Jac Board Model Question Paper 2021 class 9 || Set 2 || SST

Jac Board Model Question Paper 2021 class 9  || Set 2 || SST

Model Question Paper 2021 Set 2 प्रस्तुत करने जा रहे है। इसमें आप Class 9th के Social Science का मॉडल क्वेश्चन पेपर देखने जा रहे हैं, जो 2021 एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह मॉडल क्वेश्चन जैक बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। इसलिए स्टूडेंट इसे पूरी तरह से याद कर लें। अधिक संभावना है कि इससे बोर्ड में क्वेश्चन आ सकते हैं। इसलिए ये सभी 40 क्वेश्चन आपके लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट होने वाला है.

Class:- 9th
Subject:- Social Science
Topic:- Model Question Paper 2021
Set:- 2

Model Question Paper 2021 Set 2

1. विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन है ?
(A) जेनेवा  (B) वॉल स्ट्रीट (C) शंघाई (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (B) वॉल स्ट्रीट

व्याख्या:-
• वॉल स्ट्रीट अर्थात न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज जिसका नाम “द बिग बोर्ड” भी है। एक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज है। जो 11 वॉल स्ट्रीट, लोअर मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में स्थित है।
• नैस्डेक स्टॉक एक्सचेंज, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज, लंदन स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दुनिया के कुछ अन्य बड़े शेयर बाजार है।

2. रूस के शासक को क्या कहा जाता था ?
(A) सम्राट (B) जार (C) पुतिन (D) शक

उत्तर :- (B) जार

व्याख्या:-
• रूस के शासक को जार कहा जाता था। जब 1917 में रूस की क्रांति हुई तब उस समय रूस में जार निकोलस द्वितीय का शासन था।

3. जैकोबिन क्लब का नेता कौन था ?
(A) रूसो (B) मैक्सिमिलियन रोबेस्प्येर (C) लेनिन (D) नेपोलियन

उत्तर :-  (B) मैक्सिमिलियन रोबेस्प्येर

व्याख्या:-
• जैकोबिन क्लब का सदस्य मुख्यतः समाज के कम समृद्ध  हिस्से से आते थे। इनमें छोटे दुकानदार और कारीगर जैसे जूता बनाने वाले, पेस्ट्री बनाने वाले, घड़ी साइज, छपाई करने वाले, नौकर तथा दिहाड़ी मजदूर शामिल थे। उन सब का नेता मैक्सिमिलियन रोबेस्येर था।

4. प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ ?
(A) 18 जून 1914 (B) 01अगस्त 1914 (C) 25 जून 1914 (D) 01 जुलाई 1914

उत्तर :- (B) 01अगस्त 1914

व्याख्या:-
• प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 01अगस्त 1914 को हुई थी।
• जब ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के उत्तराधिकारी आर्चड्यू फर्डिनेंड अपनी पत्नी के साथ बोस्निया में सराजेवो के दौरे पर थे। वहां उनकी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई।

5. रवीन्द्रनाथ टैगोर किस वर्ष रूस की यात्रा पर गए थे ?
(A) 1925 (B) 1927 (C) 1930 (D) 1935

उत्तर :-  (C) 1930

व्याख्या:-
• 1930 ई• में रविंद्र नाथ टैगोर ने रूस की यात्रा की थी। वहां उन्होंने जो प्रगति देखी, उसे अपनी पुस्तक “रूस की चिट्ठी” में लिखा भी है।

6. भारतीय वन अधिनियम बना-
(A) 1860 (B) 1863 (C) 1864 (D) 1865

उत्तर :- (D) 1865

व्याख्या:-
• 1864 में ब्रिटिश अधिकारी ब्रैंडिस ने भारतीय वन सेवा की स्थापना की। इसके बाद 1865 में भारतीय वन अधिनियम बना।

7. भारतीय वन सेवा की स्थापना कब की गई ?
(A) 1765 (B) 1830 (C) 1864 (D) 1857

उत्तर :- (C) 1864

व्याख्या:-
• 1864 में ब्रिटिश अधिकारी ब्रैंडिस ने भारतीय वन सेवा की स्थापना की।

8. वाणिज्यिक अथवा नगदी फसल है ?
(A) जुट  (B) कपास (C) गन्ना (D) उपरोक्त सभी

उत्तर :- (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:-
• वैसे फसल जिसका उत्पादन का लक्ष्य बिक्री करना होता है। उन फसलों को नकदी फसल कहा जाता है। इसे व्यवसायिक फसल भी कहते हैं।

9. हिटलर की सेनाओं ने पोलैंड पर कब आक्रमण किया ?
(A) मई 1939 (B) अगस्त 1939 (C) सितंबर 1939 (D) अक्टूबर 1939

उत्तर :- (C) सितंबर 1939

व्याख्या:-
• 1 सितंबर 1939 ई• को जर्मनी की सेनाओं ने पोलैंड पर आक्रमण किया। हिटलर की सेनाओं ने ये आक्रमण बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया था। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरूआत हो गई।

10. “सिद्धू-कान्हू” किस विद्रोह के नेता थे ?
(A) संथाल विद्रोह (B) मुंडा विद्रोह (C) कोल विद्रोह (D) सन्यासी विद्रोह

उत्तर :- (A) संथाल विद्रोह

व्याख्या:-
• अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध 1855 में तत्कालीन बिहार (वर्तमान झारखंड) के संथाल परगना में सिद्धू-कान्हू द्वारा संथाल विद्रोह का आगाज किया गया। इस विद्रोह को “हूल विद्रोह” के नाम से भी जाना जाता है। यह आंदोलन “मुक्ति आंदोलन” के रूप में भी प्रसिद्ध है।

11. दक्कन ट्रैप के नाम से जाना जाता है ।
(A) भारतीय मरुस्थल (B) तटीय मैदान (C) प्रायद्वीपीय पठार (D) भारतीय द्वीप समूह

उत्तर :- (C) प्रायद्वीपीय पठार

व्याख्या:-
• दक्षिण भारत में स्थित प्रायद्वीपीय पठार के एक क्षेत्र को दक्कन ट्रैप के नाम से जाना जाता है। दक्कन ट्रैप मूलतः ज्वालामुखी उद्गार से उत्पन्न हुआ है। जिस कारण इस क्षेत्र में काली मिट्टी पाई जाती है।

12. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?
(A) 97°25′ पू॰ E (B) 77°6′ पू॰ E (C) 68°7′ पू॰ E (D) 82°32′ पू॰ E

उत्तर :- (A) 97°25′ पू॰ E

व्याख्या:-
• भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पू॰ E से 97°25′ पू॰ E तक है।

13. अलकनंदा और भागीरथी कहाँ पर एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है ?
(A) कानपुर (B) हरिद्वार (C) देहरादून (D) देवप्रयाग

उत्तर :- (D) देवप्रयाग

व्याख्या:-
• गंगा की मुख्यधारा ‘भागीरथी’ गंगोत्री हिमालय से निकलती है। तथा अलकनंदा उत्तराखंड के देवप्रयाग में इसमें मिलती है। इसके बाद से यह गंगा नदी के नाम से जानी जाती है। हरिद्वार के पास गंगा पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।

14. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?
(A) राजस्थान (B) उड़ीसा (C) छत्तीसगढ़ (D) त्रिपुरा

उत्तर :- (B) उड़ीसा

व्याख्या:-
• कर्क रेखा भारत के 8 राज्य से होकर गुजरती है।
• ये आठ राज्य हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

15. राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा नीति कब बनी ?
(A) 1952 (B) 1971 (C) 1981
(D) 2000

उत्तर :- (D) 2000

व्याख्या:-
• नई राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में आई। जिसमें किशोर/किशोरियों हेतु कई तरह के स्वास्थ्य  से संबंधित सुधार किये।
• हालांकि भारत में पहली जनसंख्या नीति 1976 में आई। इसके बाद 1981 में इसमें कुछ संशोधन किए गए थे।

16. “महोगनी” किस वन की प्रमुख वनस्पति है ?
(A) मानसूनी वन (B) शुष्क मरुस्थलीय वन (C) ज्वारीय वन (D) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

उत्तर :- (D) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

व्याख्या:-
• भारत के अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं। इन बातों में पाए जाने वाले लकड़ियां व्यापारिक महत्व की होती है। आबनूस, महोगनी, रोजवुड, रबड़, सिनकोना इस प्रकार के वन के प्रमुख वृक्ष है।

17. मानसून शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?
(A) स्पेनिश (B) अरबी (C) तुर्की (D) हिंदी

उत्तर :- (B) अरबी

व्याख्या:-
• मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा का शब्द मौसिम से हुआ है।
• अरब भूगोलवेत्ता अल मसूदी ने भारतीय मानसून का उत्तम विवरण प्रस्तुत किया है।

18. ‘काल वैशाखी’ का संबंध किस राज्य से है ?
(A) केरल (B) महाराष्ट्र (C) पश्चिम बंगाल (D) तमिल नाडु

उत्तर :- (C) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:-
• उत्तर भारत में मई के महीने में कभी-कभी तीव्र हवाओं के साथ गरज वाले मूसलाधार वर्षा होती है।
• इसके साथ प्राय: हिम वृष्टि अर्थात ओला वृष्टि भी होती है। वैशाख के महीने में होने के कारण पश्चिम बंगाल में इसे “काल बैसाखी” के नाम से जाना जाता है।

19. इंदिरा बिंदु किस वर्ष सुनामी में जलमग्न हो गया ?
(A) 1984 (B) 2000 (C) 2002 (D) 2004

उत्तर :- (D) 2004

व्याख्या:-
• वर्ष 2004 में आए हैं भयंकर सुनामी के कारण भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट जलमग्न हो गया।

20. भारत में सन् 2001 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात क्या है ?
(A) 946 (B) 861 (C) 930 (D) 933

उत्तर :- (D) 933

व्याख्या:-
• हर 10 वर्षों पर भारत में जनगणना होती है। भारत में अंतिम जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। 2011 में हुए जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात 933 है।

21. भारत में संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
(A) अप्रैल 1947 (B) दिसंबर 1945 (C) दिसंबर 1946 (D) मई 1946

उत्तर :- (C) दिसंबर 1946

व्याख्या:-
• भारत में संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में हुई थी। जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है।

22. प्रधानमंत्री की सिफारिश पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है ?
(A) राष्ट्रपति (B) राज्यपाल (C) मुख्य न्यायाधीश (D) गृह मंत्री

उत्तर :- (A) राष्ट्रपति

व्याख्या:-
• भारत में राष्ट्रपति देश का औपचारिक प्रधान होता है। वह बहुमत दल के नेता प्रधानमंत्री की सिफारिश पर मंत्रिपरिषद का गठन करता है।

23. दूसरे पिछड़ी जाति आयोग की अध्यक्षता किसने की ?
(A) वी०पी० मंडल (B) देवी लाल चौधरी (C) पी०वी० नरसिम्हा राव (D) राम विलास पासवान

उत्तर :- (A) वी०पी० मंडल

व्याख्या:-
• भारत के राष्ट्रपति के द्वारा 1 जनवरी 1979 को दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग गठन किया। इस आयोग को मंडल आयोग के नाम से जाना जाता है। इसके अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल ने दिसंबर 1980 में एक रिपोर्ट पेश की। जिसमें कहा गया है कि ओबीसी की जनसंख्या, जिसमें हिंदुओं और गैर हिंदुओं दोनों शामिल हैं, लगभग 52% है।

24. हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं ?
(A) नरेंद्र मोदी (B) अटल बिहारी बाजपेई (C) अमित शाह (D) सुनील मोदी

उत्तर :- (A) नरेंद्र मोदी

व्याख्या:-
• नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर पहुंचने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे 7 अक्तूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

25. संविधान कब बना ?
(A) 26 जनवरी, 1946 (B) 26 जनवरी, 1950 (C) 26 नवंबर, 1950 (D) 26 नवंबर, 1949

उत्तर :- (D) 26 जनवरी, 1949

व्याख्या:-
•  भारतीय संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हुआ। संविधान बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा।

26. भारतीय नागरिकों के अधिकार व स्वतंत्रता का रक्षक कौन है ?
(A) कार्यपालिका (B) विधान पालिका (C) न्यायपालिका (D) संयुक्त राष्ट्र संघ

उत्तर :- (C) न्यायपालिका

व्याख्या:-
• भारतीय नागरिकों के अधिकार एवं स्वतंत्रता का रक्षक न्यायपालिका को माना जाता है। क्योंकि अंतिम रूप से न्यायपालिका ही संविधान के अनुरूप कार्यों की देखरेख करता है।

27. पालमपुर में कृषि/खेती पर कितने प्रतिशत लोग आश्रित हैं।
(A) 26 % (B) 40 % (C) 75 % (D) 90 %

उत्तर :- (C) 75 %

व्याख्या:-
• पालमपुर गांव में कुल जनसंख्या का लगभग 75% भाग कृषि कार्यों में संलग्न है। इसके अलावा गैर कृषि कार्यों में विनिर्माण, डेयरी, परिवहन प्रमुख क्रियाकलाप है।

28. एक देश की श्रमशक्ति क्या है।
(A) 15 से 80 वर्ष (B) 15 से 75 वर्ष (C) 15 से 59 वर्ष  (D) 15 से 40 वर्ष

उत्तर :- (C) 15 से 59 वर्ष

व्याख्या:-
• 15 से 59 वर्ष की आयु श्रम शक्ति के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यही आयु वर्ग परिवार के भरण पोषण के लिए कार्य करता है।

29. हरित क्रांति क्या है ?
(A) कृषि में विकास (B) दूध में वृद्धि (C) उद्योग विकास (D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :- (A) कृषि में विकास

व्याख्या:-
• हरित क्रांति का अर्थ है कृषि में विकास है।
• भारत में 1960 के दशक में गेहूं और चावल के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई जिसे हरित क्रांति के रूप में जाना गया। वर्तमान समय हरित क्रांति के कारण भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है।

30. जिस शासन प्रणाली में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती हैं-
(A) अधिनायक तंत्र (B) लोकतंत्र (C) राजतंत्र (D) कुलीन तंत्र

उत्तर :- (B) लोकतंत्र

व्याख्या:-

• लोकतंत्र लोगों का शासन से होता है। इसमें लोगों के द्वारा जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। इसलिए इसमें अंतिम निर्णय लेने की शक्ति चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती हैं।

31. वह देश जहां सन 1958-61 के दौरान पड़ा अकाल विश्व इतिहास का सबसे भयानक अकाल था।
(A) नेपाल (B) चीन (C) भारत (D) पाकिस्तान

उत्तर :- (B) चीन

व्याख्या:-
• विश्व इतिहास का भीषण अकाल 1958 – 1961 के बीच चीन में खराब मौसम, गलत सरकारी नीतियों के चलते अब तक का सबसे भीषण अकाल पड़ा।
• इस आकाल से अकालजन्य बीमारियों से तकरीबन 15 करोड़ लोगों की मौत हुई थी

32. वर्ष 2011 में भारत में निर्धन लोग कितने थे ?
(A) 15 करोड़ (B) 25 करोड़ (C) 27 करोड़ (D) 33 करोड़

उत्तर :-  (C) 27 करोड़

व्याख्या:-
• वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लगभग 27 करोड लोग निर्धनता रेखा के नीचे निवास करते हैं। यह भारत के कुल जनसंख्या का 22.2 प्रतिशत था।

33. हरित क्रांति की शुरुआत कब की गई ?
(A) 1960  (B) 1915 (C) 1970 (D) 1980

उत्तर :- (A) 1960

व्याख्या:-
• हरित क्रांति की शुरुआत आजादी के बाद 1960 के दशक में शुरू हुई है। जिसके बाद 1966-67 में गेहूं और चावल के उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई।
• भारत अब अनाज के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया।

34. रायगंज, पालमपुर से कितनी दूरी पर है ?
(A) 3 कि०मी० (B) 10 कि०मी० (C) 30 कि०मी० (D) 05 कि०मी०

उत्तर :- (A) 03 कि०मी०

व्याख्या:-
• पालमपुर आस पड़ोस के गांवों और कस्बों से भलीभांति जुड़ा हुआ है। एक बड़ा गांव रायगंज पालमपुर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

35. जिन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश किया वे कैसे देश बनें ?
(A) क्रांतिकारी (B) विकसित (C) परोपकारी (D) अविकसित

उत्तर :- (B) विकसित

व्याख्या:-
• शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश से विकसित देश बना जा सकता है। जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जैसे देश शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश कर विकसित राष्ट्र है।

36. भारत में स्वीकृत आवश्यकता नगरीय क्षेत्रों में कितनी है ?
(A) 2100 कैलोरी (B) 2000 कैलोरी (C) 24000 कैलोरी (D) 2500 कैलोरी

उत्तर :- (A) 2100 कैलोरी

व्याख्या:-
• भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत कैलोरी 2400 कैलोरी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी है।

37. भारत में सूचना प्रौद्योगिकी में क्रांति किसके महत्व को रेखांकित करता है ?
(A) मशीन (B) उत्पादक (C) मानव पूंजी (D) प्रशिक्षण

उत्तर :- (C) मानव पूंजी

व्याख्या:-
• भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति का श्रेय मानव संसाधन को दिया जाता है।

38. पालमपुर में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते हैं ?
(A) 450 (B) 350 (C) 250 (D) 650

उत्तर :- (A) 450

व्याख्या:-
• पालमपुर गांव में विभिन्न जातियों के 450 परिवार निवास करते हैं। जिसमें 80 परिवार उच्च जाति के हैं, जबकि एक तिहाई अनुसूचित जाति से संबंधित है।

39. गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गये किसी व्यक्ति को कितनी अवधि के अंदर निकट के मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करना होता है।
(A) 2 दिन (B) 10 घंटे (C) 24 घंटे (D) 72 घंटे

उत्तर :- (C) 24 घंटे

व्याख्या:-
• भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 (2) गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने और मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना उस अवधि से अधिक हिरासत में न रखे जाने का अधिकार प्रदान करता है।

40. सरकार का प्रमुख कौन होता है ?
(A) प्रधानमंत्री (B) राज्यपाल (C) राष्ट्रपति (D) मुख्य न्यायाधीश

उत्तर :- (A) प्रधानमंत्री

व्याख्या:-
• प्रधानमन्त्री सरकार का प्रमुख होता है। प्रधानमंत्री में कार्यपालिका की सारी शक्तियां होती हैं। प्रधानमंत्री का चुनाव राजनैतिक पार्टियों या गठबन्धन के द्वारा प्रत्यक्ष विधि से संसद में बहुमत प्राप्त करने पर होता है।
________________________________________
Jac Board Model Question Paper 2021 class 9  || Set 2 || SST

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
•••••••••••

Model Question Paper 2021 Set 2

इसे भी जानें

? jac model question paper 2020 exam social science
? model question paper 2021 SST set-1
? भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक
? विश्व साक्षरता दिवस
•••••••••••••••••••••••••••••••

इसे भी देख सकते हैं

? class 10th geography
? चांद पर पहुंचने वाला पहला यात्री नील आर्मस्ट्रांग
? मां भद्रकाली इटखोरी प्राचीन मंदिर
? हुंदरू वॉटरफॉल, रांची का विडियो
? भारत के पुराने से पुराने नोट
_______________________________

Jac Board Model Question Paper 2021 class 9  || Set 2 || SST

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Model Question Paper 2021 Set 2

Leave a Comment