class 10th model paper 2021 jac board set-2

class 10th model paper 2021 jac board set 2

model paper 2021 set-2 में आप सभी का स्वागत है।  jac board ने matric exam. 2021 के लिए प्रश्नों का सेट-2 जारी किया है। जो आपके exam. के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।  अक्सर देखा गया है कि board exam. में मॉडल सेट से ही प्रश्न आते रहे हैं। इस सत्र में सामाजिक विज्ञान का  model paper 2021 set-2 देखने जा रहे हैं। social science का मॉडल सेट-1 भी इसी वेबसाइट पर आप देख सकते हैं।

  model paper 2021 set-2

              इकाई- I इतिहास

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक ) सही उत्तर चयन करें ।

1. यंग इटली सोसाइटी की स्थापना किसने की थी ?
(A) विस्मार्क
(B) कैवूर
(C) मेजिनी
(D) गैरीवाल्डी

उत्तर :- (C) मेजिनी

2. राॅलट एक्ट कब पारित हुआ ?
(A) 1918 ई०
(B) 1919 ई०
(C) 1920 ई०
(D) 1921 ई०

उत्तर :-  (B) 1919 ई०

3. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहाँ प्रारंभ हुई ?
(A) इंग्लैंड
(B) जर्मनी
(C) इटली
(D) फ्रांस

उत्तर :- (A) इंग्लैंड

4. आर्थिक महामंदी की शुरुआत कब हुई ?
(A) 1932 ई० से
(B) 1929 ई० से
(C) 1933 ई० से
(D) 1936 ई० से

उत्तर :- (B) 1929 ई० से

5. महात्मा गांधी कितने सदस्यों के साथ दांडी यात्रा आरंभ की ?
(A) 72 सदस्य
(B) 85 सदस्य
(C) 78 सदस्य
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C) 78 सदस्य

6. इटली का एकीकरण कब हुआ ?
(A) 1871 ई०
(B) 1873 ई०
(C) 1874 ई०
(D) 1875 ई०

उत्तर :- (A) 1871 ई०

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

7. वियना सम्मेलन की मेजबानी _______ ने की । (ड्यूक मैटरनिख, नेपोलियन बोनापार्ट)

उत्तर :- ड्यूक मैटरनिख

8. ______ को जालियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ ।
(11 मई 1919, 13 अप्रैल 1919)

उत्तर :- 13 अप्रैल 1919

अति लघु उत्तरीय प्रश्न ( 02 अंक : 40 शब्दों में उतर दें )

9. रक्त और लौह की नीति से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- 1948 में जर्मनी का एकीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसका नेतृत्व प्रशा ने किया था। प्रशा का प्रमुख मंत्री आॅटोवाॅन विस्मार्क इस प्रक्रिया का जनक था। एकीकरण के लिए बिस्मार्क द्वारा अपनाई गई कठोर नीति ही “रक्त एवं लौह नीति” के नाम से जाना जाता है।

10. वहिष्कार आंदोलन का क्या अर्थ था ?

उत्तर :- भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं ने किसी के साथ संपर्क न रखने, जुड़ने से इनकार करने, गतिविधियों में हिस्सेदारी से इंकार, चीजों की खरीद एवं इस्तेमाल से इनकार करने के आह्वान को ही बहिष्कार आंदोलन कहते है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

11. राष्ट्रवादी संघर्षो में महिलाओं की भूमिका पर टिप्पणी लिखें ?

उत्तर:- राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, परंतु उदारवादी आंदोलन में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार प्रदान करने का मुद्दा विवादास्पद था। फिर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था।
● महिलाओं ने अपने राजनीतिक संगठन स्थापित किए
● समाचार पत्र प्रकाशित किए गए और
● राजनीतिक बैठकों तथा प्रदर्शनों में भाग लिया।
हालांकि महिलाओं की सशक्त भागीदारी के बाद भी पुरुष प्रधान समाज में उनको समान अधिकार प्राप्त नहीं हुए थे। इस प्रकार उन्हें 19वीं सदी के अंत तक मताधिकार या राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया।

Or,

ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमला किए । व्याख्या करें ?

उत्तर :- स्पिनिंग जेनी नामक मशीन के आगमन से ऊन कताई की प्रक्रिया में तेजी आई और इससे मजदूर की मांग घटा दी गई। इससे ब्रिटेन में महिला कामगारों के लिए रोजगार के दरवाजे बंद हो गए। बेरोजगारी की आशंका के कारण मजदूर नई प्रौद्योगिकी से नाराज थे। इसलिए महिलाओं ने इस प्रकार की मशीनों का विरोध किया। इन महिलाओं के साथ उनके पति तथा परिवारजनों में से पुरुष भी सामने आ गया, क्योंकि उनकी महिला कामगारों से रोजगार छीन रहे थे। शारीरिक श्रम की मांग घटती जा रही थी। जिससे हाथ से ऊन कातने वाली औरतों ने इन मशीनों पर हमला करना शुरू कर दिया। जेनी के प्रयोग पर यह टकराव लंबे समय तक चलता रहा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

12. राजनीतिक नेता पृथक चुनाव क्षेत्रों के सवाल पर क्यों बंटे हुए थे ?

उत्तर:- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में कई राजनीतिक नेता समाज के अलग-अलग वर्गों का नेतृत्व कर रहे थे। डॉ॰ वी आर अंबेडकर जो दलितों के नेता थे। वे अपने समुदाय की समस्याओं का अलग राजनीतिक हल ढूंढना चाहते थे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों में आरक्षण एवं अलग निर्वाचन क्षेत्र की बात कहीं। इस बात को लेकर अंबेडकर एवं महात्मा गांधी के बीच गोलमेज सम्मेलन में काफी विवाद हुआ था।

            मोहम्मद अली जिन्ना मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करते थे। उनका मानना था कि मुसलमानों को केंद्रीय सभा में आरक्षित सीटें दी जाए और मुस्लिम बाहुल्य प्रांत बंगाल और पंजाब में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

           वहीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस तरह के मांगों के विरुद्ध थी। तथा हिंदू महासभा के एम जयकर ने भी इसका विरोध किया था। क्योंकि इससे राष्ट्रीय एकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता।  इसीलिए गांधीजी ने एक बार आमरण अनशन भी किया।

          उपरोक्त तथ्यों के आधार पर हम कर सकते हैं कि राजनीतिक नेता पृथक चुनाव क्षेत्रों के सवाल पर बंटे हुए थे।

Or,

जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें ।

उत्तर :- जर्मनी एकीकरण की प्रक्रिया 1848 ई• में जर्मन महासंघ के विभिन्न इलाके को जोड़कर एक निर्वाचित संसद द्वारा शासित राष्ट्र राज्य बनाने के प्रयास के साथ किया गया। मगर राष्ट्र निर्माण की यह उदारवादी पहल राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर दबा दी। उनका प्रशा के बड़े भूस्वामी ने भी समर्थन किया। इसके पश्चात प्रशा ने जर्मनी एकीकरण के आंदोलन का नेतृत्व संभाला। उसका प्रमुख मंत्री आटोवाॅन विस्मार्क इस प्रक्रिया का जनक था। जिसमें प्रशा की सेना और नौकरशाह की मदद ली। सात वर्षों (1866-1871) के दौरान आस्ट्रिया (1866 ई॰) डेनमार्क और फ्रांस (1871ई॰) से तीन युद्धों में प्रशा की जीत हुई और एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। जनवरी 1871ई॰ में वर्साय में हुए एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।

13. दिए गए विश्व के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइएँ-
(क) ऑटोमन साम्राज्य      (ख) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर :-

Class 10th model paper 2021jac board set 2, आटोमन साम्राज्य, atoman empire, empire of automan, australia, map of australia, map of automan empire, आटोमन साम्राज्य का मानचित्र, आस्ट्रेलिया का मानचित्र,
आटोमन साम्राज्य का मानचित्र और आस्ट्रेलिया का मानचित्र,

    model paper 2021 set-2
           इकाई- II भूगोल

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें ।

14. सरकार निम्नलिखित में से कौन सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती हैं ?
(A) अधिकतम सहायता मूल्य
(B) मध्यम सहायता मूल्य
(C) न्यूनतम सहायता मूल्य
(D) प्रभावी सहायता मूल्य

उत्तर :- (C) न्यूनतम सहायता मूल्य

15. झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है ?
(A) वॉक्साइट
(B) लौह अयस्क
(C) अभ्रक
(D) तांबा

उत्तर :- (C) अभ्रक

16. किस मिट्टी में लौह धातु की अधिकता होती है ?
(A) लाल मिट्टी
(B) काली मिट्टी
(C) लैटेराइट मिट्टी
(D) कोई नहीं

उत्तर :- (A) लाल मिट्टी

17. इनमें से कौन-सी खरीफ फसल है ?
(A) चना
(B) चावल
(C) गेहूं
(D) दलहन

उत्तर :- (B) चावल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

18. गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत क्या है ?

उत्तर :- वे ऊर्जा स्रोत जिनका प्रयोग हाल के वर्षों अर्थात कुछ वर्षों से किया जा रहा है। उससे गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत करते हैं। जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय उर्जा इत्यादि। ऊर्जा स्रोत नवीकरणीय ऊर्जा भी कहे जाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें )

19. मृदा का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?

उत्तर :- मृदा सबसे महत्वपूर्ण नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन है। पृथ्वी की उत्पत्ति के बाद धरातल पर मृदा का निर्माण होना एक महत्वपूर्ण बात रही है। क्योंकि मिट्टी धरती पर जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण कारक है। पेड़-पौधों एवं फसलों के विकास के लिए मिट्टी जरूरी है। मृदा में मौजूद पोषक तत्व से ही पेड़-पौधों तथा फसलों की वृद्धि और जीवन निर्भर है।

                  मानव जीवन की बढ़ती जनसंख्या के कारण फसलों की मांग बढ़ी है। फसलों की अधिक उत्पादकता के लिए रासायनिक खादों तथा कीटनाशकों का प्रयोग बड़ा है। जिससे मृदा की उर्वरता में कमी आई है। इस कारण भू निम्नीकरण की समस्या देखी जा रही है।

                  अतः पृथ्वी पर जीवन के लिए मृदा का संरक्षण आवश्यक है।

20. जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है। व्याख्या करें ?

उत्तर:- मानव ही नहीं बल्कि हर प्राणी के लिए जल आवश्यक है, क्योंकि जल है तो जीवन है। जल एक नवीकरणीय संसाधन है। यह जल चक्र के माध्यम से हमें निरंतर एक समय अंतराल पर प्राप्त होते रहता है। सूर्य की गर्मी से पेड़-पौधों, नदी, तालाब, सागर तथा महासागरों का जल वाष्प बनकर बादल के रूप में परिवर्तित हो जाता है और यही बादल वर्षा, हिमपात आदि रूपों में धरती पर बरसता है।

                 भारत के संदर्भ में देखें तो जून में मानसून प्रारंभ होता है। वर्षा के कारण नदी, तालाब, कुएं आदि में जल भर जाता है। वर्षा ऋतु के बाद शीत ऋतु और शीत ऋतु के बाद ग्रीष्म ऋतु आती है। इन शुष्क ऋतुओं के बाद नदी, तालाब, कुओं आदि के जल स्तर में कमी आ जाती है। पुनः ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा ऋतु प्रारंभ होता है और फिर से नदी, तालाब, कुआं आदि जल से लबालब भर जाता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। इस प्रक्रिया को जल चक्र कहते हैं।

                इस प्रकार जल चक्र के कारण जल नवीकरण योग्य संसाधन है।

Or,

चाय को उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें ?

उत्तर :- चाय एक महत्वपूर्ण पेय फसल है। इसे नकदी फसल के रूप में भी जाना जाता है। चाय के पौधे को उगाने के लिए वर्षभर कोष्ण, नम और पाला रहित जलवायु की आवश्यकता पड़ती है। इसके उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां निम्न है-

तापमान:- चाय के उत्पादन के लिए वर्षभर 25°C से 30°C तापमान की आवश्यकता पड़ती है।
वर्षा:- चाय के पौधों के लिए 200 cm से अधिक वर्षा की आवश्यकता पड़ती है।
मृदा:- चाय के उत्पादन के लिए ढ़ाल युक्त पर्वतीय मृदा उपयुक्त है, क्योंकि चाय की जड़ों में पानी जमना नहीं चाहिए।
श्रम:- चाय श्रम प्रधान फसल है। चाय की ताजा पतियों को एक – एक कर चुनना होता है। इसलिए प्रचुर मात्रा में सस्ते एवं कुशल श्रमिक की आवश्यकता होती है।
अन्य:- चाय के लिए नम और पाला रहित जलवायु सबसे उत्तम होता है।
उत्पादन:- भारत में चाय असम, पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में मुख्य रूप से उगाया जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्द में उत्तर दें)

21. भारत में कोयले के वितरण का वर्णन कीजिए ?

उत्तर:- भारत में कोयला ऊर्जा का प्रमुख साधन है। यह भारत में दो प्रमुख भूगर्भिक युगों के शैल क्रम में पाया जाता है।

गोंडवाना कोयला:-
• गोंडवाना कोयला कार्बोनिफेरस काल 200 लाख वर्ष पूर्व का है।
• भारत में गोंडवाना क्रम के कोयले का निक्षेप मुख्यत: दामोदर नदी घाटी क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड और पश्चिम बंगाल में स्थित धनबाद, बोकारो, रामगढ़ तथा रानीगंज में विस्तृत है।
• गोदावरी, महानदी, सोन, वर्धा नदी घाटियों में भी गोंडवाना क्रम के कोयले का निक्षेप पाया जाता है। जिसका विस्तार छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में है।
• भारत में कोयला के भंडार का 98% भाग गोंडवाना काल का कोयला है।

टर्शियरी कोयला:-
• टर्शियरी कोयले का निक्षेप लगभग 55 लाख वर्ष पुराना है।
• टर्शियरी कोयले का निक्षेप मुख्यत: उत्तर-पूर्व राज्यों मेघालय में चेरापूंजी, असम में माकूम और नजीरा, अरुणाचल प्रदेश में नामचिक और नामरूप एवं नागालैंड में पाया जाता है।
• टर्शियरी कोयला का एक जमाव तमिलनाडु के नेवेली क्षेत्र में भी पाया जाता है।

Or,

उद्योगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण की रोकथाम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की चर्चा करें?

उत्तर:- मानव विकास के लिए उद्योग आवश्यक हैं। मनुष्य अपनी बुद्धिमता तथा वैज्ञानिक तरीकें अपनाकर उद्योगों द्वारा होने वाले प्रदूषण को कम कर सकता है। इसके लिए एक योजना बनाने की आवश्यकता है। जो निम्न प्रकार से हो सकते हैं-

(i) उद्योगों को निर्धारित क्षेत्र में स्थापित करना चाहिए।
(ii) उपकरणों की गुणवत्ता को बनाए रखकर तथा उनके सही परिसंचालक द्वारा प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
(iii) जहाँ भूमिगत जल स्तर कम है, वहाँ उद्योगों द्वारा इसके अधिक निष्कासन पर कानूनी प्रतिबंध होना चाहिए।
(iv) वायु से निलंबित प्रदूषण को कम करने के लिए कारखानों में ऊँची चिमनियाँ, चिमनियों में एलेक्ट्रोस्टैटिक अवक्षेपण स्क्रबर उपकरण तथा गैसीय प्रदूषक पदार्थों को जड़त्वीय रूप से पृथक करने के लिए उपकरण होना अवश्य चाहिए।
(v) कारखानों में कोयले की अपेक्षा तेल व गैस के प्रयोग से धुएँ के निष्कासन में कमी लाया जा सकता है।
(vi) मशीनों तथा जनरेटरों में साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
(vii) ध्वनि अवशोषित करने वाले उपकरणों के इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
(viii) उद्योगों से निकलने वाले गिले कचरे को साफ करके ही नदी नालों में छोड़े जाने चाहिए।

अतः सतत् विकास के लिए उपरोक्त उपाय आवश्यक है। क्योंकि मानव विकास के लिए उद्योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों जरूरी है।

22. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइएँ-
(क) जलोढ़ मिट्टी        (ख) चावल

उत्तर :-

Class 10th model paper 2021jac board set 2, alluvial soil in India, rice production in India, map of rice production of India, map of alluvial soil in India, भारत में चावल उत्पादक, भारत में जलोढ़ मिट्टी,
भारत में चावल उत्पादक और जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र

23. दिये गये भारत के मानचित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और क, ख द्वारा प्रदर्शित जगहों को पहचान कर नामांकित करें ।

Class 10th model paper 2021jac board set 2, rice production in India, map of rice production of India, भारत में चावल उत्पादक,
द. भारत में चावल उत्पादक क्षेत्र और श्रीनगर में रेशम वस्त्र उत्पादन

उत्तर :-

(क) आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तटीय चावल उत्पादक क्षेत्र

(ख) श्रीनगर रेशम वस्त्र उत्पादक क्षेत्र

model paper 2021 set 2, sst model set 2,
SST Model Set 2

      इकाई- III नागरिकशास्त्र

बहुविकल्प प्रश्न। (01 अंक ) सही उत्तर चयन करें

24. श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों की आबादी कितनी है ?
(A) 18%
(B) 1%
(C) 74%
(D) 28%

उत्तर :- (C) 74%

25. कितनी भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है ?
(A) 15
(B) 20
(C) 21
(D) 22

उत्तर :- (D) 22

26. समवर्ती सूची में कितने विषय हैं ?
(A) 52
(B) 50
(C) 48
(D) 60

उत्तर :- (A) 52

27. इनमें से कौन लोकतांत्रिक देश है ?
(A) सऊदी अरब
(B) नाइजीरिया
(C) भारत
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (C) भारत

28. भारत में कितने राष्ट्रीय दल मौजूद है?
(A) दो
(B) तीन
(C) छ:
(D) 7

उत्तर :- (D) 7

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

29. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन _______ में हुआ । (1885, 1884)

उत्तर :- 1885

30. चुनाव आयोग द्वारा बहुजन समाज पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा ________ में प्राप्त हुआ । (1996, 1997)

उत्तर:- 1997

31. बेल्जियम में _______ सत्ता की साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है । ( सम्प्रदायिक सरकार, सामुदायिक सरकार)

उत्तर:- सामुदायिक सरकार

32. ________ में सिंहली को श्रीलंका का राजभाषा घोषित किया गया । (1959, 1965)

उत्तर :- 1956 ई•

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

33. क्षेत्रीय दल क्या है ?

उत्तर :-  राज्य स्तर पर चुनाव आयोग ने कई राजनीतिक दलों को मान्यता दी है। उन्हें प्रांतीय दल या क्षेत्रीय दल के रूप में जाना जाता है। जैसे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी इत्यादि।

34. गठबंधन सरकार से क्या समझते हैं ?

उत्तर :- केंद्र या राज्य में जब किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तब प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियां और क्षेत्रीय दल साथ मिलकर सरकार बनाते हैं। तो ऐसी सरकार को गठबंधन सरकार करते हैं। जैसे झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

35. श्रीलंका के समाज की जातीय बनावट की व्याख्या करें ?

उत्तर:- श्रीलंका दक्षिण एशिया में स्थित एक द्वीपीय देश है। वर्ष 1948 में श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र बना। वर्तमान में इसकी जनसंख्या दो करोड़ से कुछ अधिक है। दक्षिण एशिया के अन्य देशों की भांति श्रीलंका में भी विभिन्न धार्मिक और भाषाई समूह के लोग निवास करते हैं। जिनमें बौद्ध, हिंदू, ईसाई तथा मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल है। देश की जनसंख्या का लगभग 74% भाग सिंहलियों का है, जबकि 18% भाग तमिल लोगों का है। तमिलों में भी दो समूह है श्रीलंकाई मूल के तमिल और भारतीय मूल के तमिल। भारतीय मूल के तमिल वे हैं जो मुख्यतः औपनिवेशिक शासन काल के दौरान बागानों में काम करने के लिए भारत से श्रीलंका गए लोगों की संताने हैं। अधिकतर सिंहली भाषा के लोग बौद्ध धर्म मानते हैं, जबकि तमिल भाषी लोगों में से कुछ हिंदू भी हैं। वहीं श्रीलंका में ईसाई लोगों की जनसंख्या लगभग 7% है जो सिंहली और तमिल दोनों प्रकार की भाषाएं बोलते हैं। लगभग 1% जनसंख्या मुसलमानों की है।

Or,

भारत को हम एक अप्रत्यक्ष लोकतंत्र क्यों कह सकते हैं ?

उत्तर :- प्रत्यक्ष लोकतंत्र का अर्थ होता है, जहां सारे छोटे बड़े फैसले जनता द्वारा दिए जाते हैं। जैसे कोई कानून बनाना, संविधान में संशोधन करना, बजट पास करना इत्यादि। स्विट्जरलैंड में इस प्रकार के प्रत्यक्ष लोकतंत्र देखा जा सकता है। वहीं भारत में अप्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली दिखाई पड़ती है। यहां लगभग सारे फैसले जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि करते हैं। जैसे सांसद और विधायक संसद और विधानसभा में कानून बनाते हैं, बजट पेश करते हैं, संविधान में संशोधन करते हैं इत्यादि। राष्ट्रपति का चुनाव करना हो या प्रधानमंत्री का चुनाव करना होगा, इस तरह के कई कार्य जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही करते हैं। योजनाओं का निर्माण करना हो, या नीतियां बनाना हो ये सारे कार्य भारत में जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही करते हैं।

अतः हम भारत को एक अप्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन प्रणाली के उदाहरण के रूप में देख सकते हैं।

36. राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियां हैं ?

उत्तर:- राजनीतिक दल लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए अति आवश्यक है। बिना राजनीतिक दलों के लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। इसलिए इन्हें लोकतंत्र का प्राण भी कहा जाता है। परंतु राजनीतिक दलों के सामने कई चुनौतियां होती हैं जो निम्नलिखित हैं-

i. राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र का ना होना:- लोकतंत्र का अर्थ है कोई भी फैसला लेने से पहले कार्यकर्ताओं से परामर्श ली जाए। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता, पूरी दुनिया में सारे फैसले कुछ नेता ही लेते हैं।

ii. वंशवाद की स्थापना:- अधिकतर राजनीतिक दलों में वंशवाद की राजनीति हावी है। परिवार के सदस्य का ही दलों के अधिकांश पदों पर कब्जा होता है। भारत में गांधी परिवार, लालू परिवार, मुलायम परिवार, ठाकरे परिवार कुछ ऐसे ही उदाहरण हैं।

iii. अपराधी तत्वों की बढ़ती भूमिका:- राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए धन एवं बल के प्रयोग में संलिप्त हैं। ऐसे में वे अपराधी तत्वों को साथ लेने में भी नहीं हिचकते।

iv. सार्थक विकल्प की कमी:- वर्तमान समय में पूरी दुनिया में राजनीतिक दलों के बीच सार्थक विकल्प का न होना चिंता की स्थिति है। सार्थक विकल्प का अर्थ होता है विभिन्न पार्टियों की नीतियों और कार्यक्रमों में अंतर हो, पर ये राजनीतिक दलों में आज ये अभाव दिखता है।

      उपरोक्त तथ्य राजनीतिक दलों के सामने चुनौतियां को दर्शाता है।

Or,

लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैद्य सरकार का गठन करता है ?

उत्तर :- लोकतंत्र निम्न प्रकार से लोगों के प्रति उत्तरदाई जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है-

I. लोकतंत्र में उत्तरदाई सरकार की स्थापना होती है, क्योंकि इसमें चुनाव नियमित, स्वच्छ और स्वतंत्र तरीके से संपन्न होती है। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक विषयों तथा विधेयकों पर जनता के बीच खुली बहस की गुंजाइश होती है। जिससे उत्तरदायित्व निश्चित करने में आसानी होती है।

ii. लोकतंत्र में सरकार जिम्मेदारी से अपने कार्यों को संपन्न करती है। यह अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होती है। लोकतंत्र में आम जनता सरकार के कामकाज और संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकती है। विपक्षी दल सरकार की नीतियों की आलोचना करके उसे और अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बना सकते हैं।

iii. लोकतंत्र एक प्रकार का वैधानिक सरकार भी होती है, क्योंकि जब भी कोई सरकार अल्पमत में आ जाती है तो उसे एकदम से त्यागपत्र दे देना होता है। जिससे उसकी वैधता समाप्त हो सकती है। बिना जनता के समर्थन के कोई भी नई सरकार नहीं बना सकता। चुनावी प्रक्रिया ही सरकार की वैधता पर मुहर लगाती है जो लोकतंत्र में ही संभव हो सकता है।

           इकाई-IV अर्थशास्त्र

बहुविकल्पी प्रश्न । (01 अंक) सही उत्तर चयन करें

37. इनमें से कौन प्राथमिक क्षेत्रक से संबंधित है ?
(A) खनन
(B) चीनी
(C) वकालत
(D) कोई नहीं

उत्तर :- (A) खनन

38. “नरेगा” में काम नहीं मिलने पर कितने दिनों के भीतर बेरोजगारी भत्ता मिलती है ?
(A) 10 दिन
(B) 12 दिन
(C) 15 दिन
(D) 20 दिन

उत्तर :- (C) 15 दिन

39. उत्पादन के उद्देश्य से इनमें से प्रथम स्थान आता है ?
(A) पूंजी
(B) भूमि
(C) श्रम
(D) औजार

उत्तर :- (B) भूमि

40. वर्तमान में कितने देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य है ?
(A) 150
(B) 200
(C) 250
(D) 300

उत्तर :- 150

41. इनमें से कौन तृतीय क्षेत्र से संबंधित है
(A) खनन
(B) कृषि
(C) बैंकिंग
(D) कोई नहीं

उत्तर :- (C) बैंकिंग

42. वैश्वीकरण के विगत दो दशकों से द्रुत आवागमन देखा गया है?
(A) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और लोगों का
(B) देश के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेशों का
(C) देश के बीच वस्तुओं, सेवाओं लोगों का
(D) इनमें कोई नहीं

उत्तर :- (B) देश के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेशों का

कोष्टक में से सही शब्द को चुनकर रिक्त स्थान को भरिए :

43. _______ केन्द्रीय सरकार की ओर से करेंसी नोट जारी करती है ? (भारतीय रिजर्व बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया)

उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक

44. मुद्रा विनिमय प्रक्रिया में _____ का काम करती है । (सहायक, मध्यस्थता)

उत्तर :- मध्यस्थता

45. कृषि क्षेत्रक के श्रमिकों में ______ है । (अल्प बेरोजगारी, दीर्घ बेरोजगारी)

उत्तर :- अल्प बेरोजगारी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक : 40 शब्दों में उत्तर दें)

46. ॠण से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर :- ॠण वह मुद्रा है जिससे व्यक्ति अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या संस्था जैसे साहूकार, व्यापारी, बैंक आदि से लेता है।  जिसे तय समय में वापस भी करना होता है। उसे ॠण या कर्ज या लोन के नाम से जाना जाता है।

47. वैश्वीकरण से क्या समझते हैं ? व्याख्या करें ।

उत्तर :- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संपूर्ण विश्व एकल बाजार बन जाता है। इसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच तीव्र एकीकरण या परस्पर संबंध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (04 अंक : 150 शब्दों में उत्तर दें)

48. शहरी क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि कैसे की जा सकती है ?

उत्तर:- शहरी क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि निम्न प्रकार से किया जा सकता है।
(I) शहरी क्षेत्रों में श्रम प्रधान उद्योगों को लगाने में प्राथमिकता देना चाहिए।
(II) लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके।
(III) शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाया जाना चाहिए, साथ ही व्यवसायिक शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए।
(IV) विद्युत आपूर्ति, कच्चे माल और यातायात जैसे समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए। ताकि छोटे और कम उत्पादन करने वाले उद्योग भी अपनी क्षमता के अनुरूप उत्पादन कर सकें।
(V) शहरी क्षेत्रों में लगे छोटे उद्योगों को सरकार द्वारा सहयोग किया जाना चाहिए।
(VI) सरकार को चाहिए कि वे ऋण, प्रशिक्षण, विपणन जैसी सुविधाएं प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करें।

Or,

मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं के विनिमय में सहूलियत कैसे आती है ?

उत्तर :- मुद्रा के प्रचलन के पूर्व वस्तु विनिमय प्रणाली प्रचलन में थी। इसमें वस्तुओं का आदान-प्रदान अर्थात लेनदेन किया जाता था। इस प्रकार के विनिमय प्रणाली में आवश्यकताओं के दोहरे संजोग होना एक आवश्यक शर्त था। यदि हमें गेहूं के बदले चावल चाहिए तो, जिस व्यक्ति से हमें गेहूं लेना है उसे चावल की आवश्यकता होना चाहिए। यही आवश्यकता के दोहरे संयोग को इंगित करता है। वहीं विनिमय के एक माध्यम के रूप में मुद्रा आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की आवश्यकता और वस्तु विनिमय प्रणाली की कठिनाई को दूर करता है। वस्तुओं को विक्री कर हम मुद्रा प्राप्त कर सकते हैं और उसी मुद्रा से हम किसी भी प्रकार के वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इस प्रकार मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं के विनिमय में सहूलियत आती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (05 अंक : 200-250 शब्दों में उत्तर दें)

49. संगठित और असंगठित क्षेत्रकों की रोजगार परिस्थितियों की तुलना करें ?

उत्तर:- रोजगार की परिस्थितियों के आधार पर आर्थिक गतिविधियों को संगठित और असंगठित क्षेत्रक में  वर्गीकृत की जाती है।

संगठित क्षेत्रक :-

(i) संगठित क्षेत्रक के अंतर्गत कार्य एवं उद्यम आते हैं। जहां रोजगार नियमित होता है।
(ii) कार्य के घंटे तय होते हैं।
(iii) ये संस्थाएं सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं। जो सरकार के नियंत्रण में कार्य करती हैं।
(iv) इस क्षेत्र में नियम एवं विनियम का पालन किया जाता है। जैसे : टाटा, रिलायंस, इंडस्ट्रीज, ऑयल इंडिया लिमिटेड, इत्यादि।

असंगठित क्षेत्रक:-

(i) इसके अंतर्गत छोटी-छोटी एवं बिखरी इकाइयां होती है। जहां रोजगार नियमित नहीं होता है।
(ii) कार्य के निश्चित घंटे भी नहीं होते।
(iii) ये संस्थाएं पंजीकृत होती भी हैं और नहीं भी होती है। साथ ही इसकी अधिकांश इकाइयां सरकार के नियंत्रण से बाहर होती है।
(iv) हालांकि इस क्षेत्रक में भी नियम और विनियम होते हैं परंतु उनका पालन नहीं होता है। जैसे : खेतिहर मजदूर, परिवहन, ईट, भट्ठा, के मजदूर इत्यादि।

Or,

तृतीयक क्षेत्रक के अन्य क्षेत्रकों से अलग कैसे है। व्याख्या करें ?

उत्तर :- तृतीयक क्षेत्रक की क्रियाविधि अन्य दो क्षेत्रकों से अलग है। प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक जहां वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, वहीं तृतीयक क्षेत्रक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करता बल्कि यह दोनों क्षेत्रकों को मदद करता है। जैसे : परिवहन, संचार सेवा, बैंकिंग भंडारण, बीमा, इत्यादि।

इसे कुछ उदाहरणों से समझ सकते हैं :- कृषि क्रियाकलाप प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कृषि उत्पादों को बाजार तक परिवहन द्वारा पहुंचना या बैंकों द्वारा ऋण देकर कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद किया जाता है। उसी प्रकार कल-कारखानों को कच्चे माल उद्योगों तथा उत्पादित माल बाजारों तक परिवहन साधनों से ही पहुंचाया जाता है। परिवहन और बैंक तृतीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं।

इस प्रकार कृषि प्राथमिक और उद्योग द्वितीयक क्षेत्रक में शामिल हैं जो उत्पादन कार्य करते हैं! वहीं परिवहन और बैंकिंग जो तृतीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं। यह केवल प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक को उत्पादन में मदद करते हैं।

अतः स्पष्ट है कि तृतीयक क्षेत्रक अन्य क्षेत्रकों से अलग है।
____________________________________

• अगली पोस्ट का notifications तथा वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं.
•••••••••••••••••••

इसे भी जानें

? SST Model paper set 1
? SST New Short Syllabus
? 10th geography objective questions answer

इसी तरह और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang
———————————————-

model paper 2021 set 2

इसे भी देखें

? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल हुंडरू
—————————————

• GK Quiz • Computer quiz • interesting facts • jharkhand gk • geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com
———————————————

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com
__________________________________
model paper 2021 set 2

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

1 thought on “class 10th model paper 2021 jac board set-2”

Leave a Comment