Class 11 geography chapter 1 India Location 30 MCQ in hindi

Class 11 geography chapter 1 India Location 30 MCQ in hindi

भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। देश की आजादी के बाद भारत के सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में क्रमबद्ध विकास हुआ है। कृषि का क्षेत्र हो या उद्योग का क्षेत्र या फिर प्रौद्योगिकी की बात करें इन बस क्षेत्रों में भारत ने तेज गति से प्रगति की है। उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। प्राचीन काल से ही विश्व के विभिन्न भागों से भारत का व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है। इस पोस्ट में   Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ in hindi. ये प्रश्न आपके परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

ये प्रश्नोत्तरी Class 11th. के साथ साथ Class 9th के लिए भी उपयोगी है. साथ ही यह प्रश्न UPSC, JPSC, BPSC, JSSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ

1. भारत किस गोलार्ध में स्थित है?

(A)  उत्तरी गोलार्ध में
(B)  दक्षिणी गोलार्ध में
(C)   दोनों गोलार्धों में
(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) उत्तरी गोलार्धों में

व्याख्या:-
• ग्लोब पृथ्वी की अति लघु प्रतिकृति है. और इस ग्लोब को मुख्यतः दो गोलार्धों में बाटा गया है. उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में
• भारत उत्तरी गोलार्ध में शामिल है.

2. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?

(A)  8°41′ उ. से 35°7′ उ.
(B)  8°4′ उ. से 35°6′ उ.
(C)  8°4′ उ. से 37°6′ उ.
(D)  6°45′ उ. से 37°6′ उ.

उत्तर:- (C)  8°4′ उ. से 37°6′ उ.

व्याख्या:-
• भारत 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक लगभग 30 अक्षांशों तक विस्तृत है.
• वहीं भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है.

3. भारत का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

(A)  32.8 हजार वर्ग कि•मी•
(B)  24.6 लाख वर्ग कि•मी•
(C)  32.8 लाख वर्ग कि•मी•
(D)  3200 वर्ग कि•मी•

उत्तर:– (C) 32.8 लाख वर्ग कि•मी•

व्याख्या:-
• भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है. जिसे संक्षिप्त में 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर कहा जाता है. भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है.

4. भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग है?

(A)  32.8%
(B)  8.4%
(C)  2.4%
(D)  4.2%

उत्तर:- (C) 2.4%

व्याख्या:-
• क्षेत्रफल में रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और आस्ट्रेलिया के बाद भारत सातवां बड़ा देश है.

5. भारत का विस्तार कितने अक्षांश और देशांतरों के बीच है?

(A)  लगभग 30
(B)  लगभग 25
(C)  लगभग 40
(D)  लगभग 20

उत्तर:- (A) लगभग 30

व्याख्या:-
• भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ से 37°6′ = 30 आक्षांश रेखा
• भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ से 97°25′ = 30 देशांतर रेखा

••••••••••••••••••
? इस बेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं ताकि अगली पोस्ट के साथ ही सूचना आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगी
••••••••••••••••••
Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ

6. अगर आप सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो आप निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?

(A) यमुना
(B) सिंधु
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) गंगा

उत्तर:- (B) सिंधु

व्याख्या:-
• राजस्थान से नागालैंड की सीधी यात्रा यदि करते हैं तो इनमें से जमुना, ब्रह्मपुत्र, गंगा नदी को पार कर पाएंगे। जबकि सिंधु नदी भारत के हिमालय के उत्तर में मानसरोवर झील से निकलती है। और पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। इस कारण प्रश्न के अनुसार सिंधु नदी इस सीधी रेखा में नहीं पड़ती।

7. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?

(A) बांग्लादेश
(B) पाकिस्तान
(C) चीन
(D) म्यांमार

उत्तर:- (A) बांग्लादेश

व्याख्या:-
• भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा रेखा बांग्लादेश की लगती है जो 4096.7 km है.
• चीन के साथ 3488km.
• पाकिस्तान के साथ 3323km.
• नेपाल के साथ 1751 km.
• म्यांमार के साथ 699 km.
• अफगानिस्तान के साथ 106 km.
•  कुल स्थलीय अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा की लंबाई 151606.7 km.

8. द्वीपों सहित भारत की समुद्री सीमा रेखा की लंबाई कितनी है?

(A)  6,100 km.
(B)  7,516.6 km.
(C)  15,200 km.
(D)  22,716.6 km.

उत्तर:- (B) 7,516.6 km.

व्याख्या:-
• भारत की मुख्य समुद्री सीमा रेखा की कुल लंबाई 6100 km. है
•  द्वीपों सहित समुद्री रेखा की कुल लंबाई 7516.6 km. है।
• द्वीपों सहित भारत की कुल सीमा रेखा की लंबाई 22623.3 km.

9. विश्व का मानक समय इनमें से किस रेखा पर निर्धारित किया गया है?

(A)  देशांतर रेखा
(B)  अक्षांश रेखा
(C)  रेडक्लिफ रेखा
(D)  मैक मोहन रेखा

उत्तर:- (A) देशांतर रेखा

व्याख्या:-
• समय का निर्धारण देशांतर रेखाओं पर किया जाता है।
• मैक मोहन रेखा भारत और तिब्बत के बीच 1914 में निर्धारित किया गया सीमा रेखा है। इसे सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर रखा गया।  इसकी लंबाई 3488 किलोमीटर है।
• रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है। इसकी लंबाई 3323 km. है।

10. इनमें से कौन भारत का मानक याम्योत्तर (देशांतर) है?

(A)  68°7′ पूर्वी देशांतर
(B)  97°25′ पूर्वी देशांतर
(C)  82°30′ पूर्वी देशांतर
(D)  82°30′ पश्चिमी देशांतर

उत्तर:- (C) 82°30′ पूर्वी देशांतर

व्याख्या:-
• भारत का मानक याम्योत्तर 82°30′ पूर्वी देशांतर है।
• यह देशांतर रेखा भारत के लगभग बीचो-बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से होकर गुजरता है।
• अंतर्राष्ट्रीय मानक समय 0° डिग्री देशांतर को माना गया है जो लंदन के पास ग्रीनविच से गुजरता है।
• भारत का मानक समय अंतरराष्ट्रीय समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

11. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

(A)  पांच
(B)  छह
(C)  सात
(D)  आठ

उत्तर:- (D) आठ

व्याख्या:-
• कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं:- गुजरात,  राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

12. तेलंगाना 29 वां राज्य कब बना?

(A) जून 2014
(B) नवम्बर 2014
(C) अप्रैल 2016
(D) मई 2015

उत्तर:- जून  2014

व्याख्या:-
• 2 जून 2014 में तेलंगाना आंध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29 वां राज्य बना।
• हालांकि 2019 में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बदलने से भारत में राज्यों की संख्या घटकर 28 हो गई है।

13. इनमें से कौन-सा देश भारत से क्षेत्रफल में बड़ा नहीं है?

(A)  रूस
(B)  संयुक्त राज्य अमेरिका
(C)  श्रीलंका
(D)  ब्राजील

उत्तर:- (C) श्रीलंका

व्याख्या:-
• श्रीलंका का क्षेत्रफल 65,610 वर्ग किलोमीटर
• वहीं भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि• मी•
• क्षेत्रफल में भारत से 6 बड़े देश
1• रूस:- 170.7 लाख वर्ग कि•मी•
2• कनाडा:- 99.7 लाख वर्ग कि•मी•
3• संयुक्त राज्य अमेरिका:- 98 लाख वर्ग कि•मी•
4• चीन:- 95.9 लाख वर्ग कि•मी•
5• ब्राजील:- 85.4 लाख वर्ग कि•मी•
6• आस्ट्रेलिया:- 76.92 लाख वर्ग कि•मी•

14. भारत का उत्तर से दक्षिण की लंबाई कितना किलोमीटर है?

(A)  2933 km.
(B)  3214 km.
(C)  7516 km.
(D)  15200 km.

उत्तर:- (B) 3214 km.

व्याख्या:-
•  भारत का उत्तर दक्षिण विस्तार 3214 किलोमीटर का है, जबकि पूर्व से पश्चिम लगभग 2933 किलोमीटर में विस्तृत है।

15. वर्तमान समय में भारत में राज्यों की संख्या कितनी है?

(A)  28
(B)  29
(C)  27
(D)  35

उत्तर:- (A) 28

व्याख्या:-
• भारतीय संसद ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर पर लागू 370 धारा को समाप्त कर दिया।
• साथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा समाप्त करते हुए केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
• जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नये केन्द्र शासित प्रदेश बनाये गये।
• इस प्रकार देश में 29 राज्य से घटकर अब 28 राज्य  हो गये हैं।

16. भारत किस महासागर के मध्य में स्थित है?

(A)  प्रशांत महासागर
(B)  आर्कटिक सागर
(C)  अटलांटिक महासागर
(D)  हिंद महासागर

उत्तर:- (D) हिंद महासागर

व्याख्या:-
•  भारत हिंद महासागर के मध्य में स्थित है। पृथ्वी पर मुख्यतः चार महासागर हैं। प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और आर्कटिक महासागर।

17. हिंद महासागर के केंद्र में भारत की स्थिति के कारण इसे निम्न में कौन सा लाभ प्राप्त हुआ है?

(A)  प्राकृतिक सुरक्षा
(B)  भारतीय संस्कृति का विस्तार
(C)  व्यापारिक संबंध का विस्तार
(D)  इनमें से सभी

उत्तर:- (D) इनमें से सभी

व्याख्या:-
• भारत हिंद महासागर के बीचों बीच स्थित है। प्राकृतिक सुरक्षा, भारतीय संस्कृति का विस्तार, व्यापारिक संबंध का विस्तार, मानसून की उत्पत्ति जैसे लाभ हिंद महासागर से लाभ होता है।

18. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

(A)  उत्तर प्रदेश
(B)  मध्य प्रदेश
(C)  राजस्थान
(D)  बिहार

उत्तर:- (C) राजस्थान

व्याख्या:-
• क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जबकि जबकि सबसे छोटा गोवा।

19. इनमें से कौन भारत के पश्चिमी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश है?

(A) दमन दीव और दादर नगर हवेली
(B) लद्दाख
(C) अंडमान निकोबार दीप समूह
(D) चंडीगढ़

उत्तर:- (A) दमन दीव और दादर नगर हवेली

व्याख्या:-
• पश्चिमी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश:-
दमन एवं दीव तथा दादर नगर हवेली और लक्षद्वीप
• पूर्वी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश:-
पुदुचेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
• हालांकि पुदुचेरी का कुछ हिस्सा पश्चिम में केरल तट पर माहे के रूप में भी है।
• इस प्रकार पुदुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी शहर, कराईकल, यानम और माहे से मिलकर बना है।
• ध्यान रहे 26 जनवरी 2020 से दादर नगर हवेली और दमन दीव को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।

20. निम्नलिखित में से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?

(A)  चीन
(B)  फ्रांस
(C)  मिश्र
(D)  ईरान

उत्तर:- (B) चीन

व्याख्या:-
• भारत से विश्व में 6 ऐसे देश है जो क्षेत्रफल में बड़े हैं उनमें से चीन भी एक है।

21. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(A)  97°25′ पूर्वी
(B)  77°6′ पूर्वी
(C)  68°7′ पूर्वी
(D)  77°6′ पूर्वी

उत्तर:- (A) 97°25′ पूर्वी

व्याख्या:-
• भारत 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर  के बीच स्थित है। इसलिए 97°25′ सबसे पूर्वी देशांतर है।

22. उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती है?

(A)  चीन
(B)  भूटान
(C)  नेपाल
(D)  म्यांमार

उत्तर:- (C) नेपाल

व्याख्या:-
• नेपाल भारत के उत्तर में हिमालय की तराई में स्थित है।

23. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?

(A)  अंडमान और निकोबार
(B)  दमन और दीव
(C)  पुदुचेरी
(D)  लक्षद्वीप

उत्तर:- (D) लक्षद्वीप

व्याख्या:-
• लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती है जो भारत के दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में स्थित है।

24. हमारे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए वह कौन सा देश है?

(A)  बांग्लादेश
(B)  नेपाल
(C)  ताजिकिस्तान
(D)  भूटान

उत्तर:- (C) ताजिकिस्तान

व्याख्या:-
• भारत की सीमा से लगने वाले देश:- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश
• इस प्रकार भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सात देश लगता है।

25. भारतीय उपमहाद्वीप में इनमें से कौन शामिल नहीं है?

(A)  पाकिस्तान
(B)  बांग्लादेश
(C)  म्यांमार
(D)  भूटान

उत्तर:- (C) म्यांमार

व्याख्या:-
• भारतीय उपमहाद्वीप में मुख्यतः ये 6 देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं।
• हालांकि मालदीव और अफगानिस्तान को भी कभी-कभी इस सूची में शामिल किया जाता है।

26. भारतीय मानक समय ‘ग्रीनविच’ समय से कितना आगे या पीछे है?

(A) 5 घंटा 30 मिनट पीछे हैं
(B) 5 घंटा 30 मिनट आगे हैं
(C) 4 घंटा 30 मिनट आगे हैं
(D) 4 घंटा 30 मिनट पीछे

उत्तर:- (B) 5 घंटा 30 मिनट आगे

व्याख्या:-
• विश्व की घड़ी 0° डिग्री देशांतर पर सेट किया गया है। 0° डिग्री देशांतर लंदन के समीप ग्रीनविच से गुजरता है।
• दुनिया का मानक समय इसी रेखा से निर्धारित होता है।उसी आधार पर भारत की घड़ी साढ़े 82 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सेट किया गया।
• पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमने के कारण भारत में लंदन से 5:30 घंटा पहले सूर्य उदय होता है। इस कारण भारत लंदन से 5:30 घंटा आगे है।

27. इनमें से कौन हिमालय में स्थित एक दर्रा है?

(A) नाथुला
(B) भोरघाट
(C) अरावली
(D) शिवालिक

उत्तर:- (A) नाथुला

व्याख्या:-
• नाथूला और भोरघाट दर्रा के नाम है। नाथूला हिमालय में स्थित दर्रा है, जबकि भोर घाट पश्चिम घाट में स्थित रहा है।
• अरावली भारत की सबसे प्राचीन पर्वत है वहीं शिवालिक हिमालय की सबसे छोटी श्रृंखला का नाम है।
• पहाड़ी क्षेत्रों में घाटी जैसे कम ऊंचाई के स्थानों को जिसे आर पार होने में सुविधा होती उसे दर्रा के नाम से जाना जाता है।
• हिमालय तथा अन्य श्रृंखलाओं में शिपकीला, बोमडिला, खैबर, बोलन जैसे कई दर्रे स्थित है।

28.  एक मील इनमें से कितने किलोमीटर के बराबर होता है?

(A) 1.824 km.
(B) 1.584 km.
(C) 1.000 km.
(D) 1760 km.

उत्तर:- (B) 1.584 km

व्याख्या:-
• एक मील= 1.584 km.
• एक समुद्री मीम= 1.824 km.
• 1760 गज = एक मील

29. भारत में किस राज्य की समुद्र तट रेखा की लंबाई सबसे अधिक है?

(A) महाराष्ट्र
(B) आंध्रप्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) राजस्थान

उत्तर:- (D) राजस्थान

व्याख्या:-
• सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है इसकी तट रेखा की कुल लंबाई 1214.40km. है।
• आंध्रप्रदेश 973.70 km.
• तमिलनाडु 960.70 km.
• महाराष्ट्र 652.60 km.
• अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1962 km. है। ध्यान रहे अंडमान निकोबार द्वीप समूह है जबकि राजस्थान एक राज्य है।

30. भारत का मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम छोर क्या है?

(A) चेन्नई
(B) कुमारी अंतरीप
(C) पोर्ट ब्लेयर
(D) कवरत्ती

उत्तर:- (B) कुमारी अंतरीप

व्याख्या:-
• भारत का मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणतम छोर कुमारी अंतरीप है। जिसे कन्याकुमारी के नाम से भी जाना जाता है।
• समुद्र की ओर मुख्य स्थलीय भाग का निकला हुआ संकरा या पतला भाग जो तीन और समुद्र से घिरा हो अंतरीत कहलाता है।
••••••••••

______________________________

कोई सुझाव या जानकारी के लिए हमें मैसेज करें Email
dangimp10@gmail.com
पर
——————-

Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ

और भी जानें

Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ in hindi के बाद आप यहाँ कुछ और भी जानकारी देख सकते हैं.

? 12th geography practical questions bank for Jac board
? गिरिडीह जिला कब बना जाने इतिहास और वर्तमान
? झारखंड प्रागैतिहासिक काल से क्विज के 30 क्वेश्चन
? Nobel Prize winner 2020 in hindi
? class 9th economics mcqs
? Class 10 geography
? डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय
? रविवार को छुट्टी कब से प्रारंभ हुई
? विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जीवन परिचय
? विश्व आयोडीन अल्पता दिवस

Video देखें

? एशिया का सबसे अधिक गर्म सूर्य कुंड बरकट्ठा
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ
एक नये नोट छापने में कितना खर्चा लगता है
? चांद पर मानव का पहला कदम
? विश्व के सात आश्चर्य
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? class 10 geography
————————-

⭐ और भी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च कीजिए
ज्ञान तरंग
••••••••••••••

Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ

Class 11 geography chapter 1 India Location से 30 MCQ

2 thoughts on “Class 11 geography chapter 1 India Location 30 MCQ in hindi”

Leave a Comment