IAS या IPS में कौन Powerful है हिन्दी में जानिए
IAS या IPS का चुनाव यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) भारत की सबसे मुश्किल और सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा से भारत या राज्य सरकार के कैबिनेट सचिव, CBI प्रमुख, DGP, उपायुक्त, एसपी आदि के पोस्ट तक पहुंचा जा सकता है। IAS या IPS बनने के लिए हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं। परंतु कुछ के ही सपने सच होते हैं। आज के इस पोस्ट में आप देखेंगे IAS या IPS में कौन Powerful है हिन्दी में जानिए।
⭐ चयन प्रक्रिया (Selection process)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा भारत की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS इत्यादि अधिकारियों का चुनाव किया जाता है। इस पोस्ट में IAS या IPS में कौन Powerful हिन्दी में जानिए।
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
• विश्व के सात आश्चर्य यूट्यूब पर क्लिक करें
• IAS:- Indian Administrative Service अर्थात् भारतीय प्रशासनिक सेवा
• IPS:- Indian Police Service
भारतीय पुलिस सेवा
• IAS या IPS तीन स्तर के परीक्षा के माध्यम से चुना जाता है।
• प्रथम स्तर पर P. T
• द्वितीय स्तर पर मुख्य परीक्षा
• तृतीय स्तर पर साक्षात्कार
⭐ कैडर (Cader)
• IAS का कैडर कंट्रोलिंग Ministry of Personnel के अंतर्गत होती है। यह मंत्रालय प्रधानमंत्री के अधीन होता है।
• जबकि IPS का कैडर कंट्रोलिंग होम मिनिस्ट्री के अन्तर्गत होती है। यह गृह मंत्रालय के अधीन होता है।
⭐ ड्रेस कोड (Dress code)
IAS और IPS को यूनिफॉर्म ही अलग करती है। ड्रेस के माध्यम से आम लोग आईएएस और आईपीएस में भेद कर पाते हैं।
• एक IAS ऑफिसर का कोई ड्रेस कोड नहीं होता। ये हमेशा फॉर्मल ड्रेस में रहते हैं।
• जबकि एक IPS ऑफिसर ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनते हैं। इनका एक ड्रेस कोड होता है।
• रैंक के अनुसार आईपीएस ऑफिसर को सितारे, अशोक की लाट तथा उसके साथ तलवार लगानी होती है।
• यही वजह है कि आम लोग एक IAS के तुलना में IPS को यूनिफॉर्म से पहचान लेते हैं।
⭐ प्रशिक्षण (Training)
आईएएस तथा आईपीएस की शुरुआती 3 महीने की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन में होती है। इसे फाउंडेशन कोर्स भी कहा जाता है।
• 3 महीने की ट्रेनिंग के बाद आईपीएस को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद भेज दिया जाता है।
• IAS में टॉप करने वाले कैडर को मेडल मिलता है। जबकि IPS में टॉप करने वाले कैडर को Sword of Honour दिया जाता है।
• IAS की तुलना में IPS का प्रशिक्षण ज्यादा कठिन तथा परिश्रम वाला होता है। इसमें घुड़सवारी, तैराकी तथा शस्त्र विद्या इत्यादि शामिल होते हैं।
⭐ वेतन (salary)
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद आईएएस और आईपीएस के वेतन में भी वृद्धि हुई है।
• एक IAS का वेतन 56,100 रू• से 2 लाख 50 हजार रू• प्रति माह तक हो सकता है। इसके अलावा भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
• यह वरीयता के आधार पर अलग-अलग होता है।
• वहीं एक IPS का वेतन 56,100 रू• से 2 लाख 25 हजार रू• तक हो सकता है। यह भी वरीयता के आधार पर अलग-अलग होता है। इसके अलावा भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भी मिलती है।
• इस प्रकार देखा जाए तो IPS से IAS का वेतन थोड़ा ज्यादा होता है।
⭐ पद (Designation)
IAS के माध्यम से उम्मीदवार सीधे ब्यूरोक्रेसी में प्रवेश करते हैं। जबकि IPS के माध्यम से उम्मीदवार पुलिस महकमें के उच्च पदों तक पहुंचते हैं।
• IAS के रूप में चुने गए उम्मीदवार भारत या राज्य सरकारों में जिला के उपायुक्त (DC/DM) मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव इत्यादि पदों तक पहुँच सकते हैं।
• IPS के रूप में चुने गए उम्मीदवार भारत या राज्य सरकारों में जिलों के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP), सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP), Director General of Police (DGP) इंटेलिजेंट ब्यूरो, RAW तथा CBI के प्रमुख के पद तक पहुंच सकते हैं।
⭐ Power and Responsibilities शक्ति और जिम्मेदारियां
• IAS और IPS का पद दोनों ही Powerful होता है। परंतु कुछ मामलों में IPS से IAS अधिकारी को अधिक शक्तियां दी गई है।
• एक IAS अधिकारी लोक प्रशासन तथा नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए उत्तरदाई होता है।
• वहीं एक IPS अधिकारी पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में अपराध को रोकने की जिम्मेवारी होती है।
• जिला स्तर की बात करें तो एक IAS ऑफिसर DM/DC के रूप में सबसे शक्तिशाली होता है।
• जहां IPS ऑफिसर के पास अपने ही विभाग की जिम्मेदारी होती है।
• वहीं IAS ऑफिसर के पास पूरे जिले के हर विभाग की जिम्मेवारी होती है।
• एक IAS ऑफिसर पुलिस विभाग के साथ बहुत सारे विभागों का भी प्रमुख होता है।
• जिले में पुलिस व्यवस्था की जिम्मेवारी, शहर में कर्फ्यू, धारा 144 इत्यादि का आर्डर एक DM/DC ही दे सकता है।
• इसके अलावा भीड़ पर फायरिंग का आर्डर भी एक DM/DC ही दे सकता है। यहां तक कि IPS को छोड़कर अन्य पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की approval
(अनुमोदन) भी एक DM/DC ही दे सकता है।
• कुछ राज्यों ने कुछ शहरों में Commissionerate System लागू किया है।
• इस System के अनुसार पुलिस ऑफिसर के पास ज्यादा अधिकार होते हैं। फिर भी एक IAS अफसर की तुलना में कम ही होते हैं।
⭐ Top Post (शीर्ष पोस्ट)
• IAS ऑफिसर के लिए भारत में उच्च पद कैबिनेट सचिव का होता है। यह भारत का सर्वोच्च पद होता है। जिस पर एक IAS ऑफिसर ही तैनात किया जा सकता है।
• राज्यों में उच्च पद मुख्य सचिव का होता है, जो एक IAS अफसर होता है।
• यहां तक कि गृह सचिव के पद पर भी एक IAS अधिकारी ही पदस्थापित होता है।
• IPS ऑफिसर केंद्र में CBI प्रमुख, आईबी, RAW, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी (NSA) भी बन सकते हैं।
⭐ कुछ और कारण जो IAS को IPS से शक्तिशाली माना जाता है
• राज्य में एक IPS का सबसे ऊंचा पद DGP होता है। जो राज्य में पुलिस अधिकारियों का बॉस होता है।
• लेकिन डीजीपी को गृह सचिव को रिपोर्ट करना पड़ता है और एक गृह सचिव आईएएस अधिकारी होता है।
• यहां यह भी बता देना है कि DGP गृह सचिव को रिपोर्ट करते हैं। परंतु गृह सचिव DGP का बॉस नहीं होते।
• यह भी देखा जाता है कि IB, CBI, CRPF, BSF के केंद्रीय प्रमुख, सचिव को रिपोर्ट करते हैं। और एक सचिव IAS अधिकारी होता है।
• हां, यदि एक IAS को सुरक्षा की जरूरत होती है। तो वह IPS पर ही निर्भर रहते हैं।
? इस प्रकार देखा जाए तो IAS और IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र अलग-अलग है। फिर भी बहुत थोड़े अंतर से अधिकार और शक्तियों के मामले में एक IAS अधिकारी IPS अधिकारी से Powerful होता है।
⭐ IAS या IPS में कौन Powerful है हिन्दी में जानिए के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति को आप नीचे देख सकते हैं।
? यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर आप रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी का वीडियो देख सकते हैं। विडियो के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।
• झारखंड के बच्चों का जिमनास्टिक विडियो click here
• गिरिडीह स्थित दुखहरण दुखहरण बाबा वीडियो के लिए क्लिक करें
• गिद्धौर का छठ पूजा का ऐतिहासिक वर्णन वीडियो के लिए क्लिक कीजिए
• जैक बोर्ड मैट्रिक, सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक के लिए click here
• घर में आसान तरीके से गुलाब जामुन बनाइए, हम बताएंगे! वीडियो देखने के लिए लिए क्लिक कीजिए
• हजारीबाग स्थित भगवान नरसिंह मंदिर का सचित्र विवरण क्लिक करें
⭐ IAS या IPS में कौन Powerful है हिन्दी में जानिए के बाद हमारे बेबसाइट www.gyantarang.com पर आप रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रतियोगी परीक्षा में लगे स्टूडेंट के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी और Gk के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।
• कंप्यूटर के 50 बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न click here
• प्रत्येक माह का करंट अफेयर्स
• संसार के सात आश्चर्य click here
⭐ Image source:-• https://images.app.goo.gl/ysCVDbKX9Frhfqix9 • https://images.app.goo.gl/aEtVfPEtdcEtAdKb6 • https://images.app.goo.gl/qkB1N7QvPdEsKDSE6
⭐ IAS या IPS में कौन Powerful है हिन्दी में जानिए आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। अच्छा लगा हो तो लाइक और शेयर भी कीजिएगा। जल्द ही एक नए पोस्ट के साथ मिलते हैं तब तक के लिए धन्यवाद!
जय हिंद!