Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान
झारखण्ड अधिविद्द परिषद, रांची (जैक) ने पहली बार नवम् में बोर्ड की शुरुआत वर्ष-2019 से की है। नवम् बोर्ड की परीक्षा मुख्यतः तीन विषय के रूप में लिया गया। ये तीनों विषय 100-100 अंकों की होती है। इस पोस्ट में आप Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान देखने जा रहे हैं।
☆ विषय पैटर्न
•••••••••••••••••••
1. भाषा (100 अंक)
• भाषा:- 1 (हिन्दी, 50 अंक) + भाषा:-2 (अंग्रेजी, 50 अंक) = 100
या
• भाषा:- 1 (उर्दू/अन्य, 50 ) + भाषा:- 1 (अंग्रेजी, 50 अंक) = 100
•••••••••••••
2. गणित, 50 अंक + विज्ञान, 50 अंक = 100 अंक
•••••••••••••
3. सामाजिक विज्ञान 50 अंक + अतिरिक्त भाषा 50 अंक (संस्कृति/हिन्दी-बी/अन्य) = 100 अंक
————————————-
● पत्र:- 3 (सामाजिक विज्ञान, 50 अंक)
• इतिहास
• भूगोल
• नागरिक शास्त्र
• अर्थशास्त्र
————————————
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान
विषय:- सामाजिक विज्ञान
इसे भी जानें
• class 9 Social Science question bank 2020
? प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक खंड में दिया गया है।
☆ खण्ड:- 01. इतिहास
1. द्वितीय विश्वयुद्ध कब से कब तक हुआ ?
(1) 1939 से 1945
(2) 1918 से 1939
(3) 1914 से 1918
(4) 1940 से 1945
2. स्लीपर कहां लगते है ?
(1) रेल के डिब्बों में
(2) रेल के इंजन में
(3) रेल की पटरी पर
(4) इनमें से कोई नहीं
3. किस देश ने क्रिकेट का आविष्कार किया ?
(1) जर्मनी
(2) फ्रांस
(3) इटली
(4) इंग्लैंड
4. हिटलर कौन था ?
(1) इटली का तानाशाह शासक
(2) जापान का तानाशाह शासक
(3) जर्मनी का तानाशाह शासक
(4) ब्रिटेन का तानाशाह शासक
5. नेपोलियन बोनापार्ट कौन था ?
(1) जर्मनी का सम्राट
(2) फ्रांस का सम्राट
(3) रूस का सम्राट
(4) इंग्लैंड का सम्राट
6. मित्र राष्ट्र मैं कौन-कौन से देश थे ?
(1) जर्मनी, इटली, जापान
(2) ब्रिटेन, जर्मनी, इटली
(3) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
(4) फ्रांस, जर्मनी, जापान
7. क्रिकेट पिच की लंबाई कितनी होती है ?
(1) 22 गज
(2) 26 गज
(3) 24 गज
(4) इनमें से कोई नहीं
8. भारत में स्वदेशी आंदोलन कब हुआ ?
(1) 1903
(2) 1904
(3) 1905
(4) 1906
9. बस्तर कहाँ है ?
(1) महाराष्ट्र
(2) ओडिशा
(3) आंध्र प्रदेश
(4) छत्तीसगढ़
10. भारत में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का कप्तान कौन था ?
(1) पलवंकर विट्ठल
(2) सुनील गावस्कर
(3) सी० के० नायडू
(4) इनमें से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से कौन सा खेल औपनिवेशिक खेल बन सका ?
(1) हॉकी
(2) क्रिकेट
(3) फुटबॉल
(4) पोलो
12. निम्नलिखित में से किस देश को रोटी की टोकरी कहा जाता है ?
(1) अमेरिका
(2) इंग्लैंड
(3) फ्रांस
(4) रूस
13. ड्यूमा क्या है ?
(1) रूसी संसद
(2) इंग्लैंड की संसद
(3) फ्रांस की संसद
(4) अमेरिकी संसद
14. प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?
(1) 1757
(2) 1857
(3) 1957
(4) इनमें से कोई नहीं
15. किस व्यक्ति ने खादी का प्रयोग ब्रिटिश राज के खिलाफ प्रतीकात्मक लड़ाई के रूप में किया?
(1) लोकमान्य गंगाधर तिलक
(2) वल्लभ भाई पटेल
(3) महात्मा गांधी
(4) पंडित जवाहरलाल नेहरू
16. आतंक का राज किसने स्थापित किया ?
(1) लुई 16 वां
(2) नेपोलियन बोनापार्ट
(3) रोबेस्पेयर
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:-
•••••••••
1. Ans. (1) 1939 से 1945
2. Ans. (3) रेल की पटरी पर
3. Ans. (4) इंग्लैंड
4. Ans. (3) जर्मनी का तानाशाह शासक
5. Ans. (2) फ्रांस का सम्राट
6. Ans. (3) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
7. Ans. (1) 22 गज
8. Ans. (3) 1905
9. Ans. (4) छत्तीसगढ़
10. Ans. (3) सी• के• नायडू
11. Ans. (2) क्रिकेट
12. Ans. (1) अमेरिका
13. Ans. (1) रूस
14. Ans. (1) 1757 ई•
15. Ans. (3) महात्मा गांधी
16. Ans. (3) रोबेस्पेयर
——————–
Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान
☆ खण्ड:- 02. भूगोल
17. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो, है ?
(1) तट
(2) प्रायद्वीप
(3) द्वीप
(4) इनमें से कोई नहीं
18. नीचे दिए गए स्थानों में से किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है ?
(1) सिलचर
(2) चेरोपूंजी
(3) मवसिनराम
(4) गुवाहाटी
19. वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
(1) राजस्थान
(2) पंजाब
(3) उत्तर प्रदेश
(4) जम्मू और कश्मीर
20. ग्रीष्म ऋतु में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?
(1) काल वैशाखी
(2) लू
(3) व्यापारिक पवनें
(4) इनमें से कोई नहीं
21. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी हैं?
(1) कोरोमंडल
(2) कन्नड
(3) कोंकण
(4) उत्तरी सरकार
22. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर है ?
(1) अनाईमुडी
(2) महेंद्रगिरि
(3) कंचनजंगा
(4) खासी
23. हिमालय भारत के किस भाग में स्थित है ?
(1) पूरब
(2) पश्चिम
(3) उत्तर
(4) दक्षिण
24. कर्क रेखा किस राज्य से गुजरता है ?
(1) ओडिसा
(2) झारखंड
(3) बिहार
(4) मेघालय
25. थार मरुस्थल भारत के किस भाग में स्थित है ?
(1) उत्तर
(2) दक्षिण
(3) पश्चिम
(4) पूरब
26. निम्नलिखित में से कौन सा आयु वर्ग एक वयस्क को दर्शाता है?
(1) 15 वर्ष से कम
(2) 15 वर्ष से 59 वर्ष
(3) 59 वर्ष से अधिक
(4) इनमें से कोई नहीं
27. भारत की सबसे लंबी नदी है?
(1) गोदावरी
(2) ब्रह्मपुत्र
(3) गंगा
(4) नर्मदा
28. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में सबसे कम वर्षा होती है?
(1) गुजरात
(2) राजस्थान
(3) पंजाब
(4) मध्य प्रदेश
उत्तर:-
17. Ans. (2) प्रायद्वीप
18. Ans. (3) मवसिनराम
19. Ans. (4) जम्मू-कश्मीर
20. Ans. (2) लू
21. Ans. (2) कन्नड़
22. Ans. (2) महेंद्र गिरि
23. Ans. (3) उत्तर
24. Ans. (2) झारखण्ड
25. Ans. (3) पश्चिम
26. Ans. (2) 15 वर्ष से 59 वर्ष
27. Ans. (3) गंगा
28. Ans. (2) राजस्थान
——————-
Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान
☆ खण्ड:- 03. नागरिक शास्त्र
29. किस देश से आंग सान सू की का संबंध है?
(1) म्यांमार
(2) घाना
(3) पोलैंड
(4) न्यूजीलैंड
30. भारत का संविधान कब बना ?
(1) 26 जनवरी, 1949
(2) 26 जनवरी, 1950
(3) 26 नवंबर, 1949
(4) 26 नवंबर, 1950
31. भारतीय संसद का अंग नहीं है ?
(1) राष्ट्रपति
(2) राज्यसभा
(3) लोकसभा
(4) सर्वोच्च न्यायालय
32. भारतीय नागरिकों के अधिकार व स्वतंत्रता का रक्षक कौन है ?
(1) कार्यपालिका
(2) विधानपालिका
(3) न्यायपालिका
(4) संयुक्त राष्ट्र संघ
33. निम्न में से कौन सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है?
(1) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना
(2) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को संदेश देना
(3) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाएं करना
(4) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना
34. संविधान सभा के अध्यक्ष थे ?
(1) डॉ• राजेंद्र प्रसाद
(2) डॉ• बी• आर• अंबेडकर
(3) डॉ• जाकिर हुसैन
(4) डॉ• ए• पी• जे• अब्दुल कलाम
35. मौलिक अधिकारों के रक्षक के रूप में कौन काम करता है ?
(1) भारतीय न्यायपालिका
(2) भारतीय संसद
(3) भारत के राष्ट्रपति
(4) भारत के प्रधानमंत्री
36. विश्व में मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
(1) 10 जनवरी
(2) 10 अक्टूबर
(3) 10 दिसंबर
(4) 10 फरवरी
37. किस वर्ष भारतीय संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया ?
(1) 1956
(2) 1966
(3) 1976
(4) 1986
38. भारत में प्रत्येक मतदाता को कितने मत डालने का अधिकार है ?
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
39. भारतीय संसद में कितने सदन हैं ?
(1) 5
(2) 2
(3) 6
(4) 3
40. किस अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है ?
(1) स्वतंत्रता का अधिकार
(2) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(3) संपत्ति का अधिकार
(4) समानता का अधिकार
41. निम्नलिखित में कौन राजनीतिक कार्यपालिका का हिस्सा होता है ?
(1) जिलाधीश
(2) गृहमंत्रालय का सचिव
(3) गृहमंत्री
(4) पुलिस महानिदेशक
42. भारतीय संविधान निम्न में से कौन सा अधिकार देता है ?
(1) काम का अधिकार
(2) पर्याप्त जीविका का अधिकार
(3) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(4) निजता का अधिकार
उत्तर:-
••••••••••
29. Ans. (1) म्यांमार
30. Ans. (3) 26 नवम्बर 1949 ई•
31. Ans. (4) सर्वोच्च न्यायालय
32. Ans. (3) न्यायपालिका
33. Ans. (4) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना
34. Ans. (1) डा• राजेन्द्र प्रसाद
35. Ans. (1) भारतीय न्यायपालिका
36. Ans. (3) 10 दिसम्बर
37. Ans. (3) 1976 ई•
38. Ans. (1) 1
39. Ans. (2) 2
40. Ans. (3) संपत्ति का अधिकार
41. Ans. (3) गृहमंत्री
42. Ans. (3) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
————————
Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान
☆ खण्ड:- 04. अर्थशास्त्र
43. हरित क्रांति क्या है ?
(1) कृषि में विकास
(2) दूध की वृद्धि
(3) उद्योग में विकास
(4) इनमें से सभी
44. एक देश का श्रमशक्ति क्या है ?
(1) 15 से 80 वर्ष तक
(2) 15 से 75 वर्ष तक
(3) 15 से 59 वर्ष तक
(4) 15 से 40 वर्ष तक
45. खाद्य सुरक्षा से आप क्या समझते हैं ?
(1) खाद्यान्न उपलब्धता
(2) आवास उपलब्धता
(3) कपड़ा उपलब्धता
(4) इनमें से सभी
46. एन० एस० एस० ओ० (N.S.S.O.) का पूरा नाम लिखें ?
(1) राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
(2) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन
(3) राष्ट्रीय कार्य के बदले भोजन योजना
(4) स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
47. बफर स्टॉक क्या है ?
(1) सरकार द्वारा अधिप्राप्त अनाज का भंडार
(2) गरीब व्यक्ति द्वारा अधिप्राप्त अनाज का भंडार
(3) अमीर व्यक्ति द्वारा अधिप्राप्त अनाज का भंडार
(4) व्यापारी द्वारा आधिप्राप्त अनाज का भंडार
48. किस खाद्य फसल का उत्पादन हरित – क्रांति के कारण बढा ?
(1) मक्का तथा तेलहन
(2) दलहन तथा चावल
(3) चावल तथा गेहूं
(4) जो तथा चावल
49. सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किन-किन वस्तुओं का वितरण किया जाता हैं ?
(1) गेहूं, चावल
(2) मिट्टी तेल
(3) चीनी, कपड़ा
(4) इनमें से सभी
50. बहुविधि फसल प्रणाली क्या है ?
(1) एक वर्ष में एक से अधिक फसल उगाना
(2) एक वर्ष में एक फसल उगाना
(3) छह माह में एक फसल उगाना
(4) छह माह में तीन फसल उगाना
उत्तर:-
••••••••
43. Ans. (1) कृषि में विकास
44. Ans. (3) 15 से 59 वर्ष
45. Ans. (1) खाद्यान्न उपलब्धता
46. Ans. (2) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन
47. Ans. (1) सरकार द्वारा अधिक प्राप्त अनाज का भंडारण
48. Ans. (3) चावल तथा गेहूं
49. Ans. (4) इनमें से सभी
50. Ans. (1) एक वर्ष में एक से अधिक फसल उगाना
——————————-
? PDF file Download के लिए यहाँ क्लिक करें
Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान के अलावा हमारी और भी प्रस्तुति देख सकते हैं।
• यूट्यूब van hi jeevan hai पर रोचक ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए
• विश्व के सात नए आश्चर्य देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• चांद पर मानव कैसे पहुंचा इसका वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक
• झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ सम्मेद शिखर का आकर्षक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
• स्वादिष्ट गुलाब जामुन कैसे बनाएं आइए इस वीडियो में हम आपको सिखाएंगे
• जैक 10th मैट्रिक का क्वेश्चन बैंक देखने के लिए हाथों के लिए भेजिए
• पेड़ पर पेड़ उगने की कहानी का रोचक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिय
• वेबसाइट www.gyantarang.com पर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
• नवम् वर्ग के अर्थशास्त्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
• दशम् वर्ग संसाधन और विकास के लिए क्लिक करें
• भौतिक विज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए क्लिक करें
• इतिहास के प्रमुख स्रोतों के लिए क्लिक करें
• कंप्यूटर के महत्वपूर्ण 50 प्रश्न क्लिक कीजिए और देखिए
☆ Jac 9th. Board-2019 Question Answer सामाजिक विज्ञान कैसा लगा, हमें जरूर बताइएगा। अच्छा लगा हो तो शेयर भी कीजिएगा। जल्द ही नई पोस्ट के साथ मिलते हैं तब तक के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहिए।
शोध एवं आलेख
•••••••••••••
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
प्रस्तुतकर्ता
www.gyantarang.com
धन्यवाद!
जय हिंद!