Current Affair November-2019 नवम्बर माह का समसामयिकी
माह अक्टूबर हलचलों भरा रहा। एक ओर जहां देश की सर्वोच्च न्यायालय ने 134 साल पुराने अयोध्या विवाद का ऐतिहासिक फैसला सुनाया! वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने कार्टोसैट- 3 उपग्रह को प्रक्षेपित कर अपनी सीमा की चौकसी मजबूत की है। साथ ही लगभग पुरे माह चली महाराष्ट्र की राजनीति का अंततः नाटकीय पटाक्षेप हुआ। क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने जहां पिंक गेंद से डे-नाइट टेस्ट की शुरुआत की, तो वहीं खेल के अन्य स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक अपनी झोली में डाले। इस पोस्ट में Current Affair November-2019 देखेंगे। जिसमें 60 प्रश्न व्याख्या सहित प्रस्तुत किये गये हैं। जो आपके परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगें।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
1• हाल ही में भारत के 47 में मुख्य न्यायाधीश के रूप में इनमें से किसने पदभार संभाली है?
(A) जस्टिस अशोक भूषण
(B) जस्टिस बोबड़े
(C) जस्टिस चंद्रचूड़
(D) जस्टिस नजीर
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
उत्तर:- (B) जस्टिस बोबड़े
व्याख्या:-
• मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई के 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने के पश्चात जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने 18 नवम्बर को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला।
• इन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई।
• जस्टिस बोबडे हाल ही में अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले पांच जजों की पीठ में भी शामिल थे।
• जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे।
• भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश हरिलाल जे. कानिया थे। जिनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 6 नवंबर 1951 तक रहा।
————————————–
2• एशियन फिल्म फेस्टिवल बर्सिलोना में “बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायरेक्टर” के अवार्ड से पुरस्कृत की गई फिल्म भोंसले के निर्देशक कौन है?
(A) विशाल भारद्वाज
(B) देवाशीष मखीजा
(C) अनुराग कश्यप
(D) प्रकाश झा
उत्तर:- (B) देवाशीष मखीजा
————————————-
3• हाल ही में दिल्ली में हॉस्टल फीस बढ़ाने को लेकर किस शिक्षण संस्थान के छात्र/छात्राओं ने आंदोलन किया?
(A) दिल्ली विश्वविद्यालय
(B) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
(C) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
(D) दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
उतर:- (B) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
——————————————–
4• इनमें से किन्हे हाल में भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक नियुक्त किया गया है?
(A) जी कमल वर्धन राव
(B) अश्विनी लोहानी
(C) अजित डोभाल
(D) सत्य नडेला
उत्तर:- (A) जी कमल वर्धन राव
————————————-
5• हाल ही में इसरो ने किस उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है?
(A) रीसैट-2B
(B) कार्टोसेट-3
(C) जीसैट-31
(D) आईएनएस-1C
उत्तर:- (B) कार्टोसैट-3
————————————–
6• इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित कार्टोसैट-3 को किस प्रक्षेपण यान से प्रक्षेपित किया गया?
(A) GSLV-f05
(B) GSLV-f11
(C) PSLV-46
(D) PSLV-c47
उत्तर:- (D) PSLV-c47
————————————-
7• हाल ही में ISRO द्वारा प्रक्षेपित किया गया कार्टोसैट- 3 उपग्रह को इनमें से प्रमुखतः किन कार्यों में प्रयोग किया जाना है?
(A) आपदा प्रबंधन
(B) नौवहन
(C) सैन्य संबंधित
(D) अंतरिक्ष विज्ञान
उत्तर:- (C) सैन्य संबंधित
व्याख्या:-
• कार्टोसैट-3 में हाई रिजोल्यूशन स्पेशियल कैमरे लगे हैं।
• इस कैमरे से धरती पर एक फीट की ऊंचाई की भी तस्वीर साफ-साफ खिंची जा सकती है।
• इन कैमरों के रिजोल्यूशन इतना है कि कलाई में बंधी घड़ी से समय देखा जा सकता है।
• इस सेटेलाइट से सीमा की चौकसी में काफी मदद मिलेगी।
• यही कारण है कि इस उपग्रह को “भारत की आंख” (India’s Eye on Sky) कहा जा रहा है।
————————————–
8• इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट की ओर से हाल ही में जारी “आईएमडी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग” में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?
(A) 49 वें
(B) 59 वें
(C) 65 वें
(D) 69 वें
उत्तर:- (B) 59 वें
————————————-
9• हाल ही में आये बुलबुल तूफान से कौन से राज्य प्रभावित हुए?
(A) तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
(B) केरल और गोवा
(C) गुजरात और महाराष्ट्र
(D) उड़ीसा और पश्चिम बंगाल
उत्तर:- (D) उड़ीसा पश्चिम बंगाल
—————————————
10• हाल ही में फार्च्यून की बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर-2019 की सूची में पहले स्थान पर इनमें से कौन है?
(A) सुंदर पिचाई
(B) राजीव सूरी
(C) सत्य नडेला
(D) संजय झा
उत्तर:- (C) सत्य नडेला
व्याख्या:-
• हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला ने शिकागो बूथ स्कूल से एमबीए किया। वर्तमान में माइक्रो सॉफ्टवेयर के सीईओ हैं।
• मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्मे राजीव सूरी नोकिया के सीईओ हैं।
• तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से बी टेक किया है।
• भागलपुर में जन्मे संजय झा ग्लोबल फाउंड्रीज के CEO है।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
11• अयोध्या मामले में रामलला विराजमान की ओर से पैरवी करने वाले प्रमुख वकील कौन थे?
(A) पराशरण
(B) राजीव धवन
(C) विकास सिंह
(D) केसी कौशिक
उत्तर:- (A) पराशरण
————————————–
12• अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसले के समय भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(A) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
(B) जस्टिस अशोक भूषण
(C) जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े
(D) जस्टिस रंजन गोगोई
उत्तर:- (D) जस्टिस रंजन गोगोई
————————————-
13• अयोध्या राम जन्म भूमि से संबंधित मुख्य विवादित जमीन कितनी थी?
(A) 2.77 एकड़
(B) 3.77 एकड़
(C) 5.0 एकड़
(D) 76 एकड़
उत्तर:-(A) 2.77 एकड़
————————————–
14• विवादित अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में इनमें से कौन पक्षकार नहीं था?
(A) रामलला विराजमान
(B) सुन्नी वक्फ बोर्ड
(C) विश्व हिंदू परिषद
(D) निर्मोही अखाड़ा
उत्तर:- (C) विश्व हिंदू परिषद
————————————-
15• विवादित राम जन्मभूमि का ऐतिहासिक फैसला उच्चतम न्यायालय द्वारा कितने पेजों में दिया गया?
(A) 2010 पेज
(B) 1507 पेज
(C) 1108 पेज
(D) 1045 पेज
उत्तर:- (D) 1045 पेज
————————————-
16• हाल ही में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में “गोल्डन रॉयल बंगाल टाइगर पुरस्कार” जीतने वाली “द विपिन मैन” इनमें से किस भाषा की फिल्म है?
(A) हिन्दी
(B) नेपाली
(C) जर्मन
(D) स्पेनिश
उत्तर:- (D) स्पेनिश
————————————–
17• भारत के किस शहर में ग्लोबल बायो इंडिया समिट का आयोजन किया गया?
(A) लखनऊ
(B) नई दिल्ली
(C) मुंबई
(D) हैदराबाद
उत्तर:- (B) नई दिल्ली
————————————-
18• हाल ही में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दिल्ली के किस स्थान पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” का आयोजन किया गया?
(A) क़ुतुब मीनार
(B) लाल किला
(C) जंतर मंतर
(D) इंडिया गेट
उत्तर:- (D) इंडिया गेट
————————————–
19• किस भारतीय विमानन कंपनी ने हाल ही में अपने एक विमान की टेल पर सिखों का धार्मिक चिन्ह “एक ओंकार” अंकित करवाया है?
(A) इंडियन एयरलाइंस
(B) एयर इंडिया
(C) स्पाइसजेट
(D) एयर एशिया
उत्तर:- (B) एयर इंडिया
————————————–
20• फ्रेंच वर्क बुक (French workbook) के कवर पेज पर हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री की तस्वीर छपी है?
(A) प्रियंका चोपड़ा
(B) अनुष्का शर्मा
(C) दीपिका पादुकोण
(D) ऐश्वर्या राय बच्चन
उत्तर:- (D) ऐश्वर्या राय बच्चन
व्याख्या:-
• फ्रेंच वर्क बुक का प्रयोग उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से विश्व का इतिहास तथा संस्कृति को पढ़ाने के लिए किया जाता है।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
21• वर्ष 2020 में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन होंगे?
(A) ब्राज़ील के राष्ट्रपति
(B) रूस के राष्ट्रपति
(C) इंग्लैंड के प्रधानमंत्री
(D) श्रीलंका के राष्ट्रपति
उत्तर:- (A) ब्राजील के राष्ट्रपति
व्याख्या:-
• जेयर बोल्सनारो ब्राजील के राष्ट्रपति हैं।
• प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि का न्योत दिया।
————————————-
22• इनमें से किसे गुजरात का पहला केरोसिन मुक्त जिला घोषित किया गया है?
(A) गांधीनगर
(B) पोरबंदर
(C) सूरत
(D) अहमदाबाद
उत्तर:- (A) गांधीनगर
————————————-
23• भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने हाल ही में जारी फोर्ब्स की “द रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट” के अनुसार विश्व के धनी व्यक्तियों के क्रम में कौन सा स्थान हासिल किया है?
(A) पांचवां
(B) तीसरा
(C) नौवां
(D) ग्यारहवां
उत्तर:- (C) नौवां
व्याख्या:-
• रिलायंस उद्योग के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स के अनुसार गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को पकड़ते हुए नौवां स्थान हासिल किया है।
• “रियल टाइम नेट वर्थ” के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल समाप्ति 6080 करोड़ डॉलर अर्थात् 4.35 लाख करोड़ रूपये है।
————————————–
24• हाल ही में किस राज्य सरकार ने गुटखा, पान मसाला के उत्पाद और बिक्री पर पुर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) झारखंड
(C) पश्चिम बंगाल
(D) बिहार
उत्तर:- (C) पश्चिम बंगाल
————————————–
25• मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 5.8 प्रतिशत से घटाकर कितना प्रतिशत किया है?
(A) 5.6%
(B) 5.7%
(C) 5.2%
(D) 4.6%
उत्तर:- (A) 5.6%
व्याख्या:-
• इससे पहले मूडीज ने अक्टूबर में 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.2% से घटाकर 5.8 प्रतिशत कर दिया था।
————————————-
26• हाल ही में किस जलवायु कार्यकर्ता ने नागरिक परिषद का “पर्यावरण पुरस्कार” लेने से इंकार कर दिया है?
(A) ग्रेटा थनबर्ग
(B) मरीना सिल्वा
(C) अल्बर्ट गोर
(D) इंगर एंडरसन
उत्तर:- (A) ग्रेटा थनबर्ग
————————————-
27• 35वें आसियान शिखर का सम्मेलन आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
(A) जकार्ता, इंडोनेशिया
(B) बैंकॉक, थाईलैंड
(C) नई दिल्ली, भारत
(D) कोलंबो, श्रीलंका
उत्तर:- (B) बैंकॉक, थाईलैंड
————————————-
28• वित्त मंत्रालय के हाल के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में थोक महंगाई दर कितना प्रतिशत दर्ज किया गया?
(A) 1.04%
(B) 0.84%
(C) 0.33%
(D) 0.16%
उत्तर:- (D) 0.16%
व्याख्या:-
• 0.16 % की रह थोक महंगाई दर 3 सालों का सबसे न्यूनतम स्तर है।
• सितंबर माह में थोक महंगाई दर 0.33% थी।
• जबकि खुदरा महंगाई दर सितंबर माह के 3.99% से बढ़कर 4.62% तक पहुंच गया।
• वहीं अक्टूबर माह में खाद उत्पादों में महंगाई दर बढ़कर 9.8% हो गई, जो सितंबर माह में 7.47% थी।
————————————–
29• किस शैक्षणिक संस्थान की टीम ने हाल ही में पहली बार “इंडियन ब्रेन एटलस” तैयार किया है?
(A) आईआईटी खड़कपुर
(B) आईआईटी हैदराबाद
(C) आईआईटी रूड़की
(D) आईआईटी गुवाहाटी
उत्तर:- (B) आईआईटी हैदराबाद
————————————–
30• गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 के नए संस्करण में भारत के कितने रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं?
(A) 150
(B) 110
(C) 80
(D) 45
उत्तर:- (C) 80
व्याख्या:-
• गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 के नए संस्करण में भारत के कुल 80 कारनामों को शामिल किया गया है।
• रिकॉर्ड बुक में स्टेचू ऑफ यूनिटी सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में दर्ज है जिसकी ऊंचाई 597 फीट 1 इंच है।
• इस रिकॉर्ड बुक में भारत की 16 साल की निलांशी पटेल का नाम शामिल है। जिसके बालों की लंबाई 5 फुट 7 इंच है।
• महाराष्ट्र के नागपुर की ज्योति अमागे की लंबाई 24.7 इंच है। और उसके नाम के सामने सबसे छोटी (बौनी) महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
• महाराष्ट्र के पुणे शहर के श्रीधर चिल्लाल के बाएं हाथ में सबसे अधिक लंबा नाखून का रिकार्ड दर्ज है। एक अंगूठे के नाखून की लम्बाई 197.8 सेंटीमीटर है। जिसकी संयुक्त लंबाई 909.6 (358.1 ईंच) सेंटीमीटर दर्ज है।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
31• गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020 के नए संस्करण में भारत के किस शहर को विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज किया गया है?
(A) कानपुर
(B) दिल्ली
(C) चेन्नई
(D) पटना
उत्तर:- (A) कानपुर
व्याख्या:-
• विश्व के सबसे अधिक प्रदूषित शहर के रूप में कानपुर का नाम दर्ज किया गया है। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार 17 गुना से भी अधिक है।
• गंगा नदी के तट पर बसा कानपुर भारत में चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
• कानपुर को औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।
• यह शहर वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी गृह नगर है।
————————————–
32• हाल ही में इनमें से सेना के किस जवान ने बिना हैंडल पकड़े 11 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर उल्टी दिशा में साडे 4 घंटे तक मोटरसाइकिल चलाकर लिम्का बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए भेजा जा रहा है?
(A) अभिषेक राठौर
(B) अभिनंदन वर्धमान
(C) केसरी जेना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (C) केसरी जेना
व्याख्या:-
• गजब के हैरतअंगेज करतब एवं स्टंट करने के लिए मशहूर सेना के कोर सिग्नल्स की डेयरडेविल्स टीम के हवलदार केसरी जेना ने यह कारनामा की है।
• इन्होंने उल्टी दिशा में 11 फुट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर साढ़े 4 घंटे तक मोटरसाइकिल चलाकर 128 किलोमीटर की दूरी तय की।
• भारतीय सैनिक के इस कारनामे को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज के लिए भेजा जा रहा है।
————————————-
33• हाल ही में निम्न में से किन्हें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
(A) राफेल ग्रोसी
(B) अब्बास मूसवी
(C) एथलबर्ट रूपट
(D) काॅर्नेल फेरुटा
उत्तर:- (A) राफेल ग्रोसी
————————————–
34• भारत और फ्रांस के बीच हाल ही में किस राज्य में संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-2019 का आयोजन किया गया?
(A) जम्मू कश्मीर
(B) गुजरात
(C) राजस्थान
(D) महाराष्ट्र
उत्तर:- (C) राजस्थान
————————————-
35• केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पानी की स्वच्छता पर जारी रैंकिंग में सबसे शुद्ध पानी का स्तर भारत के किस शहरों की है?
(A) दिल्ली
(B) मुम्बई
(C) पटना
(D) हैदराबाद
उत्तर:- (B) मुम्बई
————————————-
36• केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पानी की स्थिति पर जारी 21 शहरों की रैंकिंग में सबसे खराब पानी का स्तर भारत के किस शहरों की है?
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) जयपुर
(D) चंडीगढ़
उत्तर:- (A) दिल्ली
————————————–
37• केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्वच्छ पानी की स्थिति पर जारी 21 शहरों की रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची की पानी का रैंकिंग क्या है?
(A) 16 वां
(B) 12 वां
(C) 7 वां
(D) 4 था
उत्तर:- (D) 4 था
व्याख्या:-
• केंद्र सरकार ने पानी की स्थिति को लेकर 21 शहरों के पानी के नमूनों की जांच की।
• 21 शहरों के नमूनों में मुंबई का नमूना सबसे अच्छा पाया गया! जबकि दिल्ली के पानी का नमूना सबसे खराब पाया गया।
• झारखंड की राजधानी रांची का नमूना अन्य शहरों की तुलना में बेहतर पाया गया और चौथा स्थान मिला।
• वहीं चारों महानगरों में मुंबई को छोड़कर चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली क्रमशः अंतिम स्थान पर रहे।
————————————–

38• हाल ही में किस भारतीय सैंड आर्टिस्ट को प्रतिष्ठित “इटालियन गोल्ड सेंड आर्ट अवार्ड -2019” के लिए चुना गया है?
(A) सुदर्शन पटनायक
(B) सुधीर तैलंग
(C) शंकर पिलाई
(D) अब्बू अब्राहम
उत्तर:- (A) सुदर्शन पटनायक
व्याख्या:-
• इटली के नीचे में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व सुदर्शन पटनायक ने किया।
• पटनायक ने रूसी कलाकार पैवेल मिनिकोव के साथ मिलकर गांधी जी की 10 फीट ऊंची रेत से आकृति बनाई।
————————————–
39• हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर कितनी रही है?
(A) 3.5%
(B) 4.5%
(C) 4.9%
(D) 5.5%
उत्तर:- (B) 4.5%
————————————-
40• एसबीआई के हाल के अनुमान के अनुसार भारत में चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहने का अनुमान है?
(A) 4.5%
(B) 4.8%
(C) 5.0%
(D) 5.5%
उत्तर:- (C) 5.0%
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
41• हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 550 वें प्रकाश वर्ष पर किस शहर में गुरु नानक देव जी की स्मृति में सिख संग्रहालय और शोध केंद्र बनाने की घोषणा की है?
(A) गुजरात
(B) जबलपुर
(C) गोवा
(D) आंध्रप्रदेश
उत्तर:- (B) जबलपुर
————————————-
42• हाल ही में ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(A) जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
(B) मास्को, रूस
(C) ब्राजीलिया, ब्राजील
(D) बीजिंग, चीन
उत्तर:- (C) ब्राजीलिया, ब्राजील
व्याख्या:-
• विक्स का 11 वां शिखर सम्मेलन 13 से 14 नवंबर के बीच ब्राजील के ब्राजीलिया में आयोजित हुआ।
• ब्रिक्स (BRICS) पांच देशों से मिल कर बना है।
• B-Brazil, R- Russia, I- India, C- China और S- South Africa
• ब्रिक्स की स्थापना 2006 में हुई थी। तथा पहला शिखर सम्मेलन 16 जून 2009 को येकातेरिनबर्ग, रूस में संपन्न हुआ।
• ब्रिक्स का दुनिया की आबादी का 43% तथा विश्व व्यापार में 17% हिस्सेदारी है।
————————————-
43• हाल ही में अपने पहले उपन्यास “द फार फील्ड” के लिए साहित्य का जेसीबी पुरस्कार 2019 इनमें से किसने जीता है?
(A) अरुंधति राय
(B) शुभांगी स्वरूप
(C) अमिताभ बागची
(D) माधुरी विजय
उत्तर:- (D) माधुरी विजय
————————————–
44• हाल ही में इनमें से किस गोल्फर ने जोजो चैंपियनशिप का खिताब जीतकर सैम स्नेड के 54 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है?
(A) पीटर रीड
(B) जेसन डे
(C) टाइगर वुड्स
(D) रोनी मैक्लराय
उत्तर:- (C) टाइगर वुड्स
————————————–
45• हाल ही में सोफी विल्मेस किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त की गई है?
(A) बेल्जियम
(B) इंग्लैंड
(C) पोलैंड
(D) ऑस्ट्रिया
उत्तर:- (A) बेल्जियम
————————————-
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
46• ब्रह्मपुत्र नदी को ध्यान में रखकर लिखी गई किताब “द अनक्वाइट लीवर: ए बायोग्राफी आॅफ द ब्रह्रापुत्र” के लेखक इनमें कौन सा हैं?
(A) अरूपज्योति सैकिया
(B) अनिल यादव
(C) योगेन्द्र यादव
(D) क्लाउड अल्वारेस
उत्तर:- (A) अरूपज्योति सैकिया
————————————–
47• हाल ही में देश की कौन सी कंपनी 10 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है?
(A) टीसीएस
(B) हिंदुस्तान युनिलीवर
(C) एचडीएफसी बैंक
(D) रिलायंस इंडस्ट्रीज
उत्तर:- (D) रिलायंस इंडस्ट्रीज
व्याख्या
• मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है।
• पूंजीकरण के हिसाब से सिर्फ 10 कंपनियों में टीसीएस 7.81 लाख करोड़ के साथ दुसरे स्थान पर है।
• जबकि एचडीएफसी बैंक 6.96 लाख करोड़ के साथ तीसरे, हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.50 लाख करोड़ के साथ चौथे स्थान पर रहा।
————————————–
48• हाल ही में बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिव सेना पार्टी के किस क्रम के मुख्यमंत्री है।
(A) पहले
(B) दुसरे
(C) तीसरे
(D) पांचवें
उत्तर:- (C) तीसरे
व्याख्या:-
• उद्धव ठाकरे शिवसेना पार्टी से बनने वाले तीसरे मुख्यमंत्री है।
• ठाकरे से पहले शिवसेना पार्टी से 1995 में मनोहर जोशी तथा 1999 में नारायण राणे मुख्यमंत्री बने थे।
————————————-
49• भारत के किस पड़ौसी देश ने कालापानी को भारतीय मानचित्र में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दिखाने पर आपत्ति जताई है?
(A) पाकिस्तान
(B) भूटान
(C) नेपाल
(D) बांग्लादेश
उत्तर:- (C) नेपाल
————————————–
50• इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 के हाल के जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे बेहतरीन कानून व्यवस्था किस राज्य में है?
(A) महाराष्ट्र
(B) बिहार
(C) उत्तर प्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर:- (A) महाराष्ट्र
व्याख्या:-
• इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 के अनुसार सबसे बेहतरीन कानून व्यवस्था वाला राज्य महाराष्ट्र है।
• जबकि सबसे खराब कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है।
————————————–
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
• राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत एक मूक नाटक, जिसमें संवाद का प्रयोग नहीं किया गया है
खेल–कूद
••••••••
51• क्रिकेटरों के साथ अनुबंध करने वाला देश का पहला राज्य कौन बनने जा रहा है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) उत्तराखंड
(C) महाराष्ट्र
(D) बिहार
उत्तर (B) उत्तराखंड
————————————–
52• हाल ही में भारत के किस धाविका को टाइम मैगजीन ने संसार के उभरते सितारों पर केंद्रित “टाइम 100 नेक्स्ट” सूची में शामिल किया है?
(A) हिमा दास
(B) ललिता बाबर
(C) दुती चंद
(D) स्वप्ना बर्मन
उत्तर:- (C) दुती चंद
————————————-
53• हाल ही में देवधर ट्रॉफी का खिताब किसने जीता?
(A) इंडिया- B
(B) इंडिया- C
(C) साउथ जाॅन
(D) नार्थ जाॅन
उत्तर:-(A) इंडिया- B
व्याख्या:-
• देवधर ट्रॉफी भारत की एक घरेलू A स्वरूप की क्रिकेट प्रतियोगिता है।
• पहला टूर्नामेंट 1973-74 में खेला गया था।
• देवधर ट्रॉफी 50 ओवर का नॉकआउट प्रतियोगिता है।
• इस प्रतियोगिता में 3 टीमें भाग लेती है- इंडिया-ए, इंडिया-बी और विजय हजारे ट्रॉफी का विजेता।
• अब तक देवधर ट्रॉफी का सबसे अधिक बार का विजेता नॉर्थ जाॅन रहा है। उसने 13 बार यह खिताब जीता है।
————————————–
54• कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन भारत के किस राज्य में किया जाने वाला है?
(A) उत्तरप्रदेश
(B) दिल्ली
(C) पंजाब
(D) महाराष्ट्र
उत्तर:- (C) पंजाब
व्याख्या:-
• कबड्डी विश्वकप एक इंडोर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
• पंजाब में कबड्डी विश्व कप 1 से 9 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
• भूगोल के कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें
55• हाल ही में किस भारतीय महिला मुक्केबाज को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया है?
(A) लैशराम सरिता देवी
(B) एम सी मैरी काॅम
(C) मंजू रानी
(D) जमुना बोरो
उत्तर:- (A) लैशराम सरिता देवी
————————————–
56• हाल ही में भारत के किस स्कूल के क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी शुन्य पर आउट होने का रिकार्ड बना डाला?
(A) स्वामी विवेकानंद स्कूल, मुम्बई
(B) डीएवी स्कूल, मुम्बई
(C) चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल, मुम्बई
(D) डीपीएस स्कूल, मुम्बई
उत्तर:- (C) चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल, मुम्बई
व्याख्या:-
• मुंबई में आयोजित हैरिस शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच में चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल की पूरी टीम के सभी खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि 7 अतिरिक्त रन मिलने से पूरी टीम का स्कोर शून्य होने से बच गया।
• यह मैच स्वामी विवेकानंद स्कूल और चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर स्कूल के बीच खेला गया।
• स्वामी विवेकानंद की टीम ने 45 ओवर में चार विकेट पर 761 रन बनाए।
• इसी मैच में मीत मायेकर ने 134 गेंद पर 56 चौकों की मदद से 338 रन बनाए और नॉट आउट रहे।
————————————–
57• हाल ही में किस राज्य के ओलंपिक संघ ने “ग्रासरूट ओलंपिक मिशन टैलेंट हंट” कार्यक्रम की शुरुआत किया है?
(A) बिहार
(B) नागालैण्ड
(C) उड़ीसा
(D) असम
उत्तर:- (D) असम
————————————-
58• ऑस्ट्रेलिया के किस क्रिकेट खिलाड़ी ने हाल ही में मानसिक अस्वस्थता के चलते खेल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की है?
(A) डेविड वॉर्नर
(B) ग्लेन मैक्सवेल
(C) टीम पेन
(D) एश्टन टर्नर
उत्तर:- (B) ग्लेन मैक्सवेल
————————————-
59• हाल ही में तीसरी बार विश्व रग्बी का खिताब किस देश की टीम ने जीता है?
(A) अमेरिका
(B) इंग्लैंड
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) फ्रांस
उत्तर:- (C) दक्षिण अफ्रीका
————————————-
60• हाल ही में भारत ने पहला डे-नाइट क्रिकेट टेस्ट मैच किसके बीच खेला?
(A) बांग्लादेश
(B) श्रीलंका
(C) वेस्टइंडीज
(D) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर:- (A) बांग्लादेश
व्याख्या
• 22 नवंबर 2019 को भारत ने पहला डे-नाइट टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला।
• यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन में हुआ।
• यह मैच इसलिए भी यादगार रहेगा क्योंकि पहली बार टेस्ट में पिंक बॉल का प्रयोग किया गया।
• हालांकि यह विश्व टेस्ट क्रिकेट का 12 मार्च डे-नाइट मैच था।
• विश्व स्तर पर पहला डे नाइट टेस्ट मैच 27 नवंबर 1 दिसंबर के बीच वर्ष 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में खेला गया था।
• भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के विरुद्ध लॉड्स (इंग्लैंड) में 1932 में खेला था।
• जबकि पहला एकदिवसीय मैच इंग्लैंड के ही विरोध लॉड्स (इंग्लैंड) ने ही 13 जुलाई 1974 को खेला।
• वहीं भारत ने अपना पहला T-20 मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध जोहांसबर्ग में खेला था।
————————————-
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
☆ कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां
• गूगल इंडिया के नए कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को नियुक्त किया गया।
• उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला को हाल ही में एशिया बिजनेस लीडरशिप फोरम के ग्लोबल एशियन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।
• ईरान में हाल ही में 53 अरब बैरल कच्चे तेल के भंडार की खोज की गई है।
• जस्टिस मोहम्मद रफीक मेघालय उच्च न्यायालय के आठवें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
• जस्टिस डॉ रवि रंजन को हाल ही में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
• सुंदर सिंह गुर्जर ने हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
• स्वीडन के थामस डेनेरबी को फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारी के लिए भारतीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
• हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का लगभग 27 वर्ष के सेवाकाल में 53 वां ट्रांसफर चर्चा का विषय में रहा।
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
● महत्वपूर्ण व्यक्तियों का निधन
☆ गुरूदास दासगुप्ता :- (3 नवम्बर 1936-31 अक्तूबर 2019)
• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद गुरूदास दासगुप्ता का निधन हो गया।
• वे 83 वर्ष के थे।
• वे तीन बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा के सदस्य रहे।
☆ वशिष्ठ नारायण सिंह:- (2 अप्रैल 1942-14 नवम्बर 2019)
• महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 74 साल की उम्र में निधन।
• बिहार के पटना के निवासी थे।
• अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
• वे 1965 को अमेरिका चले गए और 1969 में उन्होंने पीएचडी की तथा वाशिंगटन विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
• इन्हीं दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने नासा में भी अपना योगदान दिया।
•वर्ष1971 में वे भारत लौट आए और आईआईटी कानपुर, आईआईटी मुंबई, आई एस आई कोलकाता के एसोसिएट प्रोफेसर है।
• भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा, बिहार में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया।
• इन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को भी चुनौती दी थी।
• नासा में एक घटना ने उन्हें अभी मशहुर कर दिया था। नासा में अपोलो की लांचिंग से ठीक पहले जब 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। तब उन्होंने अपने केलकुलेटर पर बाकी की गणना की! और जब बाद में सारे कंप्यूटर्स ठीक हुए तो उन कंप्यूटरों की गणना और उनके कैलकुलेटर की कैलकुलेशन एक था।
• PDF file Download करने के लिए क्लिक करें
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप आगे दिये गये लिंक से देख सकते हैं।
• यूट्यूब van hi jeevan hai पर रोचक ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए
• विश्व के सात नए आश्चर्य देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• चांद पर मानव कैसे पहुंचा इसका वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक
• मां भद्रकाली इटखोरी का आकर्षक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• स्वादिष्ट गुलाब जामुन कैसे बनाएं आइए इस वीडियो में हम आपको सिखाएंगे
• Bodh Gaya देखने के लिए क्लिक करें
• पेड़ पर पेड़ उगने की कहानी का रोचक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
• वेबसाइट www.gyantarang.com पर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
• 9th. jac board-2919 Question Answer के लिए क्लिक करें
• Jac matric Question Bank for Social Science click here
• भौतिक विज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए क्लिक करें
• इतिहास के प्रमुख स्रोतों के लिए क्लिक करें
• कंप्यूटर के महत्वपूर्ण 50 प्रश्न क्लिक कीजिए और देखिए
☆ Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी कैसा लगा, हमें जरूर बताइएगा। अच्छा लगा हो तो शेयर भी कीजिएगा। जल्द ही नई पोस्ट के साथ मिलते हैं तब तक के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहिए।
शोध एवं संकलन
•••••••••••••
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
प्रस्तुतकर्ता
www.gyantarang.com
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी
● इसी वेबसाइट पर हमारी और भी प्रस्तुति देख सकते हैं। जैसे:-
• नवम् एवं दशम् वर्ग का महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
• नवम् एवं दशम् वर्ग बोर्ड का Jac Question Bank
• History, Geography, Polity, Science etc.
• Jharkhand Gk/Jharkhand tourism
• रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी
• प्रत्येक माह का करंट अफेयर इत्यादि।
• khortha
• chatra
• Giridih
• India Tourism
धन्यवाद!
Current Affair November-2019
नवम्बर माह का समसामयिकी