के अनौपचारिक स्रोत

(i) परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित:– इसके अंतर्गत वे छोटी और छिटपुट इकाइयां शामिल हैं जो सरकार के नियंत्रण से बाहर होती है। साहूकार, व्यापारी, नियोक्ता, संबंधी, मित्र इत्यादि।
(ii) निरीक्षकहीन:- अनौपचारिक क्षेत्र में ऐसा कोई संगठन नहीं है जो ऋणदाताओं को ऋण क्रियाओं का निरीक्षण करता हो।
(iii) लाभ एकमात्र उद्देश्य:- इसका एकमात्र उद्देश्य लाभ कमाना है। सामाजिक कल्याण नहीं।
(iv) अधिक ब्याज दर:- औपचारिक स्रोतों की अपेक्षा ऋण पर ऊंच ब्याज दर मांगते हैं।
(v) अनूचित शर्त:- यह ऊंची ब्याज दरों के अलावा अन्य कई कठोर सर्च भी लगाते हैं। जैसे जमीन, सोना-चांदी की गिरवी रखना इत्यादि।

18. भारत में चाय की खेती कहां की जाती है इसके आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?
उत्तर:- भारत में चाय की खेती के लिए असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु राज्य प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, मेघालय, त्रिपुरा इत्यादि राज्यों में भी चाय की खेती की जाती है।

चाय के उत्पादन के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियां निम्न है।

तापमान:- चाय के उत्पादन के लिए 20°C से 30°C तापमान सबसे आदर्श मानी जाती है।
वर्षा:- चाय के उत्पादन के लिए 150 सेंटीमीटर से 200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा की आवश्यकता पड़ती है।
मृदा:- नाइट्रोजन, ह्यूमस, जीवांश युक्त पर्वतीय मृदा सबसे उपयुक्त है।
धरातल:- जल निकास वाली पहाडी ढालान वाली भूमि ताकि चाय के पौधों की जड़ों में पानी इकट्ठा ना हो सके।
श्रम:- चाय एक श्रम प्रधान उद्योग है। इसलिए प्रचुर मात्रा में सस्ते एवं कुशल श्रमिक की आवश्यकता पड़ती है।

19. मानचित्र को पढ़कर दिए गए नाम चिन्हित क्षेत्र के सामने लिखिए- नवेली कोयला खान, झरिया-रानीगंज, दिगबोई, मुंबई हाई, सिंगरेनी.

उत्तर:- भारत के मानचित्र पर नवेली कोयला खान, झरिया-रानीगंज, दिगबोई, मुंबई हाई, सिंगरेनी.

10th Model Set 5 Social Science in hindi, 10th jac board, social science model paper 2022, Class 10th Social Science Model Question Paper set 5, Class 10th Social Science Model Paper 2022,  Class 10th Social Science sample Paper, 10th Model Set 2022, jac 10th Model Set 2022, jac board exam 2022, jac board model paper 2022 class 10, jac board model paper 2021-22, class 10th Social Science, क्लास 10th सोशल सांइस सैंपल पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस का पेपर, 10 Social Science Model Question Paper 2022, क्लास 10th सोशल सांइस माॅडल पेपर, map of india, wheet production in India, map of india wheet production, गेहुं उत्पादन का मानचित्र, भारत का मैप,
भारत का मानचित्र

10th Model Set 6 Social Science in hindi |10 jac board

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
10th Model Set 6 Social Science in hindi |10 jac board

इसे भी जानें

for 2023 exam 40 अंक सब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? सब्जेक्टिव Model Set 1
? सब्जेक्टिव Model Set 2 
? सब्जेक्टिव Model Set 3
? सब्जेक्टिव Model Set 4

for 2023 exam 40 अंक आब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? Objective Questions (mcqs) model set 1
Objective Questions (mcqs) model set 2
? Objective Questions (mcqs) model set 3
? Objective Questions (mcqs) model set 4
? Objective Questions (mcqs) model set 5

Other

? class 10 geography 1st chapter
? class 10 geography 2nd chapter
? 10 economics 1st chapter
? class 10 economics 1st chapter mcqs
? class 10 history 3rd
? class 10 civics 2nd chapter संघवाद
? जलवायु class 9th
? class 11 history model set 1
? चिपको आंदोलन क्या है जानें पुरा इतिहास
भारतीय अंतरिक्ष के जनक डॉ विक्रम साराभाई का जीवन परिचय
विस्फोटक बल्लेबाज बीरेन्द्र सेहवाग का जीवन परिचय
सुनील गावस्कर का जीवन परिचय
? खोरठा 10th सिलेबस
? खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
? खोरठा भाषा की विशेषता
? खोरठा d.el.ed
? बांध क्या है जानें विश्व के सबसे 10 बडे बांध
? विश्व की जलधाराएं

इसे भी देखें

? class 10 geography
? class 10 geography संसाधन नियोजन
? class 10th Economics
? विश्व के सात आश्चर्य का विडियो
? खोरठा गीतकार विनय तिवारी का जीवन परिचय
? तमासिन जलप्रपात, चतरा
? चतरा के पर्यटक स्थल

—————————————————
10th Model Set 6 Social Science in hindi |10 jac board

● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang
———————————————–

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc. • Gkखोरठा  • रोचक जानकारी • MCQs
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

10th Model set 6, 10th Model set 6

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment