हमारे राष्ट्रीय प्रतीक
Our national symbols
10th class Resources click here
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के लिए क्लिक करें
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
Our national symbols देश की आन, बान और शान है। राष्ट्रीय प्रतीक किसी भी देश की पहचान होती है। और ये पहचान और प्रतीक वहां के नागरिकों से होती है। देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपना इतिहास रहा है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक देश के दर्पण है। जिसे महापुरुषों ने बहुत ही सोच समझकर चुना है। ये प्रतीक निम्नलिखित है।
• राष्ट्रीय ध्वज
• राष्ट्रीय चिन्ह
• राष्ट्रीय गान
• राष्ट्रीय गीत
• राष्ट्रीय कैलेंडर
• राष्ट्रीय पुष्प
• राष्ट्रीय फल
• राष्ट्रीय नदी
• राष्ट्रीय वृक्ष
• राष्ट्रीय पशु
• राष्ट्रीय पक्षी
• राष्ट्रीय खेल
• राष्ट्रीय ध्वज:-
National Flag
तीन पटियों वाला राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे के नाम से भी जाना जाता है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। सबसे ऊपरी पट्टी केसरी रंग का, बीच का भाग सफेद रंग का तथा सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी होती है। बीच में सफेद रंग की पट्टी में नीले रंग के चक्र बने होते हैं, जिसमें 24 तीलियां होती है। यह चक्र अशोक स्तंभ से लिया गया है जो धर्म चक्र का एक प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का है। भारतीय संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को अपनाया था।

• राष्ट्रीय चिन्ह:-
National Emblem
Our national symbols के अन्तर्गत भारत सरकार ने 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय चिन्ह को अपनाया था। यह चिन्ह सारनाथ में स्थित सम्राट अशोक के सिंह स्तंभ से लिया गया है। सम्राट अशोक ने इस स्तंभ के शीर्ष भाग का निर्माण 242 से 232 ईसवी पूर्व के बीच करवाया था। सारनाथ वही स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम शिष्य को शिक्षा दी थी। इस चिन्ह के सबसे नीचे भाग में “सत्यमेव जयते” लिखा गया है। जिसका अर्थ होता है सत्य की जीत। इसे मुंडकोपनिषद से लिया गया है।

• राष्ट्रगान:-
National anthem
भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” है। इसकी रचना कवि रवींद्रनाथ ठाकुर ने की है। उन्होंने 1912 ई• में पत्रिका “तत्वबोधिनी” में इसे प्रकाशित करवाया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने “जन गण मन” को राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी। 27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता के राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में इसे पहली बार गाया गया था। राष्ट्रगान के गायन में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है।

• राष्ट्रीय गीत:-
National song
वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत के रूप में जाना जाता है। इसे बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास “आनंदमठ” से लिया गया है। इस राष्ट्रीय गीत को 26 जनवरी 1950 में भारत सरकार ने अपनाया था। सर्वप्रथम इसे 1896 ई• में कोलकाता के राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था।
प्रारंभ में वंदे मातरम् राष्ट्रीय गान के रूप में गाया जाता था। परंतु गैर हिंदुओं के विरोध के कारण ही “जन गण मन” को राष्ट्रगान घोषित किया गया। फिर भी वंदे मातरम को लगभग “जन गण मन” जितना सम्मान प्राप्त है। वर्ष 2003 में हुए एक सर्वेक्षण में वंदे मातरम् विश्व के 10 सबसे पसंदीदा गानों में से एक है।

• राष्ट्रीय कैलेंडर:-
National calendar
भारत सरकार ने ग्रिगेरियन कैलेंडर के साथ शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को 22 मार्च 1957 में अपनाया। इसका पहला माह चैत्र होता है। जिसकी शुरुआत प्रत्येक वर्ष 20-22 मार्च के आस-पास होती है।
• राष्ट्रीय पुष्प:-
National Flower
भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल (Lotus) है। इस पुष्प का इतिहास से गहरा नाता है। कमल का पुष्प एक महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। कीचड़ में उगने के बाद भी पानी पर तैरता रहता है तथा कभी नहीं सूखता। यह हिंदू मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी के सिंहासन के रूप में जाना जाता है। लोग इसे धन और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।

• राष्ट्रीय फल:-
National Fruit
आम को भारत के राष्ट्रीय फल के रूप में मान्यता मिली हुई है। भारत में 100 से अधिक किस्म के आम पाये जाते हैं। उनमें से अल्फांसो, लंगड़ा, मालदा, दशहरी, चौसा इत्यादि।

• राष्ट्रीय नदी:-
National river
भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा को राष्ट्रीय नदी के रूप में मान्यता दी गई है। यह विशाल नदी जहां भारत के बड़े हिस्से में भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है। वही हिंदुओं की बहुत सारी मान्यताएं गंगा नदी से जुड़ी हुई है। इसे माता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं।
• राष्ट्रीय वृक्ष:-
National Tree
Our national symbols के अन्तर्गत बरगद को राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में पहचान दी गयी हैं। यह पेड़ बहुत विशाल होता है, तथा इसकी आयु भी लंबी होती है। इस कारण इसे अजर पेड़ के रूप में भी जाना जाता है। भारत में हिंदू धर्मावलंबी इस पेड़ की पूजा करते हैं। यह किसी अन्य पेड़ की तुलना में अधिक आक्सीजन भी देता है।


• राष्ट्रीय पशु:-
National animal
बाघ (Panthera Tigris) भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में जाना जाता है। इससे पहले शेर को राष्ट्रीय पशु के रूप में जाना जाता था। बाघ ताकत, फुर्ती, समृद्धि तथा अपार शक्ति को प्रदर्शित करता है। बाघ को 1973 में राष्ट्रीय पशु के तौर पर घोषणा की गई। जब देशभर में कई बाघ अभ्यारण और नेशनल पार्क की स्थापना की गयी। बाघ का वैज्ञानिक नाम Panthera tigris (पेंथरा टिगरिस) है।

• राष्ट्रीय पक्षी:-
National Bird
Our national symbols के रूप में मोर (Peacock) को भारत के राष्ट्रीय पक्षी के रूप जाना जाता है। मोर को 26 जनवरी 1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था। इसे पक्षियों का राजा भी कहते हैं। हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। भारत के साथ-साथ मोर श्रीलंका में भी बहुतायत में पाया जाता है।

• राष्ट्रीय खेल:-
National Game
हॉकी भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना जाता है। बीसवीं शताब्दी के मध्य में 1928 से 1956 के बीच भारत ने ओलंपिक में कई स्वर्ण पदक प्राप्त किये। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उस समय भारत में हॉकी एक लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता था।

Our national symbols से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
• बाघ का वैज्ञानिक नाम क्या है?
• वंदे मातरम् पहली बार कब गाया गया था?
• भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कब अपनाया गया?
• राष्ट्रीय गान में कितना सेकंड का समय लगता है?
• भारत का वर्ष आधिकारिक रूप से शुरुआत किस माह से होता है।
Our national symbols टॉपिक कैसा लगा कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताइएगा। साथ ही हमारे इस वेबसाइट को भी जरूर सब्सक्राइब कर लेंगे तथा बेल आइकन भी प्रेस कर लीजिएगा ताकि हमारे द्वारा पोस्ट की जा रही हर एक टॉपिक की सूचना आपको मिल सकेगी।
? हमारी कुछ और प्रस्तुति नीचे लिंक पर क्लिक करें
• YouTube पर देखिए, रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के लिए क्लिक करें
Lok Sabha election 2019 click here
10th.class resources click here
जय हिंद