Class 9 natural vegetation and wildlife question answer

natural vegetation and wildlife class 9th question answer in hindi

वनस्पति का वह भाग जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होता है और लंबे समय तक उस पर मनुष्य का प्रभाव नहीं पड़ता उसे प्राकृतिक वनस्पति करते हैं। इस वनस्पति क्षेत्र में रहने वाले जीव-जन्तु वन्य प्राणी (wild Animals) अथवा  वाइल्ड लाइफ (wildlife) के नाम से जाने जाते हैं। यह चैप्टर कक्षा 9 भूगोल पुस्तक से संबंधित है। इस पोस्ट में natural vegetation and wildlife question answer (अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर) in hindi देखने जा रहे हैं, जो आपके Exam के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

Class:- 9th
Subject:- Geography
Chapter:- 05. Natural vegetation and wildlife (प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी)
Topic:- Questions Answer (अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर)
हिन्दी में

अभ्यास के प्रश्न

1. वैकल्पिक प्रश्न

(i) रबड़ का संबंध किस प्रकार की वनस्पति से है?
(क) टुंड्रा   (ख) हिमालय   (ग) मैंग्रोव   (घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

उत्तर:- (घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

(ii) सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाये जाते हैं?
(क) 100 से. मी.   (ख) 70 से. मी.   (ग) 50 से. मी.   (घ) 50 से. मी. से कम

उत्तर:- (क) 100 से. मी.

(iii) सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन -से राज्य में स्थित है?
(क) पंजाब   (ख) दिल्ली   (ग) ओडिसा  (घ) पश्चिम बंगाल

उत्तर:- (ग) ओडिसा

(iv) भारत के कौन – से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों में लिए गए हैं?
(क) मानस  (ख) मन्नार की खाड़ी  (ग) नीलगिरी   (घ) नंदादेवी

उत्तर:- ???? यहां चारों ऑपसन सही है

नोट:- यहां प्रश्न गलत है। ऑपसन में दिये गये सभी जीव निचय विश्व के जीव निचय में लिए गये है। भारत में 18 जीव निचय घोषित किये गये हैं। जिनमें दस विश्व जीव निचय में शामिल किये गये हैं। ये हैं- सुन्दरवन, नंदादेवी, मन्नार की खाड़ी, नीलगिरी,  नाकरेक, ग्रेट निकोबार, मानस, सिमलीपाल, पंचमढ़ी और अचनकमर-अमरकंटक।

2. संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न

(i) भारत में पादकों तथा जीवों का वितरण किन तत्वों द्वारा निर्धारित होता है?

उत्तर:- भारत में पादकों तथा जीवों का वितरण निम्न तत्वों द्वारा निर्धारित होता है।
1. तापमान  2. वर्षा  3. सूर्य का प्रकाश  4. धरातल की बनावट 5. मिट्टी के प्रकार

(ii) जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय है? कोई दो उदाहरण दो।

उत्तर:- जीव मंडल निचय का अभिप्राय उस बहुउद्देशीय संरक्षित क्षेत्र से है  जहां प्रत्येक पादप एवं जीव प्रजातियों को प्राकृतिक वातावरण में संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई क्षेत्र निश्चित किये जाते हैं। दो उदाहरण है- सुंदरबन (पश्चिम बंगाल),   नीलगिरी (दक्षिण भारत)

(iii) कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताएं जो कि उष्णकटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं?

उत्तर:- A. उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों में मिलने वाले दो वन्य प्राणी हैं- हाथी, हिरण इत्यादि।
B. पर्वतीय वनस्पति में मिलने वाले दो वन्य प्राणी हैं- याक, हिम तेंदुआ इत्यादि।

3. निम्नलिखित में अंतर कीजिए:-

(i) वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत

उत्तर:- वनस्पति जगत:- एक क्षेत्र विशेष में उगने वाली वनस्पति के समूह को वनस्पति जगत कहते हैं। यह बिना मनुष्य की सहायता के स्वयं उगती हैं। साथ ही यह सूर्य की ऊर्जा को आहार ऊर्जा में बदलने में सक्षम होती है। पृथ्वी पर प्राणियों से पहले इन वनस्पियों का उदय हुआ।

प्राणी जगत:- एक क्षेत्र विशेष में जीवों के समूह को प्राणी जगत कहते हैं। यह अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते हैं। अतः जीवित रहने के लिए ये वनस्पति एवं एक दुसरे जीवों पर निर्भर होते हैं। इनमें वंश वृद्धि करने की क्षमता होती है।

(ii) सदाबहार और पर्णपाती वन

उत्तर:- सदाबहार वन:- इस प्रकार के वन 200 सेंटीमीटर या इससे अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन वनों में वृक्षों की ऊंचाई 60 मीटर या इससे अधिक होती है। इस प्रकार के वनों में वृक्षों के पत्ते गिरने का कोई निश्चित समय नहीं होता।  अतः यहां सालो भर हरे-भरे वृक्ष दिखाई देते हैं। यहां पादपों और जंतुओं की कई प्रजातियां पाई जाती है। इन वनों का विस्तार पश्चिमी घाट के अधिक वर्षा वाले भागों, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उत्तर पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तथा तमिलनाडु के तट पर पाया जाता है। इस क्षेत्र में पाये जाने वाले वाणिज्यिक महत्व के कुछ वृक्ष आबनूस, महोगनी, रोजवुड, रबड़ और सिंकोना है। हाथी, बंदर  हिरण, एक सींग वाला गेंडा, कई प्रकार के पक्षी इस प्रकार के वनस्पति क्षेत्र में पाए जाते हैं।

पर्णपाती वन:- इस प्रकार के वन भारत के सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं। इन्हें मानसूनी वन के नाम से भी जाना जाता है। यह उन क्षेत्रों में विस्तृत है जहां 70 सेंटीमीटर से 200 सेंटीमीटर के बीच वर्षा होती है। इस प्रकार के वनों में पाये जाने वाले वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में 6 से 8 सप्ताह के लिए अपनी पत्तियां गिरा देते हैं और पुनः नई नई पत्तियां उगा लेते हैं। इस कारण इस प्रकार के वन को पर्णपाती या पतझड़ वन के नाम से भी जाना जाता है। ये सदाबहार वनों की अपेक्षा कम घने होते हैं। इस क्षेत्र में एक साथ एक ही प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं। इस प्रकार के वनों का विस्तार पूर्वी राज्यों, हिमालय के गिरिपाद प्रदेशों, झारखंड  पश्चिमी उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलानों, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा बिहार इत्यादि क्षेत्रों में है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पर्णपाती वन के वृक्ष बड़े उपयोगी होते हैं। सागौन, साल (सखुआ), शीशम, चंदन, कुसुम, अर्जुन, शहतूत, बांस, खैर, पोपल, आम, नीम इत्यादि वृक्ष पाये जाते हैं। शेर, बाघ, हिरण, हाथी, सुअर इत्यादि पाये जाते हैं।

4. भारत में विभिन्न प्रकार की पाई जाने वाली वनस्पति के नाम बताएं और अधिक ऊंचाई पर पाई जाने वाली वनस्पति का ब्यौरा दीजिए?

उत्तर:- भारत में मुख्यता पांच प्रकार की वनस्पति पाई जाती है।
1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
A. आर्द्र पर्णपाती वन
B. शुष्क पर्णपाती वन
3. उष्णकटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियां
4. पर्वतीय वन
A. उष्णकटिबंधीय वन
B. आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन
C. शंकुधारी वन
D. शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान
E. अल्पाइन वनस्पति
F. टुंड्रा वनस्पति
5.  मैंग्रोव वन

अधिक ऊंचाई पर पाई जाने वाली वनस्पति को पर्वतीय वनस्पति के नाम से जाना जाता है। यहां उंचाई के साथ-साथ प्राकृतिक वनस्पति का स्वरूप बदलती जाती है। पूर्वी हिमालय के सबसे निचले भागों में उष्णकटिबंधीय वन मिलते हैं जो सदाबहार और अर्ध सदाबहार होते हैं। पश्चिमी हिमालय में इसी ऊंचाई पर पर्णपाती वन भी पाए जाते हैं। 1000 मीटर से 2000 मीटर की ऊंचाई पर शीतोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले वन मिलते हैं। ओक, चेस्टनट यहां के प्रमुख वृक्ष हैं। 1500 मीटर से 3000 मीटर की ऊंचाई के बीच कोणधारी अर्थात शंकुधारी वन में मिलते हैं। इस प्रकार के वन में चीड़, देवदार सिल्वर-फर, स्प्रूस, सीडर जैसे वृक्ष पाए जाते हैं। इससे अधिक ऊंचाई पर स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय वन एवं घास के मैदान पाए जाते हैं। 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई पर शीतोष्ण कटिबंधीय वनों तथा घास के मैदानों के स्थान पर अल्पाइन वन मिलते हैं। जुनिपर, सिल्वर-फर, पाइन, बर्च आदि इस प्रकार के वन के प्रमुख वृक्ष हैं। अल्पाइन वनस्पति के बाद ऊंचाई पर टुंड्रा वनस्पति मिलती है। यहां माॅस, लिचन घास मिलती है। पर्वतीय वनों में प्रायः कश्मीरी महामृग, चितरा हिरण, जंगली भेड़, खरगोश, तिब्बतीय बारहसिंघा, याक, हिम तेंदुआ आईबैक्स, लाल पांडा इत्यादि वन्य जीव पाए जाते हैं।

5. भारत में बहुत संख्या में जीव और पादप वनस्पतियां संकटग्रस्त है उदाहरण सहित कारण दीजिए?

उत्तर:- वनस्पति और वन्य प्राणी पारिस्थितिक तंत्र के अहम हिस्सा हैं। परन्तु मानव अपने लालच के कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर वन्य प्राणियों का शिकार कर पारिस्थितिक तंत्र को असंतुलित करता जा रहा है। लगभग 1300 पादप जातियां संकट में है और लगभग 20 प्रजातियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। कई वन्य जीव या तो विलुप्त हो गये हैं विलुप्त के कगार पर हैं। चीता और लाल सिर वाला बत्तख विलुप्त हो गया है। हिमालय में पाया जाने वाला लाल पांडा, पश्चिम बंगाल के बाघ, असम का एक सींग वाला गेंडा, कच्छ के रण के गधे, सफेद तेंदुआ, सोन चिड़ियां संकटग्रस्त हैं। वन्य जीवों और पादप प्रजातियों के संकटग्रस्त होने के निम्न कारण है।
1. लालची व्यापारियों द्वारा अत्यधिक शिकार करना
2. रासायनिक और औद्योगिक अपशिष्ट तथा तेजाबी जमाव
3. वाणिज्य वानिकी
4. कृषि तथा निवास के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई
5. खनन प्रक्रियाएं
6. संडक एवं रेलमार्ग का विस्तार
7. अनेक प्रकार की परियोजनाओं का विकास

6. भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी क्यों है?

उत्तर:- भारत विश्व के 12 जैव विविधता वाले देशों में से एक है। यहां लगभग 47000 प्रजातियों के पौधे पाए जाते हैं। इस दृष्टिकोण से भारत विश्व में 10वें तथा एशिया में चौथे स्थान पर है। भारत में लगभग 15000 प्रजातियों के फूलों के पौधे पाए जाते हैं जो विश्व में फूलों के पौधों की प्रजातियों का 6% है। यहां बहुत से बिना फूलों वाले पौधे भी पाए जाते हैं जैसे- शैवाल, फर्न, कवक इत्यादि। इसके अलावा 89000 जातियों के वन्य प्राणी भी यहां पाए जाते हैं। इनमें लगभग 2500 विभिन्न प्रकार के ताजे और समुद्री जल के मछलियों की प्रजातियां पाई जाती है। हमारे देश में 1200 प्रजातियों के पक्षी भी पाए जाते हैं जो विश्व के कुल पक्षी प्रजातियों का लगभग 13% है। विश्व के पांच से 8% उभयचरी, सरीसृप तथा स्तनधारी जानवर भारत में पाए जाते हैं। यहां उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन से लेकर टूंड्रा वनस्पतिक तक पाई जाती है। भारत विभिन्न प्रकार के वनस्पति और विभिन्न प्रकार के वन्यजीव के आवास स्थल हैं।

इन्हीं कारणों से भारत वनस्पति तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी है।

मानचित्र कौशल

भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाएं और अंकित करें

(i)  उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

(i) और (ii) का उत्तर:-

Natural vegetation and wildlife, भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन का इमेज, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का फोटो, भारत में वन के प्रकार का फोटो,
भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन एवं उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

(iii) चार जीव मंडल निचय भारत के उत्तरीए, दक्षिणीए, पूर्वी  और पश्चिमी भागों में

Natural vegetation and wildlife,  भारत के वन जीवन निचय, सिमलीपाल, नीलगिरी, कच्छ, नंदादेवी,
भारत के वन जीवन निचय

______________________________________
? इसी तरह की जानकारी बेबसाइट पर पोस्ट होते ही मोबाइल पर नोटिफिकेशन के लिए बेबसाइट को सब्सक्राइब करें और घंटी को दबा दें।

? किसी प्रकार की जानकारी या सुझाव के लिए email पर संपर्क करें dangimp10@gmail.com
______________________________

इसे भी जानें

? class 9th geography chapter 1 questions answer
? class 9th geography chapter 1 objective questions (MCQs)
? class 9th geography chapter 2 questions answer
? class 9th geography chapter 2 objective questions (MCQs)
? class 9th geography chapter 3 questions answer
? class 9th geography chapter 3 objective questions (MCQs)
? class 9th geography chapter 4 questions answer

? class 9th geography chapter 4 mcqs
? class 9th geography chapter 1 mcqs
? class 9th Economics chapter 1 questions answer
? class 9th Economics chapter 1 objective questions (MCQs)
? class 9th Economics chapter 2 questions answer
? class 9th Economics chapter 2 संसाधन के रूप में लोग से 25 महत्वपूर्ण प्रश्न
? class 9th Economics chapter 3 questions answer
? class 9th Economics chapter 3 objective questions (MCQs)

? 9th Economics से 50 objective questions
? class 9th history chapter 1 फ्रांस की क्रांति mcqs
? class 9th Civics chapter 1 लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Quiz के questions answer
? class 9th civics chapter 2 MCQs questions answer
? class 9th civics chapter 3 MCQs questions answer

? civics objective questions chapter 3

? Model Set-1 2022
? Model Set-2 2022

? jac board 2019 sst questions class 9th
? jac board 2020 sst questions class 9th

? hindi jac board 2019 के क्वेश्चन

? science jac board 2019 के क्वेश्चन

? class 10th geography
? class 10th history
? class 10th Economics
? class 10th civics
? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
? project tiger क्या है
? झारखंड के प्रखंड
? पृथ्वी की आंतरिक संरचना
? सुशासन दिवस
? खोरठा भाषा के स्वर और व्यंजन

इसे भी देखें

? हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है
? 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 के एक नोट की छपाई में कितना खर्च आता है
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते है
? class 10th Economics
? class 10th geography
______________________________

Leave a Comment