Class 9th civics chapter 3 Objective Questions in hindi

Class 9th civics chapter 3 Objective Questions Answer in hindi

Class 9th civics chapter 3 के अंतर्गत 25 महत्वपूर्ण objective questions उत्तर सहित देखने जा रहे हैं। ये सभी प्रश्न आपके ज्ञान को वृद्धि करेंगे। ये सभी प्रश्न परीक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Class:- 9th
Subject:- Civics
Chapter:- 3
Election Politics (चुनाव राजनीति)
Topic:- Objective Questions Answers in hindi

9th civics chapter 3 Objective Questions Answer in hindi

1. भारत में वोट देने का न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?
A. 18 वर्ष   B. 21 वर्ष   C. 22 वर्ष   D. 25 वर्ष

उत्तर:- A. 18 वर्ष

व्याख्या:-
भारत में वोट देने का न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है। 18 वर्ष होते ही व्यक्ति को वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) में नाम दर्ज करवाना होता है। उसके बाद वे चुनाव होने पर वोट डाल सकते हैं।

2. भारत में लोक सभा में उम्मीदवार बनने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?
A. 18 वर्ष   B. 21 वर्ष   C. 22 वर्ष   D. 25 वर्ष

उत्तर:- D. 25 वर्ष

व्याख्या:-
• भारत में वोट देने का अधिकार 18 वर्ष है परंतु लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार (प्रत्याशी) बनने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष है।

3. चुनाव से पूर्व मतदान की योग्यता रखने वालों की एक सूची प्रकाशित की जाती है जिसे किस नाम से जानते हैं?
A. उम्मीदवार सूची   B. मतदाता सूची   C. जनगणना सूची   D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- B. मतदाता सूची

व्याख्या:-
• चुनाव से पूर्व चुनाव आयोग द्वारा वोटर देने के लिए मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) जारी करता है। जिस व्यक्ति का वोटर लिस्ट में नाम होता है, वही चुनाव में मतदान कर सकते हैं।

4. भारत में लोक सभा के लिए कितनी निर्वाचित सीटें हैं?
A. 443   B. 445   C. 543   D.545

उत्तर:- C. 543

व्याख्या:-
• लोकसभा की कुल सीटें 545 है। जिसमें 543 पर चुनाव होते हैं तथा 2 आंग्ल इंडियन व्यक्ति को मनोनित किया जाता है। इस प्रकार से लोकसभा के लिए कुल निर्वाचित सीटों की संख्या 543 है।

5. चुनाव में उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टियां इनमें से क्या कर सकती है?
A. मतदाता को प्रलोभन देना घूस देना या धमकी देना
B. चुनाव अभियान में सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल करना
C. लोकसभा चुनाव के एक निर्वाचन क्षेत्र में 25 लाख रू• से कम खर्च करना
D. चुनाव प्रचार के लिए किसी धर्म स्थल का उपयोग

उत्तर:- C. लोकसभा चुनाव के एक निर्वाचन क्षेत्र में 25 लाख रू• से कम खर्च करना

व्याख्या:-
एक उम्मीदवार द्वारा लोकसभा के चुनाव के दौरान अधिकतम खर्च 25 लाख तक कर सकता है।

6. इनमें से कौन सा कार्य आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?
A. एक उम्मीदवार ने वादा किया कि चुने जाने पर वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में नई रेलगाड़ी चलवाएगा।
B. किसी उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा झुग्गी बस्ती में वोट के वायदे लेकर कंबल बांटना।
C. एक उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा मतदाताओं को एक मंदिर में ले जाकर उनसे उसी उम्मीदवार को वोट देने की शपथ दिलाना।
D. उम्मीदवार द्वारा चुनाव अभियान में सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करना।

उत्तर:- A. एक उम्मीदवार ने वादा किया कि चुने जाने पर वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में नई रेलगाड़ी चलवाएगा।

7. इनमें से कौन सा भारत के निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है?
A. चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सरकार के नियंत्रण में न होकर निर्वाचन आयोग के अधीन काम करते हैं।
B. यह आदर्श चुनाव संहिता लागू कर आता है और इसका उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और पार्टियों को सजा देता है।
C. निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करने से लेकर चुनावी नतीजों की घोषणा तक, पूरी चुनाव प्रक्रिया के संचालन के हर पहलू पर निर्णय लेता है।
D. एग्जिट पोल की घोषणा चुनाव आयोग करता है

उत्तर:- D. एग्जिट पोल की घोषणा चुनाव आयोग करता है

व्याख्या:-
• मतदान समाप्ति के उपरांत मतगणना से पुर्व मीडिया द्वारा एग्जिट पोल की घोषणा की जाती है। जिसमें राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की जीत और हार को दिखाया जाता है। यह केवल एक अनुमान होता है। वास्तविक परिणाम तो मतगणना के बाद आते हैं।

8. इनमें से कौन सा कथन चुनाव धांधली से संबंधित नहीं है?
A. मतदाता सूची में फर्जी नाम डालने और असली नामों को गायब करना।
B. अमीर उम्मीदवारों और बड़ी पार्टियों द्वारा बड़े पैमाने पर धन खर्च करना।
C. विकलांग मतदाता द्वारा चुनाव दिन मतदान करना।
D. मतदान के दिन मतदाताओं को डराना और फर्जी मतदान करना।

उत्तर:- C. विकलांग मतदाता द्वारा चुनाव दिन मतदान करना।

व्याख्या:-
• विकलांग मतदाता को भी चुनाव के दिन मतदान करने का अधिकार होता है।

9. चुनाव क्यों होते हैं, इस बारे में इनमें से कौन सा वाक्य ठीक नहीं है?
A. चुनाव लोगों को सरकार के कामकाज का फैसला करने का अवसर देते हैं।
B. लोग चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार का चुनाव करते हैं।
C. चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।
D. लोग चुनाव से अपनी पसंद की नीतियां बनाते हैं।

उत्तर:- C. चुनाव लोगों को न्यायपालिका के कामकाज का मूल्यांकन करने का अवसर देते हैं।

व्याख्या:-
• इसमें ऑप्शन C. चुनाव से संबंधित नहीं है।

10. भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं यह बताने के लिए इनमें कौन सा वाक्य सही कारण नहीं देता है?
A. भारत में दुनिया के सबसे कम मतदाता हैं।
B. भारत में चुनाव आयोग काफी शक्तिशाली है।
C. भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता है।
D. भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियां जनादेश स्वीकार कर लेती है।

उत्तर:- A. भारत में दुनिया के सबसे कम मतदाता हैं।

11. लोकसभा की कितनी सीटें अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित की गई है?
A. 47   B. 84    C. 44   D. 79

उत्तर:- B. 84

व्याख्या:-
• लोकसभा में अनुसूचित जातियों  और अनुसूचित जनजातियों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की गई।  SC के लिए = 84, ST के लिए = 47 सीटें। ये आरक्षण 26 जनवरी 2019 के आधार पर है।

12. लोकसभा की कितनी सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित की गई है?
A. 47   B. 84    C. 44   D. 79

उत्तर:- A. 47

13. लोकसभा में कितनी सीटों पर सामान्य जाति के उम्मीदवार निर्वाचित हो सकते हैं?
A. 47   B. 84  C. 412   D. 543

उत्तर:- C. 412

व्याख्या:-
• लोकसभा में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए सीटों का आरक्षण किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए 84 सीटें जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटों का आरक्षण है। इस तरह से कुल आरक्षित सीटों की संख्या 84+47= 131 है।  अब कुल निर्वाचित सीट संख्या 543 से 131 घटाने पर 412 सीटें बचती है। जिस पर सामान्य जाति के उम्मीदवारों चुनाव लड़कर निर्वाचन हो सकते हैं।

14.  लोकसभा में कितनी सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC)  के लिए आरक्षित की गई हैं?
A. 47  B. 84  C.  131   D. 412

उत्तर:- C.  131

15. लोकसभा के कितने सीटों पर आंग्ल इंडियन समुदाय के लोगों को मनोनित किया जाता है?
A.  1  B. 2  C. 12  D. 20

उत्तर:- B. 2

व्याख्या:-
• लोकसभा की कुल सीटें 545 जिसमें से 543 पर चुनाव होते हैं, और 2 सीटों पर एंग्लो इंडियन समुदाय के लोगों को मनोनीत किया जाता है।

16. लोकसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
A. 412  B. 443   C. 543  D. 545

उत्तर:- D. 545

17. भारत के किस राज्य में सबसे अधिक लोकसभा की सबसे अधिक सीटें हैं?
A.  बिहार   B.  उत्तर प्रदेश   C. प• बंगाल   D. महाराष्ट्र

उत्तर:- B.  उत्तर प्रदेश

व्याख्या:-
• जनसंख्या के मामले में भारत में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसलिए यहां से सबसे अधिक लोकसभा की सीटें हैं। जिसकी कुल संख्या 80 है।

18. झारखंड में लोकसभा की कितनी सीटें हैं?
A. 6    B. 10   C. 14    D. 17

उत्तर:- C. 14

19. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा क्या है?
A. 21 वर्ष   B.   25  वर्ष    C.   30 वर्ष   D.  35 वर्ष

उत्तर:- B.   25  वर्ष 

व्याख्या:-
• भारत में वोट देने की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष है। जबकि लोकसभा में उम्मीदवार बनने की न्यूनतम सीमा 25 वर्ष है और राज्य सभा में 30 वर्ष। चुकी भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा या राज्यसभा के सदस्य हो सकते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष है।

20. भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से सबसे अधिक किस केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा की सीटें हैं?
A. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
B. दिल्ली
C. लक्षद्वीप
D. पुडुचेरी

उत्तर:- B. दिल्ली

व्याख्या:-
• भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन केंद्र शासित प्रदेश से लोकसभा के लिए कुल 14 सीटें रखी गई है। जिनमें से दिल्ली सबसे बड़ा है जहां से अकेले 7 सीटें लोकसभा की है।
______________________________________

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? class 9 Economics निर्धनता एक चुनौती से अभ्यास के प्रश्न

? Model Question set 1
? Model Question  set 2
? class 9 economics पालमपुर की कहानी 25 mcq
? class 9 civics chapter 1
? class 9 history chapter 1
? class 9 geography chapter 2 questions answer
? class 9 geography chapter 1 mcq
? class 9th geography question answer
? रविवार को छुट्टी की शुरुआत कब से हई जानें इस पोस्ट में
? तमासिन जलप्रपात के बारे में जानिये
? डाॅ• स्वामीनाथन हरित क्रांति के जनक

इसे भी देखें

? usariwater fall, Giridih
? history of Indian Rupees
? frist moon mission
? class 10 economics GDP कैसे निकालें
? class 10 geography
—————————————————

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Leave a Comment