Class 10 History chapter 1 quiz यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
• कक्षा:- 10th
• विषय:- इतिहास
• अध्याय:- 01. युरोप में राष्ट्रवाद का उदय
• टाॅपिक:- युरोप में राष्ट्रवाद का उदय चैपटर से क्वीज के 30 प्रश्न
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय बदलाव के महत्वपूर्ण संकेतों में से एक था. 18 वीं-19वीं शताब्दी के आस-आस यूरोप के कई हिस्सों में निरंकुश राजतंत्र स्थापित था. वहां की जनता निरंकुश शासकों से त्रस्त थी. मांतेस्क्यू, लेनिन, रुसो, वाल्टेयर जैसे महान विद्वानों और क्रांतिकारी रचनाकारों ने यूरोप में राष्ट्रवाद उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Also Read
- Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi
- Intresting facts for Birds पंक्षियों की रोचक जानकारी
- 23th Commanwelth games कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास और वर्तमान
- युवा नेता चट्टान सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा jmm में हुए शामिल
- तोपचांची के रोवाम में श्रद्धा व भक्ति के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
महत्वपूर्ण शब्दावली
• जनतांत्रिक:- तानाशाही के विरोधी विचारधारा को जिसमें जनता की भावनाओं को अधिक महत्व दिया जाता है.अर्थात जनता की इच्छा की सरकार को ही जनतांत्रिक कहा जाता है.
• निरंकुश शासन:- ऐसी शासन प्रणाली जिसमें एक व्यक्ति सर्वे सर्वा होता है तथा अपनी इच्छा के अनुसार शासन को चलाता है. उसे निरंकुश शासन करते हैं. जैसे- फ्रांस में लूई 16 वां का शासन, रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन इत्यादि.
क्वीज के 30 प्रश्न आगे?
• युटोपिया:- कल्पना दर्शन या काल्पनिक दुनिया या एक ऐसा विचारधारा जिसका साकार होना लगभग असंभव होता है. उसे यूटोपिया के नाम से जाना जाता है.
• राष्ट्रवाद:- राष्ट्र के प्रति देश भक्ति और प्रेम भावना को राष्ट्रवाद कहा जाता है.
• रूढ़िवादी:- ऐसा राजनीतिक दर्शन जो परंपरा, स्थापित संस्थानों और रिवाजों पर जोर देता है. और तेज बदलाव की अपेक्षा क्रमिक और धीरे-धीरे विकास को प्राथमिकता देता है. उसे रूढ़ीवादी कहा जाता है.
• उदारवादी:- किसी भी वर्ग के प्रति नरम विचारों रखने वाले व्यक्तियों को उदारवादी कहा जाता है.
• हैलीनिज्म:- प्राचीन यूनानी संस्कृति को इतिहास में हैलीनिज्म के नाम से जाना जाता है.
• जनमत संग्रह:- यह एक ऐसा मतदान होता है जिसके द्वारा एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक किसी प्रस्ताव को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है.
• दास वाॅल्क:- जर्मनी के साधारण लोगों के लिए प्रयोग किया जाने वाला पद जिसमें सच्ची जर्मनी की संस्कृति विद्यमान होती थी. उसे दास वाॅल्क कहते थे.
क्वीज के 30 प्रश्न आगे?
• नृजातीय:- एक संस्था, नस्ली जनजातीय संस्कृति उद्गम या पृष्ठभूमि जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान मानता है.
• हैब्सवर्ग:- आस्ट्रिया में प्रचलित शासन प्रणाली को हैब्सवर्ग कहा जाता था.
• रुपक:- जब किसी अमूर्त विचार (जैसे:- लालच, ईर्ष्या, स्वतंत्रता और मुक्ति को किसी व्यक्ति या किसी चीज के द्वारा इंगित किया जाता है. एक रुपात्मक कहानी के दो अर्थ होते हैं एक शाब्दिक और एक प्रतीकात्मक.
• हाॅल आफ मिरर्स:- जर्मनी की राजधानी बर्लिन के पास स्थित वर्साय नगर में बहुत ज्यादा ठंडा शीश महल को हाॅल आफ मिरर्स के नाम से जाना जाता था.
? विश्व के सात नए आश्चर्य जनक जगहों
Class 10 History chapter 1 quiz यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
⭐ 30 प्रश्न के लिए 20 मिनट का समय दिया गया
Results
#1. जर्मेनिया किसका मुकुट पहनती थी?
उत्तर:- (B) पत्तों का
#2. वियना कांग्रेस से जर्मनी की सीमा पर किस नये देश की स्थापना की गई?
उत्तर:- (C) नीदरलैंड
#3. एक्ट ऑफ यूनियन किसके बीच का समझौता था?
उत्तर:- (C) इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच
#4. किसके विचारों ने क्रांतिकारी विस्फोट को जन्म दिया?
उत्तर:- (A) रूसो
#5. काल्पनिक दुनिया की विचारधारा को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- (A) यूटोपिया
#6. नेपोलियन को किस युद्ध में हार का सामना करना पड़ा?
उत्तर:- (B) वाटर लू
#7. काला सागर आर एड्रियाटिक सागर के मध्य क्षेत्र को इनमें से किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- (C) बाॅल्कन
#8. 19वीं शताब्दी में यूरोप में समाज पर किस वर्ग का वर्चस्व था?
उत्तर:- (B) कुलीन वर्ग
#9. एक्ट ऑफ यूनियन को कब पास किया गया?
उत्तर:- (C) 1707 ई• में
व्याख्या:-
• इसी एक्ट के तहत यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन की स्थापना हुई थी.
#10. साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद ने जन्म दिया:-
उत्तर:- (A) प्रथम विश्वयुद्ध को
व्याख्या:-
• प्रथम विश्वयुद्ध 1914 से 1918 के बीच चला
• द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 के बीच चला
• अमेरिका इराक युद्ध 2003 में शुरू हुआ
• खाडी़ युद्ध 1991 में हुआ
#11. फ्रांस की राज्य क्रांति के बाद वहां का राष्ट्रीय ध्वज इनमें से कौन सा चुना गया?
उत्तर:- (A) द ट्रिकलर (the tricolour)
व्याख्या:-
• फ्रांस की क्रांति के बाद फ्रांसीसी झंडा-बिल तिरंगा द ट्रिकलर (the tricolour) को चुना गया.
• ले सिटोयेन (le citoyen) नागरिक विचार और ला पाट्री (la patrie) पितृभूमि जैसे विचार फ्रांस की राज्य क्रांति के बाद उत्पन्न हुए.
#12. नेपोलियन को बंदी बनाकर किस टापू पर रखा गया था?
उत्तर:- (B) सेंट हेलेना
#13. नेपोलियन के पतन के बाद कौन सा सम्मेलन बुलाया गया?
उत्तर:- (A) वियना कांग्रेस
व्याख्या:-
• 1815 ई• में वियना कांग्रेस को बुलाया गया था.
#14. फ्रांस की क्रांति कब हुई?
उत्तर:- (A) 1789 ई•
व्याख्या:-
• 1789 में फ्रांस में राज्य क्रांति हुई.
• उस समय फ्रांस में एक निरंकुश शासक लुई सोलहवां का शासन था.
• वह अकर्मण्य और अयोग्य शासक था.
#15. फ्रांस की क्रांति के बाद वहां कौन सी शासन प्रणाली को अपनाया गया?
उत्तर:- (D) गणतंत्र
#16. गॉड सेव आवर नोबेल किंग कहां का राष्ट्रीय गान है?
उत्तर:- (D) ब्रिटेन
#17. मारियान इनमें से किस की प्रतिमा है?
उत्तर:- (D) नारी की
#18. इटली के एकीकरण के मुख्य कर्णधार थे?
उत्तर:- (D) उपरोक्त सभी
#19. फ्रांस में दूसरी क्रांति कब हुई?
उत्तर:- (A) 1830 ई• में
#20. 1804 की सिविल कोड को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- (B) नेपोलियन कोड
#21. फ्रांस में स्वतंत्रता का प्रतिक किसे माना गया है?
उत्तर:- (B) मेरियन
#22. जाॅलवेराइन शुल्क संघ की स्थापना कब की गई?
उत्तर:- (C) 1834 ई• में
#23. यूरोप में सबसे पहले औद्योगिक क्रांति कहां हुई?
उत्तर:- (A) इंग्लैंड में
#24. लुई सोलहवां को कब फांसी पर लटकाया गया?
उत्तर:- (B) 1792 ई• में
#25. ब्रितानी झंडे को क्या नाम दिया गया?
उत्तर:- (A) यूनियन जैक
#26. शक्ति विभाजन का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया है?
उत्तर:- (A) मांतेस्क्यू
#27. द स्पिरिट ऑफ लाज किसकी रचना है?
उत्तर:- (D) मांतेस्क्यू
#28. जो किसान दासों की भांति कार्य करते थे वे कहलाते थे?
उत्तर:- (C) भूदास
#29. जर्मनी में इनमें से किसे स्वतंत्रता का प्रतीक माना गया है?
उत्तर:- (C) जर्मेनिया
#30. यूनाइटेड किंगडम ऑफ आयरलैंड का विलय कब हुआ?
उत्तर:- (B) 1801 ई• में
? यूट्यूब चैनल Gyantarang Hindi पर सामाजिक विज्ञान का विडियो देखिए
• जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है clas 10 geography
• class 10 अर्थशास्त्र विषय चैप्टर दूसरा भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक का वीडियो के लिए क्लिक कीजिए
? इसी बेबसाइट www.gyantarang.com पर आप सभी कक्षा दशम के सामाजिक विज्ञान विषय के ज्ञानवर्धक जानकारी देख सकते हैं पढ़ सकते हैं कॉपी में नोट कर सकते हैं.
• चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण कैसे लगता है
? हमारे यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर भी आप कक्षा दशम के सामाजिक विज्ञान का पहला चैप्टर देख सकते हैं इसके अलावा और भी रोचक जानकारी आप वहां पर देख सकते हैं
• class 10 मानव विकास रिपोर्ट क्या है
• सतत पोषणीय विकास से आप क्या समझते हैं
• संसाधन नियोजन की क्या प्रक्रिया है
• हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है हमारे आकाश के आगे क्या है विडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए
Thanks




















All questions are interesting
Class 10 ka MCQ cbse board
Europe mein rashtrawad ka Uday
Nice Questions
For cbse board preperation