India: size and location of 9th in hindi
Geography
Class:- 9th.
Chapter:- 1
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
• यूट्यूब पर अब बौद्ध गया क्लिक करें

India: size and location की दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण देश है। यह विश्व की प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृतियों में से एक है। आजादी के बाद भारत के हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है। कृषि में हरित क्रांति की बात करें या विश्व स्तरीय औद्योगिक व्यवस्था की या फिर सूचना प्रौद्योगिकी में या सर्वांगीन आर्थिक विकास की! हरेक क्षेत्रों में भारत में अद्भुत प्रगति हुई है। यही वजह कि आज भारत विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।
इसे भी जानें
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत जानने के लिए यहाँ क्लिक करेंइस अध्याय के विषय सूची
• भारत की स्थिति
• भारत का आकार
• भारत तथा विश्व
• भारत के पड़ोसी देश
• महत्वपूर्ण तथ्य
भारत की स्थिति:-
Location of India
India, size and location में विश्व का एक विशालतम देश है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसका मुख्य भाग 8°4′ (8डिग्री 4मिनट) उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6′ (37 डिग्री 6 मिनट ) उत्तरी अक्षांश तक है। जबकि 68°7′ (68 डिग्री 7 मिनट) पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25′ (97 डिग्री 25 मिनट) पूर्वी देशांतर तक है। कर्क रेखा 23°30′ (साढे़ 23 डिग्री या 23 डिग्री 30 मिनट) देश को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है, जो भारत के 8 राज्यों से होकर रेखा गुजरती है।
भारत के मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी है, जिसमें अंडमान निकोबार दीप समूह स्थित है। तथा दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में लक्षद्वीप समूह स्थित है।
भारत का आकार:-
Size of India

भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 (32.8 लाख) वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है। भारत की स्थलीय सीमा रेखा की लंबाई लगभग 15,200 किलोमीटर तथा द्वीपों सहित समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा रेखा की लंबाई लगभग 22,717 किलोमीटर है। भारत के उत्तर में नवीनतम वलित पर्वत, हिमालय के रूप में खड़ा है। भारत का बीच का भाग चौड़ा है जबकि दक्षिण में हिंद महासागर की ओर सकरा होता गया है। इसके पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
भारत के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम अक्षांश और देशांतर रेखाओं का विस्तार लगभग 30 डिग्री का है। गुजरात पश्चिम की ओर है जबकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व की ओर है, और पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, जिस कारण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है। गुजरात सबसे पश्चिम में है फलस्वरूप 2 घंटे देर से सूर्योदय और सूर्यास्त होती है।
भारत तथा विश्व:-
India and world

India, size and location की दृष्टिकोण से भारत एशिया का तीसरा और विश्व का सातवां बड़ा देश है। भारत से छह और बड़े देश हैं। उनमें से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है। कनाडा विश्व का दुसरा बड़ा देश है। जबकि चीन और अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से लगभग तीन गुना बड़ा है। भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणतम विस्तार है।
भारत दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है। इस केंद्रीय स्थिति के कारण भारत को विश्व के अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध बनाने में, व्यापारिक गतिविधियों में, प्राकृतिक सुरक्षा, मत्स्य पालन में सहायता मिली है तथा कई आर्थिक लाभ के साथ साथ हिन्द महासागर मानसूनी जलवायु में सहायक भी रहा है।
भारत प्राचीन समय से ही विश्व के कई देशों से जुड़ा हुआ था। परंतु यह संबंध जलमार्गों की अपेक्षा भुमार्गो से होकर अधिक था। प्राचीन समय में उत्तरी पर्वतीय दरों से होकर कई विदेशी यात्री भारत आए। जबकि समुद्री मार्ग बहुत समय तक ज्ञात नहीं था। इन्ही मार्गों से प्राचीन समय में वस्तुओं, विचारों तथा संस्कृति सभ्यता का आदान-प्रदान होता रहा है। प्राचीन समय में भारत के अंक एवं दशमलव प्रणाली, पंचतंत्र की कहानियां संसार के विभिन्न देशों में पहुंचा।
धर्म ग्रंथों में रामायण, महाभारत, गीता या बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार भारत के बाहर दूसरे देशों में होता रहा। भारती मसाले एवं मलमल इत्यादि व्यापार द्वारा भारत के बाहर विभिन्न देशों में पहुंचा। वहीं यूनानी स्थापत्यकला एवं सभ्यता संस्कृति और पश्चिमी एशियाई देशों की वास्तुकला इत्यादि का प्रभाव भारतीय सभ्यता संस्कृति पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
भारत के पड़ोसी देश:-
Neighbouring countries of India
India, size and location के कारण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है। भारत में 29 राज्य और सात केंद्र शासित हैं। भारत की भूमि उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान से जबकि उत्तर में चीन तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश से लगती है। भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में श्रीलंका और मालदीव दो प्रमुख पड़ोसी देश स्थित है। भारत और श्रीलंका के बीच एक छोटी समुद्री मार्ग है जिसे पाक जल संधि के नाम से जाना जाता है इन्हीं के बीच मन्नार की खाड़ी भी अवस्थित है। सभी पड़ोसी देशों के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं।

भारतीय राज्यों की सीमा निम्न देशों के साथ लगती है।
• पाकिस्तान:- गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर
• अफगानिस्तान:- जम्मू-कश्मीर
• चीन:- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश
• नेपाल:- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और सिक्किम
• भूटान:- सिक्किम, असम और अरूणाचल प्रदेश
• म्यांमार:- अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम
• बांग्लादेश:- प• बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
महत्वपूर्ण तथ्य:-
Important fact
कर्क रेखा:-
Cancer line
• उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा के समानांतर ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई 23°30′ की काल्पनिक अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहते हैं।
• भारत के 8 राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है।

• ये राज्य हैं:- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।
भारत का सबसे सीमावर्ती क्षेत्र:
• उत्तरी बिंदु :- इंदिरा कॉल (जम्मू कश्मीर)
• दक्षिणतम बिंदु:- इंदिरा प्वाइंट(बंगाल की खाड़ी में)
• पूर्वी बिंदु :- किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)तथा
• पश्चिमी बिंदु:- सिक्रिक (गुजरात)
• जबकि भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी है।
• भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट सन् 2004 में आए सुनामी के कारण तकरीबन 5 मीटर ऊंचाई कम हो गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अभी वहां मात्र 4 परिवार ही रह रहे हैं।
दुसरे देशों के साथ भारतीय सीमा रेखाओं की लम्बाई:-
• बांग्लादेश के साथ – 4096.7 km.
• चीन के साथ – 3488 km.
• पाकिस्तान के साथ – 3323 km.
• नेपाल के साथ – 1751 km.
• म्यांमार के साथ – 1643 km.
• भूटान के साथ – 699 km.
• अफगानिस्तान के साथ – 106 km.
कुल 15106.7 km.
स्वेज नहर:-
• सन 1869 ईस्वी में यातायात के लिए स्वेज नहर के खुल जाने के कारण भारत और यूरोप के बीच लगभग 7000 किलोमीटर दूरी कम हो गई।
• यह नहर 165मी• लम्बी, 60 मी• चौड़ी तथा 16.5मी• गहरी है।
• इस नहर का निर्माण फ्रांस के इंजीनियर फर्डिनेंड की देख रेख में 1859 में शुरू हुआ।
• यह नहर लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ता है।
• वर्तमान में इस पर मिश्र का नियंत्रण है।
भारत का मानक समय रेखा:-

• भारत का मानक याम्योत्तर अर्थात देशांतर रेखा 82°30′ (साढ़े 82 डिग्री) की है।
• यह रेखा भारत के बीचो-बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरी है।
• इसी रेखा पर भारत की घड़ी सेट किया गया है।
• इस कारण इसे मानक समय रेखा भी कहा जाता है।
• भारत का मानक याम्योत्तर (82°30′ देशांतर) पांच राज्यों से होकर गुजरती है।
• ये राज्य हैं:- उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश।
Other fact:-
• भारत के उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।
• तेलंगाना भारत का 29 वां राज्य बना है, जिसकी स्थापना 02 जून 2014 को हुई थी।
• झारखंड देश का 28 वा राज्य के रूप में 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था।
जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश
• 5 अगस्त 2019 को संसद में प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव के अनुसार जम्मू कश्मीर धारा 370 को समाप्त कर दिया गया.
• जो 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी हो गया है.
• जम्मू कश्मीर दो भागों में बांट कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है.
1• लद्दाख
2• जम्मू कश्मीर
भारत के राज्य और उनके राजधानी
1. आंध्र प्रदेश – हैदराबाद (नव प्रस्तावित अमरावती)
2. अरुणाचल प्रदेश – इटानगर
3. असम – दिसपुर
4. बिहार – पटना
5. छत्तीसगढ़ – रायपुर
6. गोवा – पणजी
7. गुजरात – गांधीनगर
8. हरियाणा – चंडीगढ़
9. हिमाचल प्रदेश – शिमला
10. झारखंड – रांची
11. कर्नाटक – बेंगलुरु
12. केरल – तिरुवनंतपुरम
13. मध्य प्रदेश – भोपाल
14. महाराष्ट्र – मुंबई
15. मणिपुर – इंफाल
16. मेघालय – शिलांग
17. मिजोरम – आइजोल
18. नागालैंड – कोहिमा
19. उड़ीसा – भुवनेश्वर
20. पंजाब – चंडीगढ़
21. राजस्थान – जयपुर
22. सिक्किम – गंगटोक
23. तमिलनाडु – चेन्नई
24. तेलंगाना – हैदराबाद
25. त्रिपुरा – अगरतला
26. उत्तर प्रदेश – लखनऊ
27. उत्तराखंड – देहरादून
28. पश्चिम बंगाल – कोलकाता
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनके राजधानी
1. अंडमान और निकोबार – पोर्ट ब्लेयर
2. दादर व नगर हवेली एवं दमन और दीव – दमन
(26 जनवरी 2020 से दादर नगर हवेली को दमन और दीव में मिला दिया गया)
3. लक्षद्वीप – कवारत्ती
4. पुदुचेरी – पुदुचेरी
5. दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) – नई दिल्ली
6. जम्मू-कश्मीर – श्रीनगर
(5 अगस्त 2019 को घोषित 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी)
7. चंडीगढ़ – चंडीगढ़
8. लद्दाख – लेह
(5 अगस्त 2019 को घोषित 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी)
• इस तरह से भारत में अब 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.
ज्ञात कीजिए
पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर:- पश्चिमी तट पर केंद्र शासित प्रदेश – 1. दादर व नगर हवेली एवं दमन और दीव 2. लक्षद्वीप जबकि पूर्वी तट पर 1. अंडमान और निकोबार 2. पुदुचेरी
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:- सबसे बड़ा राजस्थान और सबसे छोटा गोवा
कौन-से राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर:- पांच राज्य हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना
भारत का आकार एवं स्थिति कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा और अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करेंगे!फिर मिलते हैं एक नए विषय, एक नए टापिक के साथ।
जय हिंद!