Class 10th Water resources Question Answer in hindi

Class 10th Water resources Question  Answer in hindi

Class 10th Water resources चैप्टर में आप सभी का स्वागत है। covid-19 के कारण इस वर्ष (2021) के board exam. के लिए syllabus को 40% तक छोटा किया गया है। यहां सिलेबस में शामिल विषय वस्तु से ही प्रश्नों का उत्तर बनाया गया हैं। जल संसाधन चैप्टर बोर्ड एग्जाम के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चैप्टर से हर वर्ष एक न एक प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में देखेंगे जल संसाधन से क्वेश्चन आंसर। इस चैप्टर का नीचे इस वर्ष का सिलेबस भी दिया जा रहा है। यहां आप देख सकते हैं कि कौन सा टॉपिक महत्वपूर्ण है और कौन सा सिलेबस से बाहर कर दिया गया।

● Syllabus में शामिल

• जल दुर्लभता और जल संरक्षण एवं प्रबंधन की आवश्यकता
• वर्षा जल संग्रहण

● Syllabus से बाहर

• बहुउदेशीय नदी घाटी परियोजनाएं और संबंधित जल संसाधन प्रबंधन

बहुविकल्पीय प्रश्न 1 अंक

1. वर्षा जल संग्रहण हेतु “गुल और कुल” जैसी जल वाहिकाएं मुख्यतः किन क्षेत्रों में विकसित की गई है।

(A) पश्चिमी हिमालय
(B) राजस्थान
(C) बिहार
(D) तमिलनाडू

उत्तर:- (A) पश्चिमी हिमालय

2. भूमिगत टैंक या टांका जैसे वर्षा जल संग्रहण के तरीके इनमें से किस राज्य में प्रमुखता से प्रचलन में था?

(A) हिमाचल प्रदेश
(B) तमिलनाडू
(C) राजस्थान
(D) प• बंगाल

उत्तर:- (C) राजस्थान

3. राजस्थान में इनमें से कौन सी वर्षा जल संग्रहण तकनीक प्रचलन में है?

(A) फलोदी
(B) खादीन
(C) टांका
(D) उपरोक्त में से सभी

उत्तर:- (D) उपरोक्त में से सभी

4. विश्व का सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला इनमें से कौन सा स्थल है?

(A) शिलांग
(B) रांची
(C) चेरापूंजी
(D) मासिनराम

उत्तर:- (D) मासिनराम

5. बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली इनमें से किस राज्य में प्रमुखता से प्रचलन में है?

(A) महाराष्ट्र
(B) मेघालय
(C) तमिलनाडू
(D) बिहार

उत्तर:- (B) मेघालय

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 2 अंक 40 शब्दों में उत्तर दें

6. व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

उत्तर:- मानव के लिए ही नहीं बल्कि हरेक प्राणियों के जीवन के लिए जल आवश्यक है। जल एक नवीकरणीय संसाधन है। क्योंकि जल चक्र के माध्यम से यह हमें निरंतर एक अंतराल पर पुनः प्राप्त होते रहता है। सूर्य की गर्मी से सागरों और महासागरों का जल वाष्प बनकर बादल में बदल जाता है। और यही बादल वर्षा, ओंस, पाला और हिमपात आदि रूपों में बरसता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। इसे ही जल चक्र कहते हैं।
इस प्रकार जल एक नवीकरणीय संसाधन है।

7. जल दुर्लभता क्या है?

उत्तर:- किसी क्षेत्र में जल की आवश्यकता को पुरा करने के लिए पर्याप्त जल स्रोत का न होना जल दुर्लभता कहलाता है। स्वीडन के एक विशेषज्ञ फॉल्कन मार्क के अनुसार जल की कमी तब होती है। जब प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 1000 घन मीटर से कम जल उपलब्ध होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न 4 अंक 150 शब्दों में उत्तर दें

8. जल दुर्लभता क्या है जल दुर्लभता के कारणों की व्याख्या करें?
(Jac board 2016, 2018)

उत्तर:- किसी क्षेत्र में जल की आवश्यकता को पुरा करने के लिए पर्याप्त जल स्रोत का न होना जल दुर्लभता कहलाता है।

i. वर्षा की कमी:- भारत में कई ऐसे स्थान है जहां वर्षा की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्थानों में थार मरुस्थल का नाम सबसे पहले आता है। जहां वर्षा की कमी के कारण वनस्पतियों का अभाव, फसलों का कम उत्पादन आदि कई तरह की समस्याएं देखी जाती है।

ii. पानी की बर्बादी:- कई ऐसे मानवीय क्रियाकलाप हैं जिनसे पानी की बर्बादी होती है। घरेलू क्रियाकलापों में अधिक पानी की खपत करना, नल खुले छोड़ देना, पाइप लाइन का फुटा होना, बरसात वाले फल-सब्जियों को अन्य मौसम में भी उपजाना आदि क्रियाकलापों से पानी की बर्बादी होती है।

iii. अधिक सिंचाई:- बढ़ती जनसंख्या के कारण फसलों की मांग भी बढ़ गई है। जिससे अधिक फसल उत्पादन करना पड़ रहा है। इस कारण अधिक सिंचाई की आवश्यकता भी पड़ गई है। जो जल दुर्लभता का एक प्रमुख कारणों में से एक है।

iv. जल प्रदुषण:– उद्योगों और शहरों से निकलने वाले कचरे सीधे नदी-नालों में छोड़ दिया जाता है। इसके अलावा कई मृत जानवरों को नदी नालों में छोड़ दिया जाता है। जिससे नदी जल प्रदूषित हो जाता है।

v. लोगों का उच्च जीवन स्तर:- उच्च सोसायटी या परिवार के लोगों के द्वारा जल का दुरुपयोग किया जाता है। स्विमिंग पूल, गाड़ियों एवं घरों को बार-बार धोना आदि क्रियाकलापों से जल का दुरुपयोग होता है।

उपरोक्त जल दुर्लभता के प्रमुख कारण के रूप में जाने जाते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 5 अंक 200 से 250 शब्दों में उत्तर दें

9. राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है व्याख्या कीजिए?
(Jac board 2011, 2017, 2019)

उत्तर:- राजस्थान कम वर्षा वाले क्षेत्रों के रूप में जाना जाता है। राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण के तरीके अपनाए जाते हैं। उनमें से ये तरीके निम्न है-

• टांका या भूमिगत टैंक:- टांका या भूमिगत टैंक राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में बरसात के जल को संरक्षित करने की यह महत्वपूर्ण परंपरागत तकनीक है। इसे कुंड भी कहा जाता है। वर्षा जल को घरों के नीचे मिट्टी या सीमेंट से बने गड्ढे में जमा किया जाता है। राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों विशेषकर बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर में लगभग हर घर में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक या टांका बना हुआ था।

• खादीन:- खादिन मिट्टी का बना बांध नुमा अस्थाई तलाब होता है। जो किसी ढाल वाली भूमि के नीचे निर्मित की जाती है। जहां एक के बाद एक बांध अर्थात् खादीन बने होते हैं। एक खादीन में पानी भरने के बाद दूसरे का खादीन में पानी जाता है। जैसलमेर में खादीन के कई उदाहरण देखे जा सकते हैं।

• जोहड़:- शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में खेतों में वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए बनाए गए गड्ढे को जोहड़ के नाम से भी जाना जाता है। जिसका उपयोग सिंचाई एवं जल संरक्षण के लिए किया जाता है।

इन सबके अतिरिक्त तालाब, नाड़ी अथवा पोखर आदि रूपों से जल का संरक्षण किया जाता है।

10. परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपना कर जल संग्रहण संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है?
(Jac board 2014, 2020)

उत्तर:- परंपरागत तरीकों को अपनाकर आधुनिक समय में निम्न तरीके से जल संरक्षण एवं भंडारण किया जा रहा है-

• मेघालय और तमिलनाडु में छत वर्षा जल संग्रहण प्रचलित।
• पश्चिमी राजस्थान में छतों पर वर्षा जल संग्रहण प्रचलन में है।
• राजस्थान में कई घरों में घरों के नीचे टांका या कुंड या भूमिगत टैंक का प्रचलन है।
• मध्य प्रदेश के पठारी भाग में हवेली प्रणाली प्रचलन में है।
• महाराष्ट्र में जल संचय के लिए फंड प्रणाली प्रचलन में है।
• वहीं कर्नाटक में घेरे प्रणाली से परंपरागत तरीके से जल का संचय किया जाता है।
• कर्नाटक के मैसूर जिले में छत वर्षा जल तकनीक अपनाई जा रही है।
• पूर्वोत्तर भारत में खासकर मेघालय में नदियों और झरनों के पानी को बांस के माध्यम से सिंचाई के लिए खेतों तक पानी ले जाया जाता है। जिसे बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली के नाम से जाना जाता है।

इस प्रकार से आधुनिक समय में भी परंपरागत वर्षा जल संग्रहण तकनीकें प्रचलन में है।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••

Class 10th Water resources

• अगली पोस्ट का notifications अपने मोबाइल पर चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••

Class 10th Water resources

इसे भी जानें

? class 10th. Social Sciences jac model question paper
? class 10th geography chapter 2

• और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang

इसे भी देखें

? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? learnytic app कैसे डाउनलोड और रजिस्टर्ड करें करें
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? Hundru waterfall Ranchi
? विश्व के new 7 wonder
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
——

• GK Quiz • Computer quiz • interesting facts • jharkhand gk • geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————–

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com
_________________________________

Presentation
www.gyantarang.com
Editor
Mahendra Prasad Dangi

Leave a Comment