Class 9th geography chapter 3 MCQ with answer in hindi

Class 9th geography chapter 3 MCQ with answer in hindi

Class:- 9th
Subject:- geography
Chapter:- 03. Drainage
अपवाह
Topic:- geography chapter 3 MCQ

_________________________
New Short Syllabus only 2021 jac board exam

पाठ:- 03. अपवाह
•••••••••••••••••••••

Syllabus में शामिल हैं

• भूमिका
• भारत में अपवाह तंत्र
• हिमालय की नदियों में:- गंगा नदी तंत्र
• प्रायद्वीपीय नदियों में:- कावेरी द्रोणी
• नदियों का अर्थव्यवस्था में महत्व

Syllabus से बाहर

• हिमालय की नदियों में:-  सिंधु नदी तंत्र और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र
• प्रायद्वीपीय नदियों में:- नर्मदा द्रोणी, तापी द्रोणी, गोदावरी द्रोणी, महानदी द्रोणी और कृष्णा द्रोणी
• झील
• नदी प्रदूषण
__________________________

New Short Syllabus only 2021 jac board exam पर आधारित प्रश्न
Class 9th geography chapter 3 Mcq with answer in hindi

geography chapter 3 MCQ

1. अपवाह शब्द इनमें से किस की व्याख्या करता है?

(A) एक पर्वतीय क्षेत्र का
(B) एक मरुस्थलीय क्षेत्र का
(C) एक नदी तंत्र का
(D) एक समुद्र तटीय क्षेत्र का

उत्तर :- (C) एक नदी तंत्र का

व्याख्या:-
• अपवाह शब्द एक नदी तंत्र की व्याख्या करता है। विभिन्न दिशाओं से छोटी-छोटी धाराएं आकर एक बड़ी नदी में मिल जाती है।
• ये छोटी-बड़ी नदी मिलकर एक नदी तंत्र का निर्माण करती है। जिसका निकास किसी बड़े जलाशय जैसे झील या समुद्र में होता है।

2. एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र के जल का प्रवाह किया जाता है उसे क्या कहा जाता है?

(A) पर्वत का तराई भाग
(B) अपवाह द्रोणी
(C) जल विभाजक
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (B) अपवाह द्रोणी

व्याख्या:-
• एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित किया जाता है। उसे अपवाह द्रोणी के नाम से जाना जाता है।

3. भारत में किस नदी का अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है?

(A) गंगा नदी
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) गोदावरी नदी
(D) सिंधु नदी

उत्तर :- (A) गंगा नदी

व्याख्या:-
• भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी गंगा नदी का है। वहीं दक्षिण भारत में गोदावरी नदी का अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है।

••••••••

? Learnytic app डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन करने के आसान तरीके देखें वीडियो

•••••••••

4. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी का है?

(A) नील नदी
(B) मिसिसिपी मिसौरी नदी
(C) अमेजन नदी
(D) गंगा नदी

उत्तर :- (C) अमेजन नदी

व्याख्या:-
• नील विश्व की सबसे लंबी नदी है। लेकिन सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी वाली नदी अमेजन नदी है।
• मिसिसिपी मिसौरी उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है।
• वहीं गंगा नदी भारत की सबसे लंबी तथा अपवाह में  भी सबसे बड़ी नदी है।

5. ऊंचे क्षेत्र जैसे पर्वत या पठार या उच्च भूमि जो दो पड़ोसी अपवाह द्रोणी को एक दूसरे से अलग करती है। इस प्रकार की उच्च भूमि को  अपवाह की दृष्टिकोण से क्या कहा जाता है?

(A) जल विभाजक
(B) अपवाह द्रोणी
(C) नदी तंत्र
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (A) जल विभाजक

व्याख्या:-
• जल विभाजक एक ऊंच भूभाग वाला क्षेत्र होता है। जो अपवाह द्रोणी को विभाजित करती है।
• पंजाब में अंबाला बड़ा जल विभाजक है जो सिंधु और गंगा नदी द्रोणी को अलग करती है।
• मध्य भारत में विंध्याचल पर्वत भारत का बड़ा जल विभाजक है जो प्रायद्वीपीय नदियों और उत्तर भारत की नदियों को बढ़ता है।
• दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट भी बड़ा जल विभाजक है जिस कारण गोदावरी, कृष्णा, कावेरी नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती है। जबकि भारतपूझा, शरावती, पेरियार जैसी नदियां अरब सागर में गिरती है।

6. नमामि गंगे परियोजना किस नदी से संबंधित है?

(A) गंगा नदी
(B) नर्मदा
(C) कावेरी नदी
(D) ब्रह्मपुत्र नदी

उत्तर :- (A) गंगा नदी

व्याख्या:-
• नमामि गंगे परियोजना गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने तथा गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
• इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया।
• इसी प्रकार एक और परियोजना नर्मदा नदी संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “नमामि देवी नर्मदे” परियोजना की भी शुरुआत की गई है।

7. हुगली नदी से संबंधित सबसे सही कथन इनमें से क्या है?

(A) यह गंगा की सहायक नदी है
(B) यह गंगा की वितरिका का है
(C) यह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (B) यह गंगा की वितरिका का है

व्याख्या:-
• हुगली गंगा नदी की वितरिका है।
• वितरिका का अर्थ है जब मुख्य नदी की एक शाखा अलग होकर समुद्र में मिलती है तो उसे वितरिका कहा जाता है।
• यह तब निर्मित होता है जब नदी वृद्धावस्था में होती है। अर्थात समुद्र में मिलने वाली होती है।
• यह क्षेत्र मुख्यतः डेल्टा कहलाता है जहां ढाल बहुत ही कम होता है। जिस कारण नदी विभिन्न शाखाओं में बट कर समुद्र में मिल जाती है।

8. गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी समुद्र में मिलने से पहले किस नाम से जानी जाती है?

(A) पद्मा
(B) मेघना
(C) गंगोत्री
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (B) मेघना

व्याख्या:-
• गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में जाकर एक में मिल जाती है और दोनों नदी मिलकर मेघना के नाम से जानी जाती है।
• गंगा नदी का उद्गम भागीरथी नदी के रूप में, मैदानी भाग में गंगा के नाम से जानी जाती है, जबकि बांग्लादेश में गंगा को पद्मा के नाम से जानते हैं।
• वहीं ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांग्पो तथा बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है।

9. हिमालय की नदियों से संबंधित इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(A) हिमालय की नदियां बारहमासी होती है
(B) हिमालय की नदियों में केवल वर्षा ऋतु में पानी रहता है
(C) हिमालय की नदियों से उत्तर भारत का वृहत मैदान का निर्माण हुआ
(D) हिमालय की नदियां मैदानी भागों में गोखुर झील का निर्माण करती हैं

उत्तर :- (B) हिमालय की नदियों में केवल वर्षा ऋतु में पानी रहता है

व्याख्या:-
• हिमालय की नदियों में पानी सालों भर रहता है। क्योंकि वर्षा ऋतु के अतिरिक्त जब वर्षा नहीं होती तब हिमालय में जमी बर्फ पिघलने से हिमालय से निकलने वाली नदियों में पानी पहुंचता है।

10. जब कई छोटी-छोटी नदियां बड़ी नदी में मिल जाती है तो उसे क्या कहते है।

(A) नदी तंत्र
(B) अपवाह द्रोणी
(C) डेल्टा
(D) गोखुर झील

उत्तर :- (A) नदी तंत्र

व्याख्या
• छोटी-छोटी नदियां बड़ी नदी में मिलकर नदी तंत्र का निर्माण करती है। और एक नदी तंत्र में जो जल प्रवाहित होता है उसे अपवाह द्रोणी कहते हैं।
• नदियां समुद्र में मिलने से पहले अपने साथ लायी गयी अवसाद को जमा कर देती है। और इस प्रकार नदियां डेल्टा का निर्माण करती है। जो अमूमन त्रिभुजाकार होता है।
• मैदानी भाग में नदियां गोकुर या छाड़न झील का निर्माण करती है।

11. प्रायद्वीपीय नदियों के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही है?

(A) प्रायद्वीपीय नदियां हिमालय की नदियों की तुलना में लंबी होती है
(B) प्रायद्वीपीय नदियां गहरे गार्ज का निर्माण करती है
(C) प्रायद्वीपीय नदियां प्रायः विसर्प और गोखुर झील का निर्माण करती है
(D) प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती हैं क्योंकि शुष्क मौसम में इसका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है

उत्तर :- (D) प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती हैं क्योंकि शुष्क मौसम में इसका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है

व्याख्या:-
• प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती है क्योंकि शुष्क मौसम में इसका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है।
• प्रायद्वीपीय नदियां हिमालय की नदियों की तुलना में छोटी होती हैं।

12. गंगा नदी का उदगम स्थल कहां है?

(A) गंगोत्री से
(B) यमुनोत्री से
(C) मानसरोवर झील से
(D) माउंट एवरेस्ट

उत्तर :- (A) गंगोत्री से

व्याख्या:-
• गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री से होती है उद्गम का अर्थ निकलना अर्थात जन्म लेना है। गंगा गंगोत्री से निकलने समय इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है।
• जबकि यमुनोत्री से जमुना नदी निकलती है वहीं मानसरोवर झील से सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम होता है।

13. भागीरथी नदी और अलकनंदा नदी कहां मिलती है?

(A) कर्ण प्रयाग
(B) हरिद्वार
(C) देवप्रयाग
(D) वाराणसी

उत्तर :- (C) देवप्रयाग

व्याख्या:-
• भागीरथी और अलकनंदा नदी देवप्रयाग में आपस में मिल जाती है इसके बाद इसे गंगा के नाम से जाना जाता है।
• हरिद्वार के बाद गंगा नदी पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।

14. इनमें से गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

(A) घाघरा
(B) गंडक
(C) कोसी
(D) यमुना

उत्तर :- (D) यमुना

व्याख्या:-
• उपरोक्त सभी नदियां गंगा में मिलती है इन्हें गंगा की सहायक नदी भी कहते हैं। परंतु यमुना गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
• यमुना नदी गंगोत्री हिमानी से निकलती है।

15. गंगा और जमुना का संगम कहां पर होता है?

(A) हरिद्वार
(B) इलाहाबाद
(C) वाराणसी
(D) देवप्रयाग

उत्तर :- (B) इलाहाबाद

व्याख्या:-
• इलाहाबाद में गंगा नदी और से यमुना नदी में मिलती है।
• गंगा और यमुना के मिलन स्थल को संगम के नाम से भी जाना जाता है।
• यहां 6 वर्षों पर कुंभ और 12 वर्षों पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है।
• इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।

16. उत्तर भारत के मैदान का निर्माण किस नदी तंत्र से हुआ है?

(A) गंगा नदी
(B) सिंधु नदी तंत्र
(C) ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:-
• उत्तर भारत के मुख्य मैदान का निर्माण गंगा नदी तंत्र, सिंधु नदी तंत्र और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र से हुआ है।
• प्रति वर्ष बाढ़ के पानी आने के कारण यह मैदान नवीन जलोढ़ मिट्टी से बना है।
• अधिक उपजाऊ पन के कारण इस मैदानी भाग में जनसंख्या बसी हुई है।

17. गंगा की सहायक नदियों में इनमें से कौन सी नदी है जो प्रायद्वीपीय पठार से निकलकर गंगा में मिलती है?

(A) चंबल
(B) घाघरा
(C) कोसी
(D) यमुना

उत्तर :- (A) चंबल

व्याख्या:-
• गंगा की अधिकतर बड़ी नदियां हिमालय से निकलती है और गंगा में मिलती है।
• परंतु प्रायद्वीपीय पठार से निकलकर गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदी है चंबल, बेतवा, सोन और पुनपुन इत्यादि।

18. भारत की सबसे लंबी नदी इनमें से कौन सी है?

(A) सिन्धु नदी
(B) ब्रह्मपुत्र नदी
(C) गंगा नदी
(D) गोदावरी नदी

उत्तर :- (C) गंगा नदी

व्याख्या:-
• गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 2500 किलोमीटर से अधिक लंबी नदी है।
• ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 2900 किलोमीटर है लेकिन भारत में वह मात्र 885 किलोमीटर ही बहती है।
• सिंधु नदी की भी कुल लंबाई 2900 किलोमीटर है लेकिन यह नदी भारत में मात्र 709 किलोमीटर ही बनती है।
• वहीं गोदावरी नदी की कुल लंबाई लगभग 1500 किलोमीटर (1465 km) है।

19. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?

(A) कृष्णा-गोदावरी का डेल्टा
(B) नील नदी का डेल्टा
(C) अमेजन की डेल्टा
(D) गंगा-ब्रह्मपुत्र की डेल्टा

उत्तर :- (D) गंगा-ब्रह्मपुत्र की डेल्टा

व्याख्या:-
• गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों से बना डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसे सुंदरवन डेल्टा के नाम जाना जाता है।
• सुंदरवन डेल्टा का नाम वहां पाए जाने वाले सुंदरी पादप से लिया गया है।
•‌ यहां रॉयल बंगाल टाइगर भी पाए जाते हैं। यह बाघ की खूबसूरत प्रजाति है इसे भारत में राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त है।

20. कोसी नदी के द्वारा बिहार में भारी तबाही मचाई जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण इनमें से क्या है।

(A) बिहार में वन कम है
(B) कोसी नदी पर कई बांध बने हैं
(C) कोसी नदी द्वारा हिमालय पर्वत से भारी मात्रा में अवसाद लाकर मैदानी भाग में जमा कर दिया जाता है
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (C) कोसी नदी द्वारा हिमालय पर्वत से भारी मात्रा में अवसाद लाकर मैदानी भाग में जमा कर दिया जाता है

व्याख्या:-
• हिमालय से निकलने वाली नदियां मैदानी भागों में सर्पाकार मार्ग बनाकर बहती है तथा अपना रास्ता बदलती रहती है।
• कोसी रास्ता बदलने के लिए कुख्यात है इस कारण भारी तबाही होती है। इसलिए कोसी को ‘बिहार का शोक’ भी कहा जाता है।
• दरअसल कोसी नदी हिमालय पर्वत के ऊपरी भागों से भारी मात्रा में अवसादों को लाकर मैदानी भागों में जमा कर देती है। जिससे नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है फलस्वरूप नदी अपना मार्ग बदल देती है।

21. दामोदर नदी इनमें से किसकी सहायक नदी है?

(A) गंगा
(B) हुगली
(C) स्वर्णरेखा
(D) महानदी

उत्तर :- (B) हुगली

व्याख्या:-
• दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार से निकलकर भ्रंश घाटी में बहते हुए पश्चिम बंगाल में हुगली नदी में मिल जाती है। इस प्रकार दामोदर हुगली की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
• बराकर, बोकारो, कोनार दामोदर की प्रमुख सहायक नदियां हैं।
• आजादी के तुरंत बाद 1948 ई• में दामोदर नदी घाटी परियोजना शुरू होने से इस नदी पर बाढ़ नियंत्रण हेतु कई उपाय किए गए। कई जगहों पर बांध बनाए गए जिस कारण दामोदर ‘बंगाल के शौक’ से “वरदान” में बदल गई है, क्योंकि अब इस नदी से जल विद्युत, ताप विद्युत, सिंचाई एवं पेयजल हेतु जल आदि उपलब्ध हो रहा है। और साथ ही बाढ़ नियंत्रण भी संभव हुआ है।

22. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(A) शरावती नदी
(B) कावेरी नदी
(C) नर्मदा नदी
(D) माण्डवी नदी

उत्तर :- (B) कावेरी नदी

व्याख्या:-
• शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर स्थित है।
• यह जलप्रपात 98 मीटर ऊंचा है। यहां 1902 में जल विद्युत परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसे एशिया का पहला जल विद्युत परियोजना के रूप में भी जाना जाता है।
• हालांकि भारत में पहली बार 1897 में दार्जिलिंग में जल विद्युत का उत्पादन किया गया था।
• शरावती नदी पर जोग जलप्रपात स्थित है।
• नर्मदा नदी पर धुंआधार जलप्रपात स्थित है।
• दूधसागर जलप्रपात मांडवी नदी पर स्थित है।

23. कावेरी नदी का उद्गम स्थल कहां है?

(A) पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि श्रृंखला से
(B) मध्य प्रदेश के अमरकंटक की पहाड़ी से
(C) पश्चिमी घाट में महाबलेश्वर के निकट से
(D) पश्चिमी घाट के नासिक से

उत्तर :- (A) पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि श्रृंखला से

व्याख्या:-
• कावेरी नदी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि श्रृंखला से निकलती है। तथा तमिलनाडु में कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
• कावेरी लंबाई 760 किलोमीटर है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में अमरावती, भवानी, हेमावती तथा काबिनी है।
• भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात शिवसमुद्रम कावेरी नदी पर स्थित है।

24. भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?

(A) जोग जल प्रपात
(B) शिवसुद्रम जल प्रपात
(C) धुआंधार जलप्रपात
(D) हुंदरू जलप्रपात

उत्तर :- (A) जोग जल प्रपात

व्याख्या:-
• भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात जोग जलप्रपात है, इसे महात्मा गांधी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है।
• यह शरावती नदी पर स्थित है।

25. नदियों का आर्थिक महत्व क्या है?

(A) जल विद्युत का उत्पादन
(B) सिंचाई हेतु जल
(C) मत्स्य पालन सेलाभ
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (D) उपर्युक्त सभी

व्याख्या:-
• नदियों का बहुत ही अधिक आर्थिक महत्व है। नदियां सिंचाई के लिए जल, जल विद्युत उत्पादन के लिए जल, मत्स्य पालन, नोवहन आदि रूपों लाभ हो जाता है।

कुछ और अतिरिक्त प्रश्न

• यहां से प्रश्न और उत्तर वर्ष 2021 के Syllabus से बाहर है फिर भी जानकारी के लिए ये महत्वपूर्ण हैं:-

geography chapter 3 MCQ

26. सिंधु जल समझौता के अनुसार भारत सिंधु नदी के जल के संपूर्ण भाग का कितना प्रतिशत ही उपयोग कर सकता है?

(A) 15%
(B) 20%
(C) 25%
(D) 40%

उत्तर :- (B) 20%

व्याख्या:-
• सिंधु जल समझौता वर्ष 1960 के अनुसार सिंधु नदी तंत्र के संपूर्ण जल का केवल 20% ही भारत उपयोग कर सकता है।
• इस जल का उपयोग पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम भाग में सिंचाई के लिए किया जाता है।

27. सतलुज नदी में से किसकी है सहायक नदी है?

(A) गंगा
(B) यमुना
(C) सिंधु
(D) ब्रह्मपुत्र

उत्तर :- (C) सिंधु

व्याख्या:-
• सतलुज नदी सिंधु की प्रमुख सहायक नदी है।
• सतलुज नदी पर भाखड़ा-नांगल बांध बनाया गया है।
• इस बांध से इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है जिससे राजस्थान के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराई जाती है।

28. इनमें से कौन ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है?

(A) नबूरा
(B) श्योक
(C) हुंजा
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:-
• निबूरा, श्योक, हुंजा, जास्कर सिंधु की सहायक नदियां हैं।
• सिंधु नदी तंत्र का अधिकांश भाग पाकिस्तान में स्थित है।

29. सांगपो नदी को भारत में क्या कहा जाता है?

(A) ब्रह्मपुत्र
(B) कोसी
(C) तिस्ता
(D) महानदी

उत्तर :- (A) ब्रह्मपुत्र

व्याख्या:-
• ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में दिहांग तथा शेष भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।
• यह नदी मानसरोवर झील के पूर्व किनारे से निकलती है।
• यह हिमालय के समानांतर पूर्व की ओर बहती हुई नामचा बरवा पर्वत के पास पहुंचकर  U अक्षर के जैसा मुड़कर भारत के अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।

30. इनमें से कौन ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है?

(A) कोसी
(B) लोहित
(C) हुगली
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (B) लोहित

व्याख्या:-
• लोहित, दिबांग, केनुला ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियां हैं।

31. ब्रह्मपुत्र नदी के संबंध में में से कौन सा कथन सही है?

(A) हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी में अवसाद की मात्रा कम होती है।
(B) भारत में अधिक वर्षा के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में अवसाद की मात्रा अन्य नदियों की तुलना में बढ़ जाती है।
(C) कभी-कभी ब्रह्मपुत्र नदी अपना मार्ग परिवर्तित कर लेती है।
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:-
• उपरोक्त तीनों कथन सही है।
• हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी शुष्क क्षेत्र में बहती है। तथा इस नदी के मार्ग में कठोर चट्टान होने के कारण अवसाद का कटाव कम हो पाता है। जिससे इस नदी में अवसाद अर्थात सिल्ट कम पाया जाता है।
• वहीं असम के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में कटा एवं बाढ़ की क्षमता बढ़ जाती है।

32. इनमें से कौन सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती कोई अरब सागर में गिरती है?

(A) नर्मदा
(B) कावेरी
(C) साबरमती
(D) उपरोक्त आ

उत्तर :- (A) नर्मदा

व्याख्या:-
• पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरने वाली नर्मदा प्रमुख नदी है। वहीं तापी नदी भी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है।
• साबरमती नदी उत्तर से दक्षिण की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है।
• जबकि कावेरी नदी उत्तर-पश्चिम से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
• नर्मदा और तापी नदी भ्रंश घाटी में बहने वाली भारत की सबसे बड़ी नदियों में से एक है।

33. धुआंधार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(A) नर्मदा
(B) तापी
(C) कावेरी
(D) कृष्णा

उत्तर :- (A) नर्मदा

व्याख्या:-
• धुआंधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर अवस्थित है यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।
• क्षेत्र संगमरमर के लिए प्रसिद्ध है

34. स्टैचू ऑफ यूनिटी किस नदी पर अवस्थित है?

(A) तापी
(B) साबरमती
(C) गोदावरी
(D) नर्मदा

उत्तर :- (D) नर्मदा

व्याख्या:-
• स्टैचू ऑफ यूनिटी भारतीय राज्य गुजरात के भरूच के निकट नर्मदा जिले में नर्मदा नदी पर साधु बेट नामक टापू पर स्थित है।
• स्टेचू ऑफ यूनिटी भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है।
• यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है जिसकी लंबाई 182 मीटर है। इसके बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति चीन के स्प्रिंग बुद्धा है।

35. वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

(A) राजस्थान
(B) पंजाब
(C) उत्तरप्रदेश
(D) जम्मू-कश्मीर

उत्तर :- (D) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:-
• वूलर झील जम्मू कश्मीर में स्थित है।
• वर्ष 2009 से जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है।
• वूलर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है

36. किस नदी को दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है?

(A) कावेरी
(B) गोदावरी
(C) नर्मदा
(D) कृष्णा

उत्तर :- (B) गोदावरी

व्याख्या:-
•  दक्षिण की गंगा के नाम से गोदावरी नदी प्रसिद्ध है।

37. नर्मदा नदी का उद्गम कहां से है?

(A) सतपुड़ा
(B) अमरकंटक
(C) ब्रह्मगिरि
(D) पश्चिमी घाट के ढाल

उत्तर :- (B) अमरकंटक

व्याख्या:-
• नर्मदा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक की पहाड़ियों के निकट से है।

38. निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवाली झील है?

(A) सांभर
(B) वूलर
(C) डल
(D) गोविंद सागर

उत्तर :- (A) सांभर

व्याख्या:-
• सांभर राजस्थान में अवस्थित खारे पानी की झील है।
• वूलर और डल मीठे पानी की प्राकृतिक झील है वहीं गोविंद सागर मीठे पानी की मानव निर्मित झीलें है।

39. निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?

(A) नर्मदा
(B) गोदावरी
(C) कृष्णा
(D) महानदी

उत्तर :- (B) गोदावरी

व्याख्या:-
• नर्मदा गोदावरी कृष्णा महानदी और कावेरी तथा तापी नदी प्रायद्वीपीय भारत की नदियां है। इनमें से गोदावरी सबसे बड़ी नदी है।

40. निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

(A) महानदी
(B) कृष्णा
(C) तुंगभद्रा
(D) तापी

उत्तर :- (D) तापी

व्याख्या:-
• भारत में नर्मदा और तापी नदी भ्रंश घाटी में बहने वाली बड़ी नदियों में से एक है।
• झारखंड की सबसे बड़ी नदी दामोदर भी भ्रंश घाटी में बहने वाली नदी है।

41. इनमें से कौन मानव निर्मित झील है?

(A) भीमताल झील
(B) डल झील
(C) लोकटक झील
(D) सरदार सरोवर

उत्तर :- (D) सरदार सरोवर

व्याख्या:-
• सरदार सरोवर झील मानव निर्मित झील है। यह नर्मदा नदी पर अवस्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा बांध भी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है इसकी ऊंचाई 138 मीटर है।
• वहीं भीमताल, डल, लोकतक झील प्राकृतिक झील है।

42. इनमें से कौन नदी प्रदूषण के लिए उत्तरदाई है?

(A) फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदगी का नदी में मिलना।
(B) मरे हुए जीवों को नदी में बहाना।
(C) घर से निकलने वाले मल को नदी में बहाना।
(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर :- (D) उपर्युक्त सभी

व्याख्या:-
• उपर्युक्त सभी तरीके नदी प्रदूषण के जिम्मेवार है।

43. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

(A) वूलर
(B) चिल्का
(C) सांभर
(D) कोलेरू

उत्तर :- (B) चिल्का

व्याख्या:-
• भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का है यह ओडिशा के तट पर अवस्थित है।
• वहीं सांभर भारत की सबसे अधिक खारी वाली सबसे बड़ी झील है।
• वूलर मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
• जबकि कोलोरू एक लैगून झील है।

44. गलत मेल को पहचाने?

(A) पुलीकट झील – मानव निर्मित झील
(B) वूलर झील – भूगर्भीय क्रिया से निर्मित
(C) बड़ापानी झील  – मीठे पानी की झील
(D) सांभर झील – सबसे अधिक लवणीय झील

उत्तर :- (A) पुलीकट झील – मानव निर्मित झील

व्याख्या:-
• पुलीकट झील मानव निर्मित नहीं बल्कि एक प्राकृतिक झील है। यह लैगून झील के नाम से जाना जाता है। समुद्री लहरों द्वारा निर्मित लैगून झील कहते हैं।

45. पृथ्वी पर कुल जल का कितना प्रतिशत भाग मीठा जल है?

(A) 97%
(B) 71%
(C) 3%
(D) 29%

उत्तर :- (C) 3%

व्याख्या:-
• पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है। इसका 97% जल लवणीय है। जो मुख्यतः समुद्रों में स्थित है।
• कुल जल का मात्र तीन प्रतिशत जल ही मीठा है। और इस तीन प्रतिशत का दो तिहाई भाग ध्रुवों में, अंटार्कटिका में, ग्रीनलैंड में तथा पर्वत की चोटियों पर बर्फ के रूप में है। मात्र एक तिहाई भाग सतही जल केे रूप में मीठा जल उपलब्ध है।

————

-geography chapter 3 MCQ

—————

• अगली पोस्ट होने का notifications अपने मोबाइल पर चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••

• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com

••••••••••••••••••••

geography chapter 3 MCQ

इसे भी जानें

9th Jac Board question Bank

? Social science 2019 के क्वेश्चन और आंसर
? Social science 2020 के क्वेश्चन और आंसर
? Science  2019 के क्वेश्चन और आंसर
? Hindi 2019 के क्वेश्चन और आंसर
? 9th Social Science new short Syllabus

Class 9th Geography

? chapter 3 अपवाह से क्वेश्चन आंसर
? chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप से क्वे
?chapter 1 भारत आकार और स्थिति से 25 इंपोर्टेंट क्वेश्चन

Class 9th Economics

? chapter 3 निर्धनता एक चुनौती से mcq quiz  के क्वेश्चन
? chapter 2 संसाधन के रूप में लोग से क्वेश्चन आंसर

Civics

? Chapter 1 लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों

History

? Chapter 1 French Revolution

Class 10th.

? economic quiz ke questions

Others

? डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
? राष्ट्रकवि दिनकर का जीवन परिचय
? class 10th biodiversity जैवविविधता क्या है
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के सात नए आश्चर्य का वीडियो

? Learnytic app डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन करने के आसान तरीके देखें वीडियो
————————
Presentation
www.gyantarang.com

geography chapter 3 MCQ

geography chapter 3 MCQ

geography chapter 3 MCQ
geography chapter 3 MCQ
geography chapter 3 MCQ

3 thoughts on “Class 9th geography chapter 3 MCQ with answer in hindi”

Leave a Comment